1. Kaushitaki-Brahmana Upanishad
Kaushitaki-Brahmana Upanishad (Part 1)
[ Sutra 1.1 ]
चित्रो ह वै गार्ग्यायणिर्यक्ष्यमाण आरुणिं वन्वे । स ह पुत्रं श्वेतकेतुं प्रजिघाय याजयेति । तं । हासीनं पप्रच्छ गौतमस्य पुत्रास्ते संवृतं लोके यस्मिन्माधास्यस्यन्यमुताहो बोद्धवा तस्य मा लोके धास्यसीति । स होवाच नाहमेतद्वेद हन्ताचार्यं पृच्छानीति । स ह पितरमासाद्य पप्रच्छेतीति मा प्राक्षीत्कथं प्रतिब्रवाणीति । स होवाचाहमप्येतन्न वेद सदस्येव वयं स्वाध्यायमधीत्य हरामहे यन्नः परे ददत्येह्यभौ गमिष्याव इति । स हसमित्पाणिश्चित्रं गार्ग्यायणिं प्रतिचक्राम उपायानीति । तं होवाच ब्रह्मार्घोऽसि गौतम यो मानमुपागा एहि त्वा ज्ञपयिष्यामीति ॥1.1॥
citro ha vai gārgyāyaṇiryakṣyamāṇa āruṇiṃ vanve । sa ha putraṃ śvetaketuṃ prajighāya yājayeti । taṃ । hāsīnaṃ papraccha gautamasya putrāste saṃvṛtaṃ loke yasminmādhāsyasyanyamutāho boddhavā tasya mā loke dhāsyasīti । sa hovāca nāhametadveda hantācāryaṃ pṛcchānīti । sa ha pitaramāsādya papracchetīti mā prākṣītkathaṃ pratibravāṇīti । sa hovācāhamapyetanna veda sadasyeva vayaṃ svādhyāyamadhītya harāmahe yannaḥ pare dadatyehyabhau gamiṣyāva iti । sa hasamitpāṇiścitraṃ gārgyāyaṇiṃ praticakrāma upāyānīti । taṃ hovāca brahmārgho'si gautama yo mānamupāgā ehi tvā jñapayiṣyāmīti ॥1.1॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — गर्ग ऋषि के प्रपौत्र महर्षि चित्र ने यज्ञ करने का निश्चय करके अरुण के पुत्र महात्मा उद्दालक को प्रधान ऋत्विक के रूप में आमन्त्रित किया; किन्तु प्रसिद्ध मुनि उद्दालक स्वयं न जाकर अपने पुत्र श्वेतकेतु को महर्षि चित्र के यज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए भेजा । श्वेतकेतु अपने पिता की आज्ञानुसार यज्ञ में पहुँच कर एक ऊँचे आसन पर आसीन हुए । श्वेतकेतु को उच्च आसन पर आसीन हुआ देखकर चित्र ने प्रश्न किया-हे गौतम कुमार! इस लोक में कोई ऐसा आवरण युक्त स्थान है, जिसमें मुझे ले जाकर रखोगे ? या फिर उसमें भी कोई पृथक्-सर्वथा विलक्षण आवरण शुन्य पद है, जिसको जान करके तुम उसी विशेष लोक में मुझे प्रतिष्ठित करोगे ? ऐसा सुनकर श्वेतकेतु ने महर्षि चित्र से कहा-हे भगवन्! मैं यह सब नहीं जानता; मेरे पिता आचार्य है, अतः उन्हीं से इस प्रश्न को पूछूँगा । इस प्रकार से कहकर श्वेतकेतु, उद्दालक के पास जाकर बोले-हे पिता जी! महर्षि चित्र ने इस तरह से प्रश्न किया है; तो मैं इसके सन्दर्भ में उन्हें किस तरह से उत्तर दूँ? उद्दालक ने कहा हे वत्स! मैं भी इस प्रश्न का उत्तर नहीं जानता । हम दोनों लोग महाभाग चित्र को यज्ञशाला में चलकर इस प्रश्न का अध्ययन करके ही इस विद्या को प्राप्त करेंगे । जब दूसरे अन्य लोग हमें विद्या एवं धन आदि प्रदान करते है, तो फिर चित्र भी देंगे ही । अत: आओ, हम दोनों महर्षि चित्र के पास चलें । तदनन्तर वे प्रसिद्ध आरुणि मुनि हाथ में समिधा ग्रहण करके जिज्ञासु भाव से गर्ग के प्रपौत्र महर्षि चित्र के यहाँ गये और कहा- ‘मैं विद्या प्राप्ति हेतु आपके पास आया हूँ । चित्र ने कहा-हे गौतम! आप ब्राह्मणों में अति पूजनीय एवं ब्रह्मविद्या के अधिकारी हैं, क्योंकि मेरे जैसे लघु व्यक्ति के समीप आते हुए आपके मन में अपनी श्रेष्ठता का अभिमान नहीं हुआ। अतः आप आइये, आपको निश्चय ही इस पूछे हुए प्रश्न का स्पष्ट रूप से बोध कराऊँगा ॥1.1॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Chitra Gargyayani, seeking to perform a sacrifice, chose Aruni (as his priest). He (Aruni) sent his son Svetaketu (bidding him to) officiate (as priest). When he (came and) sat, Gargyayani asked him: 'Son of Gautama! Is (transmigration) terminated in the world in which you will place me, or is there any abode in the world where you will place me?' He replied: I know this not. Well, let me ask (my) teacher. He (Svetaketu) went back to his father and said: 'He (as above); asked me, how shall I answer?' He (the father) said: 'I also do not know this. Let us pursue our Vedic studies in his residence and get what (information) others offer. Let us both go'.
Then, with fuel, in hand he (Aruni) returned to Chitra Gargyayani and said, 'Let me approach you as a disciple'. To him (Aruni) then, he said: 'Worthy of sacred knowledge are you, Gautama, who approached me (as a pupil). Come, I shall make it known to you'. ॥1.1॥
· · ·
[ Sutra 1.2 ]
स होवाच ये वै के चास्माल्लोकात्प्रयन्ति चन्द्रमसमेव ते सर्वे गच्छन्ति । तेषां प्राणैः पूर्वपक्ष आप्यायते । अथापरपक्षे न प्रजनयति । एतद्वै स्वर्गस्य लोकस्य द्वारं यश्चन्द्रमास्तं यत्प्रत्याह तमतिसृजतेऽथ य एनं प्रत्याहतमिह वृष्टिर्भूत्वा वर्षति स इह कीटो वा पतङ्गो वा शकुनिर्वा शार्दूलो वा सिंहो वा मत्स्यो वा परश्वा वा पुरुषो वान्यो वैतेषु स्थानेषु प्रत्याजायते यथाकर्म यथाविद्यम् । तमागतं पृच्छति कोऽसीति तं प्रतिबूयाद्विचक्षणादतवो रेत आभृतं पञ्चदशात्प्रसूतात्पित्र्यावतस्तन्मा पुंसि कर्तर्येयध्वं पुंसा कर्त्रा मातरि मा निषिक्तः स जायमान उपजायमानो द्वादश त्रयोदश उपमासो द्वादशत्रयोदशेन पित्रा संतद्विदेहं तन्म ऋतवो मर्त्यव आरभध्वम् । तेन सत्येन तपसरस्यार्तवोऽस्मि कोऽसि त्वमस्मीति तमतिसृजते ॥1.2॥
sa hovāca ye vai ke cāsmāllokātprayanti candramasameva te sarve gacchanti । teṣāṃ prāṇaiḥ pūrvapakṣa āpyāyate । athāparapakṣe na prajanayati । etadvai svargasya lokasya dvāraṃ yaścandramāstaṃ yatpratyāha tamatisṛjate'tha ya enaṃ pratyāhatamiha vṛṣṭirbhūtvā varṣati sa iha kīṭo vā pataṅgo vā śakunirvā śārdūlo vā siṃho vā matsyo vā paraśvā vā puruṣo vānyo vaiteṣu sthāneṣu pratyājāyate yathākarma yathāvidyam । tamāgataṃ pṛcchati ko'sīti taṃ pratibūyādvicakṣaṇādatavo reta ābhṛtaṃ pañcadaśātprasūtātpitryāvatastanmā puṃsi kartaryeyadhvaṃ puṃsā kartrā mātari mā niṣiktaḥ sa jāyamāna upajāyamāno dvādaśa trayodaśa upamāso dvādaśatrayodaśena pitrā saṃtadvidehaṃ tanma ṛtavo martyava ārabhadhvam । tena satyena tapasarasyārtavo'smi ko'si tvamasmīti tamatisṛjate ॥1.2॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — महर्षि चित्र ने कहा- हे ब्रह्मन् ! जो भी कोई लोग अग्निहोत्रादि सत्कार्यों का अनुष्ठान करने वाले हैं, वे सभी जब इस लोक से प्रयाण करते हैं, तो वे चन्द्रलोक अर्थात् स्वर्ग लोक में गमन करते हैं । पूर्व पक्ष में (पुण्य शेष रहने तक) वे प्राणों द्वारा वहाँ के भोग पदार्थों का सेवन करते हैं । दूसरे पक्ष में (अर्थात् स्वर्ग प्राप्ति के निमित्त भूत पुण्यों के क्षीण होने पर) चन्द्र लोक प्राणियों को तृप्ति नहीं दे पाता।निश्चय ही यह चन्द्रमा स्वर्ग लोक के द्वार के नाम से प्रसिद्ध है । जो अधिकारी (दैवी सम्पत्ति से युक्त होने के कारण) उस स्वर्ग रूप चन्द्रमा का प्रत्याख्यान कर देता है (अर्थात् जहाँ से फिर से नीचे गिरना पड़े, ऐसा स्वर्ग मुझे नहीं चाहिए । ऐसा कहते हुए चन्द्रलोक का परित्याग कर देता है ।), उस पुरुष को उसका वह शुभ संकल्प चन्द्रलोक से भी ऊपर अविनाशी ब्रह्मलोक में प्रतिष्ठित करा देता है; लेकिन जो पुरुष स्वर्गीय सुख के प्रति ही आसक्त होने के कारण चन्द्रलोक को स्वीकार कर लेता है, उस कामनायुक्त स्वर्गवासी को उसके पुण्य भोग के समाप्त होने पर उसे सभी देव वर्षा के रूप में परिवर्तित करके उसी लोक में ही पुनः बरसा देते हैं । वर्षा के रूप में वह यहाँ आया हुआ कर्मफल का भोक्ता जीव स्वकृत पूर्व वासनानुसार कीट-पतंग या पक्षी, व्याघ्र, सिंह, मछली, साँप, बिच्छू, मनुष्य या अन्य कोई दूसरा जीव होकर अनुकूल शरीरों में स्वकर्म एवं विद्या (उपासना) के अनुसार ही यहाँ-वहाँ जन्म लेता है । इस प्रकार अपने पास में आए हुए शिष्य से दयालु एवं तत्त्वज्ञान धारण करने वाले गुरु को इस तरह से पूछना चाहिए-हे वत्स! तुम कौन हो? गुरु के इस तरह से पूछने पर शिष्य को इस तरह उत्तर देना चाहिए । हे देवताओ! जो पन्द्रह कलाओं से युक्त शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष के कारणभूत श्रद्धा के माध्यम से प्रादुर्भुत, पितृलोक स्वरूप एवं विभिन्न प्रकार के भोगों को प्रदान करने में समर्थ हैं, उन चन्द्रमा के समीप से उत्पन्न होकर पुरुष रूप अग्नि में स्थापित हुआ, जो श्रद्धा, सोम, वृष्टि एवं अन्न का परिणामभूत वीर्य है, उस वीर्य के ही रूप में केन्द्रित हुए मुझ कर्मफल के भोक्ता जीव को तुमने वीर्याधान करने वाले पुरुष में प्रेरित किया । तदनन्तर गर्भाधान करने वाले पुरुष (पिता) के द्वारा तुमने मुझको माता के गर्भ में धारण करवाया । माता के गर्भ में द्वादश-त्रयोदश आर्षमास (२३ दिन का एक आर्षमास) तक रहकर जन्म लिया । इस कारण अब मुझे अमृतत्व की प्राप्ति के साथ साधनभूत ब्रह्मज्ञान हेतु अनेक ऋतुओं तक अक्षय रहने वाली दीर्घायु प्रदान करें । ब्रह्म के साक्षात्कार तक मेरे दीर्घ जीवन हेतु चिरस्थाई आयु की पुष्टि प्रदान करें, क्योंकि यह सब कुछ जानकर के मैं समस्त देवताओं से प्रार्थना करता हूँ । इसीलिए उसी सत्य से, उसी तप से, जिनका कि मैंने अभी उल्लेख किया है, मैं वही ऋतु हूँ अर्थात् संवत्सरादि रूप मरणधर्मा मनुष्य हूँ । आर्तव हूँ-ऋतु अर्थात् रज-वीर्य के माध्यम से प्रादुर्भूत हुआ शरीर हूँऔर यदि ऐसी बात नहीं है, तो आप ही कृपा करके बतायें कि मैं कौन हूँ? उस (शिष्य) के इस तरह से कहने पर संसार के भय से भयभीत हुए शिष्य को गुरु ब्रह्मविद्या के उपदेश द्वारा भवसागर से पार करके बन्धनों से मुक्ति प्रदान कर देता है ॥1.2॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — He said : 'Whoever depart from this world, all get to the moon. In the earlier half (of the lunar month) it (the moon) flourishes on their vital breaths; in the later half, it causes them to be reproduced. The moon verily is the door of the heavenly world. Who so answers it (aright), him it sets free (to go further). (but) him who does not answer, having become rain, (it) rains down here. Here he becomes a worm or an insect or a fish, or a bird, or a lion, or a boar, or a snake or a tiger or a person or some other in this or that condition according to his deeds and knowledge. Him who has come thus, one asks: 'Who are you?' He should reply:
'O seasons, from the Resplendent (moon) the seed has been gathered as it was falling from the fifteen-fold (the half lunar month) from the home of the fathers. As such, put me in a man as an agent. With the man as an agent, in a mother infuse me.
'I am born, being born forth as the twelfth or thirteenth succeeding month by means of twelve-fold or thirteen-fold father (the year). In the knowledge of that am I; for the knowledge of the opposite am I. So strive, O seasons, to make me immortal, by that truth, by that austerity, I am a season. I am of the season, Who are you? 'I am you'. He lets him go further. ॥1.2॥
· · ·
[ Sutra 1.3 ]
स एतं देवयानं पन्थानमासाद्याग्निलोकमागच्छति स वायुलोकं स वरुणलोकं स आदित्यलोकं स इन्द्रलोकं स प्रजापतिलोकं स ब्रह्मलोकं तस्य ह वा एतस्य ब्रह्मलोकस्य आरो ह्नदो मुहूर्तोऽन्येष्टिहा विरजा नदील्यो वृक्षः सालज्यं संस्थानमपराजितमायतनमिन्द्रप्रजापती द्वारगोपौ । विभुप्रमितं विचक्षणाऽऽसन्द्यमितौजा: पर्यङ्कः प्रिया च मानसी प्रतिरूपा च चाक्षुषी पुष्पाण्यावयतौ वै च जगान्यम्बाश्चाम्बावयवीश्चाप्सरसः । अम्बया नद्यस्तमित्थंविदा गच्छति तं ब्रह्मा हाभिधावत मम यशसा विरजां वा अयं नदीं प्रापन्न वा अयं जरयिष्यतीति ॥1.3॥
sa etaṃ devayānaṃ panthānamāsādyāgnilokamāgacchati sa vāyulokaṃ sa varuṇalokaṃ sa ādityalokaṃ sa indralokaṃ sa prajāpatilokaṃ sa brahmalokaṃ tasya ha vā etasya brahmalokasya āro hnado muhūrto'nyeṣṭihā virajā nadīlyo vṛkṣaḥ sālajyaṃ saṃsthānamaparājitamāyatanamindraprajāpatī dvāragopau । vibhupramitaṃ vicakṣaṇā''sandyamitaujā: paryaṅkaḥ priyā ca mānasī pratirūpā ca cākṣuṣī puṣpāṇyāvayatau vai ca jagānyambāścāmbāvayavīścāpsarasaḥ । ambayā nadyastamitthaṃvidā gacchati taṃ brahmā hābhidhāvata mama yaśasā virajāṃ vā ayaṃ nadīṃ prāpanna vā ayaṃ jarayiṣyatīti ॥1.3॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — वह विराट् ब्रह्म का उपासक पूर्व में कहे हुए देवयान मार्ग पर पहुँच कर सर्वप्रथम अग्निलोक में गमन करता है । तदनन्तर वायुलोक में प्रस्थान करता है, फिर वहाँ से वह सूर्यलोक में गमन करता है, इसके बाद वरुण लोक में आता है, फिर वह इन्द्रलोक में आता है, इन्द्रलोक से प्रजापति के लोक में गमन करता हुआ ब्रह्म लोक में आ जाता है । इस ख्याति प्राप्त ब्रह्मलोक के प्रवेश मार्ग पर सर्वप्रथम ‘अर’ नामक एक महान् प्रसिद्ध जलाशय है । (काम, क्रोध, लोभादि अरियों-शत्रुओं के द्वारा निर्मित होने से ही उस जलाशय को अर के नाम से जाना गया है ।) उस अर नामक जलाशय से आगे मुहूर्ताभिमानी देवता का स्थान है, काम, क्रोध, लोभादि की प्रवृत्ति प्रादुर्भूत करके ब्रह्मलोक प्राप्ति के अनुकूल की हुई उपासना एवं यज्ञादि पुण्य को नष्ट करने से ‘इष्टिहा’ (जो इष्ट वस्तु की प्राप्ति में बाधा पहुँचाते हैं) कहलाते हैं । इसके आगे ‘विरजा’ नाम वाली नदी विद्यमान है, इस नदी के दर्शन मात्र से ही वृद्धावस्था दूर हो जाती है । इस नदी से आगे ‘इल्य’ नामक वृक्ष स्थित है । ‘इला’ पृथ्वी का नाम है और उस (इला) का ही स्वरूप होने के कारण उस वृक्ष का नाम ‘इल्य’ पड़ा । उससे आगे कई अनेक देवों के द्वारा सेव्यमान उद्यान, बावली, कूप, सरोवर एवं नदी आदि अलग-अलग जलाशयो से युक्त एक नगर है, उस नगर के एक ओर विरजा नामक नदी है एवं दूसरी ओर धनुष की प्रत्यज्वा के आकार का (अर्धचन्द्राकार) एक परकोटा (चहारदीवारी) है । उसके आगे ब्रह्माजी का ‘निवासभूत विशाल देवालय है, जो अपराजित’ के नाम से प्रख्यात है । सूर्य के सदृश तेजस्वरूप होने के कारण वह कभी भी किसी के द्वारा पराजित नहीं होता। मेघ एवं यज्ञरूप से उपलक्षित वायु तथा आकाश स्वरूप इन्द्र एवं प्रजापति उस ब्रह्म देवालय के द्वार-रक्षक के रूप में विद्यमान है । वहाँ पर एक सभा मण्डप है, जिसका नाम ‘विभुप्रमित’ है । उस सभा मण्डप के मध्य भाग में स्थित एक वेदी (चबूतरा) है, जो ‘विचक्षणा’ के नाम से प्रख्यात है । (उस वेदी का प्रतिपादन बुद्धि एवं महत्तत्त्व आदि के नाम से भी होता है) वह अति विशेष लक्षणों से युक्त है । जो अपरिमित बल से सम्पन्न है, ऐसा यह ‘अमितौजस्’ नामक प्राण ही भगवान् ब्रह्मा जी का सिंहासन (पलंग) है । मानसी प्रकृति मन को कारणभूता होने से या फिर मन को आनन्द प्रदान करने वाली होने के कारण वह मानसी कहलाती है । वह विराट् ब्रह्म का उपासक पूर्व में कहे हुए देवयान मार्ग पर पहुँच कर सर्वप्रथम अग्निलोक में गमन करता है । तदनन्तर वायुलोक में प्रस्थान करता है, फिर वहाँ से वह सूर्यलोक में गमन करता है, इसके बाद वरुण लोक में आता है, फिर वह इन्द्रलोक में आता है, इन्द्रलोक से प्रजापति के लोक में गमन करता हुआ ब्रह्म लोक में आ जाता है । इस ख्याति प्राप्त ब्रह्मलोक के प्रवेश मार्ग पर सर्वप्रथम ‘अर’ नामक एक महान् प्रसिद्ध जलाशय है । (काम, क्रोध, लोभादि अरियों-शत्रुओं के द्वारा निर्मित होने से ही उस जलाशय को अर के नाम से जाना गया है ।) उस अर नामक जलाशय से आगे मुहूर्ताभिमानी देवता का स्थान है, काम, क्रोध, लोभादि की प्रवृत्ति प्रादुर्भूत करके ब्रह्मलोक प्राप्ति के अनुकूल की हुई उपासना एवं यज्ञादि पुण्य को नष्ट करने से ‘इष्टिहा’ (जो इष्ट वस्तु की प्राप्ति में बाधा पहुँचाते हैं) कहलाते हैं । इसके आगे ‘विरजा’ नाम वाली नदी विद्यमान है, इस नदी के दर्शन मात्र से ही वृद्धावस्था दूर हो जाती है । इस नदी से आगे ‘इल्य’ नामक वृक्ष स्थित है। ‘इला’ पृथ्वी का नाम है और उस (इला) का ही स्वरूप होने के कारण उस वृक्ष का नाम ‘इल्य’ पड़ा । उससे आगे कई अनेक देवों के द्वारा सेव्यमान उद्यान, बावली, कूप, सरोवर एवं नदी आदि अलग-अलग जलाशयो से युक्त एक नगर है, उस नगर के एक ओर विरजा नामक नदी है एवं दूसरी ओर धनुष की प्रत्यज्वा के आकार का (अर्धचन्द्राकार) एक परकोटा (चहारदीवारी) है । उसके आगे ब्रह्माजी का ‘निवासभूत विशाल देवालय है, जो अपराजित’ के नाम से प्रख्यात है । सूर्य के सदृश तेजस्वरूप होने के कारण वह कभी भी किसी के द्वारा पराजित नहीं होता । मेघ एवं यज्ञरूप से उपलक्षित वायु तथा आकाश स्वरूप इन्द्र एवं प्रजापति उस ब्रह्म देवालय के द्वार-रक्षक के रूप में विद्यमान है । वहाँ पर एक सभा मण्डप है, जिसका नाम ‘विभुप्रमित’ है । उस सभा मण्डप के मध्य भाग में स्थित एक वेदी (चबूतरा) है, जो ‘विचक्षणा’ के नाम से प्रख्यात है । (उस वेदी का प्रतिपादन बुद्धि एवं महत्तत्त्व आदि के नाम से भी होता है) वह अति विशेष लक्षणों से युक्त है । जो अपरिमित बल से सम्पन्न है, ऐसा यह ‘अमितौजस्’ नामक प्राण ही भगवान् ब्रह्मा जी का सिंहासन (पलंग) है । मानसी प्रकृति मन को कारणभूता होने से या फिर मन को आनन्द प्रदान करने वाली होने के कारण वह मानसी कहलाती है । उसके आभूषण भी उसी के अनुरूप हैं । ‘चाक्षुषी’ के नाम से उसकी छायामूर्ति की ख्याति है । वह तेजोयुक्त नेत्रों की प्रकृति होने के कारण अति तेज स्वरूप है । उसके अलंकारादि भी अत्यन्त तेजोमय हैं । यह संसार इन चतुर्विध प्राणियों-जरायुज, स्वेदज, अण्डज तथा उद्भिज्ज से परिपूर्ण है । समस्त विश्व, जड़-चेतन समुदाय भगवान् ब्रह्मा जी की वाटिका के पुष्प एवं उनके धौत (धोती) और उत्तरीय के रूप में युगल वस्त्र हैं । वहाँ की अप्सरायें (साधारण युवतियां) ‘अम्बा’ एवं ‘अम्बावयवी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं । सम्पूर्ण विश्व को जन्म देने चाली श्नुतिरूपा होने से वह ‘अम्बा’ के नाम से प्रसिद्ध है और ‘अम्ब’ (अधिक) एवं ‘अवयव’ (अंश-न्यून) भाव से रहित बुद्धिरूपा होने के कारण उनका नाम ‘अम्बावयवी’ पड़ा । इसके अतिरिक्त वहाँ ‘अम्बया’ नाम वाली नदियाँ भी प्रवाहित होती हैं । अम्बक अर्थात् नेत्ररूप ब्रह्मज्ञान की ओर गमन करने के कारण उनकी ‘अम्बया’ संज्ञा है । ऐसे उस श्रेष्ठ ब्रह्म के लोक को जो भी मनुष्य जानता है, वह उसी को प्राप्त होता है । उस पुरुष को जब कोई अमानव पुरुष आदित्यलोक से हमारे अर्थात् ब्रह्मलोक के लिए लाता है, तब उस समय ब्रह्मा जी अपने सहायकों एवं अप्सराओं से कहते हैं—दौड़ो, उस महात्मा पुरुष का मेरे यश एवं प्रतिष्ठा के अनुकूल स्वागत करो । मेरे लोक में लाने वाली उपासना आदि के कारण निश्चय ही यह (महान् पुरुष) उस विरजा नदी के पास तक आ गया है । निश्चय ही अब वह पुरुष वृद्धावस्था नहीं प्राप्त करेगा॥ ३उसके आभूषण भी उसी के अनुरूप हैं । ‘चाक्षुषी’ के नाम से उसकी छायामूर्ति की ख्याति है । वह तेजोयुक्त नेत्रों की प्रकृति होने के कारण अति तेज स्वरूप है । उसके अलंकारादि भी अत्यन्त तेजोमय हैं । यह संसार इन चतुर्विध प्राणियों-जरायुज, स्वेदज, अण्डज तथा उद्भिज्ज से परिपूर्ण है । समस्त विश्व, जड़-चेतन समुदाय भगवान् ब्रह्मा जी की वाटिका के पुष्प एवं उनके धौत (धोती) और उत्तरीय के रूप में युगल वस्त्र हैं । वहाँ की अप्सरायें (साधारण युवतियां) ‘अम्बा’ एवं ‘अम्बावयवी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं । सम्पूर्ण विश्व को जन्म देने चाली श्नुतिरूपा होने से वह ‘अम्बा’ के नाम से प्रसिद्ध है और ‘अम्ब’ (अधिक) एवं ‘अवयव’ (अंश-न्यून) भाव से रहित बुद्धिरूपा होने के कारण उनका नाम ‘अम्बावयवी’ पड़ा । इसके अतिरिक्त वहाँ ‘अम्बया’ नाम वाली नदियाँ भी प्रवाहित होती हैं । अम्बक अर्थात् नेत्ररूप ब्रह्मज्ञान की ओर गमन करने के कारण उनकी ‘अम्बया’ संज्ञा है । ऐसे उस श्रेष्ठ ब्रह्म के लोक को जो भी मनुष्य जानता है, वह उसी को प्राप्त होता है । उस पुरुष को जब कोई अमानव पुरुष आदित्यलोक से हमारे अर्थात् ब्रह्मलोक के लिए लाता है, तब उस समय ब्रह्मा जी अपने सहायकों एवं अप्सराओं से कहते हैं—दौड़ो, उस महात्मा पुरुष का मेरे यश एवं प्रतिष्ठा के अनुकूल स्वागत करो । मेरे लोक में लाने वाली उपासना आदि के कारण निश्चय ही यह (महान् पुरुष) उस विरजा नदी के पास तक आ गया है । निश्चय ही अब वह पुरुष वृद्धावस्था नहीं प्राप्त करेगा ॥1.3॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Having entered upon this Path of the gods, he comes to the world of Fore, (then) the world of Air, (then) the world of Varuna, (then) the world of Aditya, (then) the world of Indra; (then) the world of Prajapati, (then) the world of Brahma. This world of Brahma has a lake of Ara, the moments of Yeshtihas the river Vijara, the three Ilya, the city Salajja, the abode Aparajita, the door-keepers Indra and Prajapati, the hall Vibhu, the throne Vichakshana, the couch Amitaujas, the beloved Manasi and her counterpart Chaksusi, who taking flowers verily weave the worlds, the mothers, the nurses, the nymphs and the rivers. To it comes he who knows this. To him Brahma (says), 'Run ye. With my glory verily he has reached the river Viraja, the ageless. He verily will not grow old. ॥1.3॥
· · ·
[ Sutra 1.4 ]
तं पञ्चशतान्यप्सरसां प्रतियन्ति शतं चूर्णहस्ताः शतं वासोहस्ताः शतं फलहस्ताः शतमाञ्जनहस्ताः शतं माल्यहस्तास्तं ब्रह्मालंकारेणालंकुर्वन्ति स ब्रह्मालंकारेणालंकृतो ब्रह्म विद्वान्ब्रह्माभिप्रैति स आगच्छत्यारं ह्नदं तं मनसाऽत्येति । तमित्वा संप्रतिविदो मज्जन्ति स आगच्छति मुहूर्तान्विहेष्टिहास्तेऽस्मादपद्रवन्ति स आगच्छति विरजां नदीं तां मनसैवात्येति । तत्सुकृतदुष्कृते धुनुते । तस्य प्रिया ज्ञातयः सुकृतमुपयन्त्यप्रिया दुष्कृतं तद्यथा रथेन धावयन्नथचक्रे पर्यवेक्षत, एवमहोरात्रे पर्यवेक्षत एवं सुकृतदुष्कृते सर्वाणि च द्वंद्वानि स एष विसुकृतो विदुष्कृतो ब्रह्म विद्वान्ब्रह्मैवाभिप्रैति ॥1.4॥
