Books / Para-Brahma Upanishad

1. Para-Brahma Upanishad

Para-Brahma Upanishad (Part 1)

[ Sutra 1 ]

अथ हैनं महाशालः शौनकोऽङ्गिरसं भगवन्तं पिप्पलादं विधिवदुपसन्नः पप्रच्छ दिव्ये ब्रह्मपुरे संप्रतिष्ठिता भवन्ति खलु । कथं सृज्यन्ते । नित्यात्मन एष महिमा । विभज्य एष महिमा विभुः । क एषः । तस्मै स होवाच । एतत्सत्यं यत्प्रब्रवीमि ब्रह्मविद्यां वरिष्ठां देवेभ्यः प्राणेभ्यः । परब्रह्मपुरे विरजं निष्कलं शुभ्रमक्षरं विरजं विभाति । स नियच्छति मधुकरराश्या निर्मकः । अकर्मस्वपुरस्थितः । कर्मतरः कर्षकवत्फलमनुभवति । कर्ममर्मज्ञाता कर्म करोति । कर्ममर्म ज्ञात्वा कर्म कुर्यात् । को जालं विक्षिपेदेको नैनमपकर्षत्यपकर्षति ॥1॥

atha hainaṃ mahāśālaḥ śaunako'ṅgirasaṃ bhagavantaṃ pippalādaṃ vidhivadupasannaḥ papraccha divye brahmapure saṃpratiṣṭhitā bhavanti khalu । kathaṃ sṛjyante । nityātmana eṣa mahimā । vibhajya eṣa mahimā vibhuḥ । ka eṣaḥ । tasmai sa hovāca । etatsatyaṃ yatprabravīmi brahmavidyāṃ variṣṭhāṃ devebhyaḥ prāṇebhyaḥ । parabrahmapure virajaṃ niṣkalaṃ śubhramakṣaraṃ virajaṃ vibhāti । sa niyacchati madhukararāśyā nirmakaḥ । akarmasvapurasthitaḥ । karmataraḥ karṣakavatphalamanubhavati । karmamarmajñātā karma karoti । karmamarma jñātvā karma kuryāt । ko jālaṃ vikṣipedeko nainamapakarṣatyapakarṣati ॥1॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — एक बार बुद्धिमान् शौनक ने विधिवत् समीप बैठकर अङ्गिरस गोत्रीय भगवान् पिप्पलाद से पूछा-क्या संसार में उत्पन्न होने वाले सभी पदार्थ पहले दिव्य ब्रह्मपुर अर्थात् भगवान् हिरण्यगर्भ के हृदयाकाश में प्रतिष्ठित होते हैं? ये व्यापक महिमाशाली भगवान् अपने अन्दर से उन पदार्थों को यथा विभाग किस तरह सृजित करते हैं? इन विभु की महिमा क्या है? अर्थात् ये वस्तुत: कौन हैं? महर्षि पिप्पलाद ने उनसे कहा-जो श्रेष्ठ ब्रह्म विद्या मैं तुमसे कहूँगा, वह सत्य है । यह सत् , देवों (इन्द्रियों) तथा प्राण-अपान आदि दस प्राणों को अपने-अपने विषय ग्रहण करने की शक्ति प्रदान करता है । यह परब्रह्मपुर में विरज (रज आदि गुणत्रय के अभाव वाला) और निष्कल (प्राण आदि नामवाली षोडश कलाओं से रहित) है । इसी कारण शुभ्र (स्वच्छ) और अक्षर (अविनाशी) है, जो गुणातीत होकर सुशोभित होता है, वह जीव समूह के बन्धन और मोक्ष का निर्माण कर्ता होने से ‘निर्मक’ कहलाता है । इसी प्रकार जो निर्माता है,वह परमात्मा मुमुक्षुओं की अविद्या का समापन कर देता है, जिससे वे शुद्ध चैतन्य उस परमात्मा का अनुभव (दर्शन) कर पाते हैं । वह परब्रह्म अपने ही स्थान में रहकर अकर्म (कर्महीन) स्वरूप में अवस्थित रहता है, क्योंकि वह कृत-कृत्य होता है, अर्थात् उसके लिए कुछ भी करना शेष नहीं रहता । वह पराग् दृष्टि (विपरीत दृष्टि) वाला व्यक्ति तो इह लोक और परलोक के फल प्राप्त करने की दृष्टि से विविध कर्म करता है और कृषक की भाँति अपने द्वारा किये हुए कर्मों का फल प्राप्त करता है । जो ज्ञानी कर्म के मर्म को (कर्म को जन्म आदि का कारण) जानकर कर्म करता । है, वह तो चित्त की शुद्धि के लिए परमेश्वर की आराधना रूप कर्म करता है । जो मुनि अपने अतिरिक्त (अपने को ब्रह्म मानकर) अन्य भ्रम से मुक्ति चाहता है, वह कर्म के मर्म को जानकर (कर्मानुसार ही उच्च-नीच योनियाँ मिलती हैं, यह जानकर) अपने आश्रम के अनुरूप निष्काम कर्म करता है । एक मात्र ब्रह्म में चित्त को लगाने वाला कौन ऐसा विवेकी है, जो विविध प्रकार के कर्म जाल में फँसकर अपना अपकर्ष करता है? अर्थात् कोई नहीं (इसका आशय है कि निष्काम कर्म करने वाले को उसके कर्म सांसारिक विषयों में नहीं ।
खींच सकते) ॥1॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — . Now then Saunaka, the great householder (mahashala) approached in due form the revered sage Pippalada of Angiras family and asked him: (All created things) were surely present in the divine ether of the heart of Brahman (the Hiranyagarbha). How did the great lord create them out of himself in different species and who is this great and powerful lore? To him (Pippalada) said: The most excellent lore of Brahman which I now expound, (Brahman of that alone) is true. It shines brilliantly in the city of the transcendent Brahman, being beyond Rajas (and the other gunas), partless, pure, indestructible and sustaining the power of the senses and the vital airs. He is the creator of the group of bees (in the form of individual souls) and restrains (their outward vision). Remaining in the city of his Self, doing no worldly work (as an ascetic) (he realizes oneness with Brahman). (But) as a doer of action he reaps the fruit (of repeated births and deaths), like a farmer. The knower of the true nature of action does action, (without attachment). Knowing the secret of action, (that unattached action leads to liberation) (the ascetic) shall do action. Which person (possessing discrimination) will throw the net (of motivated action) on the one (Brahman, screening it)? (Motiveless action) will not drag him (to worldliness), will not drag him. ॥1॥

· · ·

[ Sutra 2 ]

