Books / Maitraya Upanishad

3. तृतीयोऽध्यायः

तृतीयोऽध्यायः

Verse १

अहमस्मि परश्चास्मि ब्रह्मास्मि प्रभवोऽस्म्यहम्। सर्वलोकगुरुश्चास्मि सर्वलोकेऽस्मि सोऽस्म्यहम्॥

ahamasmi paraścāsmi brahmāsmi prabhavo'smyaham। sarvalokaguruścāsmi sarvaloke'smi so'smyaham॥

I am I, I am the other (the supreme one), I am Brahman, I am the source (of all), I am also the Guru of all the worlds, I am all the worlds, That I am.

(अन्तः स्थित ब्रह्म) मैं हूँ और (बाह्य स्थित) पर (ब्रह्म) भी मैं ही हूँ, मैं ब्रह्म हूँ, उत्पत्ति हूँ, समस्त लोकों का गुरु हूँ और सभी लोकों में जो भी कुछ है, वह मैं ही हूँ॥


Verse २

अहमेवास्मि सिद्धोऽस्मि शुद्धोऽस्मि परमोऽस्म्यहम्। अहमस्मि सदासोऽस्मि नित्योऽस्मि विमलोऽस्म्यहम्॥

ahamevāsmi siddho'smi śuddho'smi paramo'smyaham। ahamasmi sadāso'smi nityo'smi vimalo'smyaham॥

I alone am, I have attained perfection, I am pure, I am the supreme, I remain always, I am He, I am eternal, I am pure.

मैं ही सिद्ध हूँ, मैं ही शुद्ध हूँ तथा परम तत्त्व भी मैं ही हूँ। मैं सदैव (विद्यमान रहता ) हूँ, मैं नित्य हूँ एवं मलरहित भी मैं ही हूँ ॥


Verse ३

विज्ञानोऽस्मि विशेषोऽस्मि सोमोऽस्मि सकलोऽस्म्यहम्। शुभोऽस्मि शोकहीनोऽस्मि चैतन्योऽस्मि समोऽस्म्यहम् ॥

vijñāno'smi viśeṣo'smi somo'smi sakalo'smyaham। śubho'smi śokahīno'smi caitanyo'smi samo'smyaham ॥

I am the true knowledge (Vijnana), I am the special one, I am Soma, I am the all. I am the auspicious one, I am free from sorrow, I am consciousness, I am the impartial one.

मैं विशिष्ट ज्ञान सम्पन्न हूँ, मैं विशेष हूँ, सोम मैं हूँ, सभी कुछ मैं ही हूँ। मैं शुभ हूँ, शोकरहित हूँ, सम हूँ तथा चैतन्य भी मैं ही हूँ ॥


Verse ४

मानावमानहीनोऽस्मि निर्गुणोऽस्मि शिवोऽस्म्यहम्। द्वैताद्वैतविहीनोऽस्मि द्वन्द्वहीनोऽस्मि सोऽस्म्यहम्॥

mānāvamānahīno'smi nirguṇo'smi śivo'smyaham। dvaitādvaitavihīno'smi dvandvahīno'smi so'smyaham॥

I am devoid of honour and dishonour, I am without attributes, I am Shiva, I am free from duality and non-duality, I am free from the pairs (of opposites), I am He.

मैं मान एवं अपमान से रहित हूँ, निर्गुण (गुणरहित) हूँ, मैं ही शिव हूँ, द्वैत एवं अद्वैत के भाव से रहित हूँ, सुख तथा दुःख आदि द्वन्द्वों से रहित हूँ तथा वह (ब्रह्म) मैं ही हूँ॥


Verse ५

भावाभावविहीनोऽस्मि भासाहीनोऽस्मि भास्म्यहम्। शून्याशून्यप्रभावोऽस्मि शोभनाशोभनोऽस्म्यहम् ॥

bhāvābhāvavihīno'smi bhāsāhīno'smi bhāsmyaham। śūnyāśūnyaprabhāvo'smi śobhanāśobhano'smyaham ॥

I am devoid of being and non-being, I am beyond speech, I am effulgence, I am the power of the void and the non-void and I am the auspicious and the inauspicious (i.e. beyond both of them).