taṃ pañcaśatānyapsarasāṃ pratiyanti śataṃ cūrṇahastāḥ śataṃ vāsohastāḥ śataṃ phalahastāḥ śatamāñjanahastāḥ śataṃ mālyahastāstaṃ brahmālaṃkāreṇālaṃkurvanti sa brahmālaṃkāreṇālaṃkṛto brahma vidvānbrahmābhipraiti sa āgacchatyāraṃ hnadaṃ taṃ manasā'tyeti । tamitvā saṃprativido majjanti sa āgacchati muhūrtānviheṣṭihāste'smādapadravanti sa āgacchati virajāṃ nadīṃ tāṃ manasaivātyeti । tatsukṛtaduṣkṛte dhunute । tasya priyā jñātayaḥ sukṛtamupayantyapriyā duṣkṛtaṃ tadyathā rathena dhāvayannathacakre paryavekṣata, evamahorātre paryavekṣata evaṃ sukṛtaduṣkṛte sarvāṇi ca dvaṃdvāni sa eṣa visukṛto viduṣkṛto brahma vidvānbrahmaivābhipraiti ॥1.4॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — (ब्रह्माजी का आदेश प्राप्त होने पर उस पुरुष के सम्मान के लिए) पाँच सौ अप्सरायें जाती हैं । उनमें से सौ अप्सराएँ तो हाथों में (मंगल द्रव्य, केशर, हल्दी एवं रोली आदि के) चूर्ण लिए रहती हैं । अन्य सौ के हाथों में तरह-तरह के दिव्य वस्त्र तथा आभूषण आदि होते हैं । अन्य सौ अप्सराएँ अपने हाथों में फल लिए होती हैं, अन्य सौ के हाथों में विभिन्न तरह के दिव्य अङ्गराग होते हैं एवं सौ अप्सराएँ अपने हाथों में भाँति-भाँति की मालाएँ उसके सम्मानार्थ लिए होती हैं । वे सभी अप्सराएँ उस महान् आत्मा को ब्रह्मोचित अलंकारों से सुसज्जित करती हैं । वह ब्रह्मवेत्ता पुरुष ब्रह्माजी के योग्य आभूषणों को धारण करके ब्रह्माजी के स्वरूप को प्राप्त कर लेता है । तदनन्तर वह ‘अर’ नाम वाले सरोवर के समीप आकर उसे मन के द्वारा संकल्प मात्र से पार कर लेता है । उस जलाशय के समीप पहुँच कर अज्ञानी मनुष्य उसमें डूब जाते हैं । तत्पश्चात् यह ब्रह्मज्ञानी मुहूर्ताभिमानी ‘इष्टिहा’ नामक देवताओं के समीप में आता है; लेकिन वे विघ्नकारी देवता उसके पास से डरकर भाग जाते हैं । उसके बाद वह विरजा नदी के तट पर आ करके उस नदी को भी संकल्प मात्र से लाँघ जाता है । वहाँ पर वह ब्रह्मज्ञानी अपने समस्त पुण्य एवं पापों को त्याग देता है । जो उसके कुटुम्बी प्रियपरिजन आदि होते हैं, वे सभी लोग तो उसके पुण्य के भागीदार बनते हैं; किन्तु जो उस (दिव्यात्मा) से द्वेष करने वाले होते हैं, उन्हें उसके द्वारा त्यागे हुए पापों का भागीदार बनना पड़ता है । ( उस सन्दर्भ में यह दृष्टान्त इस प्रकार है)-रथ के द्वारा यात्रा करने वाला पुरुष दौड़ाते हुए रथ के दोनों चक्रों का भूमि से जो संयोग-वियोग होता है, वह उन चक्रों को देखते रहने पर भी आरोही को प्राप्त नहीं होता, वैसे ही वह ब्राह्मवेत्ता पुरुष रात एवं दिन को , पाप एवं पुण्य को तथा अन्य सभी तरह के द्वन्द्वो को देखता है, परन्तु द्रष्टा होने के कारण ही वह इनसे सम्बन्धरहित रहता है । इस कारण वह पुण्य एवं पाप से रहित होता है । अतः ब्रह्मज्ञान के कारण ही वह ब्रह्मवेत्ता ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है ॥1.4॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — To him go five hundred Apsarases, hundred carrying garlands, hundred carrying ointments, hundred carrying aromatics, hundred with vestments, hundred with fruits. They adorn him with the ornaments of Brahma. Adorned with Brahma's ornaments, a knower of Brahma goes unto Brahma. He comes to the lake Ara: he crosses it with his mind. On coming to it, those who know (only) the immediate (present) sink. He comes to the moments Yestihas these run away from him. He comes to the river Viraja. He crosses it with his mind alone. There he shakes off his good and evil deeds. His dear relations succeed to the good deeds, those not dear to the evil deeds. Then just as one driving a chariot looks at the wheel of the chariot, so he looks upon day and night; so upon good deeds and evil deeds and upon of pairs of opposites. Thus he, the knower of Brahman, devoid of good deeds, devoid of evil deeds, goes on to Brahman. ॥1.4॥
· · ·
[ Sutra 1.5 ]
स आगच्छतील्यं वृक्षं तं ब्रह्मगन्धः प्रविशति, स आगच्छति सालज्यं संस्थानं तं ब्रह्मरसः प्रविशति, स आगच्छत्यपराजितमायतनं तं ब्रह्मतेजः प्रविशति स आगच्छति । इन्द्रप्रजापती द्वारगोपौ तावस्मादपद्रवतः स आगच्छति विभुप्रमितं तं ब्रह्मतेजः प्रविशति स आगच्छति विचक्षणामासन्दीं वृहद्रथन्तरे सामनी पूर्वौ पादौ श्यैतनौधसे चापरौ वैरूपवैराजे अनूच्येते शाकररैवते तिरश्ची सा प्रज्ञा प्रज्ञया हि विपश्यति स आगच्छत्यमितौजसं पर्यङ्कं से प्राणस्तस्य भूतं च भविष्यच्च पूर्वौ पादौ श्रीश्चेरा चापरौ बृहद्रथंतरे अनुच्ये भद्रयज्ञायज्ञीये शीर्षण्ये ऋचश्च सामानि च प्राचीनातानानि यजूंषि तिरश्चीनानि सोमांशव उपस्तरणमुद्गीथ उपश्रीः श्रीरुपबर्हणं तस्मिन्ब्रह्मास्ते तमित्थंवित्पादेनेवाग्र आरोहति । तं ब्रह्मा पृच्छति कोऽसीति तं प्रतिबूयात् ॥1.5॥
sa āgacchatīlyaṃ vṛkṣaṃ taṃ brahmagandhaḥ praviśati, sa āgacchati sālajyaṃ saṃsthānaṃ taṃ brahmarasaḥ praviśati, sa āgacchatyaparājitamāyatanaṃ taṃ brahmatejaḥ praviśati sa āgacchati । indraprajāpatī dvāragopau tāvasmādapadravataḥ sa āgacchati vibhupramitaṃ taṃ brahmatejaḥ praviśati sa āgacchati vicakṣaṇāmāsandīṃ vṛhadrathantare sāmanī pūrvau pādau śyaitanaudhase cāparau vairūpavairāje anūcyete śākararaivate tiraścī sā prajñā prajñayā hi vipaśyati sa āgacchatyamitaujasaṃ paryaṅkaṃ se prāṇastasya bhūtaṃ ca bhaviṣyacca pūrvau pādau śrīścerā cāparau bṛhadrathaṃtare anucye bhadrayajñāyajñīye śīrṣaṇye ṛcaśca sāmāni ca prācīnātānāni yajūṃṣi tiraścīnāni somāṃśava upastaraṇamudgītha upaśrīḥ śrīrupabarhaṇaṃ tasminbrahmāste tamitthaṃvitpādenevāgra ārohati । taṃ brahmā pṛcchati ko'sīti taṃ pratibūyāt ॥1.5॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — इसके पात् वह (पुरुष) ‘इल्य’ नामक वृक्ष के पास गमन करता है । उस समय उसकी घ्राणेन्द्रिय में ब्रह्म-गन्ध का प्रवेश होता है । तदनन्तर वह ‘सालज्य’ नामक नगर के पास आता है. यहाँ उसकी स्यादेन्द्रिय में उस दिव्यातिदिव्य ब्रह्मरस की अनुभूति होती है, जिसका कि उसे इसके पहले कभी भी अनुभव नहीं हुआ होता । इसके बाद वह ‘अपराजित’ नाम वाले ब्रह्म मन्दिर के पास में आता है । वहीं पर उममें ब्रह्मतेज का प्रवेश होता है । फिर वह द्वार रक्षक इन्द्र एवं प्रजापति के समीप में गमन करता है, प्रजापति उसके सामने से रास्ता छोड़कर अलग हट जाते हैं । इसके अनन्तर वह ‘विभुप्रमित’ नामक सभा मण्डप में पहुँचता है, वहाँ पर उसके अन्तःकरण में ब्रह्मयश प्रविष्ट करता है, फिर वह ‘विचक्षणा’ नाम से युक्त वेदी के समीप में आता है । ‘बृहत्’ एवं ‘रथन्तर’ ये दो साम उस पलंग के दोनों अग्रभाग के पाये हैं और ‘श्यैत’ एवं ‘नौधस’ नामक साम उसके दोनों पृष्ठ भाग के पाये हैं । ‘वैरूप’ तथा ‘वैराज’ नाम से युक्त ये साम उसके दक्षिणी एवं उत्तरी पार्श्व हैं । ‘शाक्वर’ एवं रैवत' नामक साम उसके पूर्वी और पश्चिमी पार्श्व हैं । वह समष्टि बुद्धिरूपा है । यह ब्रह्मवेत्ता उस बुद्धि के माध्यम से विशेष दृष्टि प्राप्त कर लेता है । इसके बाद वह ‘अमितौजस्’ नामक पलंग अथवा सिंहासन के समीप में आता है, वह पर्यङ्क (पलंग) प्राणरूप ही है, भूत एवं भविष्यत् काल उसके अग्रभाग के पाये हैं, श्रीदेवी या भूदेवी ये दोनों उस सिंहासन के पृष्ठभाग के पाये हैं । उसके उत्तर एवं दक्षिण क्षेत्र में जो ‘अनूच्य’ नामक दीर्घ खट्वाङ्ग हैं, वे ‘बृहत्’ एवं 'रथन्तर' नाम से युक्त साम हैं और पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र में जो छोटे खट्वाङ्ग हैं और जिन पर सिर एवं पैर रखे जाते हैं, वे ‘यज्ञायज्ञोय’ नामक साम हैं । पूर्व से पश्चिम दीर्घाकार के रूप में लगी हुई पाटियाँ ऋक् एवं साम को प्रतीक हैं । दक्षिण एवं उत्तर की ओर जो आड़ी तिरछी लगी हुई पाटियाँ हैं, स्वयं यजुर्वेद स्वरूप ही हैं । चन्द्रमा को कोमल एवं शोतल रश्मियाँ ही उस पर्यङ्क (पलंग) के मुलायम गहे के रूप में हैं । उद्गीथ हो उस पर बिछी हुई उपश्री अर्थात् श्वेत चादर है । श्रीलक्ष्मी जी, उस पलंग पर तकिया के रूप में हैं । ऐसे दिव्य पर्यङ्क पर भगवान् ब्रह्माजी सुशोभित होते हैं । इस श्रेष्ठ तत्त्वज्ञान को इस प्रकार से भली-भाँति जानने वाला ब्रह्मज्ञानौ उस पलंग पर सर्वप्रथम पैर रखकर आसीन होता है । तदनन्तर ब्रह्माजी उस ब्रह्मज्ञानी से प्रश्न करते हैं-तुम कौन हो? उन भगवान् ब्रह्माजी के प्रश्न का उत्तर उसे इस प्रकार से देना चाहिए ॥1.5॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — He comes to the tree Ilya and the fragrance of Brahma enters into him. He comes to the city Salajja; the flavour of Brahma enters into him. He comes to the abode Aparajita; the might of Brahma enters him. He comes to the door-keepers Indra and Prajapati; they run away from him. He comes to the hall Vibhu; the glory of Brahma enters into him. He comes to the throne Vichaksana; the Brihad and the Rathantara samans are its two fore-feet; the 'Syaita and Naudhasa, the two hind-feet; the Vairupa and the Vaichaja the two lengthwise pieces; the Sakvara and Raivata the two cross ones. It is Intelligence; for by intelligence one discerns. He comes to the couch Amitaujas (of unmeasured splendour); this is the vital breath. The past and the future are its two fore feet; prosperity and earth are the two hind-feet; the Bhadra and the Yajnayajniya (Samans) the two head-pieces. The Brihad and the Rathantara are the two lengthwise pieces. The verses and the chants and the cords are stretched lengthwise. The sacrificial formulas are the cross ones. Some stems are the spread; the Udgitha the bolster; prosperity the pillow. On it Brahma sits. He who knows thus ascends it with one foot only at first. Brahma asks him: Who are you? To him he should answer: I am a season, of the seasons. From space as a womb I am produced as the semen for a wife, as the brilliance of the year, as the self of every single being. What you are that am I'. To him he says, 'Who am I'. ॥1.5॥
· · ·
[ Sutra 1.6 ]
ऋतुरस्म्यार्तवोऽस्म्याकाशाद्योनेः संभूतो भार्या एतत्संवत्सरस्य तेजोभूतस्य भूतस्य भूतस्य भूतस्यात्मा त्वमात्मासि यस्त्वमसि सोऽहमस्मीति तमाह कोऽहमस्मीति सत्यमिति बूयात्किं तद्यत्सत्यमिति यदन्यद्देवेभ्यश्च प्राणेभ्यश्च तत्सथ यद्देवाश्च प्राणाश्च तत्त्यं तदेतया वाचाऽभिव्या ह्नियते सत्यमित्येतावदिदं सर्वमिदं सर्वमसि । इत्येवैनं तदाह । तदेतदृक्श्लोकेनाभ्युक्तम् यजूदरः सामशिरा आसावृङ्मूर्तिरव्ययः । स ब्रह्मेति स विज्ञेय ऋषिर्ब्रह्ममयो महानिति । तमाह केन मे पौंस्यानि नामान्याप्नोतीति प्राणेनेति ब्रूयात् । केन स्त्रीनामानीति वाचेति केन नपुंसकानीति मनसेति केन गन्धानिति प्राणेनेत्येव ब्रूयात् । केन रूपाणीति चक्षुषेति केन शब्दानिति श्रोत्रेणेति केनान्नरसानिति जिह्वयेति कैन कर्माणीति हस्ताभ्यामिति केन सुखदुःखे इति शरीरेणेति केनानन्दं रतिं प्रजातिमित्युपस्थेनेति । केनेत्या इति पादाभ्यामिति केन धियो विज्ञातव्यं कामानिति प्रज्ञयेति ब्रूयात्तमाह । आपो वै खलु मे ह्यसावयं ते लोक इति सा या ब्रह्मणो जितिय व्यष्टिस्तां जितिं जयति तां व्यष्टिं व्यश्नुते य एवं वेद य एवं वेद ॥1.6॥
ṛturasmyārtavo'smyākāśādyoneḥ saṃbhūto bhāryā etatsaṃvatsarasya tejobhūtasya bhūtasya bhūtasya bhūtasyātmā tvamātmāsi yastvamasi so'hamasmīti tamāha ko'hamasmīti satyamiti būyātkiṃ tadyatsatyamiti yadanyaddevebhyaśca prāṇebhyaśca tatsatha yaddevāśca prāṇāśca tattyaṃ tadetayā vācā'bhivyā hniyate satyamityetāvadidaṃ sarvamidaṃ sarvamasi । ityevainaṃ tadāha । tadetadṛkślokenābhyuktam yajūdaraḥ sāmaśirā āsāvṛṅmūrtiravyayaḥ । sa brahmeti sa vijñeya ṛṣirbrahmamayo mahāniti । tamāha kena me pauṃsyāni nāmānyāpnotīti prāṇeneti brūyāt । kena strīnāmānīti vāceti kena napuṃsakānīti manaseti kena gandhāniti prāṇenetyeva brūyāt । kena rūpāṇīti cakṣuṣeti kena śabdāniti śrotreṇeti kenānnarasāniti jihvayeti kaina karmāṇīti hastābhyāmiti kena sukhaduḥkhe iti śarīreṇeti kenānandaṃ ratiṃ prajātimityupastheneti । kenetyā iti pādābhyāmiti kena dhiyo vijñātavyaṃ kāmāniti prajñayeti brūyāttamāha । āpo vai khalu me hyasāvayaṃ te loka iti sā yā brahmaṇo jitiya vyaṣṭistāṃ jitiṃ jayati tāṃ vyaṣṭiṃ vyaśnute ya evaṃ veda ya evaṃ veda ॥1.6॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — मैं स्वयं ही वसन्तादि ऋतु स्वरूप हूँ, ऋतु से सम्बन्धित हूँ । मैं कारणभूत अव्याकृत आकाश एवं स्वयं प्रकाश रूप परब्रह्म अविनाशी परमात्म तत्त्व से प्रादुर्भूत हुआ हूँ । जो भूत (अतीत, यथार्थ कारण, जड़-चेतन स्वरूप चतुर्विध सर्ग एवं पञ्च महाभूत स्वरूप) है, उस संवत्सर का तेज मैं स्वयं हूँ । मैं स्वयं आत्मा हूँ । आप आत्मा हैं, हे भगवन् ! जो आप हैं, वहीं मैं हूँ । उस ब्रह्मवेत्ता के इस तरह से उत्तर देने पर ब्रह्माजी पुनः पूछते हैं कि मैं कौन हूँ? इसके उत्तर में वह इस प्रकार कहे-‘आप सत्य हैं' । जो सत्य है, जिसे तुम सत्य कहते हो, वह क्या है? ऐसा प्रश्न ब्रह्माजी के द्वारा पूछने पर वह इस प्रकार उत्तर दे-जो समस्त देवताओं एवं प्राणों से भी सर्वथा भिन्न एवं विशेष लक्षणों से युक्त हो, वह ‘सत्’ है और जो देवता प्राणस्वरूप है, वह ‘त्य’ है । वाणी के द्वारा जिस तत्त्व को ‘सत्य’ कहते हैं, वह यही है। यही सभी कुछ है । आप ही यह सभी कुछ है, अतः आप ही सत्य हैं । यही तथ्य ऋग्वेद के मन्त्र में इस प्रकार व्यक्त हुआ है- जिसका उदर यजुर्वेद है, मस्तक सामवेद है तथा सम्पूर्ण शरीर ऋग्वेद है, वह अविनाशी परमात्मा ‘ब्रह्मा’ के नाम से विख्यात है, वह जानने योग्य है । यह ब्रह्ममय-ब्रह्मरूप महान् ऋषि है ।’ इसके बाद पुनः ब्रह्माजी उस उपासक से पूछते हैं- तुम मेरे पुरुषवाचक नामों को किससे ग्रहण करते हो? वह उत्तर दे-प्राण से । (प्र०)- स्त्रीवाचक नामों को किससे ग्रहण करते हो? (उ०) वाणी से । (प्र०) नपुंसक वाची नामों को किससे ग्रहण करते हो? (उ०) मन से । (प्र०) गन्ध का अनुभव किससे करते हो? (उ०) प्राण से -घ्राणेन्द्रिय से । (प्र०) रूपों को किससे ग्रहण करते हो? (उ०) नेत्र से । (प्र०) शब्दों को किससे सुनते हो? (उ०) कानों से (प्र०) अन्न का आस्वादन किससे करते हो? (उ०) जिह्वा से (प्र०) कर्म किससे करते हो? (उ०) हार्थो से । (प्र०) सुख-दुःखों का अनुभव किससे करते हो? (उ०) शरीर से । (प्र०) रति का आनन्द एवं प्रजोत्पत्ति का सुख किससे उठाते हो? (उ०) उपस्थ से । (प्र०) गमन क्रिया किससे करते हो? (उ०) दोनो पैरों से । (प्र०) बुद्धि-वृत्तियों को, ज्ञातव्य विषयों को और मनोरथों को किससे ग्रहण करते हो? (उ०) प्रज्ञा से-ऐसा कहे । तब ब्रह्मा उससे कहते हैं-‘जल आदि प्रसिद्ध पाँच महाभूत मेरे स्थान हैं, अत: यह मेरा लोक भी जलादि-तत्त्व-प्रधान ही है। तुम मुझसे अभिन्न मेरे उपासक हो, अतः यह तुम्हारा भी लोक है ।’ वह ब्रह्मा को जो जिति (विजय करने की शक्ति) तथा व्यष्टि (सर्वव्यापकता) शक्ति है, वह उपासक इन दोनों शक्तियों को भी प्राप्त कर लेता है, जो इस प्रकार जानता है अर्थात् इस प्रकार का ज्ञान रखने वाला ब्रह्मा की तरह शक्ति-सम्पन्न हो जाता है ॥1.6॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Self as Truth; it is the Self of all and is Brahman. He should say, 'The Real'. 'What is that, viz., the Real?' What is other than the gods (sense-organs) and the vital breaths, that is the sat (what is) As for the gods and the vital breaths, they are the tvam (the you). This is expressed by the word satyam. It is as extensive as all this. You are this world-all. Thus then he speaks to him. This very thing has been expressed by a Rig verse: Having Yajus as her belly, having the Saman as his head Having the Rik as his form imperishable. Is Brahman - thus is he to be known. The great seen consists on the Vedas. He says to him; 'Wherewith does one acquire many masculine names?' He should answer: 'With the vital breath'. 'Wherewith does one acquire the feminine names?' 'With speech'. 'Wherewith the neater ones?' With the mind'. 'Wherewith the odours?' 'With the smell'. 'Wherewith the forms?' 'With the eye'. 'Wherewith the sounds?' 'With the ears'. 'Wherewith the taste of food?' 'With the tongue'. 'Wherewith actions?' 'With two hands'. 'Wherewith pleasure and pain?' 'With the body'. 'Wherewith bliss, delight and procreation?' 'With the generative organ'. 'Wherewith the going?' 'With the two feet'. 'Wherewith thoughts, what is to be understood and desires?' 'With intelligence', he should say. To him he says, 'The waters, verily, indeed are my world. That is yours? Whatever victory is Brahma's, whatever attainment, that victory he wins, that attainment he attains, who knows this, who knows thus'. ॥1.6॥
· · ·
[ Sutra 2.1 ]
प्राणो ब्रह्मेति ह स्माह कौषीतकिस्तस्य ह वा एतस्य प्राणस्य ब्रह्मणो मनो दूतं वाक्परिवेष्टी चक्षुर्गोप्नु श्रोत्रं संश्रावयितृ तस्मै वा एतस्मै प्राणाय ब्रह्मण एताः सर्वा देवता अयाचमानाय बलिं हरन्ति तथो एवास्मै सर्वाणि भूतान्ययाचमानायैव बलिं हरन्ति य एवं वेद तस्योपनिषन्न याचेदिति । तद्यथा ग्रामं भिक्षित्वाऽलब्ध्वोपविशेन्नाहमतो दत्तमश्नीयामिति । य एवैनं पुरस्तात्प्रत्याचक्षीरस्त एवैनमुपमन्त्रयन्ते ददाम त इति । एष धर्मों याचितो भवति । अन्यतस्त्वेवैनमुपमन्त्रयन्ते ददाम त इति ॥2.1॥
prāṇo brahmeti ha smāha kauṣītakistasya ha vā etasya prāṇasya brahmaṇo mano dūtaṃ vākpariveṣṭī cakṣurgopnu śrotraṃ saṃśrāvayitṛ tasmai vā etasmai prāṇāya brahmaṇa etāḥ sarvā devatā ayācamānāya baliṃ haranti tatho evāsmai sarvāṇi bhūtānyayācamānāyaiva baliṃ haranti ya evaṃ veda tasyopaniṣanna yācediti । tadyathā grāmaṃ bhikṣitvā'labdhvopaviśennāhamato dattamaśnīyāmiti । ya evainaṃ purastātpratyācakṣīrasta evainamupamantrayante dadāma ta iti । eṣa dharmoṃ yācito bhavati । anyatastvevainamupamantrayante dadāma ta iti ॥2.1॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — (प्राण तत्त्व की उपासना) सुप्रसिद्ध ‘कुषीतक’ ऋषि के सुपुत्र ऋषि कौषीतकि कहते हैं कि यह प्राण ही ब्रह्म है । उन प्रसिद्ध प्राण रूप ब्रह्म को यहाँ पर राजा के स्वरूप में कल्पित किया गया है । उन (प्राण) का मन ही दूत है, वाणी परोसने वाली उनकी रानी है, चक्षु संरक्षक (मन्त्री) है और कर्णेन्द्रिय संदेश सुनाने वाला द्वारपाल है । उन सुप्रसिद्ध प्राणरूप ब्रह्म को बिना माँगे ही ये सभी इन्द्रियाभिमानी देवगण भेंट प्रदान करते हैं । (प्राण के संसर्ग से मन एवं इन्द्रियों की क्रियाएँ सहज ही होने लगती हैं. यह प्रक्रिया स्वचालित होने से इसे बिना माँगे दी जाने वाली भेंट कहा गया है ।) इस तरह से जो इस रहस्य का ज्ञाता है, उसको बिना याचना किये ही समस्त चराचर प्राणी भेंट समर्पित करते हैं । उस श्रेष्ठ प्राण के उपासक के लिए यह गूढ़ व्रत है कि ‘वह किसी से कभी कुछ भी न माँगे । ठीक वैसे ही, जैसे कोई भिक्षुक गाँव में भीख माँगने पर जब कुछ भी नहीं पाता, तो निराश होकर बैठा रहता है एवं कुपित होकर यह प्रतिज्ञा कर लेता है कि अब से इस गाँव के लोगों के द्वारा देने पर भी दान ग्रहण नहीं करूँगा । वह भिक्षु जिस दृढ़ता से अपनी बात पर आरूढ़ रहता है, वैसे ही प्राण की उपासना करने वाले को अपने न माँगने के व्रत पर दृढ़ रहना चाहिए । याचक धर्म के साथ दीनता का भाव जुड़ा रहता है । याचना एवं दैन्य प्रदर्शन से सदा दूर रहने वाले साधक को लोग ऐसे ही आमन्त्रण देते रहते हैं- ‘आओ’ हम तुम्हें भिक्षा प्रदान करेंगे ॥2.1॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Prana (the vital Breath) is Brahma, thus indeed Kausitaki used to say. Of this same vital Breath which is Brahma, verily mind is the messenger; the eye the protector; the ear the announcer; speech the encloser. He who verily knows mind as the messenger of this Vital Breath that is Brahma becomes the messenger. He who knows eye as the protector becomes possessed of a protector; he who knows the ear as the announcer becomes possessed of an announcer: he who knows speech as the encloser becomes possessed of an encloser.
To this vital Breath as Brahma all these gods (i.e., mind, age, ear, speech) bring offerings unbegged. Likewise, indeed, to this vital Breath all beings bring offerings unbegged.
The secret doctrine of him who knows this: One should not beg. It is as if, having begged of a village and not having received (anything), one should sit down saying, 'I shall not eat (anything) that is given from here'. Those very ones who previously refused now invite him. This is the law for one who begs not. But those who invite him are the givers of food (saying) 'Let us give it to you'. ॥2.1॥
· · ·
[ Sutra 2.2 ]
प्राणो ब्रह्मेति ह स्माह पैङ्गयस्तस्य ह वा एतस्य प्राणस्य ब्रह्मणो वाक्परस्ताच्चक्षुरारुन्थे चक्षुः परस्ताच्छ्रोत्रमारुन्धे श्रोत्रं परस्तान्मन आरुन्धे मनः परस्तात्प्राण आरुन्थे तस्मै वा एतस्मै प्राणाय ब्रह्मण एताः सर्वा देवता अयाचमानाये बलिं हरन्ति तथो एवास्मै सर्वाणि भूतान्ययाचमानायैव बलिं हरन्ति य एवं वेद तस्योपनिषन्न याचेदिति तद्यथा ग्रामं भिक्षित्वाऽलब्ध्वोपविशेन्नाहमतो दत्तमश्नीयामिति य एवैनं पुरस्तात्प्रत्याचक्षीरस्त एवैनमुपमन्त्रयन्ते ददाम त इत्येष धर्मो याचितो भवत्यन्यतस्त्वेवैनमुपमन्त्रयन्ते ददाम त इति ॥2.2॥
prāṇo brahmeti ha smāha paiṅgayastasya ha vā etasya prāṇasya brahmaṇo vākparastāccakṣurārunthe cakṣuḥ parastācchrotramārundhe śrotraṃ parastānmana ārundhe manaḥ parastātprāṇa ārunthe tasmai vā etasmai prāṇāya brahmaṇa etāḥ sarvā devatā ayācamānāye baliṃ haranti tatho evāsmai sarvāṇi bhūtānyayācamānāyaiva baliṃ haranti ya evaṃ veda tasyopaniṣanna yācediti tadyathā grāmaṃ bhikṣitvā'labdhvopaviśennāhamato dattamaśnīyāmiti ya evainaṃ purastātpratyācakṣīrasta evainamupamantrayante dadāma ta ityeṣa dharmo yācito bhavatyanyatastvevainamupamantrayante dadāma ta iti ॥2.2॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — ‘प्राण ही ब्रह्म है’ ऐसा प्रसिद्ध महात्मा पैङ्गय भी कहते हैं । उन प्रसिद्ध प्राण रूप ब्रह्मा के लिए वाणी से परे नेत्र- इन्द्रिय है, जो वाक् इन्द्रिय को सभी ओर से व्याप्त करके विद्यमान है । चक्षु से परे श्रोत्रेन्द्रिय है,उसने नेत्र को सब ओर से व्याप्त कर रखा है । श्रवणेन्द्रिय से परे मन है, जो कि श्रवणेन्द्रिय को सब ओर से व्याप्त करके स्थित है; क्योंकि मन के सावधान रहने पर ही यह श्रोत्रेन्द्रिय श्रवण करने में समर्थ हो सकती है । मन से परे प्राण है, जो मन को सभी ओर से व्याप्त करके स्थित है । प्राण ही मन को बाँधकर रखने वाला है, ऐसी बात प्रसिद्ध है । प्राण के न रहने पर तो मन भी नहीं रह सकता, इसलिए सब की अपेक्षा श्रेष्ठ एवं आन्तरिक आत्मा होने से प्राण का ब्रह्म होना उचित ही है । उस प्राण स्वरूप परमात्मा को ये सभी देवगण उसके न माँगने पर भी उपहार समर्पित करते हैं । इसी तरह से जो उसे ऐसा जानता है, उस साधक को समस्त जीव बिना याचना के ही पृथक्-पृथक् उपहार प्रदान करते हैं । उसका यह अत्यन्त दृढ़ निधय है कि वह किसी से कभी भी याचना न करे । इस सन्दर्भ में वही पूर्वोक्त उदाहरण है ॥2.2॥
— Translation from Dr. A. G.