प्राणदेवताश्चत्वारः । ताः सर्वा नाड्यः सुषुप्तश्येनाकाशवत् । श्येनः खमाश्रित्य याति स्वमालयं कुलायम् । एवं सुषुप्तं ब्रूत । अयं च परं च स सर्वत्र हिरण्मये परे कोशे । अमृता हृयेषा नाडीत्रयं संचरति । तस्य त्रिपादं ब्रह्म । एषात्रेष्य ततोऽनुतिष्ठति । अन्यत्र ब्रुत । अयं च परं च सर्वत्र हिरण्मये परे कोशे । यथैष देवदत्तो यष्ट्या च ताडयमानो नैवैति । एवमिष्टापूर्तकर्मा शुभाशुभैर्न लिप्यते । यथा कुमारको निष्काम आनन्दमभियाति । तथैष देवः स्वप्न आनन्दम-भिधावति । वेद एव परं ज्योतिः । ज्योतिषा मा ज्योतिरानन्दयत्येवमेव । तत्परं यच्चित्तं परमात्मा-नमानन्दयति । शुभ्रवर्णमाजायतेश्वरात् । भूयस्तेनैव मार्गेण स्वप्नस्थानं नियच्छति । जलूकाभाव-वद्वयर्थाकाममाजायतेश्वरात् । तावतात्मानमानन्दयति । परसंधि यदपरसन्धीति । तत्परं नापर त्यजति । तदैवं कपालाष्टकं संधाय य एष स्तन इवावलम्बते सेन्द्रयोनिः स वेदयोनिरिति । अत्र जाग्रति शुभाशुभातिरिक्तः शुभाशुभैरपि कर्मभिर्न लिप्यते । य एष देवोऽन्यदेवस्य संप्रसा-दोऽन्तर्याम्यसङ्गचिद्रूपः पुरुषः । प्रणवहंसः परं ब्रह्म । न प्राणहंसः ।
प्रणवो जीवः । आद्या देवता निवेदयति । य एवं वेद । तत्कथं निवेदयते। जीवस्य ब्रह्मत्वमापादयति ॥2॥

atha hainaṃ mahāśālaḥ śaunako'ṅgirasaṃ bhagavantaṃ pippalādaṃ vidhivadupasannaḥ papraccha divye brahmapure saṃpratiṣṭhitā bhavanti khalu । kathaṃ sṛjyante । nityātmana eṣa mahimā । vibhajya eṣa mahimā vibhuḥ । ka eṣaḥ । tasmai sa hovāca । etatsatyaṃ yatprabravīmi brahmavidyāṃ variṣṭhāṃ devebhyaḥ prāṇebhyaḥ । parabrahmapure virajaṃ niṣkalaṃ śubhramakṣaraṃ virajaṃ vibhāti । sa niyacchati madhukararāśyā nirmakaḥ । akarmasvapurasthitaḥ । karmataraḥ karṣakavatphalamanubhavati । karmamarmajñātā karma karoti । karmamarma jñātvā karma kuryāt । ko jālaṃ vikṣipedeko nainamapakarṣatyapakarṣati ॥1॥ prāṇadevatāścatvāraḥ । tāḥ sarvā nāḍyaḥ suṣuptaśyenākāśavat। yathā śyenaḥ khamāśritya yāti svamālayaṃ kulāyam। evaṃ suṣuptaṃ brūta। ayaṃ ca paraṃ ca sa sarvatra hiraṇmaye pare kośe। amṛtā hṛyeṣā nāḍītrayaṃ saṃcarati । tasya tripādaṃ brahma।eṣātreṣya tato'nutiṣṭhati। anyatra bruta। ayaṃ ca paraṃ ca sarvatra hiraṇmaye pare kośe। yathaiṣa devadatto yaṣṭyā ca tāḍayamāno naivaiti । evamiṣṭāpūrtakarmā śubhāśubhairna lipyate । yathā kumārako niṣkāma ānandamabhiyāti । tathaiṣa devaḥ svapna ānandama-bhidhāvati । veda eva paraṃ jyotiḥ । jyotiṣā mā jyotirānandayatyevameva । tatparaṃ yaccittaṃ paramātmā-namānandayati । śubhravarṇamājāyateśvarāt । bhūyastenaiva mārgeṇa svapnasthānaṃ niyacchati । jalūkābhāva-vadvayarthākāmamājāyateśvarāt । tāvatātmānamānandayati । parasaṃdhi yadaparasandhīti । tatparaṃ nāpara tyajati । tadaivaṃ kapālāṣṭakaṃ saṃdhāya ya eṣa stana ivāvalambate sendrayoniḥ sa vedayoniriti । atra jāgrati śubhāśubhātiriktaḥ śubhāśubhairapi karmabhirna lipyate । ya eṣa devo'nyadevasya saṃprasā-do'ntaryāmyasaṅgacidrūpaḥ puruṣaḥ । praṇavahaṃsaḥ paraṃ brahma । na prāṇahaṃsaḥ । praṇavo jīvaḥ । ādyā devatā nivedayati । ya evaṃ veda । tatkathaṃ nivedayate । jīvasya brahmatvamāpādayati ॥2॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — (त्रिपाद् ब्रह्म की प्राप्ति के उपाय बताते हुए ऋषि कहते हैं कि) जीव के प्राणाधार रूप में विश्वादि तुरीयान्त भेद से प्राण के चार भेद होते हैं । उन्हें प्राप्त करने वाली गाड़ियाँ भी चार प्रकार की होती है । ये चार-रमा, अरमा, इच्छा और पुनर्भवा नामक हैं । इनमें रमा और अरमा नाड़ियों का अवलम्बन लेकर वह (प्राण) आकाशगामी श्येन (बाज़) की तरह जाग्रत्, स्वप्न आदि के व्यवहार से थकित होकर सुषुप्तावस्था में चला जाता है, अर्थात् जिस प्रकार श्येन आकाश में उड़ते-उड़ते थककर अपने घोंसले में विश्राम हेतु चला जाता है, उसी प्रकार जीव भी जाग्रत् स्वप्नादि प्रपञ्चों से थककर दोनों नाड़ियों का आश्रय लेकर सुषुप्ति में विश्रान्ति प्राप्त करता है । वह (जीव) कभी-कभी सुषुप्तावस्था में अन्यत्र भी भ्रमण करता है, इस संदर्भ में बताते हैं-यह वस्तुतः अमृत रूप देवता सर्वत्र व्यापक हिरण्यमय परकोश अर्थात् हृदयाकाश में रमा आदि नाड़ीत्रय का आश्रय लेकर संचरण करता है । उसके बाद उसका त्रिपाद् रूप ब्रह्म ही शेष रह जाता है । यह जीव (प्राणवत्ता) रुप देवता अपने वास्तविक स्वरूप को प्राप्त कर तत्स्वरूप में स्थित रहकर मुक्त हो जाता है । इस प्रकार जीव इस जाग्रदयवस्था के अतिरिक्त भी अन्य अवस्थाओं में अपनी स्वतन्त्र सत्ता समझकर परिभ्रमण करता रहता है । सर्वत्र सदैव हिरण्यमय परकोश में विचरण करता हुआ भी स्वाज्ञानावरणाच्छन्न होकर जाग्रत् आदि अवस्थाओं (जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति) के गर्त में गिरता है अर्थात् बन्धनयुक्त होता है । जिस प्रकार कोई देवदत्त नामक व्यक्ति शयन की स्थिति में हो, उसे कोई बेंत से ताड़ित करे, तो जागने के बाद वह पुनः नहीं सोता; उसी प्रकार यह जीव भी श्रुतिरूप (वेद शास्त्रादि) आचार्य द्वारा जाग्रत् हो जाने पर पुनः अवस्थात्रय रूप गर्त में नहीं पड़ता और न ही इष्टापूर्त आदि शुभाशुभ कर्मों में लिप्त होता है । इसी प्रकार जैसे बालक किसी वस्तु में विशेष आसक्ति न होने के कारण जो भी मिल जाए, उसी को पाकर आनन्दित होता रहता है, उसी प्रकार यह जीव भी स्वप्न अथवा जाग्रत्-अवस्था में भी निरन्तर आनन्द का अनुभव करता है अथवा आनन्द की ओर ही दौड़ता है । अतः जो कोई श्रुतिरूप आचार्य के मुख से यह जान लेता है कि मैं परम ज्योति और आनन्द का स्वरूप हूँ तथा परम ज्योति सूर्यादि की किरण हूँ, प्रकाश हूँ अपने आप में आनन्दित रहता हूँ । इस प्रकार जिसका हृदय (चित्त) उस परब्रह्म में तत्पर (समर्पित) हो जाता है, वह परमात्मा को प्राप्त कर आत्मा को तृप्त (आनन्दित) करता रहता है अथवा अपने आत्मस्वरूप आनन्दस्वरूप में स्थित रहता है । ईश्वर से शुभ्रवर्ण (निर्विकल्प भाव) उत्पन्न होता है, जिससे चित्त प्रसन्न होता है । इस प्रकार त्रिपुटि विरल निर्विकल्प समाधि का अनुभव करके स्वप्न स्थान में विश्राम करता है अर्थात् त्रिपुटि विशिष्ट अखण्डाकार वृत्ति से शीघ्र ही स्वप्नावस्था को प्राप्त कर ‘तत्त्वमसि,’ ‘अहं ब्रह्मास्मि’ का अनुभव करके आत्मा को विश्राम प्रदान करता है । जिस प्रकार जलुका (जोंक) एक तिनके से दूसरे तिनके पर जाती है, उसी प्रकार यह विद्वान् भी तुरन्त जागरणस्थ और तुरन्त स्वप्नस्थ हो जाता है । पुनः जागरण को त्याग कर फिर स्वप्नस्थ हो जाता है । ईश्वर की कृपा से (अवस्था विभाग से) तीनों अवस्थाओं (जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति) में सञ्चरण करने की इच्छा करने मात्र से वैसी स्थिति बन जाती है । इस कारण यह (जीव) सविकल्प और निर्विकल्प समाधि से अपनी आत्मा को आनन्दित करता है । तत्पश्चात् जीवात्मा और परमात्मा के एकत्व में जो भेद सापेक्षत्व (अविद्या) है, उसका यह आत्मतत्त्व त्याग कर देता है । इस प्रकार वह अविद्यारहित आत्मतत्त्व (परब्रह्म) अपर (उस ब्रह्म से भिन्न कुछ न होने से) का त्याग नहीं करता । स्वयमेव विद्यमान रहता है।यदि केवल श्रवणादि के माध्यम से निर्विशेष ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति नहीं होती, तो कपालाष्टक का आश्रय लेना चाहिए । कपालाष्टक के आठ (८) अंग हैं- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि । इनके द्वारा अन्तर के कलुष को शुद्ध करके ब्रह्मज्ञान प्रात करना चाहिए । इस कपालाष्टक-अष्टांगयोग के द्वारा स्तन (हृदय स्थान में स्थित केले के पुष्प) की भॉति लटका रहता है, जो योग के समय ऊपर उठता हुआ विकास को प्राप्त होता है; इसमें ही इन्द्रयोनि (परमात्मा की प्राप्ति का मार्ग), जिसे वेदयोनि कहते है, वह ईश्वर जाग्रत् रहता है । इस प्रकार जो अपने हृदयकमल में ईश्वर का ध्यान करता है, वह शुभ-अशुभ से परे होकर शुभाशुभ कर्मों के द्वारा कभी लिप्त नहीं होता । वह देव कैसा है? इस संदर्भ में बताते हैं-वह अन्य देवों का संप्रसाद (अत्यन्त प्रसन्नता) दाता, अन्तर्यामी, असङ्ग, चैतन्य स्वरूप, पुरुष, प्रणव हंस ( ॐकार), परमब्रह्म है, जो प्राण हंस नहीं है । (यहाँ प्राण हंस से अभिप्राय मुख्य प्राण से है, क्योंकि यह परब्रह्म प्रकरण है, प्राण का नहीं) प्रणव ही जीव है; क्योंकि वह ओंकार के अवयव के आकार से समझा जाने वाला है । वह जीवमापी आद्य देवता कहा जाता है । जो इस यथार्थता को इस प्रकार जानता है, वह जीव-ब्रह्म के भेद को कैसे निरूपित (निवेदित) कर सकता है । वह तो जीव और ब्रह्म का एकत्व ही प्रतिपादित करता है, उनका भेद कभी स्मरण नहीं करता ॥ [यहाँ ऋषि ने योग के अष्टांगों को कपालाष्टक कहा है । अपनी भाव दृष्टि से ऋषि उसे एक कमल पुष्प की तरह अनुभव करते हैं । जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश से लटका हुआ बंद कमल ऊर्ध्वमुख होकर खिल जाता है, उसी प्रकार सुप्तावस्था में स्थित योग वृत्तियाँ ब्राह्मी चेतना के संयोग से जाग्रत् और ऊर्ध्वमुखी हो उठती हैं ।] ॥2॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — The deities presiding over the vital breath are four (Vishva, Viraj, Otir and Turya). All the nadis (where the vital breath and the deities remain are also four). (The former two active in Rama and Arama get fatigued in the waking and dreaming states and rest during) deep sleep as a hawk flying in the sky. Just as a hawk flying in the sky goes (when fatigued) into its abode, the nest, so the speaker (the Self) after remaining in this (waking) and the other (dreaming state, rests in deep sleep). This Self (while resting) in the golden transcendent sheath (of the ether of the heart) and being immortal is active in the three nadis (Rama, etc.,). (The first pada of this being avidya) it remains in the state of Brahman in the three quarters. The remaining pada (the Jiva) attains (its natural state) and then follows (i.e. attains liberation). Hence the speaker of elsewhere (the Jiva in the avidya) and the other (the Tripada Brahman are fancied to be different and thereby the Jiva wanders in bondage.

