13. त्रयोदशः खण्डः
त्रयोदशः खण्डः
Verse १
बाल्येन तिष्ठासेद्वालस्वभावोऽसङ्गो निरवद्यो मौनेन पाण्डित्येन निरवधिकारतयोपलभ्येत कैवल्यमुक्तं निगमनं प्रजापतिरुवाच महत्पदं ज्ञात्वा वृक्षमूले वसेत कुचेलोऽसहाय एकाकी समाधिस्थ आत्मकाम आप्तकामो निष्कामो जीर्णकामो हस्तिनि सिंहे दंशे मशके नकुले सर्पराक्षसगन्धर्वे मृत्यो रूपाणि विदित्वा न बिभेति कुतश्चनेति वृक्षमिव तिष्ठासेच्छिद्यमानोऽपि न कुप्येत नै कम्पेतोत्पलमिव तिष्ठासेच्छिद्यमानोऽपि न कुप्येत न कम्पेताकाशमिव तिष्ठासेच्छिद्यमानोऽपि न कुप्येत न कम्पेत सत्येन तिष्ठासेत्सत्योऽयमात्मा ।।
bālyena tiṣṭhāsedvālasvabhāvo'saṅgo niravadyo maunena pāṇḍityena niravadhikāratayopalabhyeta kaivalyamuktaṃ nigamanaṃ prajāpatiruvāca mahatpadaṃ jñātvā vṛkṣamūle vaseta kucelo'sahāya ekākī samādhistha ātmakāma āptakāmo niṣkāmo jīrṇakāmo hastini siṃhe daṃśe maśake nakule sarparākṣasagandharve mṛtyo rūpāṇi viditvā na bibheti kutaścaneti vṛkṣamiva tiṣṭhāsecchidyamāno'pi na kupyeta nai kampetotpalamiva tiṣṭhāsecchidyamāno'pi na kupyeta na kampetākāśamiva tiṣṭhāsecchidyamāno'pi na kupyeta na kampeta satyena tiṣṭhāsetsatyo'yamātmā ।।
In the midst of the heart, is a mass of red flesh in which is the Dahara of Lotus (in shape), blossoming in many ways like lily - there are ten holes in the heart where the vital airs are established. 2. When the (Jiva) is connected with Prana, then he sees rivers and cities of many kinds; when with Vyana, he sees Devas and Rishis; with Apana, Yakshas etc.; with Udana, the celestial worlds, gods, Skanda and Jayanta; with Samana, wealth also; with Vairambha (Prana) sees what is seen, heard, eaten and not eaten, visible and invisible. 3. Then these Nadis become hundred; from these, branch out seventy two thousand Nadis, in which the self sleeps and makes noises, in the second sheath he sleeps and sees this world and the other, hears all sounds - this they call clarity. Prana defends the body. The Nadis are filled with green, blue, yellow, red and white blood. 4. This Dahara lotus is blooming in many ways like a lily and like hair, so also the Nadis are placed in the heart. The divine self sleeps in the great sheath when there are no desires, no sleep even, there are no Devas or their worlds, Yagas, Mother, Father, kinsmen, no thieves or Brahmana-killer. All this is water - Again by the same path, he returns to wakefulness, this Samraj.
(ज्ञानी के लिए) बाल्यकाल में ही सदैव बने रहने की कामना करना, बालकों जैसे स्वभाव वाला, असंग (आसक्ति रहित) रहना एवं निरवद्य (बिना दोष के) रहना, मौन रहना तथा पाण्डित्य को प्राप्त करना, अवधि रहित (वर्णाश्रम आदि से परे रहने वाले) अधिकार को प्राप्त करना, यही अन्तिम कैवल्य स्थिति बतलायी गयी है। प्रजापति ने कहा कि श्रेष्ठ पद को जान लेने के बाद वृक्षों के नीचे निवास करना, जीर्ण वस्त्रों को धारण करना, किसी की भी सहायता न प्राप्त करना तथा एकाकी ही समाधि अवस्था में लीन रहना चाहिए। इस तरह से पुरुष आत्मा को प्राप्त करने की इच्छा वाला, पूर्णकाम एवं कामनाओं से रहित होता है। उस पुरुष की समस्त इच्छाएँ जीर्ण-शीर्ण हो जाती हैं। फिर वह पुरुष हाथी, सिंह, डाँस, मच्छर, न्यौला, सर्प, राक्षस या गन्धर्व आदि में मृत्यु का रूप समझकर किसी से भी भयभीत नहीं होता। वृक्ष की भाँति स्थिर रहने की कामना करता रहता है। उसे यदि कोई काटकर नष्ट कर दे, तब भी वह क्रोधरहित रहता है, कम्पायमान नहीं होता, कमल की तरह निर्लिप्त रहना चाहता है। अस्त्र-शस्त्रादि से छेदा भी जाये, तब भी क्रोधित न हो, अपनी जगह पर स्थिर रहकर आकाश की तरह से वह (निर्लिप्त) रहना चाहता है। छिन्न-भिन्न कर देने पर क्रोधित न हो, कंपित न हो, सदैव सत्य के प्रति आरूढ़ रहना चाहता है। यही आत्मा का सत्य रुप है ॥
Verse २
सर्वेषामेव गन्धानां पृथिवी हृदयं सर्वेषामेव रसानामापो हृदयं सर्वेषामेव रूपाणां तेजो हृदयं सर्वेषामेव स्पर्शानां वायुर्हृदयं सर्वेषामेव शब्दानामाकाशं हृदयं सर्वेषामेव गतीनामव्यक्तं हृदयं सर्वेषामेव सत्त्वानां मृत्युर्हृदयं मृत्युर्वै परे देव एकीभवतीति परस्तान्न सन्नासन्न सदसदित्येतन्निर्वाणानुशासनमिति वेदानुशासनमिति वेदानुशासनम्॥
sarveṣāmeva gandhānāṃ pṛthivī hṛdayaṃ sarveṣāmeva rasānāmāpo hṛdayaṃ sarveṣāmeva rūpāṇāṃ tejo hṛdayaṃ sarveṣāmeva sparśānāṃ vāyurhṛdayaṃ sarveṣāmeva śabdānāmākāśaṃ hṛdayaṃ sarveṣāmeva gatīnāmavyaktaṃ hṛdayaṃ sarveṣāmeva sattvānāṃ mṛtyurhṛdayaṃ mṛtyurvai pare deva ekībhavatīti parastānna sannāsanna sadasadityetannirvāṇānuśāsanamiti vedānuśāsanamiti vedānuśāsanam॥
The heart of all smells is Earth, of tastes water, of forms fire, of touchless air, of sounds ether. Avyakta is the heart of all movements, Mrityu of all Sattvas (living beings). Death indeed becomes one with the supreme Deity. Beyond it there is neither being nor non-being nor their combination - this is the doctrine of Nirvana of the Vedas.
समस्त गन्धों का हृदय पृथ्वी है, सभी तरह के रसों का हृदय जल है, समस्त रूपों का हृदय तेज (प्रकाश) है, सभी स्पर्शों का हृदय वायु है, सभी प्रकार के शब्दों का हृदय आकाश है, समस्त गतियों का हृदय अव्यक्त (प्रकृति) है, सभी तरह के सत्त्वों (प्राणियों) का हृदय मृत्यु है तथा वह मृत्यु परमादिदेव परमात्मतत्त्व में एक रूप होकर रहता है। इसके बाद न सत् है, न असत् है और न ही सदसत् है। इस तरह यह मोक्ष का उपदेश है, यही वेदों की शिक्षा है, वेदों का अनुशासन है॥