Books / Maitrayani Upanishad

4. चतुर्थःप्रपाठकः

चतुर्थःप्रपाठकः

Verse १

ते ह खल्वथोर्ध्वरेतसोऽतिविस्मिता अतिसमेत्योचुर्भगवन्नमस्ते त्वं नः शाधि त्वमस्माकं गतिरन्या न विद्यत इत्यस्य कोऽतिथिर्भूतात्मनो येनेदं हित्वात्मन्येव सायुज्यमुपैति तान्होवाच॥

te ha khalvathordhvaretaso'tivismitā atisametyocurbhagavannamaste tvaṃ naḥ śādhi tvamasmākaṃ gatiranyā na vidyata ityasya ko'tithirbhūtātmano yenedaṃ hitvātmanyeva sāyujyamupaiti tānhovāca॥

This self is truly led to depend on the non-self by the fruit of actions, white and dark, is overwhelmed, as it were, by them and flits from body to body. Being un-manifest, subtle, invisible, non-object, un-possessive, free from states, non-agent, (but) abides like an agent.

ब्रह्मा जी के द्वारा दिये हुए उपदेश को सुनकर ऊर्ध्वरेता (अखण्ड ब्रह्मचारी) श्रेष्ठ मुनि वालखिल्य जी अत्यधिक विस्मित हुए एवं निकट में जाकर कहा-हे भगवन्! आपको नमस्कार है। आप ही हमें शरण देने वाले हैं। आपके अतिरिक्त अन्य कोई हमारा शरण स्थल नहीं। अतः आप हमें यह समझाएँ कि इस भूतात्मा का अतिथि कौन है, जिसके लिए यह सर्वस्व त्यागकर आत्मा में हो सायुज्य प्राप्त करता है?॥


Verse २

अथान्यत्राप्युक्तं महानदीषर्मय इव निवर्तकमस्य यत्पुराकृतं समुद्रवेलेव दुर्निवार्यमस्य मृत्योरागमनं सदसत्फलमयैर्हि पाशैः पशुरिव बद्धं बन्धनस्थस्येवास्वातन्त्र्यं यमविषयस्थ-स्येव बहुभयावस्थं मदिरोन्मत्त इवामोदमदिरोन्मत्तं पाप्मना गृहीत इव भ्राम्यमाणं महोरगदष्ट इव विपद्दष्टं महान्धकार इव रागान्धमिन्द्रजालमिव मायामयं स्वप्न इव मिथ्यादर्शनं कदली-गर्भ इवासारं नट इव क्षणवेषं चित्रभित्तिरिव मिथ्यामनोरममित्यथोक्तम् शब्दस्पर्शादयो येऽर्था अनर्था इव ते स्थिताः।येष्वासक्तस्तु भूतात्मा न स्मरेच्च परं पदम्॥

athānyatrāpyuktaṃ mahānadīṣarmaya iva nivartakamasya yatpurākṛtaṃ samudraveleva durnivāryamasya mṛtyorāgamanaṃ sadasatphalamayairhi pāśaiḥ paśuriva baddhaṃ bandhanasthasyevāsvātantryaṃ yamaviṣayastha-syeva bahubhayāvasthaṃ madironmatta ivāmodamadironmattaṃ pāpmanā gṛhīta iva bhrāmyamāṇaṃ mahoragadaṣṭa iva vipaddaṣṭaṃ mahāndhakāra iva rāgāndhamindrajālamiva māyāmayaṃ svapna iva mithyādarśanaṃ kadalī-garbha ivāsāraṃ naṭa iva kṣaṇaveṣaṃ citrabhittiriva mithyāmanoramamityathoktam śabdasparśādayo ye'rthā anarthā iva te sthitāḥ।yeṣvāsaktastu bhūtātmā na smarecca paraṃ padam॥

He is truly pure, steadfast, immutable, untarnished, uneager, desireless, abiding as witness, experiences 'fruits of actions', is loved by a sheet (of Prakriti).