Kaushitaki-Brahmana Upanishad (Part 2)
Krishna Warrier — The vital Breath is Brahma'. Thus indeed Paingya used to say. Of this vital Breath on Brahma behind the speech the eye is enclosed; behind the eye the ear is enclosed; behind the ear, the mind is enclosed; behind the mind the vital Breath is enclosed. To this same vital Breath as Brahma all these gods bring offering unbegged. Even so to this same vital Breath all beings living bring offering unbegged only. Of him who knows this the secret doctrine is: 'One should not beg'. It is as if, having begged and not having received (anything), one should sit down saying 'I shall not eat (anything) that is given from here'. Those very ones who previously refused now invite him. This is the law for one who begs not. But those who invite him are the givers of food (saying) 'Let us give to you'. ॥2.2॥
· · ·
[ Sutra 2.3 ]
अथात एकधनावरोधनं यदेकधनमभिध्यायात्पौर्णमास्यां वाऽमावास्यायां वा शुद्धपक्षे वा पुण्ये नक्षत्रेऽग्निमुपसमाधाय परिसमूह्य परिस्तीर्य पर्युक्ष्योत्पूय दक्षिणं जान्धाच्य स्न्नुवेण वा चमसेन वा कं सेन वैता आज्याहुतीर्जुहोति वाङ्नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुन्धां तस्यै स्वाहा । प्राणो नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुन्धां तस्यै स्वाहा । चक्षुर्नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुन्धां तस्यै स्वाहा । श्रोत्रं नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुन्धां तस्यै स्वाहा । मनो नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुधां तस्यै स्वाहा । प्रज्ञा नाम देवताऽवरोधिनी सा मेऽमुष्मादिदमवरुधां तस्यै स्वाहेत्यथ धूमगन्धं प्रजिघ्नायाज्यलेपेनाङ्गान्यनु विमृज्य वाचंयमोऽभिप्रव्रज्यार्थं ब्रवीत दूतं वा प्रहिणुयाल्लभते हैव ॥2.3॥
athāta ekadhanāvarodhanaṃ yadekadhanamabhidhyāyātpaurṇamāsyāṃ vā'māvāsyāyāṃ vā śuddhapakṣe vā puṇye nakṣatre'gnimupasamādhāya parisamūhya paristīrya paryukṣyotpūya dakṣiṇaṃ jāndhācya snnuveṇa vā camasena vā kaṃ sena vaitā ājyāhutīrjuhoti vāṅnāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarundhāṃ tasyai svāhā । prāṇo nāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarundhāṃ tasyai svāhā ।cakṣurnāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarundhāṃ tasyai svāhā । śrotraṃ nāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarundhāṃ tasyai svāhā । mano nāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarudhāṃ tasyai svāhā । prajñā nāma devatā'varodhinī sā me'muṣmādidamavarudhāṃ tasyai svāhetyatha dhūmagandhaṃ prajighnāyājyalepenāṅgānyanu vimṛjya vācaṃyamo'bhipravrajyārthaṃ bravīta dūtaṃ vā prahiṇuyāllabhate haiva ॥2.3॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — अब एकमात्र धन (प्राण) के निरोध की बात कही जाती है । यदि एक मात्र धन (प्राण) का ध्यान करे, तो पूर्णिमा अपना अमावस्या को या फिर शुक्ल अथवा कृष्ण पक्ष की किसी भी शुभ तिथि को पुण्य ( श्रेष्ठ नक्षत्र में अग्नि की स्थापना, (वेदी का) परिसमूहन संस्कार, कुशों का बिछाना, अभिमन्त्रित जल से अग्निवेदी आदि का अभिषेक एवं अग्नि पर पात्र में रखे हुए घृत का शोधन करके दाहिने घुटने को पृथ्वी पर स्थिर करके स्नुवा से, चमस से या काँसे की करछुल से (मूल संस्कृत में दिये गये चाङ्नाम देवता ..... स्वाहा आदि मन्त्रों द्वारा) विधिवत् आहुति समर्पित करे । मन्त्रों के भाव इस प्रकार हैं- ॐ वाङ्नाम देवतावरोधिनी............. अवरुन्धा । तस्यै स्वाहा ‘वाणी’ नाम से प्रसिद्ध देवी अवरोधिनी साधक की कामना पूर्ति करने वाली है । वह मुझ प्राण की उपासना करने वाले को अमुक व्यक्ति से इच्छित अर्थ की सिद्धि कराये; उसके लिए यह घृताहुति सादर समर्पित है । प्राण देवता अभीष्ट सिद्धि प्रदान करने में समर्थ हैं, वे मुझ प्राणोपासक को धन (प्राण) की प्राप्ति कराएँ । इसके लिए यह आहुति समर्पित है । चक्षु नाम से युक्त देवी कामनापूर्ति में सहायक है, वह देवी गुप्त प्राणोपासक को अमुक व्यक्ति से अभीष्ट धन (प्राण) प्राप्त कराए। यह घृताहुति उसी के लिए समर्पित है । श्रोत्र नाम से युक्त देवी अभीष्ट फल प्रदान करने वाली है, वह मुझ प्राणस्वरूप ब्रह्म के साधक को अमुक व्यक्ति से इच्छित धन (प्राणों) की प्राप्ति कराये, इसके निमित्त यह घृताहुति समर्पित है । ‘मन’ नाम वाली देवी अभीष्ट फल प्रदान करने वाली है, वह मुझ प्राण की उपासना करने वाले को अमुक व्यक्ति से इच्छित धन (प्राण) की प्राप्ति कराये, यह घृताहुति उसके निमित्त समर्पित है । ‘प्रज्ञा’ नामक देवी इच्छित फल देने वाली है । वह मुझ प्राणदेव के उपासक को अमुक व्यक्ति से अभीष्ट धन (प्राण) को प्राप्ति कराये । यह आहुति उसके लिए ही समर्पित है । इस तरह से आहुतियाँ देने के बाद धूम को गन्ध को ग्रहण करके हवन से बचे हुए घृत से अपने अंगों में लेपन करके मौन भाव से धन-स्वामी के समीप में गमन को और इच्छित अर्थ के सम्बन्ध में कहे कि इतने धन की मुझे विशेष आवश्यकता है । अतः आपके यहाँ प्राप्त हो जाना चाहिए अथवा यदि धनिक कहीं दूर है, तो किसी दूत के द्वारा उक्त संदेश कहलाने के लिए उसके पास भेज देना चाहिए। इस प्रकार के कार्य द्वारा अभीष्ट धन (प्राण) की प्राप्ति हो जाती है ॥2.3॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, next, the procuring of the highest treasure. If one should covet the highest treasure, either on the night of a full moon or on the night of a new moon or during the bright half of the moon under an auspicious constellation - at one of these periods - having built up a fire, having swept around, having shown the sacred grass, having sprinkled around, having bent the right knee, with a spoon or with a wooden bowl, or with a metal cup, he offers oblations of melted butter (with the words); The divinity named speech is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! The divinity named vital Breath is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! The divinity named eye is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! The divinity named ear is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! The divinity named mind is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! The divinity named intelligence is a procurer. May it procure this thing for me from so and so. To it hail! Then having inhaled the smell of the smoke, having rubbed his limbs over with the ointment of melted butter, silently he should go forth, declare his object or send a messenger. He obtains here indeed. ॥2.3॥
· · ·
[ Sutra 2.4 ]
अथातो दैवः स्मरो यस्य प्रियो बुभूषेद्यस्यै वा एषां वै तेषामेवैकस्मिन्पर्वण्यग्निमुपसमाधायैतयैवावृतैता आज्याहुतीर्जुहोति वाचं ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहा । प्राणं ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहा । चक्षुस्ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहा । श्रोत्रं ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहा । मनस्ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहा । प्रज्ञां ते मयि जुहोम्यसौ स्वाहेत्यथ धूमगन्धं प्रजिघ्रायान्यलेपेनाङ्गान्यनु विमृज्य वाचंयमोऽभिप्रव्रज्य संस्पर्श जिगमिषेदपि वाताद्वा संभाषमाणस्तिष्ठेत्प्रियो हैव भवति स्मरन्ति हैवास्य ॥2.4॥
athāto daivaḥ smaro yasya priyo bubhūṣedyasyai vā eṣāṃ vai teṣāmevaikasminparvaṇyagnimupasamādhāyaitayaivāvṛtaitā ājyāhutīrjuhoti vācaṃ te mayi juhomyasau svāhā । prāṇaṃ te mayi juhomyasau svāhā ।cakṣuste mayi juhomyasau svāhā । śrotraṃ te mayi juhomyasau svāhā । manaste mayi juhomyasau svāhā । prajñāṃ te mayi juhomyasau svāhetyatha dhūmagandhaṃ prajighrāyānyalepenāṅgānyanu vimṛjya vācaṃyamo'bhipravrajya saṃsparśa jigamiṣedapi vātādvā saṃbhāṣamāṇastiṣṭhetpriyo haiva bhavati smaranti haivāsya ॥2.4॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — अब इसके पश्चात् वाणी आदि देवों के द्वारा सिद्ध होने वाले अभीष्ट की पूर्ति का प्रकार बताया गया है । यदि उपासक किसी का आत्मीय बनने की इच्छा करे, तो उसे किसी का भी प्रिय होने से पूर्व ‘वाक’ आदि देवों का आत्मीय-प्रिय बनना चाहिए । किसी एक शुभ पर्व के दिन पूर्वोक्त नियमानुसार शुभ तिथि एवं शुभ मुहूर्त में पहले कहे हुए के अनुसार ही अग्नि को स्थापना, (वेदी का) परिसमूहन (संस्कार करना), कुशों को बिछाना, वेदी आदि का अभिषेक, घृत का उत्पवन (शोधन) आदि करके ‘वाचं’ ते मयि.......... स्वाहा’आदि मंत्रों से घृताहुतियाँ समर्पत करे । मंत्रों के अर्थ इस प्रकार हैं-मैं तुम्हारी वागिन्द्रिय का अपने में हवन करता हूँ, मेरा अभीष्ट कार्य सिद्ध हो जाये, इस भाव से यह आहुति समर्पित है । मैं अपने अभीष्ट की पूर्ति के लिए आपके प्राण, चक्षु, श्रोत्र एवं मन आदि इन्द्रियों तथा आपकी प्रज्ञा को भी अपने में हवन करता हूँ । इस भाव से ये विशेष घृताहुतियाँ आपके लिए समर्पित हैं । इन आहुतियों के पश्चात् होम-धूम की गन्ध को घ्राणेन्द्रिय के द्वारा ग्रहण कर होमावशिष्ट घृत को अपने अंगों पर लेपन करके मौन रहते हुए अमुक व्यक्ति के पास जाए अथवा ऐसे स्थान पर खड़ा होकर कहे कि जहाँ वायु के सहयोग से उसके शब्द इच्छित व्यक्ति के कानों में सुनाई पड़े, तो निश्चय ही वह उस (व्यक्ति) का प्रिय हो जाता है । इतना ही नहीं बल्कि उस जगह से हट जाने पर वहाँ के निवासी उसको सदैव स्मरण करते रहते हैं ॥2.4॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now next the longing to be realized with the divine powers. If one should desire to become beloved of a man or of a woman or of men or of women, at one of these same points of time, having built up a fire, he offers in exactly the same manner, oblations of melted butter, saying I 'Your speech I sacrifice in me, you so and so; Hail! Your vital Breath I sacrifice in me, you so and so; Hail! Your eye I sacrifice in me, you so and so; Hail! Your ear I sacrifice in me, you so and so; Hail! Your mind I sacrifice in me, you so and so; Hail! Your intelligence I sacrifice in me, you so and so; Hail!
Then having inhaled the smell of the smoke, having rubbed his limbs over with a smearing of the melted butter, silently he should go forth and desire to approach and touch or he may simply stand and converse from windward. He becomes beloved indeed. The longing for him indeed. ॥2.4॥
· · ·
[ Sutra 2.5 ]
अथातः सांयमनं प्रातर्दनमान्तरमग्निहोत्रमिति चाचक्षते यावद्वै पुरुषो भाषते न तावत्प्राणितुं शक्नोति प्राणं तदा वाचि जुहोति । यावद्वै पुरुषः प्राणिति न तावद्भाषितुं शक्नोति वाचं तदा प्राणे जुहोति । एते अनन्ते अमृताहुती जाग्रच्च स्वपंश्च संततमव्यवच्छिन्नं जुहोत्यर्थ या अन्याः आहुतयोऽन्तवत्यस्ताः कर्ममय्यो हि भवन्त्येतद्ध वै पूर्वे विद्वांसोऽग्निहोत्रं १ जुहवांचक्रुः ॥2.5॥
athātaḥ sāṃyamanaṃ prātardanamāntaramagnihotramiti cācakṣate yāvadvai puruṣo bhāṣate na tāvatprāṇituṃ śaknoti prāṇaṃ tadā vāci juhoti । yāvadvai puruṣaḥ prāṇiti na tāvadbhāṣituṃ śaknoti vācaṃ tadā prāṇe juhoti । ete anante amṛtāhutī jāgracca svapaṃśca saṃtatamavyavacchinnaṃ juhotyartha yā anyāḥ āhutayo'ntavatyastāḥ karmamayyo hi bhavantyetaddha vai pūrve vidvāṃso'gnihotraṃ 1 juhavāṃcakruḥ ॥2.5॥
— Translation from Aurovindo
(Hindi) —
अब दिवोदास के पुत्र प्रतर्दन के द्वारा किया गया अनुष्ठान, ‘प्रातर्दन’ नाम से प्रख्यात और संयम से पूर्ण होने से ‘सांयमन’ कहलाने वाले अग्निहोत्र के सम्बन्ध में बतलाते हैं ।
निश्चय ही व्यक्ति मुख से जब तक कुछ बोलता रहता है, तब तक वह पूर्ण रूप से श्वास नहीं ग्रहण कर पाता ।
उस समय वह प्राण को वाणीरूप अग्नि में हवन कर देता है ।
ये वाणी एवं प्राणरूप दो आहुतियाँ कभी अन्त न होने वाली तथा अमृत स्वरूप हैं ।
जाग्रत् एवं स्वप्नकाल में भी प्राणी सदैव अविच्छिन्न रूप से इन आहुतियों को होमता रहता है ।
इसके अतिरिक्त वाणी एवं प्राणरूप आहुतियों से भिन्न जो अन्य दूसरी द्रव्यमयी आहुतियाँ हैं, वे कर्म द्वारा ही गतिमान् रहती हैं ।
यह प्रसिद्ध है कि इस रहस्य को जानने वाले प्राचीनकालीन विद्वान् केवल कर्ममय अग्निहोत्र का अनुष्ठान सम्पन्न नहीं करते थे ॥
[यहाँ ऋषि यह स्पष्ट कर रहे हैं कि पदार्थ परक अग्निहोत्र के साथ भाव-संयोग पूर्वक वाणी और प्राण की अमृत आहुतियाँ भी समर्पित की जानी चाहिए, तभी उनका आध्यात्मिक प्रभाव उभरता है ।
इसके लिए साधकों को वाक् और प्राण की साधना विशेष रूप से करनी पड़ती है ।] ॥2.5॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, next, self-restraint according to Pratardana or the Inner Agnihotra as they call it. Verily as long as a person is peaking, he is not able to breathe. Then he is sacrificing vital breath in speech. As long, verily, as a person is breathing, he is not able to speak. Then he is sacrificing speech in breath. These two are unending immortal oblations. Waking or sleeping, one is continuously, uninterruptedly making them. Now whatever other oblations there are, they have an end, for they consist of works. Knowing this very thing, verily, the ancients did not offer the Agnihotra sacrifice. ॥2.5॥
· · ·
[ Sutra 2.6 ]
उक्थं ब्रह्मेति ह स्माह शुष्कभृङ्गारस्तदृगित्युपासीत सर्वाणि हास्मै भूतानि श्रेष्ठयायाभ्यर्चन्ते तद्यजुरित्युपासीत सर्वाणि हास्मै भूतानि श्रेष्ठयाय युज्यन्ते तत्सामेत्युपासीत सर्वाणि हास्मै भूतानि श्रेष्ठयाय संनमन्ते तच्छीरित्युपासीत तद्यश इत्युपासीत तत्तेज इत्युपासीत तद्यथैतच्छास्त्राणां श्रीमत्तमं यशस्वितमं तेजस्वितमं भवति । तथैवैवं विद्वान् सर्वेषां भूतानां श्रीमत्तमो यशस्वितमस्तेजस्वितमो भवति । तमेतमैष्टकं कर्ममयमात्मानमध्वर्युः संस्करोति तस्मिन्यजुर्मयं प्रवयति यजुर्मय ऋड्मयं होता ऋड्मये साममयमुद्गाता स एष सर्वस्यै त्रयीविद्याया आत्मैष उ एवास्यात्मा एतदात्मा भवति य एवं वेद ॥2.6॥
ukthaṃ brahmeti ha smāha śuṣkabhṛṅgārastadṛgityupāsīta sarvāṇi hāsmai bhūtāni śreṣṭhayāyābhyarcante tadyajurityupāsīta sarvāṇi hāsmai bhūtāni śreṣṭhayāya yujyante tatsāmetyupāsīta sarvāṇi hāsmai bhūtāni śreṣṭhayāya saṃnamante tacchīrityupāsīta tadyaśa ityupāsīta tatteja ityupāsīta tadyathaitacchāstrāṇāṃ śrīmattamaṃ yaśasvitamaṃ tejasvitamaṃ bhavati । tathaivaivaṃ vidvān sarveṣāṃ bhūtānāṃ śrīmattamo yaśasvitamastejasvitamo bhavati । tametamaiṣṭakaṃ karmamayamātmānamadhvaryuḥ saṃskaroti tasminyajurmayaṃ pravayati yajurmaya ṛḍmayaṃ hotā ṛḍmaye sāmamayamudgātā sa eṣa sarvasyai trayīvidyāyā ātmaiṣa u evāsyātmā etadātmā bhavati ya evaṃ veda ॥2.6॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — सुप्रसिद्ध महात्मा शुष्कभृङ्गार भी ‘उक्थ’ अर्थात् प्राण ही ब्रह्म है-ऐसा कहते हैं । उक्थरूपी प्राण को ऋक् मानकर बुद्धिपूर्वक उपासना करे । जो उक्थ में ऋक् को जान लेता है, उस ज्ञानी की समस्त प्राणी श्रेष्ठ बनने के लिए प्रार्थना करते हैं । वह उक्य रूप प्राण ‘यजुर्वेद’ है, इसकी श्रेष्ठ बुद्धि से उपासना करे । इससे समस्त प्राणी श्रेष्ठता के लिए उस ज्ञानी के साथ सहयोग करते हैं । जिस साधक को उक्थ में साम बुद्धि हो, उसके सामने समस्त श्रेष्ठ-काम्य प्राणी सिर झुकाते हैं । वह उक्थ रूप प्राण ‘श्री’ है । उसकी श्री भाव से उपासना की जाती है । वह उक्थ ‘यश’ है, इस भाव से उपासना करनी चाहिए। वह ‘तेजरूप’ है, इस भावना से उपासना करे । इस सन्दर्भ में यह उदाहरण है-जिस प्रकार अध्यात्म शास्त्र सभी शास्त्रों में अत्यन्त श्री-सम्पन्न, परम यशस्वी एवं परम तेजोमय होता है, वैसे ही जो इस तरह से उस उक्थरूप प्राण को जानता है, वह मनीषी सम्पूर्ण प्राणियों में सर्वाधिक श्री-सम्पन्न, परम यशस्वी तथा परम तेजोमय होता है । इस उक्थरूप प्राण को एवं ईटों के द्वारा निर्मित वेदी पर संचित कर्ममय अग्नि को भी अभिन्न अनुभव करते हुए अध्वर्यु नामक ऋत्विक् अपना संस्कार सम्पन्न करता है । उस प्राण में ही वह यजुर्वेद साध्य कार्यों का विस्तार करता है । इस वेदरूपी त्रयी विद्या की आत्मा-यह अध्वर्यु रूप प्राण है । प्राण को ही इस विद्या की आत्मा कहा गया है । जो प्राणी इस प्राण को इस प्रकार से जानता है, वह स्वयं भी प्राण के सदृश हो जाता है ॥2.6॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, what is Brahman! The Uktha (Recitation) is Brahman (sacred word) - Thus indeed was Sushkabhangara wont to say. One should meditate on it as the Rig (the hymn of praise); Unto him indeed all beings sing praise for his greatness. One should meditate on it as the Yajus (the sacrificial formula); Unto him indeed are all beings united for his greatness. One should meditate on it as the Saman (chant); Unto him indeed all beings bow down for his greatness. One should meditate on it as Sri (beauty). One should meditate on it as Yasas (glory); One should meditate on it as Tejas (splendour). As this (Uktha) is the most beautiful, the most glorious, the most splendid among the invocations of praise (Shastras), even so is he who knows this the most beautiful, the most glorious, the most splendid among all beings.
So the Adhvaryu priest prepares this self which is related to the sacrifice and which consists of work. In it he weaves what consists of the Yajus. In what consists of the Yajus, the Hotir priest weaves what consists of the Rig. In what consists of the Rig the Udgatir priest weaves what consists of the Saman. This is the self of all the three-fold knowledge. And thus he who knows this becomes the self of Indra. ॥2.6॥
· · ·
[ Sutra 2.7 ]
अथातः सर्वजितः कौषीतकेस्त्रीण्युपासनानि भवन्ति यज्ञोपवीतं कृत्वाऽप आचम्य त्रिरुदपात्रं प्रसिच्योद्यन्तमादित्यमुपतिष्ठेत वर्गोऽसि पाप्मानं मे वृङ्धीत्येतयैवावृता मध्ये सन्तमुर्गोऽसि पाप्मानं मे वृङ्धीत्येतयैवावृताऽस्तं यन्तं संवर्गोऽसि पाप्मानं मे संवृड्धीति । यदहोरात्राभ्यां पापं करोति सं तद्वृङ्क्ते ॥2.7॥
athātaḥ sarvajitaḥ kauṣītakestrīṇyupāsanāni bhavanti yajñopavītaṃ kṛtvā'pa ācamya trirudapātraṃ prasicyodyantamādityamupatiṣṭheta vargo'si pāpmānaṃ me vṛṅdhītyetayaivāvṛtā madhye santamurgo'si pāpmānaṃ me vṛṅdhītyetayaivāvṛtā'staṃ yantaṃ saṃvargo'si pāpmānaṃ me saṃvṛḍdhīti । yadahorātrābhyāṃ pāpaṃ karoti saṃ tadvṛṅkte ॥2.7॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — (विविध उपासनाओं का वर्णन-) इसके पश्चात् अब कौषीतकि ऋषि के द्वारा अनुभव में लायी हुई तीन बार सम्पन्न की जाने वाली उपासना पद्धति कही जाती है । यज्ञोपवीत को सख्य भाव से बायें कन्धे पर रखकर आचमन करे तदनन्तर जल पात्र को तीन बार शुद्ध जल से भरकर उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान करे । (अर्ध्य प्रदान करते समय इस मन्त्र का उच्चारण करे-) ‘ॐ वर्गोऽसि पाप्मानं में वृद्धि’ अर्थात् संसार को तृणवत् त्याग देने से तुम वर्ग कहलाते हो, मेरे पापों को मुझसे दूर करो ।’ इसी तरह मध्याह्नकाल में भी भगवान् भास्कर का उपस्थान करे । (उस समय इस मंत्र का उच्चारण करे) ‘ॐ उद्वर्गोऽसि पाप्मानं में संवृध’ अर्थात् ‘तुम उद्वर्ग कहे जाते हो, मेरे पापों को नष्ट करो ।’ इसी तरह से सायंकाल में अस्त होते हुए भगवान् सूर्य का निम्न मंत्र से उपस्थान करे- ‘ॐ संवर्गोऽसि पाप्मानं मे संवृङ्धि’ अर्थात् ‘तुम संवर्ग कहलाते हो, अत: मेरे पापों को दूर करो ।’ इस उपासना का परिणाम यह है कि मनुष्य दिन एवं रात्रि में होने वाले समस्त पापों का पूर्णतः परित्याग करने में समर्थ हो जाता है ॥2.7॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — The all-conquering Kausitaki indeed was wont to worship the rising sun, having performed the investiture with the sacred thread, having fetched water, having thrice sprinkled the water vessel saying, ' You are a deliverer; take my sin away'. In the same way he was (wont to worship the sun) when it was in the mind-heaven saying, 'You are the high deliverer, take my sin away!' In the same way he was (wont to worship the sun) when it was setting saying. 'You are the full deliverer; take my sin fully away'. Whatever sin he committed by day or by night that it takes away.
Likewise also he who knows this worships the sun in the same manner. Whatever sin one commits by day or by night it takes away fully. ॥2.7॥
· · ·
[ Sutra 2.8 ]
अथ मासि मास्यमावास्यायां पश्चाच्चन्द्रमसं दृश्यमानमुपतिष्ठेतैतयैवावृता हरिततृणाभ्यां वाक्प्रत्यस्यति यत्ते सुसीमं हृदयमधि चन्द्रमसि श्रितं तेनामृतत्वस्येशाने माऽहं पौत्रमघं रुदमिति न हास्मात्पूर्वाः प्रजाः प्रैतीति नुजातपुत्रस्याथाजातपुत्रस्याप्यायस्व समेतु ते सं ते पयांसि समु यन्तु वाजा यमादित्या अंशुमाप्याययन्तीत्येतास्तिस्त्र ऋचो जपित्वा माऽस्माकं प्राणेन प्रजया पशुभिराप्याययिष्ठा योऽस्मान्द्वेष्टि यं च वयं द्विष्मस्तस्य प्राणेन प्रजया पशुभिराप्याययस्वेति दैवीमावृतमावर्त आदित्यस्यावृतमन्वावर्त इति दक्षिणं बाहुमन्वावर्तते ॥2.8॥
atha māsi māsyamāvāsyāyāṃ paścāccandramasaṃ dṛśyamānamupatiṣṭhetaitayaivāvṛtā haritatṛṇābhyāṃ vākpratyasyati yatte susīmaṃ hṛdayamadhi candramasi śritaṃ tenāmṛtatvasyeśāne mā'haṃ pautramaghaṃ rudamiti na hāsmātpūrvāḥ prajāḥ praitīti nujātaputrasyāthājātaputrasyāpyāyasva sametu te saṃ te payāṃsi samu yantu vājā yamādityā aṃśumāpyāyayantītyetāstistra ṛco japitvā mā'smākaṃ prāṇena prajayā paśubhirāpyāyayiṣṭhā yo'smāndveṣṭi yaṃ ca vayaṃ dviṣmastasya prāṇena prajayā paśubhirāpyāyayasveti daivīmāvṛtamāvarta ādityasyāvṛtamanvāvarta iti dakṣiṇaṃ bāhumanvāvartate ॥2.8॥
— Translation from Aurovindo
(Hindi) —
(अब दूसरी उपासना का वर्णन करते हैं) हर महीने की अमावस्या को, जब सूर्य के पश्चिम भाग में स्थित सुषुम्ना नामक रश्मि में चन्द्रमा का स्थित होना स्पष्ट परिलक्षित हो, उस समय उपर्युक्त विधि से ही उपस्थान (पुजन) करे ।
इसकी विशेषता मात्र इतनी ही है कि अर्ध्यपात्र में दो हरी दूर्वा के अंकुर भी रखे एवं उससे अर्घ्य देते हुए चन्द्रमा के प्रति ‘‘यत्ते सुसीमं हृदयमधि..........पौत्रमघं रुदम्’’ मंत्र से वाणी का प्रयोग करें ।
(इस मंत्र का भाव यह है-) ‘हे सोममंडल की अधिष्ठात्री देवि! अतिसुन्दर भावना से युक्त आपका हृदय (हृदय में स्थित आनन्दमय स्वरूप) चन्द्रमण्डल में विद्यमान है, उसके द्वारा आप अमृतत्व पद पर भी अधिकार रखने वाली हैं ।
आप मुझ पर ऐसी कृपा करें, जिससे कि कभी पुत्र के शोक से मुझे व्यथित होकर रोना न पड़े’ ।
इस तरह से उपासना करने वाला यदि पुत्र को प्राप्त कर चुका हो, तो उसका पुत्र उसके मरने से पूर्व मृत्यु को नहीं प्राप्त होगा ।
यदि उसके कोई पुत्र उत्पन्न न हुआ हो, तो वह भी पूर्व की ही तरह सभी कार्य सम्पन्न करके दो हरी दूर्वा के अंकुर रख करके नीचे लिखे तीन मंत्रों का जप करे-(क)‘आप्यायस्व समेतु........संवृष्ण्यान्यभिमातिषाहः' ।
(ख) ‘आप्यायमानो......धिष्वा’ (ग) ‘यमादित्या .......भुवनस्य गोपाः’ ।
इन तीनों ऋचाओं का भावार्थ इस प्रकार है-(क) हे स्त्रीरूपी सोम! तुम पुरुष रूपी सूर्य के प्रकाश से विकास को प्राप्त हो।
पुरुष के प्राकट्य का कारणभूत जो वीर्य अर्थात् अग्नि सम्बन्धी तेज है, वह तुम में स्थित हो ।
तुम सभी ओर से अन्न की प्राप्ति में सहायक बनो ।
(ख) हे सोम! तुम सौम्य गुणों से युक्त हो ।
तुम्हारा दिव्य रस सूर्य के तेज को प्राप्त करके पुरुष मात्र के लिए अत्यन्त हितकारी हो जाता है ।
इस दिव्य रस का सेवन करने वाले पुरुषों को पुष्टि दे करके उनके सभी शत्रुओं का पराभव कराने में भी आप पूर्ण सक्षम हैं ।
वे दुग्ध एवं जल, अन्न से निर्वाह करने वाले निरामिषभोजी जीवों को सुगमतापूर्वक मिलते रहें।
आग्नेय तेज से प्रसन्नता को प्राप्त करते हुए तुम अमृतत्व को प्राप्ति में सहयोगी बनो तथा स्वयं ही स्वर्गलोक में अनुपम यश को स्थिर करो।(ग) द्वादश आदित्य रुपी पुरुष जिस स्त्री रूपी-प्रकृतिमय सोम को अपने दिव्य तेज से आनन्दित करते हैं ।
एवं स्वयं पुष्ट रहते हुए अक्षय बल से सम्पन्न, त्रिलोक को संरक्षण देते हैं, ऐसे राजा वरुण और बृहस्पति हम सभी को उस सोम रूपी अंशु (किरण) से आनन्द एवं शक्ति प्रदान करें।(घ) उपर्युक्त तीन ऋचाओं के जप के पश्चात् चन्द्रमा के समक्ष अपना दाहिना हाथ उठाये तथा नीचे लिखे मंत्र का उच्चारण को- ‘‘मास्माकं प्राणेन...........आदित्यस्यावृतमन्वावर्त इति। ‘‘मंत्र का भावार्थ इस प्रकार है-हे सोम !