(Although) the Jiva remains in the golden transcendent sheath (of the ether of the heart, yet it experiences the states of waking, etc., due to avidya). Just as Devadatta (i.e. any person) awakened from sleep when prodded with a stick does not go back (to sleep immediately, so also the Jiva getting wisdom from the Vedanta does not have the delusion of the three states of waking, etc.,); and it is not tainted by good or bad acts (such as the optional) charitable deeds. It is similar to a small boy who experiences joy without specific desires (in whatever thing that comes to him). Just as the luminous being (Jiva), (after getting fatigued in the waking and dreaming states) welcomes the joy of deep sleep, so it experiences bliss by realizing (its oneness with) the supreme effulgence (Brahman), which gives all round luster to luminaries (such as the sun). Thus the heart (chitta) merges itself in the highest (Brahman) and thus realizing the Paramatman enjoys bliss. The pure colour (i.e. the state of non-distinction) arises from the (grace of) Ishvara. Again by the same path of turya-svapna (dreaming in the fourth state) he gives rest to the Self. Just as a leech moves from one position to another (the Jiva moves from the waking state of the turya to the dreaming state of the turya); this desire (to move from one state to another in the turya) arises due to (the grace of) Ishvara. By this the Jiva enjoys itself (by means of the distinction full and distinction less deep meditation, Savikalpa and Nirvikalpa Samadhi).