ब्रह्माजी ने उत्तर दिया कि हे श्रेष्ठ मुने! एक अन्य स्थान में कहा गया है कि जैसे बड़ी-बड़ी नदियों में तरंगें उठती रहती हैं, वैसे ही भूतात्मा में पूर्वकाल में किये हुए कर्म पाये जाते हैं। उन किये हुए कर्मो का फल इसे भोगना ही पड़ता है। पुनः जिस तरह समुद्र का किनारा लहरों के अन्त होने के लिए आवश्यक है, उसी तरह भूतात्मा के लिए मृत्यु भी अति आवश्यक है, वह शुभ व अशुभ कर्मों के परिणाम स्वरूप बन्धनों में पशुओं की तरह आबद्ध हुआ परतन्त्र- सा बन गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह (भूतात्मा) यम के राज्य में ही निवास करता है। इस तरह वह भूतात्मा हमेशा डरा हुआ सा ही बना रहता है। विषय-वासना की सुखरूपी मदिरा का पान करके वह मतवाला हो जाता है। पापरूपी भूत के द्वारा आवेशित हुआ वह यत्र-तत्र भटकता रहता है। इस प्रकार वह विपत्ति में विषधर सर्प-दंश की भाँति दुःख भोगता है। विषय-वासनाओं की इच्छा के अनुरूप घने अन्धकार में रहता हुआ यह अन्धा ही हो जाता है। जादूगर के जादू की भाँति वह माया से परिपूर्ण है, स्वप्नवत् वह मिथ्या हो परिलक्षित होता है। केले के वृक्ष के अन्तः भाग की भाँति वह सार रहित है और नट (तमाशा दिखाने वाले) की भाँति वह प्रतिक्षण नवीन से नवीनतम वेशों को धारण करता रहता है तथा चित्रों से सुसज्जित दीवार की तरह उसका बाह्य आवरण ही सुन्दर राहता है। इसके पश्चात् यह भी कहा गया है कि शब्द, स्पर्श आदि विषय साररहित हैं। उन सार रहित विषयों में आसक्त हुआ भूतात्मा स्वयं को ही यथार्थतया स्मरण नहीं रख पाता है॥


Verse ३

अयं वाव खल्वस्य प्रतिविधिर्भूतात्मनो यदेव विद्याधिगमस्य धर्मस्यानुचरणं स्वाश्रमेष्वेवानुक्रमणं स्वधर्म एव सर्वं धत्ते स्तम्बशाखेवेतराण्यनेनोर्ध्वभाग्भवत्यन्यथाधः पतत्येष स्वधर्माभिभूतो यो वेदेषुन स्वधर्मातिक्रमेणाश्रमी भवत्याश्रमेष्वेवावस्थितस्तपस्वी चेत्युच्यत एतदप्युक्तं नातपस्कस्यात्मध्यानेऽधिगमः कर्मशुद्धिर्वेत्येवं ह्याह।तपसा प्राप्यते सत्त्वं सत्त्वात्संप्राप्यते मनः।मनसा प्राप्यते त्वात्मा ह्यात्मापत्त्या निवर्तत इति॥

ayaṃ vāva khalvasya pratividhirbhūtātmano yadeva vidyādhigamasya dharmasyānucaraṇaṃ svāśrameṣvevānukramaṇaṃ svadharma eva sarvaṃ dhatte stambaśākhevetarāṇyanenordhvabhāgbhavatyanyathādhaḥ patatyeṣa svadharmābhibhūto yo vedeṣuna svadharmātikrameṇāśramī bhavatyāśrameṣvevāvasthitastapasvī cetyucyata etadapyuktaṃ nātapaskasyātmadhyāne'dhigamaḥ karmaśuddhirvetyevaṃ hyāha।tapasā prāpyate sattvaṃ sattvātsaṃprāpyate manaḥ।manasā prāpyate tvātmā hyātmāpattyā nivartata iti॥

He is truly pure, steadfast, immutable, untarnished, uneager, desireless, abiding as witness, experiences 'fruits of actions', is loved by a sheet (of Prakriti).