भाव-अभाव अर्थात् उत्पत्ति और विनाश से परे हूँ। भासा (प्रकाश) से अलग हूँ, किन्तु प्रकाश भी मैं ही हूँ। मैं शून्य और अशून्य रूप हूँ तथा मैं ही सुन्दर और असुन्दर भी हूँ॥


Verse ६

तुल्यातुल्यविहीनोऽस्मि नित्यः शुद्धः सदाशिवः। सर्वासर्वविहीनोऽस्मि सात्त्विकोऽस्मि सदास्म्यहम्॥

tulyātulyavihīno'smi nityaḥ śuddhaḥ sadāśivaḥ। sarvāsarvavihīno'smi sāttviko'smi sadāsmyaham॥

I am devoid of the equal and the unequal, eternal, pure, ever auspicious; I am free of all and the non-all, I am the righteous and I ever remain.

तुल्य-अतुल्य अर्थात् समता एवं विषमता से रहित हूँ, नित्य हूँ, शुद्ध हूँ एवं सदाशिव हूँ। मैं सर्व-असर्व की कल्पना से रहित हूँ, सात्त्विक हूँ और मैं सदैव (विद्यमान रहने वाला) हूँ॥


Verse ७

एकसंख्याविहीनोऽस्मि द्विसंख्यावानहं न च। सदसद्भेदहीनोऽस्मि संकल्परहितोऽस्म्यहम्॥

ekasaṃkhyāvihīno'smi dvisaṃkhyāvānahaṃ na ca। sadasadbhedahīno'smi saṃkalparahito'smyaham॥

I am beyond the number one and I am beyond the number two as well. I am above the distinction of good and bad and I am devoid of ideation.

मैं एक संख्या विहीन (अद्वैतरहित) और दो संख्या रहित (द्वैतरहित) हूँ, सत् और असत् के भेद से रहित हूँ तथा मैं संकल्प से रहित हूँ ॥


Verse ८

नानात्मभेदहीनोऽस्मि ह्यखण्डानन्दविग्रहः।नाहमस्मिन चान्योऽस्मि देहादिरहितोऽस्म्यहम्॥

nānātmabhedahīno'smi hyakhaṇḍānandavigrahaḥ।nāhamasmina cānyo'smi dehādirahito'smyaham॥

I am free from the distinction of many souls, being of the form of unalloyed bliss. I am not (existent as an entity), I am not another, I am devoid of the body etc.,

मैं विविधता से रहित तथा अखण्ड आनन्द स्वरूप हूँ। न मैं (अहं रूप) हूँ और अन्य भी नहीं हूँ। मैं शरीरादि से रहित हूँ॥


Verse ९

आश्रयाश्रयहीनोऽस्मि आधाररहितोऽस्म्यहम्। बन्धमोक्षादिहीनोऽस्मि शुद्धब्रह्मास्मि सोऽस्म्यहम्॥

āśrayāśrayahīno'smi ādhārarahito'smyaham। bandhamokṣādihīno'smi śuddhabrahmāsmi so'smyaham॥

I am free from the concept of substratum and that of the object resting on it; I am devoid of a prop. I am above captivity and liberation, I am the pure Brahman, I am He.

मैं आश्रय निराश्रय से रहित हूँ, मैं आधार रहित हूँ, बन्ध एवं मोक्ष से भी रहित हूँ तथा मैं ही शुद्ध ब्रह्म स्वरूप हूँ ॥


Verse १०

चित्तादिसर्वहीनोऽस्मि परमोऽस्मि परात्परः। सदा विचाररूपोऽस्मि निर्विचारोऽस्मि सोऽस्म्यहम् ॥

cittādisarvahīno'smi paramo'smi parātparaḥ। sadā vicārarūpo'smi nirvicāro'smi so'smyaham ॥

I am devoid of all things such as the mind, I am the supreme, greater than the great. I am always of the form of investigation, I am free from investigation. I am He.