तुम हमारे प्राण, संतान एवं पशुओं से स्वयं अपनी पुष्टि एवं तुष्टि न करो; वरन् जो हमसे वैर-भाव रखते हैं तथा जिससे हम द्वेष-भाव रखते हैं, उनके प्राण, संतान और पशुओं से अपनी पुष्टि एवं तुष्टि अर्जित करो।
इस प्रकार मैं इन मंत्र के अधिपति देवता का एवं तुम्हारी संचरण क्रिया का अनुवर्तन करता हूँ अर्थात् हे सोम! मैं तुम्हारी ही गति का अनुगमन करता हूँ ।
इस तरह ऋचा-पाठ से अपनी दाहिनी भुजा का अन्वावर्तन को अर्थात् बार-बार घुमाये और अन्त में हाथ को नीचे को ले ॥2.8॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, month by month at the time of the new moon when it comes round one should, in the same way, worship the moon as it appears in the west or throw two blades of grass towards it saying: That heart of mind, of fair outlines Which in the sky in moon doth rest, I think I am knower of that, May I not weep for children's ill. Indeed his children do not pre-decease him. Thus is it with one to whom a son has been born.
Now in the case of one to whom a son has not been born. 'Increase. May (vigour) enter thee. May milk and food gather in thee, may that which the Adityas gladden.' Having muttered these three 'me, verses, he says: Do not increase by our vital breath, by our offspring, by our cattle. He who hates us and him whom we hate, increase by his breath, by his offspring, by his cattle. I turn myself with Indra's turn; I turn myself along with the turn of the sun'. Thus he turns himself towards the right arm. ॥2.8॥
· · ·
[ Sutra 2.9 ]
अथ पौर्णमास्यां पुरस्ताच्चन्द्रमसं दृश्यमानमुपतिष्ठेतैतयैवावृता सोमो राजाऽसि विचक्षणः पञ्चमुखोऽसि प्रजापतिर्बाह्मणस्त एकं मुखं तेन मुखेन राज्ञोऽत्सि तेन मुखेन मामन्नादं कुरु राजा त एकं मुखं तेन मुखेन विशोऽत्सि तेन मुखेन मामन्नादं कुरु श्येनस्त एकं मुखं तेन । मुखेन पक्षिणोऽत्सि तेन मुखेन मामन्नादं कुर्वग्निष्ट एकं मुखं तेन मुखेनेमं लोकमत्सि तेन मुखेन मामन्नादं कुरु त्वयि पञ्चमं मुखं तेन मुखेन सर्वाणि भूतान्यत्सि तेन मुखेन मामन्नादं कुरु माऽस्माकं प्राणेन प्रजया पशुभिरवक्षेष्ठा योऽस्मान्द्वेष्टि यं च वयं द्विष्मस्तस्य प्राणेन प्रजया पशुभिरवक्षीयस्वेति दैवीमावृतमावर्त आदित्यस्यावृतमन्वावर्तन्त इति दक्षिणं बाहुमन्वावर्तते ॥2.9॥
atha paurṇamāsyāṃ purastāccandramasaṃ dṛśyamānamupatiṣṭhetaitayaivāvṛtā somo rājā'si vicakṣaṇaḥ pañcamukho'si prajāpatirbāhmaṇasta ekaṃ mukhaṃ tena mukhena rājño'tsi tena mukhena māmannādaṃ kuru rājā ta ekaṃ mukhaṃ tena mukhena viśo'tsi tena mukhena māmannādaṃ kuru śyenasta ekaṃ mukhaṃ tena । mukhena pakṣiṇo'tsi tena mukhena māmannādaṃ kurvagniṣṭa ekaṃ mukhaṃ tena mukhenemaṃ lokamatsi tena mukhena māmannādaṃ kuru tvayi pañcamaṃ mukhaṃ tena mukhena sarvāṇi bhūtānyatsi tena mukhena māmannādaṃ kuru mā'smākaṃ prāṇena prajayā paśubhiravakṣeṣṭhā yo'smāndveṣṭi yaṃ ca vayaṃ dviṣmastasya prāṇena prajayā paśubhiravakṣīyasveti daivīmāvṛtamāvarta ādityasyāvṛtamanvāvartanta iti dakṣiṇaṃ bāhumanvāvartate ॥2.9॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — (अब यहाँ पर एक अन्य प्रकार की उपासना बतलायी जाती है-) पूर्णिमा के दिन सायंकाल में जब पूर्व दिशा में चन्द्रदेव का दर्शन होने लगे, तब उस समय पूर्व मन्त्र में बताई गई रीति के द्वारा उन चन्द्रदेव को अर्ध्य समर्पित करे । उपस्थान के समय निम्नांकित मंत्र का पाठ करना चाहिए । ‘‘सोमो राजाऽसि विचक्षणः ............ आदित्यस्यावृतमन्वावर्तन्त’’ इस मन्त्र का भावार्थ इस प्रकार है-हे सोम! संसार-प्रकृतिरूपा उमा के साथ रहने वाले तुम सोम नाम वाले राजा हो। तुम सभी लौकिक एवं वैदिक कार्यों में प्रवीण हो । तुम पाँच मुखों से युक्त प्रजापति हो । प्रजापति के रूप में सम्पूर्ण प्रजा का पालन करते हो । ब्राह्मण तुम्हारा एक मुख है । उस मुख के द्वारा तुम क्षत्रियों का भक्षण अर्थात् दमन करते हो । उस मुख द्वारा तुम मुझे अन्न को खाने एवं पचाने की सामर्थ्य प्रदान करो । क्षत्रिय तुम्हारा एक मुख है, उस मुख से तुम वैश्यों का भक्षण अर्थात् उन पर शासन करते हो, उस मुख द्वारा तुम मुझे अन्न का भक्षण करने एवं पचाने की शक्ति से सम्पन्न बनाओ। श्येन (बाज) भी तुम्हारा एक मुख है, तुम उस (बाज) मुख से पक्षियों का दमन करते हो, उस मुख से तुम मुझे अन्न का भोगने वाला बनाओ । अग्नि भी तुम्हारा एक मुख है, उस मुख के द्वारा तुम इस लोक का दमन करते हो, उस मुख द्वारा मुझे भी अन्न का उपभोग करने वाला बनाओ । पाँचवाँ मुख तो तुम में ही है, उस मुख के द्वारा तुम समस्त भूत-प्राणियों का संहार करते हो, उस मुख द्वारा मुझे भी अन्न का उपभोग करने वाला बनाओ । तुम मेरे प्राण, संतान एवं पशुओं से हमें कमजोर न करो, वरन् जो हमसे द्वेष भाव रखते हों तथा जिससे हम दवेष रखते हैं, उसे संतान, प्राण और पशुओं से नष्ट करो । मैं मन्त्राधिपति देवता का एवं तुम्हारी संचरण क्रिया का अनुसरण करने वाला हूँ । इस प्रकार से उपर्युक्त मंत्र का पाठ करते हुए दाहिनी भुजा को बारम्बार घुमाये तथा बाद में भुजा नीचे कर ले ॥2.9॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Thus on the night of the full moon one should worship in the same way the moon as it appears in the east saying: 'You are the far shining King Soma, the five-mouthed, the Lord of creation. The Brahmana is one mouth of you. With that mouth you eat the Kings. With that mouth make me an eater of food. The King is one mouth of you. With that mouth you eat the people. With that mouth make me an eater of food. The hawk is one mouth of you. With that mouth you eat birds. With that mouth make me an eater of food. Fire is one mouth of you. With that mouth you eat this world. With that mouth make me an eater of food. In you is a fifth mouth. With that mouth you eat all beings. With that mouth make me an eater of food ॥2.9॥
· · ·
[ Sutra 2.10 ]
अथ संवेश्यञ्जायायै हृदयमभिमृशेद्यत्ते सुसीमे हृदये हितमन्तः प्रजापतौ मन्येऽहं मां तद्विद्वांसं तेन माऽहं पौत्रमधं रुदमिति न हास्मात्पूर्वाः प्रजाः प्रेतीति ॥2.10॥
atha saṃveśyañjāyāyai hṛdayamabhimṛśedyatte susīme hṛdaye hitamantaḥ prajāpatau manye'haṃ māṃ tadvidvāṃsaṃ tena mā'haṃ pautramadhaṃ rudamiti na hāsmātpūrvāḥ prajāḥ pretīti ॥2.10॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — इस प्रकार से सोम की प्रार्थना करने के बाद (गर्भाधान के लिए) पत्नी के पास में बैठने से पहले उसके हृदय को स्पर्श करे । उस समय नीचे लिखे मन्त्र का पाठ करे-(मन्त्र इस प्रकार है-) ‘‘यत्ते सुसीमे........पौत्रमघं रुदम्।’’ इस मन्त्र का भाव इस प्रकार है-हे सुन्दर सीमन्त (माँग) वाली सुन्दरी ! तुम सोम रूप वाली हो । तुम्हारा हृदय प्रजा (संतति) का पालक है । उसके अन्दर जो सोम मण्डल की तरह अमृत-राशि (दुग्ध) निहित है, उसे मैं जानता हूँ । अपने को मैं उसका पूर्ण ज्ञाता मानता हूँ । इस सत्य के प्रभाव से मैं कभी पुत्र से सम्बन्धित शोक से न रोऊँ अर्थात् मुझे पुत्र का शोक कभी भी न झेलना पड़े । इस तरह की प्रार्थना करने से साधक के संतान की मृत्यु नहीं होती ॥2.10॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Waste not away with our vital breath, our offspring, or cattle. He who hates us and him whom we hate - waste away with his vital breath, his offspring, his cattle. Thus I turn myself with the turn of the gods; I turn myself with the turn of the sun. Afterwards, he turns himself towards the right arm. Now, when about to lie down with a wife one should touch her heart and say: That which in thy heart, O fair one, is placed-within Prajapati. Therewith, O Queen of Immortality, may you not come on children's ill. Her children do not then pre-decease her. ॥2.10॥
· · ·
[ Sutra 2.11 ]
अथ प्रोष्यायन्पुत्रस्य मूर्धानमभिमृशेत् । अङ्गादङ्गात्संभवसि हृदयादधिजायसे । आत्मा त्वं पुत्र माविध स जीव शरदः शतमसाविति नामास्य गृह्णाति । अश्मा भव परशुर्भव हिरण्यमस्तृतं भव तेजो वै पुत्रनामासि स जीव शरदः शतमसाविति नामास्य गृह्णाति येन प्रजापतिः प्रजाः पर्यगृह्णादरिष्टयै तेन त्वा परिगृह्णाम्यसाविति नामास्य गृह्णात्यथास्य दक्षिणे कर्णे जपत्यस्मै प्रयन्धि मघवन्नृजीषिन्नितीन्द्र श्रेष्ठानि द्रविणानि धेहीति सव्ये माच्छित्था मा व्यथिष्ठाः शतं शरद आयुषो जीव पुत्र ते नाम्ना मूर्धानमवजिघ्राम्यसाविति त्रिर्मूर्धानमवजिघ्नाद्रवां त्वा हिंकारेणाभि हिं करोमीति त्रिमूर्धानमभि हिं कुर्यात् ॥2.11॥
atha proṣyāyanputrasya mūrdhānamabhimṛśet । aṅgādaṅgātsaṃbhavasi hṛdayādadhijāyase । ātmā tvaṃ putra māvidha sa jīva śaradaḥ śatamasāviti nāmāsya gṛhṇāti । aśmā bhava paraśurbhava hiraṇyamastṛtaṃ bhava tejo vai putranāmāsi sa jīva śaradaḥ śatamasāviti nāmāsya gṛhṇāti yena prajāpatiḥ prajāḥ paryagṛhṇādariṣṭayai tena tvā parigṛhṇāmyasāviti nāmāsya gṛhṇātyathāsya dakṣiṇe karṇe japatyasmai prayandhi maghavannṛjīṣinnitīndra śreṣṭhāni draviṇāni dhehīti savye mācchitthā mā vyathiṣṭhāḥ śataṃ śarada āyuṣo jīva putra te nāmnā mūrdhānamavajighrāmyasāviti trirmūrdhānamavajighnādravāṃ tvā hiṃkāreṇābhi hiṃ karomīti trimūrdhānamabhi hiṃ kuryāt ॥2.11॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — (इसके पश्चात् अब दूसरी उपासना का वर्णन करते हैं-) परदेश में रहकर, वहाँ से वापस आया हुआ व्यक्ति अपने पुत्र के मस्तक का स्पर्श करते हुए निम्न मन्त्र को पढ़े ‘अङ्गादङ्गात्सम्भवसि.......शरदः शतम् असौ।’ (मंत्रार्थ-) ‘अमुक नाम से युक्त हे पुत्र! तुम नरक से पार करने वाले हो । तुम मेरे अंग-प्रत्यङ्ग से उत्पन्न हुए हो । मेरे हृदय से तुम्हारा प्राकट्य हुआ है । तुम स्वयं मेरे ही आत्म स्वरूप हो। तुमने ही हमारी (हमारे वंश की) रक्षा की है । हे पुत्र! तुम शतायु हो’। यहाँ ‘असौ’ की जगह पर पुत्र के नाम का उच्चारण करना चाहिए और साथ ही नामोच्चारण के समय निम्न मंत्र का पाठ करना चाहिए ‘‘ अश्मा भव....... शतम् असौ’’ (इसका भावार्थ इस प्रकार है-)" हे वत्स! तुम पत्थर, कुठार एवं बिछा हुआ सुवर्ण बनो अर्थात् तुम्हारा शरीर पत्थर की तरह सुगठित, बलवान्, स्वस्थ एवं नीरोग बने । तुम कुठार के सदृश शत्रुओं का दमन करने वाले तथा सुवर्ण राशि की तरह सभी के प्रिय बनो। समस्त अंग-अवयवों का सारभूत, संसार-वृक्ष का बीजरूप जो दिव्य तेज है, हे पुत्र! वह तेज तुम्हीं हो, तुम सौ वर्षों तक जीवित रहो’’ यहाँ पर फिर से ‘असौ’ के स्थान पर पुत्र का नाम लेना चाहिए और साथ ही निम्न मंत्र का पाठ भी करना चाहिए-‘येन प्रजापतिः ....... ......परिगृह्णामि असौ ।‘ (प्रस्तुत मंत्र का भावार्थ इस प्रकार है-‘‘हे पुत्र ! प्रजापति ब्रह्मा जी अपनी सृष्टि को नष्ट न होने देने के लिए उसे जिस तेज से युक्त करके अनुगृहीत करते हैं, उसी तेज से तुम भी युक्त हो। हे पुत्र! मैं तुम्हें सभी तरफ से स्वीकार करता हूँ ।’’ तत्पश्चात् यहाँ भी ‘ असौ’ के स्थान पर पुत्र का ही नाम उच्चारण करे तथा पुत्र के दाहिने कान में नीचे लिखे मंत्र का पाठ करे-‘अस्मै प्रयन्धि........ द्रविणानि धेहि ।’ (मन्त्रार्थ इस प्रकार है-) हे मघवन्! आप सरल भाव का आश्रय लेकर इस पुत्र को संरक्षण प्रदान करें । पुनः इसी मंत्र को वायें कान में जपे । तत्पश्चात् पुत्र के मस्तक को सूँघे तथा इस मन्त्र का पाठ करे- ‘मा चिच्छत्था मा ........ मूर्धानमवजिघ्नामि असौ। (इस मन्त्र का भावार्थ इस प्रकार हैं-) हे पुत्र ! संतान परम्परा का उच्छेद न करना । मन, वाणी एवं शरीर से तुम्हें कभी कष्ट न हो । तुम सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहो । मैं तुम्हारा अमुक नाम से प्रख्यात पिता तुम्हारा नाम लेकर तुम्हारे मस्तक को सूँघ रहा हूँ ।’ (यहाँ पर असौ के स्थान पर पिता को अपना नाम लेना चाहिए।) इस मन्त्र पाठ के बाद तीन बार पुत्र का मस्तक सूँघे, तत्पश्चात् निम्न मंत्र को पढ़कर मस्तक के सभी तरफ तीन बार हिंकार (हिं शब्द का उच्चारण) करे। ‘गवां त्व’’ ........ हिंकरोमि ।’ हे वत्स! गौएँ जिस तरह से अपने बछड़े को बुलाने के लिए रँभाती हैं, वैसे ही प्रेमपूर्वक मैं भी तुम्हारे लिए हिंकार करता हूँ अर्थात् हिंकार द्वारा तुम्हें बुलाता हूँ ॥2.11॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, when one has been away, on returning, he should kiss his son's head and say: From every limb of mine are you born. 'From my heart are you born; O son, you are indeed myself. May you live a hundred autumns long! So and so, he takes his name. 'Become a stone! Become an axe. Become unconquerable gold. A brilliance, son, indeed you are, so live a hundred autumns long!' So and so, he takes his name. Then he embraces him saying, 'Wherewith Prajapati embraced his creatures for their welfare, therewith I embrace you, so and so. Then he mutters in his right ear: 'Confer on him, O Maghavan, O Onrusher' and in his left (ear), 'O Indra, grant most excellent possessions. Do not cut off (the line of our race). Be not afraid; live a hundred autumns of life. Son I kiss your head with your name'. Thrice he should kiss his head. 'I make a lowing over you with a lowing of cows'. Thrice he should make a lowing over his head. ॥2.11॥
· · ·
[ Sutra 2.12 ]
अथातो दैवः परिमर एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यदग्निर्चलत्यथैतन्म्रियते यन्न ज्वलति तस्यादित्यमेव तेजो गच्छति वायु प्राण एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यदादित्यो दृश्यतेऽथैतन्मियते यन्न दृश्यते तस्य चन्द्रमसमेव तेजो गच्छति वायु प्राण एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यच्चन्द्रमा दृश्यते । अथैतन्मियते यन्न दृश्यते तस्य विद्युतमेव तेजो गच्छति वायु प्राण एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यद्विद्विद्योततेऽथैतन्मियते यन्न विद्योतते तस्य वायुमेव तेजो गच्छति वायु प्राणः । ता वा एताः सर्वा देवता वायुमेव प्रविश्य वायौ मृता न मृच्छन्ते तस्मादेव उ पुनरुदीरत इत्यधिदैवत-मथाध्यात्मम् ॥2.12॥
athāto daivaḥ parimara etadvai brahma dīpyate yadagnircalatyathaitanmriyate yanna jvalati tasyādityameva tejo gacchati vāyu prāṇa etadvai brahma dīpyate yadādityo dṛśyate'thaitanmiyate yanna dṛśyate tasya candramasameva tejo gacchati vāyu prāṇa etadvai brahma dīpyate yaccandramā dṛśyate । athaitanmiyate yanna dṛśyate tasya vidyutameva tejo gacchati vāyu prāṇa etadvai brahma dīpyate yadvidvidyotate'thaitanmiyate yanna vidyotate tasya vāyumeva tejo gacchati vāyu prāṇaḥ । tā vā etāḥ sarvā devatā vāyumeva praviśya vāyau mṛtā na mṛcchante tasmādeva u punarudīrata ityadhidaivata-mathādhyātmam ॥2.12॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — ( दैव 'परिमार' के रूप में प्राण की उपासना-) अब इसके अनन्तर देवों से सम्बन्धित ‘परिमर’ का वर्णन करते हैं । (अग्नि एवं वाणी आदि देवता हैं, ये सभी क्षीण अथवा मृत होकर महाप्राण प्रवाह में ही विलीन होते हैं । इस ब्रह्मरूप प्राण को ही यहाँ पर ‘परिमर’ कहा गया है । यहाँ यह जो (प्रत्यक्ष रूप में अग्नि) प्रज्वलित है, इस रूप में स्वयं ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है । जब अग्नि नहीं जलती है, तब उस मृत अर्थात् बुझी हुई अग्नि का तेज सूर्य में ही विलीन हो जाता है । इस प्रकार सूर्य जब दृष्टिगोचर नहीं होता, तब उसका तेज वायु और प्राण में विलीन हो जाता है । यह जो चन्द्रमा दृष्टिगोचर हो रहा है, निश्चय ही इस रूप में ब्रह्म ही दीप्तिमान् हो रहा है । चन्द्र (जब वह दृष्टिगोचर नहीं होता है) का तेज भी प्राण एवं वायु को प्राप्त हो जाता है । यह जो विद्युत् कौंधती है, निशय ही उस रूप में ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है । जब यह नहीं कौंधती है, तब मानो वह मृत्यु को प्राप्त हो जाती है । उस समय विद्युत् का तेज, वायु एवं प्राण को प्राप्त हो जाता है । वे सभी प्रसिद्ध अग्नि, सूर्य, चन्द्रमा एवं विद्युत् स्वरूप सभी देवगण प्राण में प्रविष्ट होकर स्थिर रहते हैं । वायु अर्थात् आधिदैविक प्राण में विलय को प्राप्त होकर वे विनष्ट नहीं होते, वरन् पुनः उस वायु से ही उनका प्राकट्य होता है । इस तरह से यह आधिदैविक दृष्टि हुई । अब आध्यात्मिक दृष्टि बतलाई जाती है ॥2.12॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, next, the dying around of the gods. This Brahman verily shines when the fire blazes; likewise it dies when it blazes not. Its brilliance goes to the sun; its vital breath to the wind. This Brahman verily shines when the sun is seen; likewise it dies when it is not seen. Its brilliance goes to the moon; its vital breath to the wind. This Brahman verily shines forth when the lightning flashes; likewise it dies when it flashes not. Its brilliance goes to the regions of space; its vital breath to the wind. All these divinities, verily, having entered into the wind, perish not when they die in the wind. There from, indeed, they come forth again. Thus with reference to the divinities. ॥2.12॥
· · ·
[ Sutra 2.13 ]
एतदै ब्रा दीप्यते चद्वाचा वदत्यथैतन्म्रियते यन्न वदति तस्य चक्षुरेव तेजो गच्छति प्राणं प्राण एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यच्चक्षुषा पश्यत्यथैतन्म्रियते यन्न पश्यति तस्य श्रोत्रमेव तेजो गच्छति प्राणं प्राण एतदै ब्रह्म दीप्यते यच्छ्रोत्रेण शृणोत्यथैतन्म्रियते यन्न शृणोति तस्य पन एव तेजो गच्छति प्राणं प्राण एतद्वै ब्रह्म दीप्यते यन्मनसा ध्यायत्यथैतन्म्रियते यन्त्र ध्यायति तस्य प्राणमेव तेजो गच्छति प्राणं प्राणस्ता वा एताः सर्वा देवता: प्राणमेव प्रविश्य प्राणे मृता न मृच्छन्ते तस्मा दव उ पुनरुदीरते तद्यदिह वा एवं विद्वांस उभौ पर्वतावभिप्रवर्तेयातां तुस्तूर्षमाणौ दक्षिणशोत्तरश्च न हैवैनं स्तृण्वीयाताम् । अथ य एनं द्विषन्ति यांचे स्वयं द्वेष्टि त एनं सर्वे परिम्रियन्ते ॥2.13॥
etadai brā dīpyate cadvācā vadatyathaitanmriyate yanna vadati tasya cakṣureva tejo gacchati prāṇaṃ prāṇa etadvai brahma dīpyate yaccakṣuṣā paśyatyathaitanmriyate yanna paśyati tasya śrotrameva tejo gacchati prāṇaṃ prāṇa etadai brahma dīpyate yacchrotreṇa śṛṇotyathaitanmriyate yanna śṛṇoti tasya pana eva tejo gacchati prāṇaṃ prāṇa etadvai brahma dīpyate yanmanasā dhyāyatyathaitanmriyate yantra dhyāyati tasya prāṇameva tejo gacchati prāṇaṃ prāṇastā vā etāḥ sarvā devatā: prāṇameva praviśya prāṇe mṛtā na mṛcchante tasmā dava u punarudīrate tadyadiha vā evaṃ vidvāṃsa ubhau parvatāvabhipravarteyātāṃ tustūrṣamāṇau dakṣiṇaśottaraśca na haivainaṃ stṛṇvīyātām । atha ya enaṃ dviṣanti yāṃce svayaṃ dveṣṭi ta enaṃ sarve parimriyante ॥2.13॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — पुरुष वाणी के द्वारा जो भी कुछ बोलता है, वह मानो ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है । जब यह नहीं बोलता, उस समय ‘ वाक्’ का तेज चक्षु को मिल जाता है, इस प्रकार प्राण का मिलने प्राण में हो जाता है । यह पुरुष चक्षु के माध्यम से जो भी कुछ देखता है, ऐसा लगता है कि ब्रह्म ही प्रकाशित हो रहा है । जब चक्षु से कुछ भी नहीं दिखाई देता, उस समय चक्षु का तेज श्रोत्र को मिल जाता है एवं प्राण प्राण में ही विलीन हो जाता है । यह जो भी कुछ श्रोत्र द्वारा श्रवण करता है, यह ऐसा प्रतीत होता है कि स्वयं ब्रह्म ही घोषित हो रहा है और जब यह श्रवण नहीं करता, उस समय उसका प्रकाश मन को प्राप्त हो जाता है तथा प्राण का प्राण में विलय हो जाता है । यह जो मन के द्वारा ध्यान करता है, यह मानो ब्रह्म हो घोषित हो रहा है और जब चिन्तन नहीं करता, तब उस समय मन का तेज भी प्राण में विलीन हो जाता है । इस तरह ये समस्त वाक-इन्द्रिय आदि देवता प्राण में ही प्रवेश काके स्थित होते हैं । प्राण में विलीन होकर वे विनष्ट नहीं होते, इसलिए पुनः प्राण के द्वारा ही वे प्रकट होते हैं। उस दैव-परिमर अर्थात् प्राण का पूर्ण ज्ञान हो जाने के बाद यदि वे ज्ञानी पुरुष ऐसे दो ऊँचे पर्वतों को, जो पृथ्वी मण्डल के उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैले हो, अपनी इच्छानुसार चलने के लिए प्रेरित करें, तो वे पर्वत इन विद्वान् श्रेष्ठ पुरुषों की आज्ञा की उपेक्षा नहीं कर सकते । इसके अतिरिक्त जो भी मनुष्य इस ‘दैव परिमर’ के जानकार श्रेष्ठ पुरुष से द्वेष-भाव करते
Kaushitaki-Brahmana Upanishad (Part 3)
हैं या फिर वह खुद ही जिनसे द्वेष रखता है, वे सब के सब सदैव के लिए विनष्ट हो जाते हैं ॥2.13॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, with reference to the Self. This Brahman, verily, shines forth when one speaks with speech; likewise this dies when one speaks not. Its brilliance goes to the eye; its vital breath to the vital breath. This Brahman verily shines when one sees with the eye; likewise this dies when one sees not. Its brilliance goes to the ear; its vital breath to the vital breath. This Brahman verily shines when one hears with the ear; likewise this dies when one hears not. Its brilliance goes to the mind; is vital breath to the vital breath. This Brahman, verily, shines when one thinks with the mind; likewise it dies wen one thinks not. Its brilliance goes to the vital breath; its vital breath to the vital breath. All these divinities, verily, have entered into the vital breath perish not when they did in the vital breath. Therefrom, indeed, they come forth again. So, verily, indeed, if upon one who knows this, both the mountains, the southern and the northern, should roll themselves forth seeking to crush him, they would not crush him. But those who hate him and those whom he himself hates - all these die around him. ॥2.13॥
· · ·
[ Sutra 2.14 ]
अथातो निःश्रेयसादानं सर्वा ह वै देवता अहंश्रेयसे विवदमानाः । अस्माच्छरीरादुच्चक्रमुस्तद्यारुभूतं शिश्येऽथैनद्वाप्रविवेश तद्वाचा वदच्छिश्य एव। अथैनच्चक्षुः प्रविवेश तद्वाचा वदच्चक्षुषा पश्यच्छिश्य एवार्थेनच्छ्रोत्रं प्रविवेश तद्वाचा वदच्चक्षुषा पश्यच्छ्रोत्रेण शृण्वच्छिश्य एवाथैनन्मनः प्रविवेश तद्वाचा वदच्चक्षुषा पश्यच्छ्रोत्रेण शृण्वन्मनसा ध्यायच्छिश्य एवाथैनत्प्राणः प्रविवेश तत्तत एव समुत्तस्थौ ते देवाः प्राणे निःश्रेयसं विदित्वा प्राणमेव प्रज्ञात्मानमभिसंभूय सहैतैः सर्वैरस्माल्लोकादुच्चक्रमुः । ते वायुप्रतिष्ठा आकाशात्मानः स्वरीयुस्तथो एवैवं विद्वान्सर्वेषां भूतानां प्राणमेव प्रज्ञात्मानमभिसंभूय सहैतैः सर्वैरस्माच्छरीरादुत्क्रामति से वायुप्रतिष्ठ आकाशात्मा स्वरेति स तद्भवति यत्रैते देवास्तत्प्राप्य तदमृतो भवति यदमृता देवाः ॥2.14॥