इस भूतात्मा की मुक्ति का उपाय ब्रह्मा जो इस प्रकार बताते हैं- ज्ञान की प्राप्ति जिस धर्म से हो सके, ऐसे श्रेष्ठ धर्म का आचरण करना चाहिए तथा अपने आश्रम धर्म का सदा पालन करना चाहिए । अन्य धर्म तो गुल्म (तृण) की शाखा की भाँति असत्य हैं। अतः वह (भूतात्मा) अपने धर्म के द्वारा ही प्रगति को प्राप्त करता है, अन्य तरह के धर्मों से तो उसे अवनति की ओर ही जाना पड़ता है। वेद में वर्णित स्वधर्म का परित्याग करने वाला आश्रमी नहीं कहा जा सकता। जो (व्यक्ति) आश्रम धर्म का निर्वाह करता है, वही तपस्वी है। यह भी कहा गया है कि जो तपस्वी नहीं है, उसका ध्यान आत्मा में नहीं एकाग्र होता। इस कारण से उसकी कर्म शुद्धि नहीं हो पाती। तप के माध्यम से ज्ञान की उपलब्धि होती है और ज्ञान की प्राप्ति होने पर मन अपने वश में हो जाता है। मन के वशीभूत होने पर आत्मतत्त्व की प्राप्ति होती है और आत्मा की उपलब्धि से इस संसार सागर से मुक्ति मिल जाती है॥[आश्रम का अर्थ होता है, जहाँ आश्रित-स्थित है। जो चेतना अग्नि में स्थित है, वह अग्नि के अनुरूप धर्म का पालन करती है, जो जल में अथवा वायु में है; वह उसी के अनुरूप धर्म का पालन करती है। इसी तरह मनुष्य शरीरस्य चेतना-आत्मा को मानव धर्म का तथा उसके अन्तर्गत देश, काल, पात्र के अनुरूष धर्म का पालन करना चाहिए। इसी धर्म पालन रूप तप से कर्मशुद्धि द्वारा मोक्ष का अधिकार बनता है।]


Verse क

अत्रैते का श्लोका भवन्ति-यथा निरिन्धनो वह्निः स्वयोनावुपशाम्यति।तथा वृत्तिक्षयाच्चित्तं स्वयोनावुपशाम्यति॥

atraite kā ślokā bhavanti-yathā nirindhano vahniḥ svayonāvupaśāmyati।tathā vṛttikṣayāccittaṃ svayonāvupaśāmyati॥

They said, 'O Lord, who then is the other self, overwhelmed by the white and dark fruits of actions and goes to wombs, good and bad, who goes down or up wandering, overcome by dualities?'

यहाँ ब्रह्मा जी ने कुछ श्लोकों के द्वारा भी श्रेष्ठ मुनि वालखिल्य जी को समझाने का प्रयास किया है- जैसे अग्नि में लकड़ी के जलकर समाप्त होने पर अग्नि स्वयं ही अपने स्थान में शान्त हो जाती है, वैसे ही वृत्तियों का क्षय होने पर चित्त स्वयं ही अपने उत्पत्ति स्थल में शान्त हो जाता है।।


Verse ख

स्वयोनावुपशान्तस्य मनसः सत्यगामिनः।इन्द्रियार्था विमूढस्यानृताः कर्मवशानुगाः॥

svayonāvupaśāntasya manasaḥ satyagāminaḥ।indriyārthā vimūḍhasyānṛtāḥ karmavaśānugāḥ॥

They said, 'O Lord, who then is the other self, overwhelmed by the white and dark fruits of actions and goes to wombs, good and bad, who goes down or up wandering, overcome by dualities?'