The juncture of the individual and supreme consciousness is rejected as there is a tinge of distinction involved in it. (When distinctionlessness alone exists) it is the highest (i.e. Brahman) and there is nothing other than that. (When Self-realization does not result by the study, etc., of the scripture) then one shall resort to the eight-limbed Yoga; this like a flower of a plantain tree (ever rubbing against the stem and attaining the state of a blossom) succeeds (in attaining perfection). That which remains as the source of Indra (Ishvara) is ever awake there, as the source of the Veda (as Parameshvara). Beyond (the bonds of) good and bad, he (the ascetic) is not tainted by (accidental) good or bad actions. This effulgent Being is the (bestower of) favour on other gods (like the god Brahma), the 'internal check' of the form of unattached pure consciousness, the Purusha, the Hamsa of the Pranava, the supreme Brahman. It is not the chief Prana (vital breath). The Pranava is the Self (Jiva). (This state of the Jiva) remains as the first effulgent being. How can he who knows thus (the true nature of the Pranava) set forth difference (between the Jiva and Brahman)? He realizes that the Jiva is Brahman (alone). ॥2॥

· · ·

[ Sutra 3 ]

सत्त्वमथास्य पुरुषान्त:शिखोपवीतत्वम् । ब्राह्मणस्य मुमुक्षोरन्त:शिखोपवीतधारणम् । बहिर्लक्ष्यमाणशिखायज्ञोपवीतधारणं कर्मिणो गृहस्थस्य । अन्तरुपवीतलक्षणं तु बहिस्तन्तु-वदव्यक्तमन्तस्तत्त्वमेलनम् ॥3॥

sattvamathāsya puruṣānta:śikhopavītatvam । brāhmaṇasya mumukṣoranta:śikhopavītadhāraṇam । bahirlakṣyamāṇaśikhāyajñopavītadhāraṇaṃ karmiṇo gṛhasthasya । antarupavītalakṣaṇaṃ tu bahistantu-vadavyaktamantastattvamelanam ॥3॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — ब्रह्म रूष इस पुरुष का सत्त्व आन्तरिक शिखा और यज्ञोपवीत है । मुमुक्षु ब्राह्मण को यह आन्तरिक शिखा और यज्ञोपवीत ही धारण करना चाहिए । बाहर दिखाई देने वाले शिखा और यज्ञोपवीत को धारण करना गृहस्थ का कर्तव्य है । आन्तरिक शिखा और यज्ञोपवीत बाह्य सूत्रवत् शिखा और यज्ञोपवीत के समान व्यक्त नहीं है । वे तो अव्यक्त हैं और ब्रह्मत्व से मेल कराने वाले हैं ॥3॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Then to this realized person reality (i.e. true wisdom) constitutes the inner tuft and sacred thread. To the Brahmana desirous of liberation is (allowed) the state of the inward tuft and sacred thread. The wearing of externally visible tuft and sacred thread (is necessary) for the householders engaged in rituals. The characteristic of the inward sacred thread is not clearly visible like external thread; it is the union with reality inwardly. ॥3॥

· · ·

[ Sutra 4 ]

न सन्नासन्न सदसद्भिन्नाभिन्नं न चोभयम् । न सभागं न निर्भागं न चाप्युभयरूपकम् । ब्रह्मात्मैकत्वविज्ञानं हेयं मिथ्यात्वकारणादिति ॥4॥

na sannāsanna sadasadbhinnābhinnaṃ na cobhayam। na sabhāgaṃ na nirbhāgaṃ na cāpyubhayarūpakam। brahmātmaikatvavijñānaṃ heyaṃ mithyātvakāraṇāditi ॥4॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — अविद्या का स्वरूप न सत् है, न असत्, न भिन्न है, न अभिन्न और न दोनों का उभय स्वरूप है । वह न सभाग है, न निर्भाग और न इनका उभय रूप ही है । अतः जब तक़ अनिर्वचनीय ब्रह्म का आत्मैकत्व (प्रत्येक आत्मा ब्रह्म है, यह ज्ञान) उदित नहीं होता, तभी तक अविद्या की स्थिति है । ब्रह्म स्वरूप का वास्तविक ज्ञान हो जाने पर, यह सभी हेय है, त्याग देने योग्य है, क्योंकि यह सब मिथ्या है ॥4॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — It (avidya) is not existent (as the cause is not visible), nor non-existent (as the effect is visible as the phenomenal world), nor both (existent and non-existent part, as the two are incompatible). It is not different (from Brahman as it has no independent existence), nor non-different (as it is not a substance), nor of both (different and non-different, as it is an impossibility). It is not possessed of parts (as the parts are absent in the cause), nor partless (as the effect is seen possessed of parts), nor a combination of both. (Thus avidya is indescribable). It is to be discarded by the realization of oneness of Brahman and the Self; for it is the cause of illusion. Thus (it is to be understood). ॥4॥

· · ·

[ Sutra 5 ]

पञ्चपाद्ब्रह्मणो न किंचन । चतुष्पादन्तर्वर्तिनोऽन्तर्जीवब्रह्मणश्चत्वारि स्थानानि । नाभिहृदयकण्ठमूर्धसु जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तितुरीयावस्थाः। आहवनीयगार्हपत्यदक्षिणसभ्याग्निषु । जागरिते ब्रह्मा स्वप्ने विष्णुः सुषुप्तौ रुद्रस्तुरीयमक्षरं चिन्मयम् । तस्माच्चतुरवस्था । चतुरङ्गुलवे-ष्टनमिव षण्णवतितत्त्वानि तन्तुवद्विभज्य तदाहितं त्रिगुणीकृत्य द्वात्रिंशत्तत्त्वनिष्कर्षमापाद्य ज्ञानपूतं त्रिगुणस्वरूपं त्रिमूर्तित्वं पृथग्विज्ञाय नवब्रह्माख्यनवगुणोपेतं ज्ञात्वा नवमानमितं त्रिःपुनस्त्रि गुणीकृत्य सूर्येन्द्वग्निकलास्वरूपत्वेनैकीकृत्याद्यन्तरेकत्वमपि मध्ये त्रिरावृत्य ब्रह्म | विष्णुमहेश्वरत्वमनुसंधायाद्यन्तमेकीकृत्य चिद्ग्रन्थावद्वैतग्रन्थिं कृत्वा नाभ्यादिब्रह्म बिलप्रमाणं पृथक् पृथक् सप्तविंशतितत्त्वसंबन्धं त्रिगुणोपेतं त्रिमूर्तिलक्षणलक्षित मप्येकत्वमापाद्य वामांसादिदक्षिणाकट्यन्तं विभाव्याद्यन्तग्रहसंमेलनमेवं ज्ञात्वा मूलमेकं सत्यं मृण्मयं विज्ञातं स्याद्वाचारम्भणं विकारो नामधेयं मृत्तिकेत्येव सत्यम् । हंसेति वर्णद्वयेनान्त:शिखोपवीतित्वं निश्चित्य ब्राह्मणत्वं ब्रह्मध्यानार्हत्वं यतित्वमलक्षितान्तः शिखोपवीतित्वमेवं बहिर्लक्षितकर्म-शिखाज्ञानोपवीतं गृहस्थस्याभासब्राह्मणत्वस्य केशसमूहशिखाप्रत्यक्षकार्पासतन्तुकृ-तोपवीतत्वम् । चतुः चतुर्गुणीकृत्य चतुर्विंशतितत्त्वापादनतन्तुकृत्त्वं नवतत्त्वमेकमेव परंब्रह्म तत्प्रतिसरयोग्यत्वाद्बहुमार्गप्रवृत्तिं कल्पयन्ति । सर्वेषां ब्रह्मादीनां देवर्षीणां मनुष्याणां मुक्तिरेका । ब्रह्मैकमेव । ब्राह्मणत्वमेकमेव । वर्णाश्रमाचारविशेषाः पृथक्पृथक् शिखा वर्णाश्रमिणामे -ककैव । अपवर्गस्य यते; शिखायज्ञोपवीतमूलं प्रणवमेकमेव वदन्ति । हंसः शिखा । प्रणव उपवीतम् । नादः संधानम् । एष धर्मो नेतरो धर्मः । तत्कथमिति । प्रणवहंसो नादस्त्रिवृत्सूत्रं स्वहृदि चैतन्ये तिष्ठति त्रिविधं ब्रह्म । तद्विद्धि प्रापञ्चिकशिखोपवीतं त्यजेत् ॥5॥