athāto niḥśreyasādānaṃ sarvā ha vai devatā ahaṃśreyase vivadamānāḥ । asmāccharīrāduccakramustadyārubhūtaṃ śiśye'thainadvāpraviveśa tadvācā vadacchiśya eva । athainaccakṣuḥ praviveśa tadvācā vadaccakṣuṣā paśyacchiśya evārthenacchrotraṃ praviveśa tadvācā vadaccakṣuṣā paśyacchrotreṇa śṛṇvacchiśya evāthainanmanaḥ praviveśa tadvācā vadaccakṣuṣā paśyacchrotreṇa śṛṇvanmanasā dhyāyacchiśya evāthainatprāṇaḥ praviveśa tattata eva samuttasthau te devāḥ prāṇe niḥśreyasaṃ viditvā prāṇameva prajñātmānamabhisaṃbhūya sahaitaiḥ sarvairasmāllokāduccakramuḥ । te vāyupratiṣṭhā ākāśātmānaḥ svarīyustatho evaivaṃ vidvānsarveṣāṃ bhūtānāṃ prāṇameva prajñātmānamabhisaṃbhūya sahaitaiḥ sarvairasmāccharīrādutkrāmati se vāyupratiṣṭha ākāśātmā svareti sa tadbhavati yatraite devāstatprāpya tadamṛto bhavati yadamṛtā devāḥ ॥2.14॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — अब मोक्ष (मोक्ष हेतु सर्वश्रेष्ठ प्राण की उपासना-) आदि साधन के गुणों से विशिष्ट सर्वश्रेष्ठ प्राण की उपासना का वर्णन किया जाता है । एक समय वाणी आदि समस्त देवता अहंकार के वशीभूत हो, अपनी-अपनी महत्ता सिद्ध करने हेतु आपस में विवाद करने लगे । वे सभी प्राण के साथ ही शरीर से बहिर्गमन कर गये । उन वाणी आदि सभी इन्द्रियों के निकल जाने पर वह शरीर काष्ठ की भाँति चेष्टारहित होकर सो गया। इसके अनन्तर उस शरीर में वाणी ने प्रवेश किया । वाक् शक्ति के प्रविष्ट होते ही वह वाणी से बोलने लगा, लेकिन वह अपने स्थान से उठ न सका, सोया ही रहा। इसके बाद नेत्रेन्द्रिय ने उस शरीर में प्रवेश किया । तब वह वाणी से बोलता और चक्षु से देखता हुआ भी सोया ही रहा, उठने में प्रायः असमर्थ ही रहा। तदनन्तर उस शरीर में श्रोत्रेन्द्रिय ने प्रवेश किया । उस समय भी वह वाक् से बोलता, चक्षु से देखता एवं कानों से श्रवण करता हुआ भी सोया ही रहा, वह उठने में असमर्थ ही बना रहा । तत्पश्चात् उस शरीर में मन प्रविष्ट हुआ । तब वह शरीर वाणी से बोलता, चक्षु से देखता, कान से श्रवण करता एवं मन से सोचता (विचार करता) हुआ भी पड़ा ही रहा, उठ नहीं सका । तब सभी के बाद में प्राण ने उस शरीर में प्रवेश किया । इस प्राण तत्व के प्रविष्ट होते ही वह शरीर उठ बैठा । तत्पश्चात् उन वाणी आदि देवताओं ने प्राण में ही मोक्ष आदि साधन की शक्ति को जानकर एवं विशिष्ट ज्ञान स्वरूप प्राण को ही सभी तरफ से व्याप्त जानकर के प्राण-अपान आदि सभी प्राणों के सहित इस शरीर रूपी लोक से ऊर्ध्व की ओर अर्थात् शरीर से बाहर गमन किया । इसके बाद वे प्राण वायु में अर्थात् आधिदैविक प्राण में स्थिर होकर के आकाश रूप में परिणत हो स्वर्ग लोक में गये । वे अपने अधिष्ठातृ देवता अग्नि आदि के स्वरूप को प्राप्त हो गये । वैसे ही इस रहस्य को जानने वाले विद्वान् सम्पूर्ण प्राणियों के प्राण को ही प्रज्ञात्मारूप से पाकर इन प्राण-अपान आदि सभी प्राणों के साथ इस शरीर से उत्क्रमण कर, वायु में स्थित हो, आकाशरूप में परिणत हो स्वर्ग लोक को गमन करते हैं । वह मनीषी वहाँ उस प्रसिद्ध प्राण का ही रूप हो जाता है, जिसमें ये सभी वाक् आदि देवता प्रतिष्ठित होते हैं । उस प्राण-तत्त्व को पाकर वह मनीषी प्राण के उस अमृतत्व गुण से सम्पन्न हो जाता है, जिस अमृतत्व गुण से वे वाणी आदि समस्त देवता भी प्रकट होते हैं ॥2.14॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, next, the assumption of superior excellence. All these divinities, verily, disputing among themselves in regard to self-superiority went forth from this body. Not breathing, it lay dry like a piece of wood. Then speech entered into it. It just lay speaking with speech. Then the eye entered into it; it just lay speaking with speech, seeing with the eye. Then the ear entered into it; it just lay speaking with speech, seeing with the eye, hearing with the ear. Then the mind entered into it; it just lay speaking with speech, seeing with the eye, hearing with the ear, thinking with the mind. Then the vital breath entered into it and then, indeed, it at once arose. All these divinities, having verily recognised to superior excellence of the vital breath, having comprehended the vital breath alone as the self of intelligence, went forth from this body, all together. They having entered into the wind, having the nature of space went to the heavenly world. Likewise also indeed he who knows this, having recognised the superior excellence of the vital breath, having comprehended the vital breath alone as the self of intelligence, goes out of the body with all these. Having entered into the wind, having the nature of space, he goes to heaven. He goes there where these gods are. Having reached that, he who knows this becomes immortal as the gods are immortal ॥2.14॥
· · ·
[ Sutra 2.15 ]
अथातः पितापुत्रीयं संप्रदानमिति चाचक्षते । पिता पुत्रं प्रेष्यन्नाह्वयति नवैस्तृणैरगारं संस्तीर्याग्निमुपसमाधायोदकुम्भं सपात्रमुपनिधायाहतेन वाससा संप्रच्छन्नः स्वयं श्येत एत्य पुत्र उपरिष्टादभिनिपद्यते, इन्द्रियैरस्येन्द्रियाणि संस्पृश्यापि वाऽस्याभिमुखत एवासीताथास्मै संप्रयच्छति वाचं में त्वयि दधानीति पिता वाचं ते मयि दद्ध इति पुत्रः प्राणं मे त्वयि दधानीति पिता प्राणं ते मयि दध इति पुत्रः । चक्षुर्मे त्वयि दधानीति पिता चक्षुस्ते मयि दध इति पुत्रः। श्रोत्रं मे त्वयि दधानीति पिता श्रोत्रं ते मयि दध इति पुत्रः । मनो मे त्वयि दधानीति पिता मनस्ते मयि दध इति पुत्रः । अन्नरसान्मे त्वयि दधानीति पिता अन्नरसांस्ते मयि दध इति पुत्रः । कर्माणि मे त्वयि दधानीति पिता कर्माणि ते मयि दध इति पुत्रः। सुखदुःखे मे त्वयि दधानीति पिता सुखदुःखे ते मयि दध इति पुत्रः । आनन्दं रतिं प्रजातिं मे त्वयि दधानीति पिता, आनन्दं रतिं प्रजातिं ते मयि दध इति पुत्रः । इत्या मे त्वयि दधानीति पिता, इत्यास्ते मयि दध इति पुत्रः । धियो विज्ञातव्यं कामान्मे त्वयि दधानीति पिता धियो विज्ञातव्यं कामांस्ते मयि दध इति पुत्रः । अथ दक्षिणावत्प्राङुपनिष्क्रामति तं पिताऽनुमन्त्रयते यशो ब्रह्मवर्चसमन्नाद्यं कीर्तिस्त्वा जुषतामित्यथेतरः सव्यमंसमन्ववे क्षते पाणिनाऽन्तर्धाय वसनान्तेन वा प्रच्छाद्य स्वगीँल्लोकान्कामानाप्नुहीति स यद्यगदः स्यात्पुत्रस्यैश्वर्ये पिता वसेत्परि वा व्रजेद्यद्यु वै प्रेयायदेवैनं समापयति तथा समापयितव्यो भवति तथा समापयितव्यो भवति ॥2.15॥
athātaḥ pitāputrīyaṃ saṃpradānamiti cācakṣate । pitā putraṃ preṣyannāhvayati navaistṛṇairagāraṃ saṃstīryāgnimupasamādhāyodakumbhaṃ sapātramupanidhāyāhatena vāsasā saṃpracchannaḥ svayaṃ śyeta etya putra upariṣṭādabhinipadyate, indriyairasyendriyāṇi saṃspṛśyāpi vā'syābhimukhata evāsītāthāsmai saṃprayacchati vācaṃ meṃ tvayi dadhānīti pitā vācaṃ te mayi daddha iti putraḥ prāṇaṃ me tvayi dadhānīti pitā prāṇaṃ te mayi dadha iti putraḥ । cakṣurme tvayi dadhānīti pitā cakṣuste mayi dadha iti putraḥ । śrotraṃ me tvayi dadhānīti pitā śrotraṃ te mayi dadha iti putraḥ । mano me tvayi dadhānīti pitā manaste mayi dadha iti putraḥ । annarasānme tvayi dadhānīti pitā annarasāṃste mayi dadha iti putraḥ । karmāṇi me tvayi dadhānīti pitā karmāṇi te mayi dadha iti putraḥ । sukhaduḥkhe me tvayi dadhānīti pitā sukhaduḥkhe te mayi dadha iti putraḥ । ānandaṃ ratiṃ prajātiṃ me tvayi dadhānīti pitā, ānandaṃ ratiṃ prajātiṃ te mayi dadha iti putraḥ । ityā me tvayi dadhānīti pitā, ityāste mayi dadha iti putraḥ । dhiyo vijñātavyaṃ kāmānme tvayi dadhānīti pitā dhiyo vijñātavyaṃ kāmāṃste mayi dadha iti putraḥ । atha dakṣiṇāvatprāṅupaniṣkrāmati taṃ pitā'numantrayate yaśo brahmavarcasamannādyaṃ kīrtistvā juṣatāmityathetaraḥ savyamaṃsamanvave kṣate pāṇinā'ntardhāya vasanāntena vā pracchādya svagī~llokānkāmānāpnuhīti sa yadyagadaḥ syātputrasyaiśvarye pitā vasetpari vā vrajedyadyu vai preyāyadevainaṃ samāpayati tathā samāpayitavyo bhavati tathā samāpayitavyo bhavati ॥2.15॥
— Translation from Aurovindo
(Hindi) —
(प्राणोपासक का सम्प्रदान-कर्म- ) अब पिता-पुत्र के सम्प्रदान कर्म का वर्णन करते हैं ।
जब पिता यह निशय को कि मुझे अब इस शरीर का परित्याग करना है, तब वह अपने पुत्र को पास में बुलाए ।
तत्पशात् कुश कासादि तृणों से यज्ञशाला को ढक करके विधि-विधान से अग्नि को स्थापित करे ।
अग्नि के उत्तर या पूर्व दिशा में जल से भरा हुआ कलश प्रतिष्ठित करे ।
कलश के ऊपर धान्य से भरा हुआ पूर्ण-पात्र भी रखे।
स्वयं भी नवीन वस्त्र (धोती एवं उत्तरीय) का आच्छादन करे ।
इस तरह श्वेत शुभ्र वस्त्र एवं माला आदि धारण करते हुए घर में प्रवेश करके पुत्र को अपने पास बुलाये ।
जब पुत्र पास में आ जाए, तो उसे अपने अङ्क में भर ले एवं अपनी इन्द्रियों से पुत्र की इन्द्रियों का स्पर्श करे ।
या फिर केवल पुत्र के समक्ष बैठ जाए और उसे अपनी वाक् आदि समस्त इन्द्रियों का दान करे ।
पिता कहे-हे पुत्र! मैं तुम में अपनी वाक् शक्ति की स्थापना करता हूँ ।
पु त्र कहे पिताजी में आपकी वागिन्द्रिय को ग्रहण करता हूँ ।
पिता-हे पुत्र! मैं अपने प्राण को तुममें स्थित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपके प्राणतत्व को अपने में धारण करता हूँ ।
पिता-हे पुत्र! मैं अपनी नेत्रेन्द्रिय की तुममें स्थापना करता हूँ।
पुत्र-में आपके नेत्रेन्द्रिय को अपने में धारण करता हूँ ।
पिता- मैं अपनी श्रोत्रेन्द्रिय की तुममें स्थापना करता हूँ ।
पुत्र-में आपकी श्रोत्रेन्द्रिय को अपने में धारण करता हैं ।
पिता-मैं अपने अन्न-रसों को तुममें स्थिर करता हूँ ।
पुत्र-में आपके अन्न रसों को अपने में धारण करता हूँ ।
पिता-मैं अपने सभी श्रेष्ठ कर्मों को तुममें स्थापित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपके समस्त शुभ कर्मों को अपने में धारण करता हूँ ।
पिता-मैं अपने सुख एवं दुःख को भी तुममें प्रतिष्ठित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपके सभी तरह के सुख एवं दु:खों को स्वीकार करता हूँ ।
पिता-हे पुत्र! मैं तुममें मैथुन जनित आनन्द, रति एवं सन्तान की उत्पत्ति की शक्ति स्थापित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपकी उस शक्ति को अपने में धारण करता हूँ ।
पिता-हे पुत्र! मैं अपनी गतिशक्ति तुममें स्थापित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपकी गतिशक्ति को स्वयं में ग्रहण करता हूँ ।
पिता-मैं अपनी बुद्धि-वृत्तियों को, बुद्धि द्वारा ज्ञात विषयों को एवं विशेष इच्छाओं को तुममें स्थित करता हूँ ।
पुत्र-मैं आपको बुद्धि वृत्तियों को, बुद्धि के द्वारा ज्ञात विषयों को एवं इच्छाओं को धारण करता हूँ ।
तत्पश्चात् पुत्र पिता की प्रदक्षिणा करते हुए प्राची दिशा की तरफ पिता के पास से निकलता है ।
उस समय पिता पुत्र को सम्बोधित करते हुए कहे-‘यश, ब्रह्मतेज, अन्न को ग्रहण करने एवं पचाने की सामर्थ्य तथा श्रेष्ठ-कीर्ति ये सभी सद्गुण तुम्हारा सेवन करें ।’
पिता के इस तरह कहने पर पुत्र अपने बायें कन्धे की तरफ नजर घुमाकर देखते हुए हाथ से ओट-करके या फिर कपड़े को सामने करके उसकी आड़ से पिता से इस प्रकार कहे-‘आप अपनी इच्छानुसार कामनायुक्त स्वर्ग को एवं वहाँ के समस्त भोगों की प्राप्ति करें।
इसके अनन्तर यदि पिता नीरोग हो, तो वह पुत्र को घर का स्वामी मानकर उसके साथ निवास करे या सर्वस्व त्यागकर घर से बाहर निकलकर संन्यासी हो जाए या फिर यदि वह दूसरे लोक को चला जाये, तो जिन-जिन वाणी आदि इन्द्रियों को उसने पुत्र में प्रतिष्ठित किया था, उन सभी को शक्ति धाराओं ।
का वह अधिकारी बन जाता है ।
वे सम्पूर्ण शक्ति-धाराएँ उसे प्राप्त हो जाती हैं।
(यही वास्तव में सही उत्तराधिकार है।) ॥2.15॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, next, the father-and-son ceremony or the transmission, as they call it. A father, about to depart, calls his son. Having strewn the house with new grass, having built up the fire, having placed near it a vessel of water with a jug, himself covered with a fresh garment the father remains lying. Having come, the son lies down on top touching organs with organs. Or (the father) may transmit to him seated face to face. Then he delivers over to him (thus): Father: My speech in you I would place. Son: I take your speech in me. Father: My breath in you I would place. Son: I take your breath in me. Father: My eye in you I would place. Son: I take your eye in me. Father: My ear in you I would place. Son: I take your ear in me. Father: My tastes of food in you I would place. Son: I take your tastes of food in me. Father: My deeds in you I would place. Son: I take your deeds in me. Father: My pleasure and pain in you I would place. Son: I take your pleasure and pain in me. Father: My bliss, delight, procreation in you I would place. Son: I take your bliss, delight and procreation in me. Father: My movement in you I would place. Son: I take your movement in me. Father: My mind in you I would place. Son: I take your mind in me. Father: My intelligence in you I would place. Son: I take your intelligence in me.
If, however, he should be unable to speak much, let the father say summarily, 'My vital breaths in you I would place' and the son (reply) 'You vital breaths I take in me'.
Then turning to the right he goes towards the east. The father calls out after him: 'My glory, sacred lusture and fame delight in you'. Then the other looks over his left shoulder. Having hid (his face) with his hand or having covered (it) with the edge of his garment, he says: 'May you obtain heavenly worlds and all desires'. If the father should become well he should dwell under the lordship of his son; or, he should wander (as a mendicant). If, however, he should die let them perform obsequies as they should be performed. ॥2.15॥
· · ·
[ Sutra 3.1 ]
प्रतर्दनो ह दैवोदासिरिन्द्रस्य प्रियं धामोपजगाम । युद्धेन च पौरुषेण च तं हेन्द्र उवाच । प्रतर्दन वरं ते ददानीति स होवाच प्रतर्दनः । त्वमेव में वृणीष्व यं त्वं मनुष्याय हिततमं मन्यस इति तं हेन्द्र उवाच । न वै वरोऽवरस्मै वृणीते त्वमेव वृणीष्वेत्येवमवरो वै किल म इति होवाच प्रतर्दनोऽथो खल्विन्द्रः सत्यादेव नेयाय । सत्यं हीन्द्रः स होवाच । मामेव विजानीह्येतदेवाहं मनुष्याय हिततमं मन्ये । यन्मां विजानीयात् । त्रिशीर्षाणं त्वाष्ट्रमहनमरुन्मुखान्यतीन्सालावृकेभ्यः प्रायच्छं बह्वीः संधा अतिक्रम्य दिवि प्रह्लादीयानतृणमहमन्तरिक्षे पौलोमान्पृथिव्यां कालखाञ्जान् । तस्य मे तत्र न लोम च मा मीयते । स यो मां विजानीयान्नास्य केन च कर्मणा लोको मीयते । न मातृवधेन न पितृवर्धन न स्तेयेन न भ्रूणहत्यया नास्य पापं च न चकृषो मुखान्नीलं वेत्तीति ॥3.1॥
pratardano ha daivodāsirindrasya priyaṃ dhāmopajagāma । yuddhena ca pauruṣeṇa ca taṃ hendra uvāca । pratardana varaṃ te dadānīti sa hovāca pratardanaḥ । tvameva meṃ vṛṇīṣva yaṃ tvaṃ manuṣyāya hitatamaṃ manyasa iti taṃ hendra uvāca । na vai varo'varasmai vṛṇīte tvameva vṛṇīṣvetyevamavaro vai kila ma iti hovāca pratardano'tho khalvindraḥ satyādeva neyāya । satyaṃ hīndraḥ sa hovāca । māmeva vijānīhyetadevāhaṃ manuṣyāya hitatamaṃ manye । yanmāṃ vijānīyāt । triśīrṣāṇaṃ tvāṣṭramahanamarunmukhānyatīnsālāvṛkebhyaḥ prāyacchaṃ bahvīḥ saṃdhā atikramya divi prahlādīyānatṛṇamahamantarikṣe paulomānpṛthivyāṃ kālakhāñjān । tasya me tatra na loma ca mā mīyate । sa yo māṃ vijānīyānnāsya kena ca karmaṇā loko mīyate । na mātṛvadhena na pitṛvardhana na steyena na bhrūṇahatyayā nāsya pāpaṃ ca na cakṛṣo mukhānnīlaṃ vettīti ॥3.1॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — ऐसा प्रसिद्ध है कि राजा दिवोदास के पुत्र प्रतर्दन (एक बार देवासुर-संग्राम में) देवताओं के सहायतार्थ इन्द्र के श्रेष्ठ धाम स्वर्ग लोक में गये । वहाँ उनकी अद्वितीय युद्धकला एवं शौर्य से अति संतुष्ट होकर इन्द्र ने कहा-हे प्रतर्दन ! कहो, मैं तुम्हें कौन-सा वर प्रदान करूँ? वीर प्रतर्दन ने कहा-हे देवेन्द्र ! जिस श्रेष्ठ वर को आप मानव जाति के लिए परम कल्याण युक्त मानते हों, वैसा ही कोई श्रेष्ठ वर आप स्वयं ही मेरे लिए प्रदान करें । इन्द्र ने कहा- हे राजन्! इस संसार में यह सभी जगह विदित है कि कोई भी व्यक्ति दूसरे के लिए वर की माँग नहीं करता । इसलिए आप अपने लिए कोई भी वर माँगें । प्रतर्दन ने कहा कि तब तो मेरे लिए वर का अभाव ही रह गया । प्रतर्दन के ऐसा कहने के पश्चात् देवराज इन्द्र निश्चय ही अपने सत्य पथ पर आरुढ़ रहे, वे स्वयं ही साक्षात् सत्य के स्वरूप हैं । उन प्रख्यात देवराज इन्द्र ने कहा-हे प्रतर्दन ! तुम मुझे ही यानी मेरे ही यथार्थ स्वरूप को जानो । इसे ही मैं मानव जाति के लिए परम कल्याणकारी वर मानता हूँ । त्वष्टा प्रजापति के पुत्र विश्वरूप को, जिसके तीन सिर थे, उसे मैंने अपने वज्र के प्रहार से मार डाला है । कितने ही (मिथ्या हंकारी) संन्यासियों को जो अपने आश्रम के श्रेष्ठ आचरण से पदच्युत हुए एवं बहिर्मुख अर्थात् ब्रह्म के श्रेष्ठ विचारों से रहित हो चुके थे, ऐसे उन सभी को खण्ड-खण्ड करके भेड़ियों के सम्मुख डाल दिया है । कई बार-प्रहलाद के सहयोगी दैत्य राजाओं को मौत की नींद सुला दिया है । पुलोम नामक असुर के सहयोगी दैत्यों एवं पृथिवी पर निवास करने वाले कालखाञ्ज नाम से युक्त अधिकांश असुरों को भी विनष्ट कर दिया; किन्तु इतने पर भी अहंकार एवं कर्मफल की कामना से रहित होने के कारण मुझ प्रसिद्ध देवेन्द्र के एक रोम को भी नुकसान नहीं पहुँचा । इसी तरह जो मुझे ठीक प्रकार से जान ले, उसके पुण्य लोक को किसी भी कर्म से हानि नहीं होती । मेरे सत्यरूप का विवेक रखने वाले मनुष्य को बड़ा से बड़ा पाप भी प्रभावित नहीं कर पाता (इन्द्रदेव वृत्तियों के रक्षक हैं । देव प्रवृत्तियों को रक्षार्थ यदि किसी आततायी का वध भी करना पड़े, तो उस क्रिया का पातक नहीं लगता । इसलिए इन्द्र कहते हैं कि-) मेरे स्वरूप को जानने वाले को पाप नहीं लगता और न उसका मुख कभी (भय या अशक्ति के कारण) नीला पड़ता है ॥3.1॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Pratardana, the son of Divodasa, by means of fighting and virility, verily reached the beloved abode of Indra. To him then Indra Said: Pratardana, choose a boon.
Then said Pratardana: Do you yourself choose that boon for me which you deem most beneficent for man. To him then Indra said: A superior verily chooses not for an inferior. Do you yourself choose. 'No boon verily then is it to me' said Pratardana. But Indra did not depart from the truth, for Indra is truth. To him then Indra said: 'Understand me only. This indeed I deem most beneficent to man, namely that one should understand me. I slew the three-headed Tvastir; I delivered the Arunmukhas, the ascetics, to the wolves. Transgressing many compacts I killed the people of Prahlada in the sky, the Paulomas in the atmosphere, the Kalakanjas on the earth. Of me, such as I was then, not a single hair was injured.
So he knows me thus - by no deed whatever of his is his world injured, not by stealing, not by killing an embryo, not by the murder of his mother, not by the murder of his father. If he has done any evil, the dark colour departs not from his face. ॥3.1॥
· · ·
[ Sutra 3.2 ]
स होवाच प्राणोऽस्मि प्रज्ञात्मा ते मामायुरमृतमित्युपास्स्व । आयुः प्राणः प्राणो वा आयुः प्राण एवामृतम् । यावद्धयस्मिञ्छरीरे प्राणो वसति तावदायुः । प्राणेन ह्येवामुष्मिँल्लोकेऽमृतत्वमाप्नोति । प्रज्ञया सत्यं संकल्पम् । स यो ममायुरमृतमित्युपास्ते सर्वमायुरस्मिँल्लोक एति । आप्नोत्यमृतत्वमक्षितिं स्वर्ग लोके । तद्धैक आहुरेकभूयं वै प्राणा गच्छन्तीति । न हि कश्चन शक्नुयात्सकद्वाचा नाम प्रज्ञापयितुं चक्षुषा रूपं श्रोत्रेण शब्दं मनसा ध्यातुमित्येकभूयं वै प्राणाः । एकैकमेतानि सर्वाण्येव प्रज्ञापयन्ति । वाचं वदन्तीं सर्वे प्राणा अनुवदन्ति । चक्षुः पश्यत्सर्वे प्राणा अनुपश्यन्ति श्रोत्रं शृण्वत्सर्वे प्राणा अनुशृण्वन्ति मनो ध्यायत्सर्वे प्राणा अनुध्यायन्ति प्राणं प्राणन्तं सर्वे प्राणा अनुप्राणन्तीति । एवम् हैवैतदिति हेन्द्र उवाच । अस्ति वेव प्राणानां निःश्रेयसमिति ॥3.2॥
sa hovāca prāṇo'smi prajñātmā te māmāyuramṛtamityupāssva ।
āyuḥ prāṇaḥ prāṇo vā āyuḥ prāṇa evāmṛtam । yāvaddhayasmiñcharīre prāṇo vasati tāvadāyuḥ ।
prāṇena hyevāmuṣmilloke'mṛtatvamāpnoti ।
prajñayā satyaṃ saṃkalpam ।
sa yo mamāyuramṛtamityupāste sarvamāyurasmilloka eti ।
āpnotyamṛtatvamakṣitiṃ svarga loke ।
taddhaika āhurekabhūyaṃ vai prāṇā gacchantīti ।
na hi kaścana śaknuyātsakadvācā nāma prajñāpayituṃ cakṣuṣā rūpaṃ śrotreṇa śabdaṃ manasā dhyātumityekabhūyaṃ vai prāṇāḥ ।
ekaikametāni sarvāṇyeva prajñāpayanti ।
vācaṃ vadantīṃ sarve prāṇā anuvadanti ।
cakṣuḥ paśyatsarve prāṇā anupaśyanti śrotraṃ śṛṇvatsarve prāṇā anuśṛṇvanti mano dhyāyatsarve prāṇā anudhyāyanti prāṇaṃ prāṇantaṃ sarve prāṇā anuprāṇantīti ।
evam haivaitaditi hendra uvāca ।
asti veva prāṇānāṃ niḥśreyasamiti ॥3.2॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — उन प्रसिद्ध इन्द्रदेव ने कहा कि ‘‘मैं स्वयं ही प्रज्ञास्वरूप प्राण हूँ । उस प्राण एवं श्रेष्ठ ज्ञान से युक्त आत्मारूप में प्रख्यात मुझ इन्द्र को तुम आयु एवं अमृतरूप से उपासना करो ।’’ आयु ही प्राण है, प्राण ही आयु एवं प्राण ही अमृतत्व है। इस शरीर में जब तक प्राण का निवास है, तभी तक आयु है । प्राण के द्वारा ही प्राणी अन्य दूसरे लोक में अमृतत्व के विशेष सुख की अनुभूति करता है। प्रज्ञा द्वारा व्यक्ति शाश्वत सत्य का निश्चय एवं ऊहा-पोह आदि करता है । जो व्यक्ति ‘आयु’ एवं ‘अमृत’ के रुप से मेरी अर्थात् इन्द्र की उपासना करता है, वह इस लोक में पूर्णायु का गौरव प्राप्त करता है और स्वर्ग लोक में जाकर अक्षय अमृतत्व के सुख का भागीदार बनता है । इस प्राण के सन्दर्भ में कोई-कोई विद्वज्जन ऐसा कहते हैं कि निश्चय ही सभी प्राण (वाक् आदि समस्त इन्द्रियों सहित प्राण) एकभाव को प्राप्त करते हैं । कोई भी व्यक्ति एक ही समय में वाणी द्वारा नाम सूचित करने नेत्र द्वारा रूप देखने, कान से शब्द श्रवण करने एवं मन के द्वारा ध्यान करने में समर्थ नहीं हो सकता, इससे यह सिद्ध होता है कि निश्चय ही सभी प्राण अपने एक ही भाव को प्राप्त करते हैं । वे सभी प्राण एककृत हो समस्त कार्य करते हैं । ये सब एक-एक विषय की क्रमशः अनुभूति करते हैं । जब वाक्-इन्द्रिय बोलने लगती है, उस समय सभी प्राण उसका (वाणी का) मौन रूप से अनुमोदन करते हैं । जब चक्षु देखता है, तब अन्य सभी प्राण भी उसके पृष्ठ भाग में रहकर दृष्टिपात करते हैं । जब कान श्रवण करने लगता है, तब दूसरे अन्य समस्त प्राण भी उस कर्णेन्द्रिय का अनुसरण करते हैं । जब मन ध्यान करने लगता है, तब अन्य सभी प्राण भी उसका साथ देते हुए चिन्तन करते हैं और जब मुख्य प्राण अपना कार्य करना प्रारम्भ करता है, तो अन्य समस्त प्राणेन्द्रियाँ भी उसके साथ-साथ वैसी चेष्टाकरती हैं, ऐसा प्रतर्दन ने निवेदन किया । इस तरह से उन देवों में श्रेष्ठ इन्द्र ने कहा- यह बात ऐसी ही है । ‘समस्त प्राण एक होते हुए भी जो अन्य पाँच प्राण हैं, वे निःश्रेयस अर्थात् परम कल्याण स्वरूप हैं निश्चय ही यही बात है ॥3.2॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then he (Indra) said: I am the Spirit of the vital breath, the intelligent Self. As such, worship me as life, as immortality. Life is the vital breath: the vital breath is life. For as long as the vital breath remains in the body so long is there life. For indeed with the vital breath one obtains immortality in this world; with intelligence, true conception. So he who worships me as life, as immortality, reaches the full term of life in this world; he obtains immortality and indestructibility in the heavenly world.