अपने उद्गम स्थल में शान्त मन जब सत्य की ओर गमन करता है, तब कर्म के वशीभूत इन्द्रियों के प्रति आसक्ति आदि भोग विषय उसे असत्य प्रतीत होते हैं।।


Verse ग

चित्तमेव हि संसारस्तत्प्रयत्नेन शोधयेत्।यच्चित्तस्तन्मयो भवति गुह्यमेतत्सनातनम्॥

cittameva hi saṃsārastatprayatnena śodhayet।yaccittastanmayo bhavati guhyametatsanātanam॥

He replied: There is indeed another self in elements, overwhelmed by actions white and dark. Elements means the five root-elements as well as the five concrete elements. Their complex is the body.

चित्त ही संसार है, इस कारण प्रयत्नपूर्वक चित्त का शोधन करना चाहिए। जिस प्रकार (व्यक्ति) का चित्त होता है, उसी प्रकार ही उसे गति (दशा) प्राप्त होती है। यहीं सनातन नियम है॥


Verse घ

चित्तस्य हि प्रसादेन हन्ति कर्म शुभाशुभम्।प्रसन्नात्मात्मनि स्थित्वा सुखमव्ययमश्नुते॥

cittasya hi prasādena hanti karma śubhāśubham।prasannātmātmani sthitvā sukhamavyayamaśnute॥

He replied: There is indeed another self in elements, overwhelmed by actions white and dark. Elements means the five root-elements as well as the five concrete elements. Their complex is the body.

चित्त के शान्त होने पर शुभ और अशुभ कर्म विनष्ट हो जाते हैं। चित्त के द्वारा शान्त हुआ व्यक्ति जब (चिन्तन के माध्यम से) आत्मा में स्थित होता है, तभी उसे अक्षय आनन्द की अनुभूति होती है।।


Verse ङ

समासक्तं यदा चित्तं जन्तोर्विषयगोचरे।यद्येवं ब्रह्मणि स्यात्तत्को न मुच्येत बन्धनात्॥

samāsaktaṃ yadā cittaṃ jantorviṣayagocare।yadyevaṃ brahmaṇi syāttatko na mucyeta bandhanāt॥

The self is like a drop of water in the lotus (leaf). This is overwhelmed by Prakriti. Being overcome he is in a state of delusion and does not see the Lord in himself making him act. Content with the mass of constituents and confused, unsteady, in eager pursuit, smitten by desire, yearning, conceited, thinking 'I am that, this is mine' he binds himself by himself as in a net, he roams about.

मनुष्य का चित्त जितना अधिक विषय-वासनाओं (भोगों) में आसक्त होता है, यदि उतना ही कहीं (उसका चित्त) ‘ब्रह्म’ के प्रति आसक्त हो जाए, तो फिर उसे वासनादि विषयों के बन्धन से मुक्ति क्यों न मिल जाए?॥


Verse च

मनो हि द्विविधं प्रोक्तं शुद्धं चाशुद्धमेव च।अशुद्धं कामसंकल्पं शुद्धं कामविवर्जितम्।।

mano hi dvividhaṃ proktaṃ śuddhaṃ cāśuddhameva ca।aśuddhaṃ kāmasaṃkalpaṃ śuddhaṃ kāmavivarjitam।।

The self is like a drop of water in the lotus (leaf). This is overwhelmed by Prakriti. Being overcome he is in a state of delusion and does not see the Lord in himself making him act. Content with the mass of constituents and confused, unsteady, in eager pursuit, smitten by desire, yearning, conceited, thinking 'I am that, this is mine' he binds himself by himself as in a net, he roams about.