pañcapādbrahmaṇo na kiṃcana । catuṣpādantarvartino'ntarjīvabrahmaṇaścatvāri sthānāni । nābhihṛdayakaṇṭhamūrdhasu jāgratsvapnasuṣuptiturīyāvasthāḥ । āhavanīyagārhapatyadakṣiṇasabhyāgniṣu । jāgarite brahmā svapne viṣṇuḥ suṣuptau rudrasturīyamakṣaraṃ cinmayam । tasmāccaturavasthā । caturaṅgulave-ṣṭanamiva ṣaṇṇavatitattvāni tantuvadvibhajya tadāhitaṃ triguṇīkṛtya dvātriṃśattattvaniṣkarṣamāpādya jñānapūtaṃ triguṇasvarūpaṃ trimūrtitvaṃ pṛthagvijñāya navabrahmākhyanavaguṇopetaṃ jñātvā navamānamitaṃ triḥpunastri guṇīkṛtya sūryendvagnikalāsvarūpatvenaikīkṛtyādyantarekatvamapi madhye trirāvṛtya brahma | viṣṇumaheśvaratvamanusaṃdhāyādyantamekīkṛtya cidgranthāvadvaitagranthiṃ kṛtvā nābhyādibrahma bilapramāṇaṃ pṛthak pṛthak saptaviṃśatitattvasaṃbandhaṃ triguṇopetaṃ trimūrtilakṣaṇalakṣita mapyekatvamāpādya vāmāṃsādidakṣiṇākaṭyantaṃ vibhāvyādyantagrahasaṃmelanamevaṃ jñātvā mūlamekaṃ satyaṃ mṛṇmayaṃ vijñātaṃ syādvācārambhaṇaṃ vikāro nāmadheyaṃ mṛttiketyeva satyam । haṃseti varṇadvayenānta:śikhopavītitvaṃ niścitya brāhmaṇatvaṃ brahmadhyānārhatvaṃ yatitvamalakṣitāntaḥ śikhopavītitvamevaṃ bahirlakṣitakarma-śikhājñānopavītaṃ gṛhasthasyābhāsabrāhmaṇatvasya keśasamūhaśikhāpratyakṣakārpāsatantukṛ-topavītatvam । catuḥ caturguṇīkṛtya caturviṃśatitattvāpādanatantukṛttvaṃ navatattvamekameva paraṃbrahma tatpratisarayogyatvādbahumārgapravṛttiṃ kalpayanti। sarveṣāṃ brahmādīnāṃ devarṣīṇāṃ manuṣyāṇāṃ muktirekā।brahmaikameva । brāhmaṇatvamekameva । varṇāśramācāraviśeṣāḥ pṛthakpṛthak śikhā varṇāśramiṇāme -kakaiva । apavargasya yate; śikhāyajñopavītamūlaṃ praṇavamekameva vadanti । haṃsaḥ śikhā । praṇava upavītam । nādaḥ saṃdhānam । eṣa dharmo netaro dharmaḥ । tatkathamiti । praṇavahaṃso nādastrivṛtsūtraṃ svahṛdi caitanye tiṣṭhati trividhaṃ brahma । tadviddhi prāpañcikaśikhopavītaṃ tyajet ॥5॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — पंचपाद (जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति, तुरीय और तुरीयातीत) ब्रह्म अपने से पृथक् अविद्यारूप है या नहीं, यह भ्रान्ति कुछ नहीं है अर्थात् वह सर्वमय है । व्यष्टि और समष्टि रूप चतुष्पाद के अन्तर्गत विद्यमान जीवरूप ब्रह्म के चार स्थान हैं-नाभि, हृदय, कण्ठ और मूर्धा (सिर) । ब्रह्म चार अवस्थाओं में प्राप्त होता है-जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्ति और तुर्य (तुरीय) । आहवनीय, गार्हपत्य, दक्षिण और सभ्य अग्नियों में यथाशक्य आत्मभाव करना चाहिए । जाग्रत् अवस्था में ब्रह्मा, स्वप्नावस्था में विष्णु, सुषुप्तावस्था में रुद्र तथा तुरीयावस्था में अक्षर चिद्रूप ब्रह्म ध्यातव्य है । अब ब्रह्म को यज्ञोपवीत स्वरूप विवेचित किया जाता है, क्योंकि संन्यासी इसी ब्रह्मरूप यज्ञोपवीत को धारण करता है-चार अवस्थाएँ (जो ऊपर कही गई हैं) ही चार अँगुलियों का वेष्टन है (चार अँगुलियों में लपेट कर ही यज्ञोपवीत का निर्माण किया जाता है) जो छ: बार किया जाता है । इसमें ९६ तत्त्व लपेटे जाते हैं । इसके तीन विभाग करके ३ गुने (३२ˣ३-९६) रूप द्वारा बत्तीस तत्त्वों के निष्कर्ष का सम्पादन करके ज्ञानपूत, त्रिगुण (सत्, रज, तम) रूप (तीन गुण अर्थात् यज्ञोपवीत की तीन लड़ें) और त्रिमूर्ति रूप को पृथक् जानकर, नौ ब्रह्म अर्थात् नौ गुणों ( नौ धागों) को जानकर नौ के मान से (परिमाण से) तीन को पुनः तीन गुना करके सूर्य, इन्दु(चन्द्रमा) और अग्नि की कला के स्वरूप से एकीकृत करके फिर आदि, मध्य और अन्त की तीन आवृत्तियाँ करके, ब्रह्मा, विष्णु और महेश (रुद्र) का अनुसन्धान करके, उन आवृत्तियों को आदि से अन्त तक एक करके चिद्ग्रन्थि में अद्वैत ग्रन्थि बनाकर नाभि से लेकर ब्रह्म बिल (ब्रह्मरन्ध्र) तक के परिमाण में पृथक्-पृथक् सत्ताईस (२७) तत्त्वों से सम्बन्धित त्रिगुणयुक्त (तीन लड़ों से युक्त), त्रिमूर्तिरूप (तीन अलग-अलग रूपों में) दीखने पर भी उसमें एकत्व सम्पादन करके बाँयें कन्धे से लेकर दाहिने भाग की कमर तक इसकी भावना करके (इसे धारण करके) ही चित्त शुद्ध हो सकता है । इस यज्ञोपवीत के विषय में ऐसा जानना चाहिए कि इसमें प्रारम्भ से अन्त तक विभिन्न तत्त्वों के सम्मेलन में मूल तत्त्व एक ही है- जैसे- मिट्टी से बने हुए कुम्भ आदि विभिन्न पात्र होते हैं, पर उनमें सत्य केवल मिट्टी ही है । इसी प्रकार ब्रह्म निर्मित सभी कुछ प्राप्त ही है, उससे पृथक् अन्य कोई सत्ता नहीं है । अस्तु सोऽहं (हंस) वही ब्रह्म मैं हूँ, ऐसा भाव सतत करना ही अन्तर्वर्ती शिखा और यज्ञोपवीतत्व है, ऐसा निश्चय करके ब्राह्मणत्व (ब्रह्म ध्यान की अर्हता-योग्यता) और यतित्व की प्राप्ति होती है । इनके (ब्राह्मणत्व और यतित्व प्राप्त व्यक्तियों की) शिखा और यज्ञोपवीत अलक्षित अर्थात् अन्तर्वर्ती होते हैं । बाहर दीखने वाले कर्म रूप शिखा और ज्ञानरुप उपवीत गृहस्थों के होते हैं । बाहर से दीखने वाले केश समूह शिखा और प्रत्यक्ष कपास के धागों से निर्मित उपवीत तो ब्राह्मणत्व अथवा वैदिक धर्मानुष्ठान योग्यता के आभासक हैं । यज्ञोपवीत के सूत्र चौबीस (२४) तत्त्वों का चौगुना (अर्थात् २४ˣ४=९६) अर्थात् छियानवे तत्त्व रूपी ब्रह्म का ही प्रतिपादन करते हैं, यज्ञोपवीत के नौ तत्त्व (धागे) भी ब्रह्म का ही प्रतिपादन करते हैं, यज्ञोपवीत के नौ तत्त्व (धागे) भी ब्रह्म के ही प्रतिपादक हैं । ब्रह्म एक ही है, किन्तु बहुत से लोग अपनी-अपनी बुद्धि से उसकी प्राप्ति के विविध उपायों (सांख्ययोगादि) की कल्पना करते हैं । सभी ब्राह्मणों, देवर्षियों और मनुष्यों के लिए मुक्ति, ब्रह्म और ब्राह्मणत्व एक समान हैं । वर्णाश्रम और आचार पृथक्-पृथक् हैं । वर्णाश्रम व्यवस्था वालों के लिए शिखा का स्वरूप एक ही है । मोक्ष के अधिकारी यति की शिखा और यज्ञोपवीत का मूल प्रणव (ॐकार) ही है, ऐसा कहते हैं । इनके (यतियों के) लिए हंस (ब्रह्मज्ञान) ही शिखा और तुरीय ॐकार (प्रणव) ही उपवीत है तथा नाद ही इन दोनों को जोड़ने वाला अर्थात् सन्धान है । यही इनका धर्म है, अन्य कोई नहीं । इनका यह धर्म किस प्रकार है ? इसका उत्तर देते हुए कहते हैं- प्रणव (ॐकार) ही हंस (ब्रह्म) और नाद ही यह त्रिवृत् (तीन लड़ी) वाला सूत्र है । यह अपनी ही महिमा से अपने में स्थित है । वह चैतन्य रूप से हृदय में विराजता है । पर और अपर के भेद से इस ब्रह्म को दो प्रकार से समझना चाहिए । यदि कोई अपने से पृथक् अन्य कुछ नहीं देखता, सब आत्मरूप में ही देखता है, ऐसे मुमुक्षु को प्रपञ्चयुक्त शिखा और यज्ञोपवीत का परित्याग कर देना चाहिए ॥5॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — There is nothing other than Brahman of the five padas (i.e. the turyatita). There are four places for realizing the inward Jiva-Brahman who consists of four padas inside the body. (The vyasti's four padas are: Vishva, Taijasa, Prajna and Turiya. The samasti's four padas are: Viraj, Sutra, Bija and Turiya). In the eyes, throat, heart and head there are (the four) states of waking, dreaming, deep sleep and turya. (Moreover the Atman is to be conceived as) the Ahavaniya, Garhapatya, Dakshina and Sabhya fires. In the waking state (the presiding deity is) the god Brahma, in dreaming state Vishnu, in deep sleep Rudra and the fourth state is the indestructible one, consisting of consciousness. Hence the four states (waking, etc.,) are to be considered as a covering by four fingers and just as the sacred thread is of ninety-six four-finger breadths (in extent) so the inward brahma-sutra consists of ninety-six categories (tattvas). As the sacred thread consists of three threads so the inward brahma-sutra is brought to the state of thirty two categories in each of the three gunas.