Now, on this point some say: The vital breaths, verily, go into a unity: (otherwise) one would not be able at once to make known a name by speech, a form by the eye, a sound by ear, a thought by the mind. The vital breaths, as a unity, verily, cause to know all things here, one by one. All the vital breaths speak along with speech when it speaks. All the vital breaths see along with the eye when it sees. All the vital breaths hear along with the ear when it hears. All the vital breaths think along with the mind when it thinks. All the vital breaths breathe along with the breath when it breathes.
'That is indeed so', said Indra. There is however a superior excellence among the vital breaths. ॥3.2॥
· · ·
[ Sutra 3.3 ]
जीवति वागपेतो मूकान्हि पश्यामो जीवति चक्षुरपेतोऽन्धान्हि पश्यामो जीवति श्रोत्रापेतो बधिरान्हि पश्यामो जीवति मनोपेतो बालान्हि पश्यामो जीवति बाहुच्छिन्नो जीवत्यूरुच्छिन्न इति । एवं हि पश्याम इति । अथ खलु प्राण एवं प्रज्ञात्मेदं शरीरं परिगृह्योत्थापयति । तस्मादेतदेवोऽथमुपासीत । यो वै प्राणः सा प्रज्ञा या वा प्रज्ञा से प्राणः । सह ह्येतावस्मिञ्शरीरे वसतः सहोत्क्रामतस्तस्यैषैव दृष्टिः। एतद्विज्ञानम् । यत्रैतत्पुरुषः सुप्तः स्वप्नं में कंचन पश्यत्यथास्मिन्प्राण एवैकधा भवति । तदैनं वाक्सवैर्नामभिः सहाप्येति चक्षुः सर्वे रूपैः सहाप्येति श्रोत्रं सर्वैः शब्दैः सहाप्येति मनः सर्वैर्ध्यानैः सहाप्येति । स यदा प्रतिबुध्यते । यथाग्नेर्ज्वलतः सर्वा दिशो विस्फुलिङ्गा विप्रतिष्ठेरन्नेवमेवैतस्मादात्मनः प्राणा यथायतनं विप्रतिष्ठन्ते प्राणेभ्यो देवा देवेभ्यो लोकाः । तस्यैषैव सिद्धिः एतद्विज्ञानम् । यत्रैतत्पुरुष आर्तो मरिष्यन्नाबल्यं न्येत्य संमोहं न्येति तदाहुः । उदक़मीच्चित्तम् । न शृणोति न पश्यति न वाचा वदति न घ्यायल्यथास्मिन्प्राण एवैकधा भवति तदैनं वाक्सर्वैर्नामभिः सहाप्येति चक्षुः सर्वे रूपैः सहाप्येति श्रोत्रं सर्वैः शब्दैः सहाप्येति मनः सर्वैध्यनैः सहाप्येति यदा प्रतिबुध्यते यथाग्नेर्ज्वलतो विस्फुलिङ्गा विप्रतिष्ठेरन्नेवमेवैतस्मादात्मनः प्राणा याथायतनं विप्रतिष्ठन्ते प्राणेभ्यो देवा देवेभ्यो लोकाः ॥3.3॥
jīvati vāgapeto mūkānhi paśyāmo jīvati cakṣurapeto'ndhānhi paśyāmo jīvati śrotrāpeto badhirānhi paśyāmo jīvati manopeto bālānhi paśyāmo jīvati bāhucchinno jīvatyūrucchinna iti । evaṃ hi paśyāma iti । atha khalu prāṇa evaṃ prajñātmedaṃ śarīraṃ parigṛhyotthāpayati । tasmādetadevo'thamupāsīta । yo vai prāṇaḥ sā prajñā yā vā prajñā se prāṇaḥ । saha hyetāvasmiñśarīre vasataḥ sahotkrāmatastasyaiṣaiva dṛṣṭiḥ । etadvijñānam । yatraitatpuruṣaḥ suptaḥ svapnaṃ meṃ kaṃcana paśyatyathāsminprāṇa evaikadhā bhavati । tadainaṃ vāksavairnāmabhiḥ sahāpyeti cakṣuḥ sarve rūpaiḥ sahāpyeti śrotraṃ sarvaiḥ śabdaiḥ sahāpyeti manaḥ sarvairdhyānaiḥ sahāpyeti । sa yadā pratibudhyate । yathāgnerjvalataḥ sarvā diśo visphuliṅgā vipratiṣṭherannevamevaitasmādātmanaḥ prāṇā yathāyatanaṃ vipratiṣṭhante prāṇebhyo devā devebhyo lokāḥ । tasyaiṣaiva siddhiḥ etadvijñānam । yatraitatpuruṣa ārto mariṣyannābalyaṃ nyetya saṃmohaṃ nyeti tadāhuḥ । udaka़mīccittam । na śṛṇoti na paśyati na vācā vadati na ghyāyalyathāsminprāṇa evaikadhā bhavati tadainaṃ vāksarvairnāmabhiḥ sahāpyeti cakṣuḥ sarve rūpaiḥ sahāpyeti śrotraṃ sarvaiḥ śabdaiḥ sahāpyeti manaḥ sarvaidhyanaiḥ sahāpyeti yadā pratibudhyate yathāgnerjvalato visphuliṅgā vipratiṣṭherannevamevaitasmādātmanaḥ prāṇā yāthāyatanaṃ vipratiṣṭhante prāṇebhyo devā devebhyo lokāḥ ॥3.3॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — ‘वागिन्द्रिय से रहित होने पर भी व्यक्ति जीवित बना रहता है, क्योंकि गूँगों को प्रत्यक्ष ही देखा जाता है । नेत्रों से रहित होने पर भी व्यक्ति जीवन धारण किये रहता है, क्योंकि अंधों को प्रायः देखते ही हैं । श्रोत्रेन्द्रिय हीन व्यक्ति भी जीवित ही रहता है, क्योंकि बधिरों को प्रायः ही देखा जाता है । मनः शक्ति से रहित होने पर भी जीवन धारण किया जा सकता है, क्योंकि प्रायः ही छोटे बालकों को जीवित देखते हैं । प्राण के रहते, अंग-भंग हो जाने पर भी जीवन बना रहता है, किन्तु प्राण के रहित होने पर तो एक क्षण भी जीवन धारण करना असम्भव है । क्रिया शक्ति का बोध कराने वाला प्राण ही ज्ञान में प्रवृत्ति कराने वाले ज्ञान से युक्त आत्मा है । यही प्रज्ञात्मा इस शरीर को सभी तरफ से आबद्ध करके भिन्न-भिन्न क्रियायें कराता रहता है । अतः इस प्राण की ही ‘उग्र’ रूप से उपासना करनी चाहिए । निश्चय ही जो प्रसिद्ध प्राण है, वही प्राण है या फिर जो प्रज्ञा कही गई है, वही प्राण है; क्योंकि प्रज्ञा एवं प्राण दोनों साथ-साथ ही इस शरीर में निवास करते हैं तथा जीवात्मा के साथ मिलकर एक साथ ही इस शरीर से उत्क्रमण करते अर्थात् बाहर निकलते हैं । इस प्राणमय परब्रह्म का यही दर्शन (ज्ञान) है और यही विज्ञान है; क्योंकि सुषुप्त अवस्था में जब सोया हुआ मनुष्य किसी भी तरह के स्वप्न नहीं देखता, उस समय शब्द सभी नामों के साथ, नेत्र रूपानुभूति सहित. कान शब्दों सहित और मन. चिन्तन सहित मुख्य प्राण में ही समाहित हो जाते हैं । वह मनुष्य जब जाग्रत अवस्था को प्राप्त होता है, तब उस समय जैसे जलती हुई अग्नि से सभी दिशाओं की ओर चिनगारियाँ निकलती हैं, वैसे ही इस प्राण स्वरूप आत्मा से सभी वाणी आदि प्राण बाहर निकल कर अपने-अपने उचित स्थान की ओर गमन का जाते हैं । तत्पश्चात् उन प्राणों से उनके अधिष्ठाता अग्नि आदि देवगण प्रादुर्भूत होते हैं तथा उन देवो से लोक एवं नामादि विषय उत्पन्न होते हैं।इस प्राणरूप आत्मा की सिद्धि का वर्णन आगे किया जा रहा है । यही विज्ञान है कि जिस अवस्था में रोग से पीड़ित व्यक्ति मरणासन्न हो जाता है, शक्तिहीन होकर चेतना रहित हो जाता है, उस समय वह किसी भी प्रिय अथवा परिचित व्यक्ति को पहचानने में समर्थ नहीं होता, उस समय कहते हैं कि उसका चित्त (मन) उत्क्रमण कर गया है । यही कारण है कि वह न तो सुनता, न कुछ देखता है, न वाणी से कुछ बोलता है और न ही ध्यान करता है । उस समय वह केवल प्राणों में ही लीन हो जाता है। ऐसी स्थिति में वाणी समस्त नामों के सहित, चक्षु सभी रूपों के सहित, कान सभी शब्दों के सहित एवं मन सभी ध्यानस्थ विषयों के सहित, उस प्राण तत्त्व में विलीन हो जाता है । वह मनुष्य जब फिर से जागता है, उस समय जिस प्रकार प्रज्वलित अग्नि से सभी दिशाओं की तरफ चिनगारियाँ प्रस्फुटित होती हैं, उसी प्रकार इस प्राण स्वरूप आत्मा से वाणी आदि समस्त प्राण उत्पन्न होकर यथा-स्थान अपना स्वरूप ग्रहण कर लेते हैं । तदनन्तर प्राणों से उनके अधिष्ठाता अग्नि आदि सभी देवता प्रादुर्भूत होकर समस्त लोक आदि को उत्पन्न कर देते हैं ॥3.3॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — One lives with speech gone, for we see the dumb. One lives with eye gone, for we see the blind. One lives with ear gone, for we see the deaf. One lives with mind gone, for we see the childish. One lives with arms cut off; One lives with legs cut off; for thus we see.
But now it is the vital breath, even the self of intelligence, that seizes hold of this body and raises it up. This, therefore, one should worship as the Uktha. This is the all-obtaining in the vital breath. As for the vital breath, verily, that is intelligence; as for the intelligence, verily that is vital breath. This is the view thereof, this is the understanding thereof.
When a person is so asleep that he sees no dream whatever, then he becomes one with that vital breath. Then speech together with all names goes to it; the eye together with all forms goes to it; the ear together with all sounds goes to it; the mind together with all thoughts goes to it. When he awakes, as from a blazing fire sparks would fly in all directions, even so from this self the vital breaths proceed to their respective stations; from the vital breaths, the gods (the senses); from the gods, the worlds. This same vital breath, the self of intelligence, seizes hold of the body and raises it up. This therefore one should worship as the Uktha. This is the all-obtaining in the vital breath.
As for the vital breath, verily that is the Self as the intelligence; as for the intelligence, that is the vital breath. This is the proof of it, the understanding of it.
When a weak person is about to die, comes to such weakness that he falls into a stupor, they say of him, 'His thoughts have departed; he hears not; he speaks not with speech; he thinks not'. Thus he becomes one with the vital breath alone. Then, speech together with all names goes to it; the eye together with all forms goes to it; the ear together with all sounds goes to it; the mind together with all thoughts goes to it.
When he departs from his body, he departs together with all these. When he awakens, as from a blazing fire sparks would fly in all directions, even so from this Self the vital breaths proceed to their respective stations; from the vital breaths the gods; from the gods the worlds. ॥3.3॥
· · ·
[ Sutra 3.4 ]
स यदाऽस्माच्छरीरादुत्क्रामति सहैवैतैः सर्वैरुत्क्रामति वागस्मात्सर्वाणि नामान्यभिवि सृजते । वाचा सर्वाणि नामान्याप्नोति प्राणोऽस्मात्सर्वान्गन्धानभिविसृजते प्राणेन सर्वान्गन्धानाप्नोति चक्षुरस्मात्सर्वाणि रूपाण्यभिविसृजते चक्षुषा सर्वाणि रूपाण्याप्नोति श्रोत्रमस्मात्सर्वाञ्श-ब्दानभिविसृजते श्रोत्रेण सर्वाञ्शब्दानाप्नोति मनोऽस्मात्सर्वाणि ध्यानान्यभिविसृजते मनसा सर्वाणि ध्यानान्याप्नोति सैषा प्राणे सर्वाप्तिः । यो वै प्राणः सा प्रज्ञा या वा प्रज्ञा से प्राणः सह ह्येतावस्मिञ्शरीरे वसतः सहोक्रामतः । अथ खलु यथाऽस्यै प्रज्ञायै सर्वाणि भूतान्येकं भवन्ति तद्व्याख्यास्यामः ॥3.4॥
sa yadā'smāccharīrādutkrāmati sahaivaitaiḥ sarvairutkrāmati vāgasmātsarvāṇi nāmānyabhivi sṛjate । vācā sarvāṇi nāmānyāpnoti prāṇo'smātsarvāngandhānabhivisṛjate prāṇena sarvāngandhānāpnoti cakṣurasmātsarvāṇi rūpāṇyabhivisṛjate cakṣuṣā sarvāṇi rūpāṇyāpnoti śrotramasmātsarvāñśa-bdānabhivisṛjate śrotreṇa sarvāñśabdānāpnoti mano'smātsarvāṇi dhyānānyabhivisṛjate manasā sarvāṇi dhyānānyāpnoti saiṣā prāṇe sarvāptiḥ । yo vai prāṇaḥ sā prajñā yā vā prajñā se prāṇaḥ saha hyetāvasmiñśarīre vasataḥ sahokrāmataḥ । atha khalu yathā'syai prajñāyai sarvāṇi bhūtānyekaṃ bhavanti tadvyākhyāsyāmaḥ ॥3.4॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — शरीर से उन्मुक्त होने वाला वह प्राण जब उत्क्रमण करता है, तब उस समय वह इन सभी इन्द्रियों के सहित ही उत्क्रमण करता है । उस समय वाक्-इन्द्रिय इस पुरुष के सभी नामों का परित्याग कर देती है; क्योंकि वागिन्द्रिय से ही मनुष्य नामों को ग्रहण कर पाता है । (ऐसा ही तथ्य सभी इन्द्रियों के विषय में है।) प्राण (घ्न्नाणेन्द्रिय) सभी गंधों का त्याग कर देती है, चक्षु सभी रूपों को त्याग देता है, कर्णेन्द्रिय सभी तरह के शब्दों का परित्याग कर देती है और मन ध्यानस्थ विषयों का परित्याग कर देता है । इसी प्राणरूप आत्मा में समस्त इन्द्रियाँ समर्पित होकर अपने-अपने विषयों का पूर्ण रूप से परित्याग कर देती हैं । प्रा ण ही प्रज्ञा है और प्रज्ञा ही प्राण है अथवा जो प्रज्ञा है, वहीं प्राण है: क्योंकि ये दोनों इस शरीर में एक साथ ही निवास करते हैं और एक साथ ही इस शरीर से उत्क्रमण करते हैं । अब जिस तरह से समस्त भूत-प्राणी इस प्रज्ञा में एक रूप हो जाते हैं, इसकी (अगले मंत्र में) स्पष्ट शब्दों में व्याख्या करेंगे ॥3.4॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — When he departs from the body, speech pours all names into him; by speech he obtains all names. Vital breath pours all odours into him; with breath he obtains all odours. The eye pours all forms into him; with the eye he obtains all forms. The ear pours all sounds into him; with the ear he obtains all sounds. The mind pours all thoughts into him. With the mind he obtains all thoughts. This is the all-obtaining in the vital breath.
As for the vital breath, verily that is the intelligence. As for the intelligence, verily that is the vital breath; for, together, these two dwell in this body; together the two depart. Now, then, we will explain how all beings become one with this intelligence. ॥3.4॥
· · ·
[ Sutra 3.5 ]
वागेवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्यै नाम परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा । घ्राणमेवास्या एकमङ्गमदूळं तस्य गन्धः परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा चक्षुरेवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्य रूपं परस्तात्पतिविहिता भूतमात्रा श्रोत्रमेवास्या एकमङ्गमदूहंळे तस्य शब्दः परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा जिह्वैवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्या अन्नरसः परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा हस्तावेवास्या एकमङ्गमदूह्ळ तयोः कर्म परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा शरीरमेवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्य सुखदुःखे परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रोपस्थ एवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्यानन्दो रतिः प्रजातिः परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा पादावेवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तयोरित्या परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा प्रज्ञेवास्या एकमङ्गमदूह्ळं तस्यै धियो विज्ञातव्यं कामाः परस्तात्प्रतिविहिता भूतमात्रा ॥3.5॥
vāgevāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasyai nāma parastātprativihitā bhūtamātrā । ghrāṇamevāsyā ekamaṅgamadūḻaṃ tasya gandhaḥ parastātprativihitā bhūtamātrā cakṣurevāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasya rūpaṃ parastātpativihitā bhūtamātrā śrotramevāsyā ekamaṅgamadūhaṃḻe tasya śabdaḥ parastātprativihitā bhūtamātrā jihvaivāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasyā annarasaḥ parastātprativihitā bhūtamātrā hastāvevāsyā ekamaṅgamadūhḻa tayoḥ karma parastātprativihitā bhūtamātrā śarīramevāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasya sukhaduḥkhe parastātprativihitā bhūtamātropastha evāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasyānando ratiḥ prajātiḥ parastātprativihitā bhūtamātrā pādāvevāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tayorityā parastātprativihitā bhūtamātrā prajñevāsyā ekamaṅgamadūhḻaṃ tasyai dhiyo vijñātavyaṃ kāmāḥ parastātprativihitā bhūtamātrā ॥3.5॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — निश्चय ही इस वाणी ने इस प्रज्ञा के एक अंग की क्षति-पूर्ति की है । बाहर की ओर उसके (वाणी के) विषय रूप से कल्पित ( भूतमात्रा अर्थात् पञ्चभूतों का अंश-विशेष) नाम-शब्द है । घ्राणेन्द्रिय ने भी इस प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की तरफ उस घ्राणेन्द्रिय के विषयरूप से जो कल्पित भूतमात्रा है, वह गन्ध है । चक्षु ने भी इस प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की तरफ से उसके विषय रूप से कल्पित जो | भूतमात्रा है, वही रूप है । ऐसे ही कर्णेन्द्रिय ने भी इस प्रज्ञा के एक अंग को क्षति-पूर्ति की है । बाहर की तरफ से इसके विषय रूप से कल्पित जो भूत मात्रा है, वही शब्द है । स्वादेन्द्रिय ने भी इस प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की तरफ से उसके विषय रूप से कल्पित जो भूत मात्रा है,वही अन्न का रस है । इसी प्रकार निश्चय ही हाथी ने भी प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की ओर से उनके विषय रूप से कल्पित हो । भूत मात्रा है, वही कर्म है । ऐसे ही शरीर ने भी प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की ओर उसके विषय रूप से कल्पित जो भूत मात्रा है, वही सुख एवं दुःख है। इसी तरह निश्चय ही उपस्थ ने भी उस प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है, बाहर की तरफ उसके विषय रूप से कल्पित जो भूत मात्रा है, वही रति, आनन्द एवं प्रजा (सन्तान) की उत्पत्ति है । अवश्य ही पैरों ने भी इस प्रज्ञा के एक अंग की पूर्ति की है । बाहर की ओर उनके विषय रूप से कल्पित जो भूतमात्रा है, वह विचरण-क्रिया है । ऐसे ही प्रज्ञा के एक अंग की प्रज्ञा ने ही पूर्ति की है । उस (प्रज्ञा) से सम्बन्धित बाह्य विषय रूप से कल्पित जो भूतमात्रा है, वह बुद्धि के द्वारा अनुभूत वस्तुएँ एवं मनुष्योचित इच्छाएँ-कामनाएँ हैं ॥3.5॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Speech is one portion taken out of it. Name is its externally correlated object element. Breath is one portion taken out of it. Odour is its externally correlated object element. The eye is one portion taken out of it. Form is its externally correlated object element. The ear is one portion taken out of it. Sound is its externally correlated object element. The tongue is one portion taken out of it. Taste of food is its externally correlated object element. The two hands are one portion taken out of it. Work is their externally correlated object element. The body is one portion taken out of it. Pleasure and pain is its externally correlated object element. The generative organ is one portion taken out of it. Bliss, delight and procreation are its externally correlated object element. The two feet are one portion taken out of it. Goings are their externally correlated object element. The mind is one portion taken out of it. Thoughts and desires are its externally correlated object element. ॥3.5॥
· · ·
[ Sutra 3.6 ]
प्रज्ञया वाचं समारुह्य वाचा सर्वाणि नामान्याप्नोति। प्रज्ञया प्राणं समारुह्य प्राणेन सर्वान्गन्धानाप्नोति प्रज्ञया चक्षुः समारुह्य चक्षुषा सर्वाणि रूपाण्याप्नोति प्रज्ञया श्रोत्रं समारुह्य श्रोत्रेण सर्वाशब्दानाप्नोति प्रज्ञया जिह्वां समारुह्य जिह्वया सर्वानन्नरसानाप्नोति प्रज्ञया हस्तौ समारुह्य हस्ताभ्यां सर्वाणि कर्माण्याप्नोति प्रज्ञया शरीरं समारुह्य शरीरेण सुखदुःखे आप्नोति प्रज्ञयोपस्थं समारुह्योपस्थेनानन्दं रतिं प्रजातिमाप्नोति प्रज्ञया पादौ समारुह्य पादाभ्यां सर्वा इत्या आप्नोति प्रज्ञयैव धियं समारुह्य प्रज्ञयैव धियो विज्ञातव्यं कामानाप्नोति ॥3.6॥
prajñayā vācaṃ samāruhya vācā sarvāṇi nāmānyāpnoti। prajñayā prāṇaṃ samāruhya prāṇena sarvāngandhānāpnoti prajñayā cakṣuḥ samāruhya cakṣuṣā sarvāṇi rūpāṇyāpnoti prajñayā śrotraṃ samāruhya śrotreṇa
Kaushitaki-Brahmana Upanishad (Part 4)
sarvāśabdānāpnoti prajñayā jihvāṃ samāruhya jihvayā sarvānannarasānāpnoti prajñayā hastau samāruhya hastābhyāṃ sarvāṇi karmāṇyāpnoti prajñayā śarīraṃ samāruhya śarīreṇa sukhaduḥkhe āpnoti prajñayopasthaṃ samāruhyopasthenānandaṃ ratiṃ prajātimāpnoti prajñayā pādau samāruhya pādābhyāṃ sarvā ityā āpnoti prajñayaiva dhiyaṃ samāruhya prajñayaiva dhiyo vijñātavyaṃ kāmānāpnoti ॥3.6॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — प्रज्ञा के द्वारा वाणी पर आरूढ़ हो, अर्थात् वाणी को वश में करके मनुष्य वाक् शक्ति के द्वारा नामों को स्वीकार करता है । प्रज्ञा द्वारा ही प्राण (घ्राणेन्द्रिय) पर अधिकार करके सभी तरह की गन्धों को स्वीकार करता है । प्रज्ञा द्वारा ही नेत्रों को वश में रखकर समस्त रूपों को ग्रहण करता है। प्रज्ञा से ही मनुष्य श्रोत्रेन्द्रिय पर आरूढ़ होकर उसके द्वारा सभी तरह के शब्दों को स्वीकार करता है । प्रज्ञा द्वारा ही जिह्वा को वश में करके सम्पूर्ण अन्न के रसों को प्राप्त करता है । प्रज्ञा से ही हाथों को वश में करके हाथों द्वारा सभी प्रकार के कार्यों को पूर्ण करता है । प्रज्ञा द्वारा ही शरीर को वश में रखकर शरीर से भोग एवं पीड़ा जनित सुख-दुःखों को स्वीकार करता है । प्रज्ञा से ही उपरथ को वश में रखकर उसके द्वारा रति, आनन्द एवं प्रजनन सामर्थ्य को प्राप्त करती है । प्रज्ञा द्वारा ही पैरों को वश में करके पैरों द्वारा सम्पूर्ण विचरण क्रियाओं को स्वीकार करता है एवं प्रज्ञा से ही बुद्धि को वश में करके उस (बुद्धि) के द्वारा अनुभूति जन्य वस्तुओं एवं कामनाओं को ग्रहण करता है ॥3.6॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — With speech, mounted on by intelligence, one obtains all names. With the vital breath, mounted on by intelligence, one obtains all odours. With the eye, mounted on by intelligence, one obtains all forms. With the ear, mounted on by intelligence, one obtains all sounds. With the tongue, mounted on by intelligence, one obtains all tastes. With the hands, mounted on by intelligence, one obtains all works. With the body, mounted on by intelligence, one obtains pleasure and pain. With the generative organ, mounted on by intelligence, one obtains bliss, delight and procreation. With the feet, mounted on by intelligence, one obtains all goings. With the mind, mounted on by intelligence, one obtains all thoughts, what is to be understood by thought and desire. ॥3.6॥
· · ·
[ Sutra 3.7 ]
न हि प्रज्ञापेता वा नाम किंचन प्रज्ञापयेत् । अन्यत्र में मनोऽभूदित्याह । नाहमेतन्नाम प्रज्ञासिषमिति । न हि प्रज्ञापेतः प्राणो गन्धं कंचन प्रज्ञापयेदन्यत्र में मनोऽभूदित्याह नाहमेतं गन्धं प्राङ्गासिषमिति । न हि प्रज्ञापेतं चक्षु रूपं किंचन प्रज्ञापयेदन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह । नाहमेतद्रूपं प्रज्ञासिषमिति न प्रज्ञापेतं श्रोत्रं शब्दं कंचन प्रज्ञापयेदन्यत्र में मनोऽभूदित्याह। नाहमेतं शब्दं प्रज्ञासिषमिति नहि प्रज्ञापेता जिह्वाऽन्नरसं कंचन प्रज्ञापयेदन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह। नाहमेतमन्नरसं प्राज्ञासिषमिति न प्रज्ञापेतौ हस्तौ कर्म किंचन प्रज्ञापयेतामन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह नाहमेतत्कर्म प्राज्ञाससिषमिति न हि प्रज्ञापेतं शरीरं सुखं दुःखं किंचन प्रज्ञापयेदन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह नाहमेतत्सुखं दु:खं प्रज्ञासिषमिति न हि प्रज्ञापेत उपस्थ आनन्दं रतिं प्रजाति कांचन प्रज्ञापयेदन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह । नाहमेतमानन्दं न रतिं न प्रजातिं प्राङ्गासिषमिति न हि प्रज्ञापेतौ पादावित्यां कांचन प्रज्ञापयेतामन्यत्र मे मनोऽभूदित्याह । नाहमेतामित्यां प्राज्ञासिषमिति । न हि प्रज्ञापेता धी: काचन सिध्येन्न प्रज्ञातव्यं प्रज्ञायेत ॥3.7॥
na hi prajñāpetā vā nāma kiṃcana prajñāpayet । anyatra meṃ mano'bhūdityāha । nāhametannāma prajñāsiṣamiti । na hi prajñāpetaḥ prāṇo gandhaṃ kaṃcana prajñāpayedanyatra meṃ mano'bhūdityāha nāhametaṃ gandhaṃ prāṅgāsiṣamiti । na hi prajñāpetaṃ cakṣu rūpaṃ kiṃcana prajñāpayedanyatra me mano'bhūdityāha । nāhametadrūpaṃ prajñāsiṣamiti na prajñāpetaṃ śrotraṃ śabdaṃ kaṃcana prajñāpayedanyatra meṃ mano'bhūdityāha । nāhametaṃ śabdaṃ prajñāsiṣamiti nahi prajñāpetā jihvā'nnarasaṃ kaṃcana prajñāpayedanyatra me mano'bhūdityāha । nāhametamannarasaṃ prājñāsiṣamiti na prajñāpetau hastau karma kiṃcana prajñāpayetāmanyatra me mano'bhūdityāha nāhametatkarma prājñāsasiṣamiti na hi prajñāpetaṃ śarīraṃ sukhaṃ duḥkhaṃ kiṃcana prajñāpayedanyatra me mano'bhūdityāha nāhametatsukhaṃ du:khaṃ prajñāsiṣamiti na hi prajñāpeta upastha ānandaṃ ratiṃ prajāti kāṃcana prajñāpayedanyatra me mano'bhūdityāha । nāhametamānandaṃ na ratiṃ na prajātiṃ prāṅgāsiṣamiti na hi prajñāpetau pādāvityāṃ kāṃcana prajñāpayetāmanyatra me mano'bhūdityāha । nāhametāmityāṃ prājñāsiṣamiti । na hi prajñāpetā dhī: kācana sidhyenna prajñātavyaṃ prajñāyeta ॥3.7॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — प्रज्ञा के अभाव में वाणी किसी भी नाम का ज्ञान नहीं करा सकती; क्योंकि ऐसी अवस्था में व्यक्ति इस तह कहता है कि मेरा मन अमुक ओर था, अतः मैं इस नाम को नहीं जान संका । प्रज्ञा से हीन होने पर प्राण (घ्राणेन्द्रिय) भी किसी गन्ध का बोध नहीं करा सकता । ऐसी स्थिति में व्यक्ति इस प्रकार कहता है कि मेरा मन दूसरी जगह चला गया था, इस कारण से मैं इस घ्रणेन्द्रिय की गन्ध को जानने में असमर्थ रहा, ऐसे ही प्रज्ञा से रहित होने पर, चक्षु- इन्द्रिय भी किसी भी तरह के रूप का ज्ञान नहीं करा सकती । ऐसी दशा में प्यक्ति ऐसा कहता है कि ‘मेरा मन उस समय अन्यत्र था, अतः मैं इसके उस रूप को नहीं जान सका ।’ प्रज्ञा से अलग रहकर कर्णेन्द्रिय भी किसी तरह के शब्द का बोध नहीं करा सकती । ऐसी दशा में व्यक्ति यह कहता है कि मेरा मन उस समय अन्यत्र गमन कर रहा था, इस कारण से मैं इन शब्दों को नहीं जान सका। प्रज्ञा से रहित होने पर जिह्वा किसी भी अन्न के रस का अनुभव नहीं कर सकती । ऐसी स्थति में व्यक्ति, ‘यह कहता है कि मेरा मन अन्यत्र चला गया था', अतः मैं अन्न के रस की अनुभूति नहीं कर पाया ।’ प्रज्ञा से रहित होते हुए हाथ किसी भी तरह के कर्म का बोध नहीं करा सकते । ऐसी दशा में मानव यह कहता है कि उस समय मेरा मन अन्यत्र गमन कर गया था । इसलिए मैं इस अमुक कार्य को नहीं समझ सका । प्रज्ञा से अलग रहते हुए शरीर भी किसी तरह के सुख-दुःख की अनुभूति नहीं करा सकता। ऐसी स्थिति में मनुष्य कहता है कि ‘मेरा मन अन्यत्र गमन कर गया था ।’ अतः मैं इस शरीर के सुख-दुःखों को नहीं समझ सका। प्रज्ञा से रहित होकर उपस्थ भी किसी तरह के आनन्द, रति एवं प्रजा को उत्पत्ति का ज्ञान नहीं करा सकता है । उस स्थिति में व्यक्ति कहता है कि ‘मेरा मन उस समय अन्यत्र था, इस कारण से मैं उस आनन्द, रति एवं प्रजा के उत्पत्ति की जानकारी नहीं पा सका । प्रज्ञा से अलग रहकर दोनों पैर भी किसी तरह की गमन क्रिया का ज्ञान नहीं करा सकते, उस स्थिति में व्यक्ति यह कहता है कि ‘मेरा मन उस समय अन्य किसी स्थान की ओर चला गया था, इस कारण मैं इस आवागमन की क्रिया का अनुभव नहीं कर सका । प्रज्ञा के अभाव में कोई भी बौद्धिक-वृत्ति नहीं सिद्ध हो सकती है, उस बुद्धि वृत्ति के द्वारा ज्ञात वस्तु के ज्ञान का एहसास नहीं हो सकता ॥3.7॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — For verily without intelligence speech would not make any name whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that name'. For verily without intelligence breath would not make any odour whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that odour'. For verily without intelligence the eye would not make any form whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that form'. For verily without intelligence the ear would not make any sound whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise the sound'. For verily without intelligence the tongue would not make any taste of food whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that taste of food'. For verily without intelligence the two hands would not make any action whatsoever known. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that action'. For verily without intelligence the body would not make known any pleasure or pain whatsoever. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that pleasure and pain'. For verily without intelligence the generative organ would not make known any bliss, delight and procreation whatsoever. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that bliss, delight and procreation'. For verily without intelligence the two feet would not make known any going whatsoever. 'My mind was elsewhere' one says, 'I did not cognise that going'. For verily without intelligence no thought whatever would be effected, nothing cognisable would be cognized. ॥3.7॥