शुद्ध और अशुद्ध यह दो स्थितियाँ मन की कही गयी हैं।कामनाओं के संकल्प से युक्त (मन)अशुद्ध है तथा कामनाओं का परित्याग कर देने वाला मन ही शुद्ध है।।


Verse छ

लयविक्षेपरहितं मनः कृत्वा सुनिश्चलम्।यदा यात्यमनीभावं तदा तत्परमं पदम्॥

layavikṣeparahitaṃ manaḥ kṛtvā suniścalam।yadā yātyamanībhāvaṃ tadā tatparamaṃ padam॥

Elsewhere also it has been said. 'The agent indeed is the Elemental self. The inner spirit causes actions by means of instruments just as iron pervaded by fire and beaten by workers is split into may, so, the elemental self pervaded by the inner spirit and pressed by Prakriti becomes many. The group of three aspects, assuming the forms of 84 Lakhs of living beings constitutes the mass of elemental beings. This is the form of plurality. The constituents are impelled by the spirit as a wheel by its driver. As the fire is not beaten (only the iron is), so the elemental self and not the spirit is over-powered.

लय और विक्षेपरहित ‘मन’ पूर्णरूपेण निश्चल (स्थिर) हो जाता है और जब मनोभावों (काममाओं) का समापन हो जाता है, तभी वह परम-पद रूप को प्राप्त होता है।।


Verse ज

तावदेव निरोद्धव्यं ह्यदि यावत्क्षयं गतम्।एतज्ज्ञानं च मोक्षं च शेषास्तु ग्रन्थविस्तराः॥

tāvadeva niroddhavyaṃ hyadi yāvatkṣayaṃ gatam।etajjñānaṃ ca mokṣaṃ ca śeṣāstu granthavistarāḥ॥

Elsewhere also it has been said. 'The agent indeed is the Elemental self. The inner spirit causes actions by means of instruments just as iron pervaded by fire and beaten by workers is split into may, so, the elemental self pervaded by the inner spirit and pressed by Prakriti becomes many. The group of three aspects, assuming the forms of 84 Lakhs of living beings constitutes the mass of elemental beings. This is the form of plurality. The constituents are impelled by the spirit as a wheel by its driver. As the fire is not beaten (only the iron is), so the elemental self and not the spirit is over-powered.

जब तक मन का क्षय (विनाश) न हो, तब तक ही उसका हृदय में निरोध करना चाहिए। मात्र यही ज्ञान एवं मोक्ष का सार है, अन्य शेष का तो ग्रन्थों में विस्तार किया गया है।।


Verse झ

समाधिनिर्भूतमलस्य चेतसो निवेशितस्यात्मनि यत्सुखं लभेत्।न शक्यते वर्णयितुं गिरा तदा स्वयं तदन्तःकरणेन गृह्यते॥

samādhinirbhūtamalasya cetaso niveśitasyātmani yatsukhaṃ labhet।na śakyate varṇayituṃ girā tadā svayaṃ tadantaḥkaraṇena gṛhyate॥

It has been stated: this body without consciousness has been generated by the sex-act - it is hell - has via the urinary passage, sustained by bones, covered with flesh and skin, filled with faeces, urine etc., -- it is a shattered sheath. It has been affirmed 'Delusion, fear, depression, sleep, wound, old age etc., being full of these Tamasa and Rajasa traits (like desire), the elemental self is overwhelmed. Hence indeed, it inevitably assumes different forms.

समाधि के द्वारा जिसके मल का परिशोधन हो गया है तथा जो आत्मा में विलीन हो गया है, ऐसा ‘चित्त’ ही आनन्दानुभूति की प्राप्ति कर सकता है। तब उसका वर्णन वाणी के द्वारा करने में कोई भी समर्थ नहीं है, उसको तो मात्र अन्त:करण के द्वारा ही ग्रहण किया जा सकता है।।


Verse ञ

अपामपोऽग्निरग्नौ वा व्योम्नि व्योम न लक्षयेत्।एवमन्तर्गतं चित्तं पुरुषः प्रतिमुच्यते॥

apāmapo'gniragnau vā vyomni vyoma na lakṣayet।evamantargataṃ cittaṃ puruṣaḥ pratimucyate॥

It has been stated: this body without consciousness has been generated by the sex-act - it is hell - has via the urinary passage, sustained by bones, covered with flesh and skin, filled with faeces, urine etc., -- it is a shattered sheath. It has been affirmed 'Delusion, fear, depression, sleep, wound, old age etc., being full of these Tamasa and Rajasa traits (like desire), the elemental self is overwhelmed. Hence indeed, it inevitably assumes different forms.