मैं चित्त आदि सभी से रहित हूँ, मैं परात्पर (ब्रह्म) हूँ। मैं सर्वदा विचार रूप हँ. साथ ही विचार से परे भी हूँ॥


Verse ११

अकारोकाररूपोऽस्मि मकारोऽस्मि सनातनः। ध्यातृध्यानविहीनोऽस्मि ध्येयहीनोऽस्मि सोऽस्म्यहम्॥

akārokārarūpo'smi makāro'smi sanātanaḥ। dhyātṛdhyānavihīno'smi dhyeyahīno'smi so'smyaham॥

I am of the form of the letter 'a' and 'u' and I am the letter 'm' which (as Om) is eternal. I am free from meditation and being a meditator, I am beyond the object of meditation, I am He.

‘अकार’, ‘उकार’ एवं ‘मकार’ रूप सनातन मैं ही हूँ। मैं ध्याता, ध्यान एवं ध्येय से परे भी हूँ॥


Verse १२

सर्वत्रपूर्णरूपोऽस्मि सच्चिदानन्दलक्षणः । सर्वतीर्थस्वरूपोऽस्मि परमात्माम्यहं शिवः ॥

sarvatrapūrṇarūpo'smi saccidānandalakṣaṇaḥ । sarvatīrthasvarūpo'smi paramātmāmyahaṃ śivaḥ ॥

I am of the form which fills everything, possessing the characteristics of Existence, Consciousness and Bliss. I am of the form of all holy places, I am the supreme Atman, I am Shiva.

मैं सर्वत्र पूर्णरूप हूँ, सच्चिदानन्द के लक्षणों से युक्त हूँ। सम्पूर्ण तीर्थों का स्वरूप भी मैं हूँ और परमात्म स्वरूप कल्याणकारी भगवान् शिव भी मैं ही हूँ॥


Verse १३

लक्ष्यालक्ष्यविहीनोऽस्मि लयहीनरसोऽस्म्यहम्। मातृमानविहीनोऽस्मि मेयहीनः शिवोऽस्म्यहम्॥

lakṣyālakṣyavihīno'smi layahīnaraso'smyaham। mātṛmānavihīno'smi meyahīnaḥ śivo'smyaham॥

I am devoid of aim and non-aim and I am the bliss 9rasa0 which has no extinction. I am beyond measurer and measure and the thing measured; I am Shiva.

मैं लक्ष्य एवं अलक्ष्य से विहीन हूँ तथा लय न होने वाला रस स्वरूप हूँ। मैं ही प्रमाण, प्रमेय और प्रमाता से रहित तथा मैं ही शिव स्वरूप हूँ॥


Verse १४

न जगत्सर्वद्रष्टास्मि नेत्रादिरहितोऽस्म्यहम्। प्रवृद्धोऽस्मि प्रबुद्धोस्मि प्रसन्नोऽस्मि हरोऽस्म्यहम्॥

na jagatsarvadraṣṭāsmi netrādirahito'smyaham। pravṛddho'smi prabuddhosmi prasanno'smi haro'smyaham॥

I am not the world, I witness all and I am devoid of eyes, etc., I am immense, I am awake, I am serene and I am Hara (Shiva).

मैं इस संसार का सर्वद्रष्टा नहीं हूँ। मैं आँख आदि समस्त इन्द्रियों से रहित हूँ। मैं ही वृद्धि को प्राप्त करता हुआ, ज्ञानवान्, प्रसन्न एवं हर (पापों को हरने वाला) हूँ॥


Verse १५

सर्वेन्द्रियविहीनोऽस्मि सर्वकर्मकृदप्यहम्। सर्ववेदान्ततृप्तोऽस्मि सर्वदा सुलभोऽस्म्यहम्॥

sarvendriyavihīno'smi sarvakarmakṛdapyaham। sarvavedāntatṛpto'smi sarvadā sulabho'smyaham॥

I am devoid of all the senses and I do all actions. I am the (object of) satisfaction to all the Upanishads, I am always easily accessible (to the devoted).

मैं सभी इन्द्रियों से रहित हूँ, तब भी समस्त कर्म करने वाला मैं स्वयं ही हूँ। समस्त वेदान्त द्वारा सर्वदा तृप्त एवं सर्व सुलभ मैं ही हूँ॥


Verse १६

मुदितामुदिताख्योऽस्मि सर्वमौनफलोऽस्म्यहम्। नित्यचिन्मात्ररूपोऽस्मि सदा सच्चिन्मयोऽस्म्यहम्॥

muditāmuditākhyo'smi sarvamaunaphalo'smyaham। nityacinmātrarūpo'smi sadā saccinmayo'smyaham॥

I am joy (to the devoted) and sorrow (to the careless), I am the friend of all silence. I am always of the form of consciousness and I am always of the form of Existence and Consciousness.