· · ·
[ Sutra 3.8 ]
नवाचं विजिज्ञासीत वक्तारं विद्यान्न गन्धं विजिज्ञासीत घ्रातारं विद्यान्न रूपं विजिज्ञासीत रूपविद्यं विद्यान्न शब्दं विजिज्ञासीत श्रोतारं विद्यान्नान्नरसं विजिज्ञासीतान्नरसस्य विज्ञातार विद्यान्न कर्म विजिज्ञासीत कर्तारं विद्यान्न सुखदुःखे विजिज्ञासीत सुखदुःखयोर्विज्ञातार विद्यान्नानन्दं न रतिं न प्रजातिं विजिज्ञासीतानन्दस्य रतेः प्रजातेर्विज्ञातारं विद्यात्रेत्यां विजिज्ञासीतैतारं विद्यात् । न मनो विजिज्ञासीत मन्तारं विद्यात् । ता वा एता दशैव भूतमात्रा अधिप्रज्ञं दश प्रज्ञामात्रा अधिभूतं यद्धि भूतमात्रा न स्युर्न प्रज्ञामात्राः स्युर्यद्वा प्रज्ञामात्रा न स्युर्न भूतमात्राः स्युः ॥3.8॥
navācaṃ vijijñāsīta vaktāraṃ vidyānna gandhaṃ vijijñāsīta ghrātāraṃ vidyānna rūpaṃ vijijñāsīta rūpavidyaṃ vidyānna śabdaṃ vijijñāsīta śrotāraṃ vidyānnānnarasaṃ vijijñāsītānnarasasya vijñātāra vidyānna karma vijijñāsīta kartāraṃ vidyānna sukhaduḥkhe vijijñāsīta sukhaduḥkhayorvijñātāra vidyānnānandaṃ na ratiṃ na prajātiṃ vijijñāsītānandasya rateḥ prajātervijñātāraṃ vidyātretyāṃ vijijñāsītaitāraṃ vidyāt । na mano vijijñāsīta mantāraṃ vidyāt । tā vā etā daśaiva bhūtamātrā adhiprajñaṃ daśa prajñāmātrā adhibhūtaṃ yaddhi bhūtamātrā na syurna prajñāmātrāḥ syuryadvā prajñāmātrā na syurna bhūtamātrāḥ syuḥ ॥3.8॥
— Translation from Aurovindo
(Hindi) —
वाक् शक्ति को जानने की इच्छा नहीं करनी चाहिए; वरन् वाणी को प्रेरित करने वाले आत्मा को जानना चाहिए ।
गन्ध को जानने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि गन्ध को ग्रहण करने वाले आत्मा को जानना चाहिए: रूप को जानने की इच्छा नहीं करनी चाहिए, रूप के ज्ञाता साक्षी स्वरूप आत्मा को जानना चाहिए; शब्द को जानने की इच्छा नहीं करनी चाहिए, शब्द श्रवण करने वाले आत्मा को जानने की इच्छा रखनी चाहिए ।
अत्र रस के ज्ञान को कामना व्यर्थ है, अन्न-रस के ज्ञाता आत्मा को जानना चाहिए ।
कर्म को जानने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए, कर्म-कर्तारूप आत्मा को आनना चाहिए ।
सुख-दु:ख आदि के जानने की इच्छा नहीं करनी चाहिए, सुख-दुःख के विशेषज्ञ साक्षी रूप आत्मा को जानना
आनन्द, रति एवं प्रजनन सामयं के जानने की इच्छा नहीं करनी चाहिए; वरन् आनन्द, रति एवं प्रजनन सामर्थ्य के जानकार (आत्मतत्त्व) को समझना चाहिए; विचरण की क्रिया को समझने की इच्छा नहीं करनी चाहिए, विचरण करने वाले साक्षी स्वरूप आत्मा को हो जानने का प्रयास करना चाहिए ।
इसी तरह मन को भी जानने की अभिलाषा नहीं रखनी चाहिए; बल्कि मनन करने वाले आत्मा को ही जानना चाहिए। इस प्रकार से दस ही भूत मात्राएँ अर्थात् जाम आदि विषय हैं; जो प्रज्ञा में विद्यमान हैं एवं प्रज्ञा की भी दस मात्राएँ (वाणी आदि इन्द्रिय रूप) हैं, जो कि समस्त प्राणियों में विद्यमान हैं ।
यदि ये प्रख्यात समस्त भूत मात्राएँ न हों, तो प्रज्ञा की मात्राएँ भी स्थित नहीं रह सकती और यदि प्रज्ञा की मात्राएँ न हों, तो भूत मात्राएँ भी स्थित नहीं है सकती ॥3.8॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — One has to win the pure knowledge of the unity of Brahman and Atman. Speech is not what one should seek to know; one should know the speaker. Smell is not what one should seek to know; one should know the smeller. Form is not what one should seek to know; one should know the seer. Sound is not what one should seek to know; one should know the hearer. Taste of food is not what one should seek to know; one should know the knower of the taste of food. Deed is not what one should seek to know; one should know the doer. Pleasure and pain are not what one should seek to know; one should know the discerner of pleasure and pain. Bliss, delight and procreation are not what one should seek to know; one should know the discerner of bliss, delight and procreation. Going is not what one should seek to know; one should know the goer. Mind is not what one should seek to know; one should know the thinker.
These ten essential elements, verily, are with reference to intelligence. These ten intelligential elements are with reference to existence. Verily if there were no elements of existence, there would be no elements of intelligence. Verily if there were no elements of intelligence, there would be no elements of existence. Truly from either alone, no form whatever would be possible.
And this (the Self of intelligence) is not diverse. But as of a chariot, the felly is fixed on the spokes and the spokes are fixed on the hub, even so these elements of existence are fixed on the elements of intelligence; the elements of intelligence are fixed on the vital breath.
This vital breath, truly, is the Self of intelligence: (it is) bliss, ageless, immortal. He does not become greater with good action nor indeed lesser with bad action. This one truly indeed causes him whom he wishes to lead up from this world to perform good action. This one also indeed causes him whom he wishes to lead downwards to perform bad action. He is the protector of the world; he is the sovereign of the world; he is the Lord of all. 'He is myself' - this one should know. 'He is my Self' - This one should know. ॥3.8॥
· · ·
[ Sutra 3.9 ]
न ह्यन्यतरतो रूपं किंचन सिध्येत् । नो एतन्नना, तद्यथा रथस्यारेषु नेमिरर्पितो नाभावरा अर्पिता एवमेवैता भूतमात्राः प्रज्ञामात्रास्वर्पिताः प्रज्ञामात्राः प्राणेऽर्पिताः स एष प्राण एवं प्रज्ञात्मानन्दोऽजरोऽमृतः । न साधुना कर्मणा भूयान्नो एवासाधुना कनीयान्। एष ह्येवैनं साधु कर्म कारयति तं यमेभ्यो लोकेभ्य उन्निनीषत एवं उ एवैनमसाधु कर्म कारयति तं यमधो निनीषते । एष लोकपाल एष लोकाधिपतिरेष सर्वेशः स म आत्मेति विद्यात्स म आत्मेति विद्यात् ॥3.9॥
na hyanyatarato rūpaṃ kiṃcana sidhyet । no etannanā, tadyathā rathasyāreṣu nemirarpito nābhāvarā arpitā evamevaitā bhūtamātrāḥ prajñāmātrāsvarpitāḥ prajñāmātrāḥ prāṇe'rpitāḥ sa eṣa prāṇa evaṃ prajñātmānando'jaro'mṛtaḥ । na sādhunā karmaṇā bhūyānno evāsādhunā kanīyān । eṣa hyevainaṃ sādhu karma kārayati taṃ yamebhyo lokebhya unninīṣata evaṃ u evainamasādhu karma kārayati taṃ yamadho ninīṣate । eṣa lokapāla eṣa lokādhipatireṣa sarveśaḥ sa ma ātmeti vidyātsa ma ātmeti vidyāt ॥3.9॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — इन दोनों में से किसी भी एक के माध्यम से किसी भी रूप. विषय अथवा इन्द्रिय की सिद्धि नहीं हो सकती है । प्रज्ञा मात्रा और भूतमात्रा के स्वरूप में कोई भेद नहीं है । उसे इस तरह से जानना चाहिए, जिस प्रकार रथ की नेमि अरों में और अरे रथ को नाभि के आश्रित रहते हैं; उसी प्रकार ही ये समस्त भूत मात्राएँ प्रज्ञा मात्राओं में विद्यमान हैं एवं प्रज्ञा मात्राएँ प्राण में स्थित हैं। यह प्राण ही प्रज्ञात्या, आनन्दस्वरूप, अजर-अमर है । यह न तो अच्छे कर्म से वृद्धि को प्राप्त होता है और न ही बुरे कर्म से छोटा होता है । यह प्राण एवं प्रज्ञा रुप चैतन्य युक्त परब्रह्म ही इस देहाभिमानी पुरुष से श्रेष्ठ कार्य करवाता है । वह ऐसे श्रेष्ठ कृत्य उसी से करवाता है, जिसे वह इन प्रत्यक्ष लोकों से ऊर्ध्व की तरफ ले जाना चाहता है और जिसे वह इन श्रेष्ठ लोकों । की अपेक्षा नीचे ले जाना चाहता है, उससे अशुभ कार्य करवाता है । यह आत्मा समस्त लोकों का अधिपति है एवं यही सभी का स्वामी है । इन सभी श्रेष्ठ गुणों से युक्त वह प्राण ही आत्मा है, ऐसा जानना चाहिए । वह प्राण ही हमारा आत्मा है, ऐसा जानना चाहिए। वह प्राण ही हमारा आत्मा है, ऐसा ही जानना चाहिए ॥3.9॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Not available
· · ·
[ Sutra 4.1 ]
अथ गार्ग्यो ह वै बालाकिरनूचान:संस्पृष्ट आस सोऽवददुशीनरेषु स वसन्मत्स्येषु कुरुपञ्चालेषु काशिविदेहेष्विति स हाजातशत्रुं काश्यमेत्योवाच । ब्रह्म ते ब्रवाणीति तं होवाचाजातशत्रुः । सहस्त्रं दद्मस्त इत्येतस्यां वाचि जनको जनक इति वा उ जना धावन्तीति ॥4.1॥
atha gārgyo ha vai bālākiranūcāna:saṃspṛṣṭa āsa so'vadaduśīnareṣu sa vasanmatsyeṣu kurupañcāleṣu kāśivideheṣviti sa hājātaśatruṃ kāśyametyovāca । brahma te bravāṇīti taṃ hovācājātaśatruḥ । sahastraṃ dadmasta ityetasyāṃ vāci janako janaka iti vā u janā dhāvantīti ॥4.1॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — गर्ग गोत्र में प्रादुर्भूत बलाका ऋषि के पुत्र एवं गाय के नाम से प्रख्यात एक ब्राह्मण ऋषि थे । उन्होंने चारों वेदों का पूर्ण अध्ययन किया था, साथ ही वेदों के अच्छे प्रख्यात वक्ता भी थे । उस समय जगत् में उनकी बड़ी ख्याति थी । उनका निवास उशीनर प्रदेश में था, किन्तु सतत गतिशील रहने के कारण, वे कभी मत्स्यदेश, तो कभी कुरु-पाञ्चाल में रहा करते थे । इस भाँति वे प्रख्यात गार्ग्य एक काशी के विद्वान् राजा अजातशत्रु के समीप में पहुँचे और अहंकार से युक्त वाणी में बोले-‘हे राजन् ! मैं आपके लिए ब्रह्मतत्त्व का उपदेश करूंगा ।' गार्ग्य के इस तरह से कहने पर उन प्रसिद्ध काशी नरेश ने कहा- ‘हे ब्रह्मन्! आपकी इस बात पर हम आपको एक सहस्त्र गौएँ प्रदान करते हैं । अवश्य ही आज-कल लोग प्रायः जनक- जनक कहते हुए ही उनके पास में दौड़ जाते हैं (अर्थात् राजा जनक ही इस ब्रह्मविद्या के श्रोता एवं दानी हैं, इस प्रकार कहकर प्रायः लोग उन्हीं के समीप में जाते हैं, आज आप हमारे पास आकर विदेहराज जनक की भाँति हमारा गौरव बढ़ाया है, इसलिए हम आपको सहर्ष एक सहस्त्र गौएँ प्रदान करते हैं) ॥4.1॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now then verily there was Gargya Balaki, a famed Vedic scholar. He dwelt among the Ushinaras, the Satvans and the Matsyas, among the Kurus and the Panchalas, among the Kashis and the Videhas. Having come to Ajatasatru of Kashi, he said, 'Let me declare Brahman to you'. To him then Ajatasatru said: 'A thousand (cows) we give to you'. At such a word as this, verily indeed people would run together, crying 'A Janaka! A Janaka! ॥4.1॥
· · ·
[ Sutra 4.2 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष आदित्ये पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः । बृहन्माण्डरवासा अतिष्ठाः सर्वेषां भूतानां मूर्धेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्तेऽतिष्ठाः सर्वेषां भूतानां मूर्धा भवति ॥4.2॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa āditye puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ । bṛhanmāṇḍaravāsā atiṣṭhāḥ sarveṣāṃ bhūtānāṃ mūrdheti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste'tiṣṭhāḥ sarveṣāṃ bhūtānāṃ mūrdhā bhavati ॥4.2॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तब वे प्रसिद्ध बलाका-पुत्र विप्रवर गार्ग्य जी कहने लगे-‘हे राजन्! यह जो सूर्यमण्डल में अन्तर्यामी परमेश्वर स्थित है, मैं उसी की ब्रह्मबुद्धि से साधना करता हूँ ।’ ऐसा सुनकर उन श्रेष्ठ ऋषि से काशी नरेश अजातशत्रु बोले-‘ हे ब्रह्मन्! नहीं-नहीं, इस विषय में आप कुछ भी न कहें । अवश्य ही यह शुक्लवस्त्रधारी सभी से महान् है । यह सभी को अतिक्रमण करता हुआ सबसे उच्च स्थिति में केन्द्रित है, यह सबका शीश है । इस तरह से मैं इसकी उपासना करता हूँ, जो मनुष्य सूर्य मण्डल में स्थित उस विराट् पुरुष की इस तरह से उपासना करता है, वह सभी का अतिक्रमण कर सबसे उच्च स्थिति में पहुँचता है एवं समस्त भूत-प्राणियों का शीश माना जाता है ॥4.2॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — In the sun the great, in the moon the food, in the lightning truth, in thunder sound, in wind Indra Vaikuntha, in space the plenum, in fire the Vanquisher, in water brilliance - thus with reference to the divinities. Now, with reference to the self; in the mirror the reflection; in the shadow the double, in the echo life, in sound death, in sleep Yama (the Lord of Death), in the body Prajapati, in the right eye speech, in the left eye truth. ॥4.2॥
· · ·
[ Sutra 4.3 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष चन्द्रमसि पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः सोमो राजाऽन्नस्यात्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो मेवमुपास्तेऽन्नस्यात्मा भवति ॥4.3॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa candramasi puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ somo rājā'nnasyātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo mevamupāste'nnasyātmā bhavati ॥4.3॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — उन सुप्रसिद्ध कलाका-पुत्र गार्ग्य जी ने कहा- ‘हे राजन् ! चन्द्रमण्डल में जो यह अन्तर्यामी विराट् पुरुष है, मैं इसी को ब्रह्मरूप में मानकर उपासना करता हूँ ।’ ऐसा सुन करके उन (गार्ग्य) से राजा अजातशत्रु ने कहा- ‘हे ब्रह्मन् ! नहीं-नहीं, इस विषय में आप कुछ भी न कहें। यह सोम ही राजा है एवं अन्न का आत्मा भी यही है । इस प्रकार से मैं इसकी उपासना करता हूँ ।’ इसी तरह वह भी, जो इसे प्रसिद्ध चन्द्र मण्डल के अन्तर्गत इस पुरुष की ब्रह्म रूप में उपासना करता है, वह निश्चय ही अन्न की आत्मा हो जाता है अर्थात् अन्न | राशि से युक्त हो जाता है ॥4.3॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: Him who is this person in the sun, on him I indeed meditate. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! As the great, the white-robed, the Supreme, the head of all beings - thus verily do I meditate on him. He who meditates on him thus becomes indeed the supreme, the head of all beings. ॥4.3॥
· · ·
[ Sutra 4.4 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष विद्युति पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठास्तेजस आत्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते तेजस आत्मा भवति ॥4.4॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa vidyuti puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāstejasa ātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste tejasa ātmā bhavati ॥4.4॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तब वे विप्रश्रेष्ठ गार्ग्य मुनि कहने लगे-‘हे राजन्! विद्युत् मण्डल के अन्तर्गत जो यह अन्तर्यामी विराट् परब्रह्म है, मैं उसी का उपासक हूँ ।’ ऐसा सुनकर राजा अजातशत्रु तुरन्त बोले-‘हे ब्रह्मन् ! आप इस सन्दर्भ में कुछ भी न कहें । मैं इस (विद्युत् को प्रकाश को आत्मा मानकर उसको उपासना काता हूँ ।’ इस प्रकार जो भी मनुष्य विद्युत्-मण्डल में स्थित ब्रह्म की उपासना करता है, वह प्रकाश स्वरूप आत्मा ही हो जाता है ॥4.4॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: 'him who is the person in the moon, on him indeed do I meditate'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him asking Soma, as the self of food. He who meditates on him thus becomes indeed the self of food. ॥4.4॥
· · ·
[ Sutra 4.5 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष स्तनयित्नौ पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः शब्दस्यात्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते शब्दस्यात्मा भवति ॥4.5॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa stanayitnau puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ śabdasyātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste śabdasyātmā bhavati ॥4.5॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तदुपरान्त बलाका-तनय गार्ग्य ने पुनः कहना प्रारम्भ किया- ‘हे राजन! मेघमण्डल में गर्जना रूप में विद्यमान उस अन्तर्यामी अविनाशी परम ईश्वर को मैं साक्षात् परम ब्रह्म मानकर उपासना करता हूँ । ऐसा सुनकर उन प्रख्यात नरेश अजातशत्रु ने उत्तर देते हुए कहा- हे ब्रह्मन्! आप इस सन्दर्भ में कुछ भी न कहे । मैं इसे शब्द की आत्मा समझकर इस श्रेष्ठ तत्त्व की उपासना करता हूँ । इस भाँति से जो भी मनुष्य इस मेघमण्डल में विद्यमान परब्रह्म को शब्द की आत्मा मानकर उपासना करता है, वह मनुष्य स्वयं ही शब्द को आत्मा के रूप में परिणत हो जाता है ॥4.5॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: 'I meditate on the person, indeed, who is the person in the lightning'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the self of truth. He who meditates on him thus becomes indeed the self of truth (of brilliance) ॥4.5॥
· · ·
[ Sutra 4.6 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष आकाशे पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः पूर्णमप्रवर्ति ब्रह्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते पूर्यते प्रजया पशुभिः । नो एव स्वयं नास्य प्रजा पुरा कालात्प्रवर्तते ॥4.6॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa ākāśe puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ pūrṇamapravarti brahmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste pūryate prajayā paśubhiḥ । no eva svayaṃ nāsya prajā purā kālātpravartate ॥4.6॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तत्पश्चात् पुनः बलाका-नन्दन गार्ग्य ऋषि ने कहा-‘हे राजन्! आकाश मण्डल में प्रतिष्ठित परब्रह्म परमेश्वर की मैं अविनाशी ब्रह्म के रूप में उपासना करता हूँ ।’ इस पर राजा अजातशत्र ने कहा-‘हे ब्रह्मन्! आपको इस सन्दर्भ में कुछ भी नहीं कहना चाहिए।’ यह तो पूर्ण, प्रवृत्ति रहित (क्रिया रहित) एवं ब्रह्म अर्थात्, सभी से विशाल है । अवश्य ही इसी रूप में मैं इसकी उपासना करता हूँ । इसी तरह की भी मनुष्य इस प्रसिद्ध आकाश मण्डल के अन्तर्गत स्थित पुरुष की इस रूप में उपासना करता हूँ, वह प्रजा एवं पशुओं से युक्त हो जाता है । इसके अतिरिक्त, न तो स्वयं वह और न उसकी संतान ही समय से पूर्व मृत्यु को प्राप्त होते हैं ॥4.6॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in the Thunder'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the self of sound. He who meditates on him thus becomes indeed the self of sound. ॥4.6॥
· · ·
[ Sutra 4.7 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष वायौ पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा इन्द्रो वैकुण्ठोऽपराजिता सेनेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते । जिष्णुर्ह वापराजयिष्णुरन्यतस्त्यजायी भवति ॥4.7॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa vāyau puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā indro vaikuṇṭho'parājitā seneti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste । jiṣṇurha vāparājayiṣṇuranyatastyajāyī bhavati ॥4.7॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — वे प्रसिद्ध कलाका-पुत्र गार्ग्य पुनः कहने लगे-‘हे राजन्! यह जो वायुमण्डल में स्थित विराट् पुरुष है, मैं (गार्ग्य) अविनाशी ब्रह्म के रूप में इसकी उपासना करता हूँ ।’ गार्ग्य से ऐसा सुनने पर उन प्रसिद्ध नरेश अजातशत्रु ने कहा- ‘हे ब्रह्मन्! आपको इस विषय में कुछ भी नहीं कहना चाहिए; यह इन्द्र अर्थात् श्रेष्ठ ऐश्वर्य से युक्त, वैकुण्ठ अर्थात् कहीं भी कुण्ठाग्रस्त न रहने वाला तथा कहीं भी न हारने वाली सेना है । अवश्य ही मैं इसकी इसी भावना से उपासना करता हूँ; इसी तरह से जो भी मनुष्य इस वायु मण्डल के मध्य में स्थित विराट् पुरुष को इस रूप में उपासना करता है, वह मनुष्य निश्चित हो सदा विजयी रहने वाला, दूसरों से कभी भी न हारने वाला एवं अपने को पराक्रम के द्वारा वश में करने वाला होता है ॥4.7॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in wind'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as Indra Vaikuntha or as the unconquered army. He who meditates on him thus becomes indeed the triumphant, the unconquerable, a conqueror of adversaries. ॥4.7॥
· · ·
[ Sutra 4.8 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैषोऽग्नौ पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिसंवादयिष्ठा विषासहिरिति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते विषासहिहैंवान्वेष भवति ॥4.8॥
sa hovāca bālākirya evaiṣo'gnau puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasmisaṃvādayiṣṭhā viṣāsahiriti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste viṣāsahihaiṃvānveṣa bhavati ॥4.8॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तदनन्तर उन सुप्रसिद्ध बलाका-पुत्र गार्ग्य जी ने कहा-‘हे राजन्! यह जो अग्नि मण्डल के मध्य में अन्तर्यामी विराट् पुरुष विद्यमान है, इसी को मैं ब्रह्मरूप से उपासना करता हूँ। इस प्रकार को जाने पर वे राजा अजातशत्रु गार्ग्य ऋषि से कहने लगे- हे ब्रह्मन् ! इस सन्दर्भ में आप कृपा करके कुछ भी संवाद न करें। यह ‘‘विषासहि’ अर्थात् दूसरों के प्रहार को सहन करने की सामर्थ्य वाला है। अवश्य ही इसी भावना से मैं इस तत्व की उपासना करता हूँ’ इसी तरह से जो भी मनुष्य इस प्रसिद्ध अग्नि के मध्य में स्थित विराट् पुरुष की उपासना करता है, वह इस उपासना के बाद दूसरों का आवेग सहन करने में समर्थ हो जाता है ॥4.8॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in space'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the full moon-active Brahman. He who meditates on him thus becomes filled with offspring, cattle, fame, the radiance of sanctity and the heavenly world, he reaches the full term of life. ॥4.8॥
· · ·
[ Sutra 4.9 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैषोऽप्सु पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा नाम्न आत्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते नाम्न आत्मा भवतीत्यधिदैवतमथाध्यात्मम् ॥4.9॥
sa hovāca bālākirya evaiṣo'psu puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā nāmna ātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste nāmna ātmā bhavatītyadhidaivatamathādhyātmam ॥4.9॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — उन ख्याति प्राप्त बलाका-पुत्र गार्ग्य जी ने कहा-'हे राजन् ! जो यह जल मण्डल के मध्य में अन्तर्यामी विराट् पुरुष स्थित है, इसकी ही मैं ब्रह्म के रूप में उपासना करता हूँ।' ऐसा सुनकर उन (गार्ग्य ऋषि) से राजा अजातशत्रु ने कहा-' हे ब्रह्मन्! इस विषय में कृपा करके आप कुछ भी न करें। यह नामधारी जीवात्मा है, ऐसा जानकर ही मैं इसकी उपासना करता हूँ।' जो मनुष्य इसी भाव से इसकी उपासना करता है, वह नामधारी समस्त प्राणिमात्र की आत्मा हो जाता है। इसे आधिदैवत उपासना कहा जाता है। आगे अब अध्यात्म उपासना का वर्णन करते हैं ॥4.9॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in fire'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the Vanquisher. He who meditates on him thus become verily a vanquisher of others. ॥4.9॥
· · ·