जैसे जल में जल, अग्नि में अग्नि और आकाश में आकाश का विलय हो जाने पर उसके सभी भिन्न-भिन्न रूप परिलक्षित नहीं होते, वैसे ही चित्त का (आत्मा में) विलय हो जाने पर ‘पुरुष’ मुक्ति को प्राप्त कर लेता है॥


Verse ट

मन एवं मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः।बन्धाय विषयासक्त मुक्तयै निर्विषयं स्मृतमिति॥

mana evaṃ manuṣyāṇāṃ kāraṇaṃ bandhamokṣayoḥ।bandhāya viṣayāsakta muktayai nirviṣayaṃ smṛtamiti॥

It has been said: 'As waves in great rivers, the past deeds are one's safeguard - like the coast line for the ocean. Rebirth is unavoidable - bound by good and bad results (of actions), as a beast by ropes. Like a prisoner, one in the clutches of Death is not free; dwells in the midst of many fears. He who is maddened by worldly pleasures is like one intoxicated. He is in the grip of sin and roams, like one bitten by a snake is he in the jaws of danger, as in darkness one is blinded by passion. As caught in a magic show one is in the midst of Maya. He sees every thing wrongly as in a dream, essenceless like the pith of plantain - like an actor dressed up for a moment - falsely attractive like a painted wall. It has been stated 'sense-objects' like sound are there, sources of trouble. Attached to them, the self forgets the supreme place.

‘मन’ ही मनुष्यों के बन्धन और मोक्ष का कारण है। विषयों में आसक्त हुआ मन ही बन्धन का कारण है तथा विषयों से रहित अर्थात् विषयों में आसक्त न रहने वाला ‘मन’ ही मुक्ति का कारण है॥


Verse ठ

अथ यथेयं कौत्सायनिस्तुति:-त्वं ब्रह्मा त्वं च वै विष्णुस्त्वंरुद्रस्त्वं प्रजापतिः।त्वमग्निर्वरुणो वायस्त्वमिन्द्रस्त्वं निशाकरः।।

atha yatheyaṃ kautsāyanistuti:-tvaṃ brahmā tvaṃ ca vai viṣṇustvaṃrudrastvaṃ prajāpatiḥ।tvamagnirvaruṇo vāyastvamindrastvaṃ niśākaraḥ।।

It has been said: 'As waves in great rivers, the past deeds are one's safeguard - like the coast line for the ocean. Rebirth is unavoidable - bound by good and bad results (of actions), as a beast by ropes. Like a prisoner, one in the clutches of Death is not free; dwells in the midst of many fears. He who is maddened by worldly pleasures is like one intoxicated. He is in the grip of sin and roams, like one bitten by a snake is he in the jaws of danger, as in darkness one is blinded by passion. As caught in a magic show one is in the midst of Maya. He sees every thing wrongly as in a dream, essenceless like the pith of plantain - like an actor dressed up for a moment - falsely attractive like a painted wall. It has been stated 'sense-objects' like sound are there, sources of trouble. Attached to them, the self forgets the supreme place.