मैं आनन्द एवं शोक रूप हूँ, सर्वदा मौन रहने का फल रूप हूँ। नित्य चिद् रूप हूँ तथा मैं ही सच्चिद् रूप भी हूँ॥


Verse १७

यत्किंचिदपि हीनोऽस्मि स्वल्पमप्यति नास्म्यहम्। हृदयग्रन्थिहीनोऽस्मि हृदयाम्बुजमध्यगः ॥

yatkiṃcidapi hīno'smi svalpamapyati nāsmyaham। hṛdayagranthihīno'smi hṛdayāmbujamadhyagaḥ ॥

I am not devoid of even the least, nor am I a little. I am without the knot of the heart (i.e. partiality due to affection) and I abode in the midst of the lotus of the heart.

जो कुछ भी है, मैं उससे रहित हूँ, मैं अति अल्प और अत्यधिक भी नहीं हूँ। (मैं) हृदय की ग्रन्थि से रहित हूँ तथा हृदय कमल के मध्य में रहने वाला भी हूँ॥


Verse १८

षड्विकारविहीनोऽस्मि षट्कोशरहितोऽस्म्यहम्। अरिषड्वर्गमुक्तोऽस्मि अन्तरादन्तरोऽस्म्यहम्॥

ṣaḍvikāravihīno'smi ṣaṭkośarahito'smyaham। ariṣaḍvargamukto'smi antarādantaro'smyaham॥

I am devoid of the six changes (of birth, etc.,), I am without the six sheaths (the gross material body, etc.,); I am free from the group of six (internal) enemies (passions, etc.,) and I am the witness, being the supreme God.

मैं (जन्म, अप्तित्व, विपरिणमन, विकास, अपक्षय और विनाश) छः विकारों से रहित, चर्म आदि छः कोशों (चर्म, मांस, रक्त, नाड़ी, मेद और मज्जा) से रहित तथा काम, क्रोधादि षड् रिपुओं से हीन हूँ और नितान्त अन्तः स्थान में रहने वाला हूँ॥


Verse १९

देशकालविमुक्तोऽस्मि दिगम्बरसुखोऽस्म्यहम्। नास्ति नास्ति विमुक्तोऽस्मि नकाररहितोऽस्म्यहम्॥

deśakālavimukto'smi digambarasukho'smyaham। nāsti nāsti vimukto'smi nakārarahito'smyaham॥

I am free of space and time, I am the bliss of the principal unclad sages, I am beyond 'there is' and 'there is not' and I am devoid of all negation (i.e. I am pure Existence without a counterpart).

मैं देश और काल से रहित हूँ, दिगम्बर एवं आनन्द स्वरूप हूँ। यह नहीं है, यह नहीं है-इससे मैं मुक्त हूँ अर्थात् मैं अभावशून्य हूँ तथा ‘नकार’ से रहित भी मैं ही हूँ॥


Verse २०

अखण्डाकाशरूपोऽस्मि ह्यखण्डाकारमस्म्यहम्। प्रपञ्चमुक्तचित्तोस्मि प्रपञ्चरहितोऽस्म्यहम्॥

akhaṇḍākāśarūpo'smi hyakhaṇḍākāramasmyaham। prapañcamuktacittosmi prapañcarahito'smyaham॥

I am of the form of unbroken ether and I am of omnipresent form. I am the mind (chitta) free from the phenomenal world and I am devoid of the phenomenal world.