This state of the triad purified by wisdom is to be known separately as the three gods (Brahma, Vishnu and Shiva). This is known as the nine Brahman-s possessed of nine attributes. These counted as nine, being rendered into three each having three attributes, are to be identified with the digits of the sun, moon and fire. The first and last (of the triad) are to be turned thrice in the middle and are to be considered as Brahma, Vishnu and Maheshvara. The first and last are to be joined and the knot of non-duality is to be made in the knot of consciousness. Then this which extends from the navel to the Brahmarandhra and connected with the twenty-seven tattvas separately and possessing the three gunas is to be considered as one though they are seen with the characteristics of the Trinity. This (inward) brahma-sutra is to be considered as hanging from the left shoulder reaching up to the right hip. The meeting together of the first and last is to be understood as having one foundation. Things made of clay are considered real (but) it is verbosity (born of ignorance); the transformation is a (mere) name; that it is clay alone is the truth. (As there is no pot without clay, so the primary cause, Brahman alone is real).

With the two letters of the Hamsa (i.e. I am the Hamsa, Brahman) he should be convinced of the internal tuft and sacred thread. The state of a Brahmana is the state deserving meditation on Brahman. The state of being a sage has the absence of visible tuft and sacred thread. Thus the householder has visible tuft for performing ritual and the sacred thread for acquiring wisdom. To the state of the semblance of a Brahmana there is the tuft consisting of a mass of hair and sacred thread made of cotton threads. (The brahma-sutra is one alone); it is four (as Vishva, Viraj, etc.,) by quadruplication. The twenty-four tattvas constitute the threads. The nine tattvas constitute the one transcendent Brahman, (but people) provide many paths (such as Sankhya, Yoga, etc.,) due to difference in approach. Liberation is one alone to all, whether they are Brahma and the other gods, divine sages or human beings. Brahman is one alone. The state of the Brahmana is one alone. Castes, stages of life and special duties are divergent. The tuft is the same to the castes and stages of life. To the ascetic seeking salvation the basis of tuft and sacred thread, (the wise) declare, is the Pranava alone. The Hamsa is the tuft, the Pranava is the sacred thread and the Nada is the connecting link. This is the dharma and no other is the dharma. How is that? The Pranava, Hamsa and Nada constitute the three fold thread and this remains in consciousness in one's heart. Know this to be the three fold Brahman. (The ascetic) shall discard the worldly tuft and sacred thread. ॥5॥

· · ·

[ Sutra 6 ]

सशिखं वपनं कृत्वा बहि:सूत्रं त्यजेद्ब्रुधः । यदक्षरं परंब्रह्म तत्सूत्रमिति धारयेत् ॥6॥

saśikhaṃ vapanaṃ kṛtvā bahi:sūtraṃ tyajedbrudhaḥ । yadakṣaraṃ paraṃbrahma tatsūtramiti dhārayet ॥6॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — बुद्धिमानों (अर्थात् उपर्युक्त स्थिति वालों) को शिखा सहित केश कर्तन करके वाह्य उपवीत (यज्ञोपवीत) का विसर्जन कर देना चाहिए और अक्षर ब्रह्म को ही सूत्र स्वरूप धारण करना चाहिए ॥6॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Having had a shave removing the tuft, a wise person shall discard the external sacred thread. He shall have as the sacred thread the transcendent Brahman which is indestructible ॥6॥