इसी प्रकार कौत्सायनि ऋषि की भी प्रशंसोक्ति है ‘तुम ब्रह्मा हो, विष्णु हो, रुद्र हो। तुम प्रजापति हो, तुम अग्नि हो, तुम वरुण हो, तुम वायु हो, तुम इन्द्र हो और तुम्हीं निशाकर (चन्द्रमा) हो’॥


Verse ड

त्वं मनुस्त्वं यमश्च त्वं पृथिवी त्वमथाच्युतः।स्वार्थे स्वाभाविकेऽर्थे च बहुधा तिष्ठसे दिवि॥

tvaṃ manustvaṃ yamaśca tvaṃ pṛthivī tvamathācyutaḥ।svārthe svābhāvike'rthe ca bahudhā tiṣṭhase divi॥

The remedy is the winning of knowledge - following one's own Dharma, one's law of life supports all like a tree-trunk. By this law does one go upwards; without it one tumbles down - this has been laid down in the Vedas. A transmission of the law cannot really be in the Ashrama (stage of life). One who is in the Ashrama is said to be a real ascetic.

तुम मनु हो, तुम यम हो, तुम पृथ्वी हो, तुम अच्युत हो, तुम्हीं अपने विषय रूप में स्वाभाविक अर्थ हो तथा तुम्हीं स्वयं अपने-आप में भी विभिन्न रूपों में प्रतिष्ठित रहते हो।।


Verse ढ

विश्वेश्वर नमस्तुभ्यं विश्वात्मा विश्वकर्मकृत्।विश्वभुग्विश्वमायस्त्वं विश्वक्रीडारतिः प्रभुः।।

viśveśvara namastubhyaṃ viśvātmā viśvakarmakṛt।viśvabhugviśvamāyastvaṃ viśvakrīḍāratiḥ prabhuḥ।।

The remedy is the winning of knowledge - following one's own Dharma, one's law of life supports all like a tree-trunk. By this law does one go upwards; without it one tumbles down - this has been laid down in the Vedas. A transmission of the law cannot really be in the Ashrama (stage of life). One who is in the Ashrama is said to be a real asceti

हे सर्वेश्वर ! आपको नमस्कार है। आप ही सम्पूर्ण विश्व की आत्मा हैं, विश्व के समस्त कार्यों को करने वाले हैं। सभी के भरण-पोषण करने वाले हैं। सब प्रकार की माया को धारण करने वाले, सर्वत्र विश्व-क्रीड़ा में प्रेम रखने वाले आप सभी के प्रभु हैं॥


Verse ४-ण

अचिन्त्यायाप्रमेयाय अनादिनिधनाय चेति॥

acintyāyāprameyāya anādinidhanāya ceti॥

It has also been said: 'By penance is Sattva got and by Sattva is the (refined) mind; by mind is the spirit got and by the spirit attained, does (transmigration) stop.

हे शान्त आत्मा थाले! आपको नमस्कार है। अतिशय गूढ़, अचिन्त्य, प्रमाणों से न जान सकने योग्य एवं आदि-अन्त रहित आपके लिए नमन-वंदन है॥


Verse ५

तमो वा इदमेकमास तत्पश्चात्तत्परेणेरितं विषयत्वं प्रयात्येतद्वै रजसो रूपं तद्रजः खल्वीरितं विषमत्वं प्रयात्येतद्वै तमसो रूपं तत्तमः खल्वीरितं तमस:संप्रास्रवत्येतद्वै सत्त्वस्यरूपं तत्सत्त्वमेवेरितं तत्सत्त्वात्संप्रास्रवत्सोंऽशोऽयं यश्चेतनमात्रः प्रतिपुरुषं क्षेत्रज्ञः संकल्पाध्यवसायाभिमानलिङ्गः प्रजापतिस्तस्य प्रोक्ता अग्यास्तनवो ब्रह्मा रुद्रोविष्णुरित्यथ यो ह खलु वावास्य राजसोंऽशोऽसौ स योऽयं ब्रह्माथ यो ह खलु वावास्य तामसोंऽशोऽसौ स योऽयं रुद्रोऽथ यो ह खलु वावास्य सात्त्विकोंऽशोऽसौ स एव विष्णुः स वा एष एकस्रिधाभूतोऽष्टधैकादशधा द्वादशधाऽपरिमितधा चोद्भूत उद्भूतत्वाद्भूतेषु चरति प्रतिष्ठा सर्वभूतानामधिपतिर्बभूवेत्यसावात्मान्तर्बहिश्चान्तर्बहिश्च॥