मैं अखण्ड आकाश स्वरूप हूँ, अखण्डाकार भी मैं ही हूँ, मैं सांसारिक प्रपञ्चों से परे चित्त वाला हूँ। तथा संसार प्रपञ्चादि से रहित हूँ॥


Verse २१

सर्वप्रकाशरूपोऽस्मि चिन्मात्रज्योतिरस्म्यहम्। कालत्रयविमुक्तोऽस्मि कामादिरहितोऽस्म्यहम्॥

sarvaprakāśarūpo'smi cinmātrajyotirasmyaham। kālatrayavimukto'smi kāmādirahito'smyaham॥

I am of the form of all effulgence, I am the effulgence of pure consciousness. I am beyond the three durations (past, present and future) and I am free from passion, etc.

मैं सर्वप्रकाश स्वरूप हूँ तथा चैतन्य रूपी ज्योति भी मैं ही हूँ। तीनों कालों से परे अर्थात् मुक्त हूँ एवं मैं काम-क्रोधादि से रहित हूँ॥


Verse २२

कायिकादिविमुक्तोऽस्मि निर्गुणः केवलोऽस्म्यहम्। मुक्तिहीनोऽस्मि मुक्तोऽस्मि मोक्षहीनोऽस्म्यहं सदा ॥

kāyikādivimukto'smi nirguṇaḥ kevalo'smyaham। muktihīno'smi mukto'smi mokṣahīno'smyahaṃ sadā ॥

I am above the body and its dweller and I am unique, devoid of attributes. I am beyond liberation, I am liberated and I am always devoid of final emancipation.

मैं देह-अदेह (शरीर-अशरीर) से मुक्त हूँ, निर्गुण हूँ तथा मैं केवल एक हूँ। मुक्ति रहित होते हुए भी | मुक्त हूँ तथा मैं सदैव मोक्षरहित हूँ॥


Verse २३

सत्यासत्यादिहीनोऽस्मि सन्मात्रान्नास्म्यहं सदा। गन्तव्यदेशहीनोऽस्मि गमनादिविवर्जितः ॥

satyāsatyādihīno'smi sanmātrānnāsmyahaṃ sadā। gantavyadeśahīno'smi gamanādivivarjitaḥ ॥

I am above truth and untruth, I am always nothing other than pure Existence. I am not obliged to go to any place, being free of movement, etc.

(मैं) सत्य-असत्य से रहित हूँ, केवल मैं ही सत्य स्वरूप से (भिन्न) सभी कालों में नहीं हूँ। मैं गमनागमन से रहित हूँ अर्थात् मुझे कहीं जाना अथवा न जाना नहीं है एवं मेरा गन्तव्य (जाने का स्थान) भी नहीं है॥


Verse २५

यः शृणोति सकृद्वापि ब्रह्मैव भवति स्वयमित्युपनिषत् ॥

yaḥ śṛṇoti sakṛdvāpi brahmaiva bhavati svayamityupaniṣat ॥

I am always equanimous, I am quiescence, the greatest being (Purushottama); one who has his own experience thus is without doubt myself. He who listens to this (experience) even once (with supreme faith) becomes himself (i.e. becomes merged into) Brahman. Thus (ends) the Upanishad.

जो (मनुष्य) एक बार भी इस (मैत्रेयी) उपनिषद् का श्रवण करता है, वह स्वयं ब्रह्म ही हो जाता है। ऐसी ही यह उपनिषद् है॥


Verse २४

सर्वदा समरूपोऽस्मि शान्तोऽस्मि पुरुषोत्तमः । एवं स्वानुभवो यस्य सोऽहमस्मि न संशयः ॥ २४

sarvadā samarūpo'smi śānto'smi puruṣottamaḥ । evaṃ svānubhavo yasya so'hamasmi na saṃśayaḥ ॥ 24

Om! Let my limbs and speech, Prana, eyes, ears, vitality And all the senses grow in strength. All existence is the Brahman of the Upanishads. May I never deny Brahman, nor Brahman deny me. Let there be no denial at all: Let there be no denial at least from me. May the virtues that are proclaimed in the Upanishads be in me, Who am devoted to the Atman; may they reside in me. Om! Let there be Peace in me! Let there be Peace in my environment! Let there be Peace in the forces that act on me!

(मैं) सर्वदा समरूष एवं शान्त परमात्मा (पुरुषोत्तम) हूँ। जिसका इस प्रकार से स्वानुभव है, वह (ब्रह्म) निश्चित ही मैं हूँ। इसमें किसी भी तरह का संशय नहीं है॥