· · ·

[ Sutra 7 ]

पुनर्जन्मनिवृत्त्यर्थं मोक्षस्याहर्निशं स्मरेत् । सूचनात्सूत्रमित्युक्तं सूत्रं नाम परं पदम् ॥7॥

punarjanmanivṛttyarthaṃ mokṣasyāharniśaṃ smaret । sūcanātsūtramityuktaṃ sūtraṃ nāma paraṃ padam ॥7॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — पुनर्जन्म से निवृत्ति के लिए सतत मोक्ष का स्मरण करे । सूचना देने वाला होने से ही ब्रह्मरूपी सूत्र को परमपद रूप ‘सूत्र’ कहा जाता है ॥7॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — For avoiding rebirth he shall ever long for liberation. The sutra is so called as it indicates (liberation); the sutra indeed is the highest position. ॥7॥

· · ·

[ Sutra 8 ]

तत्सूत्रं विदितं येन स मुमुक्षुः स भिक्षुकः । स वेदवित्सदाचारः स विप्रः पंक्तिपावनः ॥8॥

tatsūtraṃ viditaṃ yena sa mumukṣuḥ sa bhikṣukaḥ । sa vedavitsadācāraḥ sa vipraḥ paṃktipāvanaḥ ॥8॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — उस सूत्र (ब्रह्मसूत्र) का जिसे ज्ञान हो गया, वहीं मुमुक्षु, भिक्षुक, वेदज्ञ, सदाचारी और विप्र है, जो अनेक प्राणियों को पावन करता है ॥8॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — He knows the sutra who has become a seeker after liberation, a mendicant monk. He is the knower of the Veda, having unimpeachable conduct. He is the learned Brahmana who sanctifies by his presence the persons who sit in the same row to dine with him. ॥8॥

· · ·

[ Sutra 9 ]

येन सर्वमिदं प्रोतं सूत्रे मणिगणा इव । तत्सूत्रं धारयेद्योगी योगविद्ब्राह्मणो यतिः ॥9॥

yena sarvamidaṃ protaṃ sūtre maṇigaṇā iva । tatsūtraṃ dhārayedyogī yogavidbrāhmaṇo yatiḥ ॥9॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — जिस परब्रह्म ने इस सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को मणि-मनकों की तरह एक ही सूत्र में पिरोया है, उस सूत्र को धारण करने वाला योगी, योगविद् ब्राह्मण और यति होता है ॥9॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — The Yogin, who is the knower of Yoga, a Brahmana and an ascetic shall wear that sutra by which all this (phenomenal world) is joined together (as a unity) just as gems are strung together in a thread. ॥9॥

· · ·

[ Sutra 10 ]

बहिःसूत्रं त्यजेद्विप्नो योगविज्ञानतत्परः । ब्रह्मभावमिदं सूत्रं धारयेद्यः स मुक्तिभाक् । नाशुचित्वं न चोच्छिष्टं तस्य सूत्रस्य धारणात् ॥10॥

bahiḥsūtraṃ tyajedvipno yogavijñānatatparaḥ । brahmabhāvamidaṃ sūtraṃ dhārayedyaḥ sa muktibhāk । nāśucitvaṃ na cocchiṣṭaṃ tasya sūtrasya dhāraṇāt ॥10॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — ब्राह्मण, योगविद् और ज्ञानतत्पर व्यक्ति को चाहिए कि वह बाहरी सूत्र का परित्याग कर दे; क्योंकि जो ब्रह्मभाव युक्त सूत्र को धारण करता है, वह मुक्ति का अधिकारी होता है । उस (ब्रह्मभावमय) सूत्र को धारण करने में किसी प्रकार की अपवित्रता, उच्छिष्टता (जूठा होना) नहीं रहती ॥10॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — A learned Brahmana who is deeply intent on Yoga and spiritual wisdom shall discard the external sacred thread. He who wears the sutra consisting of devotion to Brahman attains salvation. There is neither impurity nor the state of eating the leavings of others when one possesses that sutra. ॥10॥

· · ·

[ Sutra 11 ]

सूत्रमन्तर्गतं येषां ज्ञानयज्ञोपवीतिनाम् । ते तु सूत्रविदो लोके ते च यज्ञोपवीतिनः ॥11॥

sūtramantargataṃ yeṣāṃ jñānayajñopavītinām । te tu sūtravido loke te ca yajñopavītinaḥ ॥11॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — संसार में जिन यज्ञोपवीतधारियों के यज्ञोपवीत (सूत्र) के अन्तर्गत ज्ञान समाहित है, वे ही इस जगत् में सूत्रविद् और सच्चे यज्ञोपवीतधारी हैं ॥11॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Those who, having the sacred thread of spiritual wisdom, possess the sutra inwardly are the knowers of the sutra in the world and they are the (true) wearers of the sacred thread. ॥11॥

· · ·

[ Sutra 12 ]

ज्ञानशिखिनो ज्ञाननिष्ठा ज्ञानयज्ञोपवीतिनः । ज्ञानमेव परं तेषां पवित्रं ज्ञानमीरितम् ॥12॥

jñānaśikhino jñānaniṣṭhā jñānayajñopavītinaḥ । jñānameva paraṃ teṣāṃ pavitraṃ jñānamīritam ॥12॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — जो ज्ञानरूपी शिखा, ज्ञान की निष्ठा और ज्ञानरूपी यज्ञोपवीत धारण करने वाले हैं, उनके लिए ज्ञान ही सर्वस्व है; क्योंकि ज्ञान को परम पवित्र कहा गया है ॥12॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Their tuft and sacred thread consist of spiritual wisdom (Jnana), they are established in Jnana; to them Jnana alone is supreme and this Jnana is declared to be sanctifying. ॥12॥

· · ·

[ Sutra 13 ]

अग्नेरिव शिखा नान्या यस्य ज्ञानमयी शिखा । स शिखीत्युच्यते विद्वान्नेतरे केशधारिणः ॥13॥

agneriva śikhā nānyā yasya jñānamayī śikhā । sa śikhītyucyate vidvānnetare keśadhāriṇaḥ ॥13॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — जिनकी अग्नि के समान तेजस्वी ज्ञानरूपी शिखा है, अन्य कोई जिनकी शिखा नहीं है, वस्तुतः वे ही शिखी (चोटी वाले) हैं, शेष तो मात्र केशधारी हैं, ऐसा विद्वान् कहते हैं ॥13॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — The wise one whose tuft consists of Jnana and no other, like the flame emanating from fire, is said to possess the (true) tuft; not the others who wear (a mass of) hair. ॥13॥

· · ·

[ Sutra 14 ]

कर्मण्यधिकृता ये तु वैदिके लौकिकेऽपि वा । ब्राह्मणाभासमात्रेण जीवन्ते कुक्षिपूरकाः । व्रजन्ते निरयं ते तु पुनर्जन्मनि जन्मनि ॥14॥

karmaṇyadhikṛtā ye tu vaidike laukike'pi vā । brāhmaṇābhāsamātreṇa jīvante kukṣipūrakāḥ । vrajante nirayaṃ te tu punarjanmani janmani ॥14॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — जो वैदिक (यज्ञादि) कर्मों अथवा लौकिक (आहार-विहार आदि) कर्मों में निरत हैं, वे तो आभास मात्र ब्राह्मण है; क्योंकि वे केवल उदर-पूर्ति के लिए जीते हैं, ऐसे लोग प्रत्येक जन्म के अन्त में नरक में जाते है (अधवा संसार के इस जन्म-मृत्यु रूपी नरक में विविध कष्ट सहते हैं) ॥14॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Those who are immersed in activities, whether Vedic (ritual) or worldly actions live as Brahmanas in name only, filling their bellies. They come to grief and have rebirth again and again. ॥14॥