tamo vā idamekamāsa tatpaścāttatpareṇeritaṃ viṣayatvaṃ prayātyetadvai rajaso rūpaṃ tadrajaḥ khalvīritaṃ viṣamatvaṃ prayātyetadvai tamaso rūpaṃ tattamaḥ khalvīritaṃ tamasa:saṃprāsravatyetadvai sattvasyarūpaṃ tatsattvameveritaṃ tatsattvātsaṃprāsravatsoṃ'śo'yaṃ yaścetanamātraḥ pratipuruṣaṃ kṣetrajñaḥ saṃkalpādhyavasāyābhimānaliṅgaḥ prajāpatistasya proktā agyāstanavo brahmā rudroviṣṇurityatha yo ha khalu vāvāsya rājasoṃ'śo'sau sa yo'yaṃ brahmātha yo ha khalu vāvāsya tāmasoṃ'śo'sau sa yo'yaṃ rudro'tha yo ha khalu vāvāsya sāttvikoṃ'śo'sau sa eva viṣṇuḥ sa vā eṣa ekasridhābhūto'ṣṭadhaikādaśadhā dvādaśadhā'parimitadhā codbhūta udbhūtatvādbhūteṣu carati pratiṣṭhā sarvabhūtānāmadhipatirbabhūvetyasāvātmāntarbahiścāntarbahiśca॥

It has also been said: 'By penance is Sattva got and by Sattva is the (refined) mind; by mind is the spirit got and by the spirit attained, does (transmigration) stop.

सृष्टि-रचना के पूर्व यह( भूतात्मा) केवल अन्धकार (अज्ञान) रूप ही था। पश्चात् परमात्मा द्वारा प्रेरणा प्राप्त करके इन्द्रियों के विषय रूप में परिणत हो गया । इन (रूपों) में से यह वस्तु रजोगुण के रूप में है। यह तमोगुण का भी स्वरूप है अर्थात् प्रेरणा प्राप्त तमोगुण ही तमोगुण में से प्रकट होता है। यह सत्त्व गुण का भी रूप है अर्थात् प्रेरणा प्राप्त हुआ सत्त्वगुण हो सत्त्वगुणों में से स्रवित हुआ है। जो यह चेतन सत्ता हर भूत-प्राणियों में क्षेत्रज्ञ जीव रूप से स्थिर है और परमात्मा का अंश है। वह संकल्प युक्त और अध्यवसायी, दृढ़निश्चयी है, अहंकार रूप (मैं पन) से पहचाना जाने वाला तथा समस्त प्रजा का पति है। ब्रह्मा, विष्णु एवं रुद्र को ही परमात्मा का सब बड़ा और श्रेष्ठ शरीर कहा गया है। उस परमात्मा के रजोगुण अंश को ‘ब्रह्मा’ कहा गया है, तमोगुण अंश को ‘रुद्र’ और जो सतोगुण अंश है, उसे ‘विष्णु’ कहा गया है। इस कारण से वह एक ही परमात्मा तीन (ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र) रूपों में, आठ (अष्टवसु) रूप मे ग्यारह (रुद्र)रूपों में, बारह (आदित्य) रूपों में दश अन्य (असंख्य संसारी जन रूप) अगणित रूपों उत्पन्न हुआ है। वह इस तरह ‘उद्भूत’ होते हुए भी प्रत्येक भूतों-प्राणियों में स्थित है। वही समस्त प्राणियों का अधिष्ठाता है और वही अन्दर-बाहर आत्मा के रूप में विद्यमान है। वही अन्दर और बाहर है॥