[ Sutra 4.10 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष आदर्श पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः प्रतिरूप इति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते प्रतिरूपो हैवास्य प्रजायामाजायते नाप्रतिरूपः ॥4.10॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa ādarśa puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ pratirūpa iti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste pratirūpo haivāsya prajāyāmājāyate nāpratirūpaḥ ॥4.10॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — उन प्रसिद्ध बलाका-तनय गार्ग्य जी ने कहा- 'हे राजन् ! जो यह दर्पण में विराट् पुरुष विद्यमान है, इसी | की मैं अविनाशी ब्रह्म के रूप में उपासना करता हूँ ।' यह सुनकर उन गार्ग्य मुनि से राजा अजातशत्रु ने कहा’ हे मुने ! इसके सन्दर्भ में आप कुछ भी न कहें । यह प्रतिरूप (रूप का ठीक वैसा ही प्रतिबिम्ब) है, अवश्य ही मैं इसकी इसी भावना से उपासना करता हूँ ।' इसी तरह से वह मनुष्य भी यदि इस दर्पण के मध्य में विराट् पुरुष की इस रूप में उपासना करता है, तो वह उस प्रतिरूप गुण से विभूषित हो जाता है । उसकी संताने उसके अनुरूप ही होती हैं । प्रतिकूल रूप व स्वभाव वाली नहीं होती ॥4.10॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in water'. To him then Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the Self of Brilliance of name. Thus with reference to the divinities.. ॥4.10॥
· · ·
[ Sutra 4.11 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष प्रतिश्रुत्कायां पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा द्वितीयोऽनपग इति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते विन्दते द्वितीयाद्वितीयवान्भवति ॥4.11॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa pratiśrutkāyāṃ puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā dvitīyo'napaga iti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste vindate dvitīyādvitīyavānbhavati ॥4.11॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — वे प्रसिद्ध बलाका-पुत्र गार्ग्य फिर बोले- ‘हे राजन्! जो यह विराट् पुरुष प्रतिध्वनि में स्थित है, इसकी | मैं ब्रह्मरूप से उपासना करता हूँ। इस प्रकार उन गार्ग्य ऋषि से राजा अजातशत्रु ने कहा-हे ब्रह्मन्! आप इस सन्दर्भ में कुछ भी न कहें। यह ‘द्वितीय’ एवं ‘अनपग’ (एक ध्वनि के पुनरावृत्ति एवं प्रतिध्वनि में गति का अभाव) है। अवश्य ही मैं इसको इसी भावना के साथ उपासना करता हूँ।’ ऐसे ही जो भी उपासक इस प्रतिध्वनिगत विराट् पुरुष को इस ब्रह्म के रूप में उपासना करता है, वह अपने अतिरिक्त दूसरे अर्थात् स्त्री-पुत्रादि को प्राप्त कर लेता है और सदा द्वितीयवान् रहता है अर्थात् स्त्री-पुत्रादि से वह वियोग को नहीं प्राप्त होता ॥4.11॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Now, with reference to self. Then said Balaki: I meditate indeed on the person in the mirror'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as (the reflected) likeness. He, then, who meditates on him thus, a very likeness of him is born in his offspring, not an unlikeness. ॥4.11॥
· · ·
[ Sutra 4.12 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष शब्दः पुरुषमन्वेति तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा असुरिति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते नो एवं स्वयं नास्य प्रजा पुरा कालासंमोहमेति ॥4.12॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa śabdaḥ puruṣamanveti tamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā asuriti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste no evaṃ svayaṃ nāsya prajā purā kālāsaṃmohameti ॥4.12॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — वे प्रसिद्ध बलाका-पुत्र गार्ग्य पुनः बोले- ‘हे राजन् ! जो यह गमन करते हुए विराट् पुरुष के पीछे ध्वन्यात्मक शब्द उसका अनुसरण करता है, उसी अविनाशो परमात्मा की मैं ब्रह्म रूप से उपासना करता हूँ।’ ऐसा सुनकर प्रसिद्ध राजा अजातशत्रु ने कहा- ‘है ब्रह्मन् ! इस संदर्भ में आप कुछ भी न करें। यह प्राण स्वरूप है, इसलिए निश्चित रूप से इसी भाव से मैं इसकी उपासना करता हूँ।’ जो भी उपासक इस श्रेष्ठ तत्व की इस रूप में उपासना करता है, वह पूर्ण आयु के पहले मृत्यु को नहीं प्राप्त होता है और न ही उसकी सन्तान ही पूर्ण आयु के पूर्व मृत्यु को प्राप्त होती है ॥4.12॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate indeed on the person in the shadow'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the inseparable Double. He, then, who meditates on him thus obtains from his second and becomes possessed of his double. ॥4.12॥
· · ·
[ Sutra 4.13 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष छायापुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिसंवादयिष्ठा मृत्युरिति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते नो एवं स्वयं नास्य प्रजा पुरा कालात्प्रमीयते ॥4.13॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa chāyāpuruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasmisaṃvādayiṣṭhā mṛtyuriti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste no evaṃ svayaṃ nāsya prajā purā kālātpramīyate ॥4.13॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — सुप्रसिद्ध बलाका-तनय गार्ग्य जी पुनः कहने लगे-‘हे राजन् ! शरीरधारी के साथ जो छाया विचरण करती है, मैं उसी छायारूप विराट् पुरुष की उपासना करता हूँ ।’ ऐसा सुनकर उन गार्ग्य ऋषि से सुप्रसिद्ध राजा अजातशत्रु ने कहा-‘ हे ब्रह्मन्! आप इस विषय में कुछ भी न कहें । यह छाया तो मृत्युरूप है, मैं इसकी उसी भाव से उपासना करता हूँ ।’ जो उपासक उस विराट् ब्रह्म को इस रूप में उपासना करता है, वह समय से पहले मृत्यु को नहीं प्राप्त होता है और न ही उसके पुत्र ही समय से पूर्व मृत्यु को प्राप्त होते हैं ॥4.13॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate indeed on the person in the echo'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as life. He, then, who meditates on him thus passes not into unconsciousness before his time. ॥4.13॥
· · ·
[ Sutra 4.14 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष शारीरः पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः प्रजापतिरिति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्ते प्रजायते प्रजया पशुभिः ॥4.14॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa śārīraḥ puruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ prajāpatiriti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāste prajāyate prajayā paśubhiḥ ॥4.14॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — गार्ग्य जी ने आगे कहा- ‘हे राजन् ! यह जो विराट् पुरुष शरीर में स्थित है, उसे मैं साक्षात् ब्रह्म का स्वरूप मानकर उपासना करता हूँ’ ऐसा सुनकर राजा अजातशत्रु ने कहा- ‘हे ब्रह्मन्! आप इस विषय में कुछ भी न करें । यह प्रजापति स्वरूप है, इसी भाव से मैं इसकी उपासना करता हूँ । जो भी मनुष्य इस शरीर में निवास करने वाले पुरुष की प्रजापति भाव से उपासना करता है, वह प्रजा एवं पशुओं से युक्त हो जाता है ॥4.14॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate indeed on the person in sound'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as Death. He, then, who meditates on him thus does not die before his time. ॥4.14॥
· · ·
[ Sutra 4.15 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष प्राज्ञ आत्मा येनैतत्पुरुषः सुतः स्वप्यया चरति तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा यमो राजेति वा अहमेतमुपास इति से यो हैतमेवमुपास्ते सर्वं हास्मा इदं श्रैष्ट्याय यम्यते ॥4.15॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa prājña ātmā yenaitatpuruṣaḥ sutaḥ svapyayā carati tamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā yamo rājeti vā ahametamupāsa iti se yo haitamevamupāste sarvaṃ hāsmā idaṃ śraiṣṭyāya yamyate ॥4.15॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — गार्ग्य जी पुनः बोले-‘हे राजन्! यह जो प्रज्ञा से नित्य-युक्त प्राण स्वरूप आत्मा है, जिससे एकता को प्राप्त करके यह सोया हुआ विराट् पुरुष स्वप्न मार्ग से विचरण करता है (अर्थात् विभिन्न तरह के स्वप्नों के अनुभव करता है), उसी की मैं ब्रह्मरूप से उपासना करता हूँ । यह सुनकर राजा अजातशत्र ने कहा-‘हे ब्रह्मन्! इस सन्दर्भ में आप कुछ भी न कहें। यह यम राजा है, ऐसा जानकर मैं इसी भाव से इसकी उपासना करता हूँ । जो मनुष्य इसको इसी तरह से उपासना करता है, उस उपासक की श्रेष्ठता-अभिवर्धन हेतु यह समस्त संसार नियमपूर्वक चेष्टा करता है ॥4.15॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate indeed on the person who, while asleep, moves about in dream'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as King Yama! He, then, who meditates on him thus, to his supremacy everything here is subdued. ॥4.15॥
· · ·
[ Sutra 4.16 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष दक्षिणेऽक्षन्युरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचा-जातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठा नाम्न आत्माऽग्नेरात्मा ज्योतिष आत्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्त एतेषां सर्वेषामात्मा भवति ॥4.16॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa dakṣiṇe'kṣanyuruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācā-jātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhā nāmna ātmā'gnerātmā jyotiṣa ātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāsta eteṣāṃ sarveṣāmātmā bhavati ॥4.16॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — पुनः गार्ग्य जी ने कहा-‘हे राजन् ! जो यह दाहिने नेत्र में विराट् पुरुष स्थित है, मैं उसी की ब्रह्मरूप में उपासना करता हूँ।’ ऐसा गार्ग्य ऋषि से सुनकर राजा अजातशत्रु ने कहा- ‘हे ब्रह्मन्! कृपया आप इस विषय में कुछ भी न करें।’ यह नाम, अग्नि एवं ज्योति की आत्मा है। इसको मैं इसी भावना के अनुसार उपासना करता हूँ। इसी तरह से जो भी उपासक इसकी उपासना करता है, वह इन सभी की आत्मा के समान हो जाता है ॥4.16॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person who is in this body'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as Prajapati. He then who meditates on him thus is augmented with offspring, cattle, fame, the lustre of sanctity, the heavenly world; he reaches the full term of life. ॥4.16॥
· · ·
[ Sutra 4.17 ]
स होवाच बालाकिर्य एवैष सव्येऽक्षन्पुरुषस्तमेवाहमुपास इति तं होवाचाजातशत्रुर्मा मैतस्मिन्संवादयिष्ठाः सत्यस्यात्मा विद्युत आत्मा तेजस आत्मेति वा अहमेतमुपास इति स यो हैतमेवमुपास्त एतेषां सर्वेषामात्मा भवतीति ॥4.17॥
sa hovāca bālākirya evaiṣa savye'kṣanpuruṣastamevāhamupāsa iti taṃ hovācājātaśatrurmā maitasminsaṃvādayiṣṭhāḥ satyasyātmā vidyuta ātmā tejasa ātmeti vā ahametamupāsa iti sa yo haitamevamupāsta eteṣāṃ sarveṣāmātmā bhavatīti ॥4.17॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — तब गार्ग्य पुनः बोले-‘हे राजन् ! यह जो बायें नेत्र में विराट् पुरुष विद्यमान है, इसी श्रेष्ठ पुरुष की मै ब्रह्मरूप से उपासना करता हूँ ।’ ऐसा सुनकर उन (गार्ग्य ऋषि) से राजा अजातशत्र ने कहा- ‘हे ब्रह्मन्! आप इस विषय में कुछ भी न करें । यह सत्य का, विद्युत् का एवं तेज का आत्मा है । इसकी मैं इसी भाव से उपासना करता हूँ ।’ जो भी उपासक इसकी इस भाव से उपासना करता है, वह सभी की आत्मा हो जाता है ॥4.17॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in the right eye'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the self of speech, the self of fire, the self of light. He then who meditates on him thus becomes the self of all these. ॥4.17॥
· · ·
[ Sutra 4.18 ]
तत उह बालाकिस्तूष्णीमास तं होवाचाजातशत्रुः । एतावन्नु बालाका ३ इ इत्येतावद्धीति होवाच बालाकिस्तं होवाचाजातशत्रुर्मृषा वै किल मा समवादयिष्ठा ब्रह्म ते प्रवाणीति । स होवाच । यो वै बालाक एतेषां पुरुषाणां कर्ता यस्य वैतत्कर्म स वै वेदितव्य इति तत उ ह बालाकिः समित्पाणिः प्रतिचक्रम उपायानीति तं होवाचाजातशत्रुः प्रतिलोमरूपमेव तस्याद्यत्क्षत्रियो ब्राह्मणमुपनयेत्। एहि व्येव त्वा ज्ञपयिष्यामीति तं ह पाणावभिपद्य प्रवद्व्राज तो ह सुप्तं पुरुषमाजग्मतुस्तं हाजातशत्रुरामन्त्रयांचके। बृहन्याण्डरवासः सोमराजन्निति । स ह तूष्णीमेव शिश्ये । तत उ हैनं यष्टयाविचिक्षेप स तत एव समुत्तस्थौ तं होवाचाजातशत्रुः । क्वैष एतद्वालाके पुरुषोऽशयिष्टक्वैतदभूत्कुत एतदागा३इदिति । तत उ ह
Kaushitaki-Brahmana Upanishad (Part 5)
वालाकिर्न विजज्ञौ ॥4.18॥
tata uha bālākistūṣṇīmāsa taṃ hovācājātaśatruḥ । etāvannu bālākā 3 i ityetāvaddhīti hovāca bālākistaṃ hovācājātaśatrurmṛṣā vai kila mā samavādayiṣṭhā brahma te pravāṇīti । sa hovāca । yo vai bālāka eteṣāṃ puruṣāṇāṃ kartā yasya vaitatkarma sa vai veditavya iti tata u ha bālākiḥ samitpāṇiḥ praticakrama upāyānīti taṃ hovācājātaśatruḥ pratilomarūpameva tasyādyatkṣatriyo brāhmaṇamupanayet । ehi vyeva tvā jñapayiṣyāmīti taṃ ha pāṇāvabhipadya pravadvrāja to ha suptaṃ puruṣamājagmatustaṃ hājātaśatrurāmantrayāṃcake।bṛhanyāṇḍaravāsaḥ somarājanniti । sa ha tūṣṇīmeva śiśye । tata u hainaṃ yaṣṭayāvicikṣepa sa tata eva samuttasthau taṃ hovācājātaśatruḥ । kvaiṣa etadvālāke puruṣo'śayiṣṭakvaitadabhūtkuta etadāgā3iditi । tata u ha vālākirna vijajñau ॥4.18॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — राजा अजातशत्रु के इस तरह से कहने के पश्चात् वे बलाका-तनय गार्ग्य जी मौन हो गये । तदनन्तर उन (गार्ग्य जी) से राजा अजातशत्रु ने कहा-हे बलाके! क्या इतना ही आपका ब्रह्मज्ञान है?' इस प्रश्न पर बलाका-पुत्र गार्ग्य ने कहा- हाँ, इतना ही है ।’ तब राजा अजातशत्रु ने कहा-‘हे ब्रह्मन् ! तब तो व्यर्थ ही आपने यह कहा कि तुम्हारे लिए ब्रह्म का उपदेश करूँगा ।’ निश्चय हो जो आपके द्वारा कहे हुए इन सभी सोपाधिक पुरुषों का कर्ता है- वही जानने योग्य है । उन श्रेष्ठ राजा अजातशत्रु के इस तरह कहने पर वे प्रसिद्ध बलाका-तनय गार्ग्य हाथ में समिधा ग्रहण कर उनके पास जाकर कहने लगे-‘हे राजन्! मैं आपको गुरु बनाने के लिए आपके पास आया हूँ ।’ ऐसा सुनकर राजा ने कहा-‘यह विपरीत बात हो जायेगी, यदि क्षत्रिय ब्राह्मण को शिष्य बनाने के लिए अपने पास बुलाये । अत: आप आर्ये (एकान्त स्थान की ओर चलें), वहाँ आपको निश्चय ही मैं स्वयं विराट् ब्रह्म का बोध कराऊँगा ।’ ऐसा कहकर राजा (अजातशत्रु) बलाका-तनय गार्ग्य का हाथ पकड़ करके वहाँ से चल दिये । वे दोनों (राजा एवं गार्ग्य) एक सोये हुए व्यक्ति के पास आये । वहाँ पर राजा अजातशत्रु ने उस सोये हुए व्यक्ति को जगाने का प्रयास करते हुए बुलाया-‘हे ब्रह्मन् ! हे पाण्डरवास ! हे सोम राजन्! इस तरह से सम्बोधन करने पर भी जब वह व्यक्ति सोया ही रहा, तब उस व्यक्ति के शरीर में छड़ी से प्रहार किया । जैसे ही उसके शरीर में प्रहार किया गया, वह सोया हुआ व्यक्ति उस छड़ी की चोट से उठकर खड़ा हो गया । ऐसा दृश्य देखकर बलाका-पुत्र गार्ग्य से राजा अजातशत्रु ने कहा-‘हे बलाके ! यह व्यक्ति इस तरह अचेत सा रहकर कहाँ शयन करता था? किस प्रदेश में इसका शयन हुआ था ? तथा इस जाग्रत्-अवस्था में यह कहाँ से आ गया है?’ ॥4.18॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then said Balaki: I meditate on the person in the left eye'. To him Ajatasatru said: Make me not to converse on him! I meditate on him as the self of truth, the self of lightning, the self of brightness. He then who meditates on him thus becomes the self of all these. ॥4.18॥
· · ·
[ Sutra 4.19 ]
तं होवाचाजातशत्रुर्यत्रैष एतत्वालाके पुरुषोऽशयिष्ट यत्रैतदभूद्यत एतदागादिति । हिता नाम हृदयस्य नाड्यो हृदयात्पुरीततमभिप्रतन्वन्ति तद्यथा सहस्त्रधा केशो विपाटितस्तावदण्व्यः पिङ्गलस्याणिम्ना तिष्ठन्ति । शुक्लस्य कृष्णस्य पीतस्य लोहितस्येति तासु तदा भवति । यदा सुप्तः स्वप्नं न कंचन पश्यत्यस्मिन्प्राण एवैकधा भवति तदैनं वाक्सर्वैर्नामभिः सहाप्येति चक्षुः सर्वै रूपैः सहाप्येति श्रोत्रं सर्वैः शब्दैः सहाप्येति मनः सर्वैर्ध्यानैः सहाप्येति स यदा प्रतिबुध्यते यथाऽग्नेर्वलतः सर्वा दिशो विस्फुलिङ्गा विप्रतिष्ठेरनैवमेवैतस्मादात्मनः प्राणा यथायतनं विप्रतिष्ठन्ते प्राणेभ्यो देवा देवेभ्यो लोकाः तद्यथा क्षुरः क्षुरधानेऽवहितः स्यात् । विश्वंभरो वा विश्वंभरकुलाय एवमेवैष प्रज्ञ आत्मेदं शरीरमात्मानमनुप्रविष्ट आलोमध्य आनखेभ्यः ॥4.19॥
taṃ hovācājātaśatruryatraiṣa etatvālāke puruṣo'śayiṣṭa yatraitadabhūdyata etadāgāditi । hitā nāma hṛdayasya nāḍyo hṛdayātpurītatamabhipratanvanti tadyathā sahastradhā keśo vipāṭitastāvadaṇvyaḥ piṅgalasyāṇimnā tiṣṭhanti । śuklasya kṛṣṇasya pītasya lohitasyeti tāsu tadā bhavati । yadā suptaḥ svapnaṃ na kaṃcana paśyatyasminprāṇa evaikadhā bhavati tadainaṃ vāksarvairnāmabhiḥ sahāpyeti cakṣuḥ sarvai rūpaiḥ sahāpyeti śrotraṃ sarvaiḥ śabdaiḥ sahāpyeti manaḥ sarvairdhyānaiḥ sahāpyeti sa yadā pratibudhyate yathā'gnervalataḥ sarvā diśo visphuliṅgā vipratiṣṭheranaivamevaitasmādātmanaḥ prāṇā yathāyatanaṃ vipratiṣṭhante prāṇebhyo devā devebhyo lokāḥ tadyathā kṣuraḥ kṣuradhāne'vahitaḥ syāt । viśvaṃbharo vā viśvaṃbharakulāya evamevaiṣa prajña ātmedaṃ śarīramātmānamanupraviṣṭa ālomadhya ānakhebhyaḥ ॥4.19॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — गार्ग्य इस रहस्य को न समझ पाये, तब पुनः उनसे राजा अजातशत्रु ने कहा-‘ हे बलाका-तनय ! यह पुरुष इस तरह से अचेत-सा होकर जहाँ सोता था, जहाँ शयन करता था और इस जाग्रत्-अवस्था में इसका जहाँ से आगमन हुआ है, वह स्थान इस प्रकार से जाना जाता है । ‘हिता’ नाम से प्रसिद्ध बहुत-सी नाड़ियाँ हैं, जो कि हदय-कमल से सम्बन्ध रखने वाली हैं । वे (नाड़ियाँ) हृदय-- कमल से निकलकर सम्पूर्ण शरीर में विस्तृत होकर फैली हुई हैं । इन नाड़ियों का परिमाण इस तरह से है-एक बाल के हजारवें भाग के बराबर ही सूक्ष्मातिसूक्ष्म वे सभी नाड़ियाँ हैं । पिङ्गल अर्थात् विभिन्न तरह के रंगों का जो अति सूक्ष्मतम रस है, इससे वे पूर्ण है । शुक्ल, कृष्ण, पोत एवं रक्त आदि इन सभी रंगों के सूक्ष्मातिसूक्ष्म अंशों से ये सम्पन्न हैं । उन्हीं समस्त नाड़ियों में यह पुरुष सुषुप्तावस्था के समय विद्यमान रहता है।जिस समय यह सोया हुआ पुरुष किसी भी तरह का स्वप्न नहीं देखता, तब उस समय यह इस मुख्य प्राण तत्व में ही एकात्मभाव को प्राप्त कर लेता है । उस समय वाणी अपने समस्त नामों सहित इस प्राणतत्त्व में विलीन हो जाती है । चक्षु भी अपने सभी रूपों के साथ इस प्राण में ही मिल जाता है । कर्णेन्द्रिय अपने सभी शब्दों के साथ इस प्राण में विलीन हो जाती है और मन भी सभी चिन्तनयुक्त विषयों के सहित इस प्राण-तत्त्व में विलीन हो जाता है । यह पुरुष जब जाग जाता है, तब उस समय जैसे जलती हुई अग्नि से सभी दिशाओं की तरफ चिनगारियाँ प्रस्फुटित होती हैं, वैसे ही इस प्राण स्वरूप आत्मा से सभी वाणी आदि प्राणतत्त्व बहिर्गमनका अपने-अपने भोग्य-स्थल की तरफ गमन कर जाते हैं । तत्पश्चात् प्राणों से उनके अधिष्ठाता अग्नि आदि | देवों का प्रादुर्भाव होता है एवं साथ ही देवताओं से लोक अर्थात् नाम आदि विषयों का प्राकट्य होता है । उस श्रेष्ठ आत्मा की प्राप्ति का उदाहरण इस तरह से है-जैसे क्षुरधान (अर्थात् छुरा रखने हेतु निर्मित की हुयी चर्मयुक्त पेटी) में छुरा रखा रहता है, वैसे ही शरीर के अन्दर हृदय-कमल में अङ्गुष्ठ- मात्र पुरुष के रूप में परमात्म सत्ता को स्थिति होती है एवं जिस तरह अग्नि अपने नीड- भूत अरणी आदि काष्ट में सभी जगह फैली रहती है, उसी प्रकार यह प्रज्ञावान् आत्मा इस ‘आत्मा’ नाम से सम्बोधित किये जाने वाले शरीर में नख से शिखा तक व्याप्त है ॥4.19॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Thereupon Balaki was silent. To him then Ajatasatru said: So much only Balaki? 'So much only' replied Balaki. To him, then, Ajatasatru said: In vain, indeed, did you make to converse saying 'Let me declare Brahman to you'. He, indeed. Balaki, who is the maker of these persons, of whom verily this is the work, he alone is to be known.
Thereupon Balaki, fuel in hand, approached saying, 'Receive me as a pupil'. To him then Ajatasatru said: 'This I deem a form (of conduct) contrary to nature that a Kshatriya should receive a Brahmana as pupil. (But come). I shall make you understand'. Then taking him by the hand, he went forth. The two then came upon a person asleep. The Ajatasatru called him (saying) 'O Great, White-robed King, Soma!' But he just lay silent. Then he pushed him with a stick. He got up at once. To him then Ajatasatru said: Where in this case, O Balaki, has this person lain? What has become of him here? Whence has he returned here?
Thereupon Balaki understood not. To him then Ajatasatru said: Where in this case, O Balaki has this person lain, what has become of him here, whence he has returned here as I asked is the arteries of a person (of the heart) called Hita (the beneficent). From the heart they spread forth to the pericardium. Now they are as minute as a hair divided a thousand-fold. They consist of a minute essence, reddish-brown, white, black, yellow and red. In these one remains while asleep; he sees no dream whatsoever. ॥4.19॥
· · ·
[ Sutra 4.20 ]
तमेतमात्मामेनत आत्मानोऽन्ववस्यन्ति यथा श्रेष्ठिनं स्वाः । तद्यथा श्रेष्ठी स्वर्भुङ्न्क्ते यथा वा स्वाः श्रेष्ठिनं भुञ्जन्त्येवमेवैष प्रज्ञात्मैतैरात्मभिर्भुङ्न्क्ते । एवं वै तमात्मानमेत आत्मानो । भुञ्जन्ति । स यावद्ध वा इन्द्र एतमात्मानं न विजज्ञे तावदेनमसूरा अभिबभूवु । स यदा विजज्ञेऽथ हत्वाऽसुरान्विजित्य सर्वेषां देवानां श्रेष्ठयं स्वाराज्यमाधिपत्यं परीयाय तथो एवैवं विद्वान्सर्वान्पाप्मनोऽपहत्य सर्वेषां भूतानां श्रेष्ठयं स्वाराज्यमाधिपत्यं पर्येति य एवं वेद य एवं वेद ॥4.20॥
tametamātmāmenata ātmāno'nvavasyanti yathā śreṣṭhinaṃ svāḥ । tadyathā śreṣṭhī svarbhuṅnkte yathā vā svāḥ śreṣṭhinaṃ bhuñjantyevamevaiṣa prajñātmaitairātmabhirbhuṅnkte । evaṃ vai tamātmānameta ātmāno । bhuñjanti । sa yāvaddha vā indra etamātmānaṃ na vijajñe tāvadenamasūrā abhibabhūvu । sa yadā vijajñe'tha hatvā'surānvijitya sarveṣāṃ devānāṃ śreṣṭhayaṃ svārājyamādhipatyaṃ parīyāya tatho evaivaṃ vidvānsarvānpāpmano'pahatya sarveṣāṃ bhūtānāṃ śreṣṭhayaṃ svārājyamādhipatyaṃ paryeti ya evaṃ veda ya evaṃ veda ॥4.20॥
— Translation from Aurovindo (Hindi) — उसी साक्षीरूप आत्मा का ये वाणी आदि आत्मा (इन्द्रियाँ) अनुगत सेवक की भाँति ठीक वैसे ही अनुसरण करती हैं, जैसे श्रेष्ठ गुणों से सम्पन्न धनी का, उसके आश्रय में जीवन-व्यतीत करने वाले स्वजन अनुवर्तन करते हैं । जिस तरह धनी अपने आत्मीय जनों के साथ भोजन करता है और स्वजन जैसे उस धनी का ही उपभोग करते हैं, उसी प्रकार यह प्रज्ञा सम्पन्न आत्मा इन वाणी आदि आत्माओं के सहित उपभोग करता है और अवश्य ही इस आत्मा का ये वाणी आदि आत्मा उपभोग करते हैं । वे प्रख्यात देवराज इन्द्र जब तक इस आत्मा को नहीं जान पाये थे, तब तक उन्हें समस्त दैत्य समूह पराजित करते रहते थे, किन्तु जैसे ही उन्होंने अपनी आत्मा को जाना, वैसे ही देवराज इन्द्र ने उन समस्त दैत्यों को विनष्ट का, उन्हें परास्त करके सम्पूर्ण देवों में श्रेष्ठता का पद, स्वर्ग का राज्य एवं त्रिलोकी का अधिकार प्राप्त कर लिया । इसी प्रकार आत्मा को जानने वाला ज्ञानी अपने समस्त पापों को मिटाकर सभी भूत-प्राणियों में श्रेष्ठ होकर स्वाराज्य और प्रभुता को प्राप्त कर सभी का स्वामी बन जाता है । जो भी उपासक इस प्रकार से उसे जानता है, उसे ऊपर कहे हुए सम्पूर्ण फलों की प्राप्ति हो जाती है ॥4.20॥
— Translation from Dr. A. G. Krishna Warrier — Then he becomes unitary in this vital breath. Then speech together with all names goes to it; the eye together with all forms goes to it; the ear together with all sounds goes to it; the mind together with all thoughts goes to it.
When he awakes, as from a blazing fire sparks proceed in all directions, even so from this Self the vital breaths proceed to their respective stations; from the vital breaths, the gods (the sense faculties); from the sense faculties the worlds. This very vital breath, even this Self of intelligence, has entered this bodily self up to the hair and the fingernail. Just as a razor might be hidden in a razor-case or as fire in the fireplace, even so this self of intelligence has entered this bodily self upto the very hairs and nails. On that self these other selves depend as upon a chief his own (men) or as his own (men) are of service to a chief, even so these other selves are of service to that self of (intelligence). Verily as long as Indra did not understand this Self, so long the Asuras overcame him. When he understood this, striking down and conquering the Asuras, he attained pre-eminence among all gods and all beings, sovereignty and overlordship.
Likewise also he who knows this, striking off all evils, attains pre-eminence, sovereignty and overlordship over all beings - he who knows this, yea, he who knows this. ॥4.20॥
Here ends the Kaushitaki-Brahmana Upanishad, as contained in the Rig-Veda.