· · ·

[ Sutra 15 ]

वामांसदक्षकट्यन्तं ब्रह्मसूत्रं तु सव्यतः । अन्तर्बहिरवात्यर्थं तत्त्वतन्तुसमन्वितम् । नाभ्यादिब्रह्मरन्ध्रान्तप्रमाणं धारयेत्सुधीः ॥15॥

vāmāṃsadakṣakaṭyantaṃ brahmasūtraṃ tu savyataḥ । antarbahiravātyarthaṃ tattvatantusamanvitam । nābhyādibrahmarandhrāntapramāṇaṃ dhārayetsudhīḥ ॥15॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — सुधी (विद्वान्) के लिए उचित है कि वह बाँयें कन्धे से दाहिनी कमर पर्यन्त ब्रह्मसूत्र (यज्ञोपवीत) धारण करे । यह तो बाह्य यज्ञोपवीत की बात हुई, इसी प्रकार अन्तर में परमतत्त्व रूप तन्तु ( धागे) से निर्मित ब्रह्मसूत्र नाभि से ब्रह्मरन्ध्र पर्यन्त यथा प्रमाण (परिमाण) धारण करे ॥15॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — The sacred thread hanging from the left shoulder to the right hip is contrariwise (to liberation). The wise shall wear (i.e. possess) true knowledge which is rooted in consciousness, having threads in the form of true principles (tattvas) and extending from the navel to the tip of the aperture in the crown of the head (Brahmarandhra). ॥15॥

· · ·

[ Sutra 16 ]

तेभिर्धार्यमिदं सूत्रं त्र्कियाङ्गं तन्तुनिर्मितम् । शिखा ज्ञानमयी यस्य उपवीतं च तन्मयम् । ब्राह्मण्यं सकलं तस्य नेतरेषां तु किंचन ॥16॥

tebhirdhāryamidaṃ sūtraṃ trkiyāṅgaṃ tantunirmitam । śikhā jñānamayī yasya upavītaṃ ca tanmayam । brāhmaṇyaṃ sakalaṃ tasya netareṣāṃ tu kiṃcana ॥16॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — इस प्रकार परमतत्त्व रूपी तन्तु से निर्मित विविध क्रियाओं के अङ्ग रूप इस ब्रह्मसूत्र को धारण करना चाहिए । जिसकी शिखा और यज्ञोपवीत ज्ञानमय होते हैं, उसके लिए सब कुछ ब्रह्ममय है, उसके अतिरिक्त कुछ नहीं है ॥16॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — This sacred thread which forms part of ritual and made of (cotton) threads is to be worn by them (i.e. the ignorant). He whose tuft consists of wisdom as also his sacred thread has all the (true) characteristics of a Brahmana; others have none at all. ॥16॥

· · ·

[ Sutra 17 ]

इदं यज्ञोपवीतं तु परमं यत्परायणम् । विद्वान्यज्ञोपवीती संधारयेद्यः स मुक्तिभाक् ॥17॥

idaṃ yajñopavītaṃ tu paramaṃ yatparāyaṇam । vidvānyajñopavītī saṃdhārayedyaḥ sa muktibhāk ॥17॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — जो विद्वान् इस परम तत्त्व रूपी और ब्रह्मपरायण यज्ञोपवीत को धारण करता है, वही सच्चा यज्ञोपवीती और मुक्ति का अधिकारी है ॥17॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — It is this sacred thread which is the supreme panacea. The wise one who wears this sacred thread attains liberation. ॥17॥

· · ·

[ Sutra 18 ]

बहिरन्तश्चोपवीती विप्रः संन्यस्तुमर्हति । एकयज्ञोपवीती तु नैव संन्यस्तुमर्हति ॥18॥

bahirantaścopavītī vipraḥ saṃnyastumarhati । ekayajñopavītī tu naiva saṃnyastumarhati ॥18॥

— Translation from Aurovindo (Hindi)

Para-Brahma Upanishad (Part 2)

— जो बाहर और अन्दर दोनों प्रकार से यज्ञोपवीत धारण करता है, वही विप्र वस्तुतः संन्यास का अधिकारी है अर्थात् बाह्य यज्ञोपवीत धारण कर लौकिक-वैदिक कर्मों को विधिवत् सम्पन्न करते हुए आन्तरिक यज्ञोपवीत द्वारा जिसके अन्दर ब्रह्मतत्त्व जिज्ञासा से वैराग्य वृत्ति उत्पन्न हो गई हो, वही संन्यास का अधिकारी है । केवल एक (बाह्य) यज्ञोपवीत धारण करने वाला विप्र संन्यास का अधिकारी नहीं है ॥18॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — That learned Brahmana is entitled to renunciation who has the sacred thread both within and without; but the one having one (i.e. the external one) alone is never entitled to renunciation. ॥18॥

· · ·

[ Sutra 19 ]

तस्मात्सर्वप्रयत्लेन मोक्षापेक्षी भवेद्यतिः । बहिःसूत्रं परित्यज्य स्वान्तःसूत्रं तु धारयेत् ॥19॥

tasmātsarvaprayatlena mokṣāpekṣī bhavedyatiḥ । bahiḥsūtraṃ parityajya svāntaḥsūtraṃ tu dhārayet ॥19॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — इसलिए यति को चाहिए कि वह सभी प्रयत्नों से मोक्षापेक्षी (मुमुक्षु) बने तथा बाह्यसूत्र का परित्याग करके अपने अन्दर सूत्र को धारण करे ॥19॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Hence by all effort the ascetic shall long for liberation. Discarding the external thread he shall wear the internal sutra within himself. ॥19॥

· · ·

[ Sutra 20 ]

बहि:प्रपञ्चशिखोपवीतित्वमनादृत्य प्रणवहंसशिखोपवीतित्वमवलम्ब्य मोक्षसाधनं कुर्यादित्याह भगवाञ्छौनक इत्युपनिषत् ॥20॥

bahi:prapañcaśikhopavītitvamanādṛtya praṇavahaṃsaśikhopavītitvamavalambya mokṣasādhanaṃ kuryādityāha bhagavāñchaunaka ityupaniṣat ॥20॥

— Translation from Aurovindo (Hindi) — (अन्त में) भगवान् शौनक ने कहा कि बाहरी प्रपञ्चमय शिखा और यज्ञोपवीत का परित्याग करके प्रणव हंस (ॐकार ब्रह्म) रूपी शिखा तथा यज्ञोपवीत का अवलम्बन लेकर मोक्ष के लिए प्रयत्न करे । ऐसी यह रहस्यमयी विद्या है ॥20॥

— Translation from Prof. A. A. Ramanathan — Disregarding the external phenomenal world, tuft and sacred thread he shall hold on to the tuft and sacred thread in the form of the sacred syllable (Pranava) and Brahman (Hamsa) and thus equip himself for liberation. Thus declared the revered sage Saunaka. Thus (ends) the Upanishad. ॥20॥