Books / Maitraya Upanishad

2. द्वितीयोऽध्यायः

द्वितीयोऽध्यायः

Verse १

अथ भगवान्मैत्रेयः कैलासं जगाम तं गत्वोवाच भो भगवन्परमतत्त्वरहस्यमनुब्रूहीति। स होवाच महादेवः । देहो देवालयः प्रोक्तः स जीवः केवल:शिवः । त्यजेदज्ञाननिर्माल्यं सोऽहं-भावेन पूजयेत् ॥

atha bhagavānmaitreyaḥ kailāsaṃ jagāma taṃ gatvovāca bho bhagavanparamatattvarahasyamanubrūhīti। sa hovāca mahādevaḥ । deho devālayaḥ proktaḥ sa jīvaḥ kevala:śivaḥ । tyajedajñānanirmālyaṃ so'haṃ-bhāvena pūjayet ॥

Then the revered sage Maitreya went to Kailasa. Approaching him (the Lord) he said: 'Lord, expound to me the secret of the supreme Truth'. The great god said to him:

एक बार भगवान् मैत्रेय कैलास पर्वत पर गये। वहाँ जाकर महादेव जी से उन्होंने कहा- ‘हे भगवन्! मुन्ने परम तत्त्व का रहस्य बताने की कृपा करें।’ महादेव जी ने कहा- ‘शरीर देवालय है तथा उसमें रहने वाला जीव ही केवल शिव-परमात्मा है।’ अतः अज्ञान रूप निर्माल्य को (पुरानी (बासी) माला की तरह से) छोड़ देना चाहिए तथा परमात्मा मैं ही हूँ. ऐसा समझकर ही उसकी पूजा करनी चाहिए ॥


Verse २

अभेददर्शनं ज्ञानं घ्यानं निर्विषयं मनःस्नानं मनोमलत्यागः शौचमिन्द्रियनिग्रहः ॥

abhedadarśanaṃ jñānaṃ ghyānaṃ nirviṣayaṃ manaḥsnānaṃ manomalatyāgaḥ śaucamindriyanigrahaḥ ॥

The body is said to be the temple; the individual Self (Jiva) is Shiva alone. One should discard the faded flowers in the form of spiritual ignorance and worship God (with the conviction) 'He and I are one'.

जीव तथा ब्रह्म एक है,ऐसा मानना ही ज्ञान है और मन को विषयों से अलग रखना ही ध्यान है, मन के मैल को छुड़ाना ही स्नान तथा इन्द्रियों को वश में रखना ही पवित्रता है ॥


Verse ३

ब्रह्मामृतं पिबेद्भैक्षमाचरेद्देहरक्षणे। वसेदेकान्तिको भूत्वा चैकान्ते द्वैतवर्जिते । इत्येवमाचरेद्धीमान्स एवं मुक्तिमाप्नुयात् ॥

brahmāmṛtaṃ pibedbhaikṣamācareddeharakṣaṇe। vasedekāntiko bhūtvā caikānte dvaitavarjite । ityevamācareddhīmānsa evaṃ muktimāpnuyāt ॥

True knowledge consists of seeing non-different (in all); deep meditation consists of the mind freed from thinking on sensory objects; bathing is the removal of impurity in the mind and cleansing consists of controlling the senses.

ब्रहारूपी अमृत का पान करना, शरीर रक्षा के उद्देश्य से ही भिक्षा माँगना, स्वयं अकेला रहकर एकान्त में निवास करना, इस प्रकार से जीवनयापन करता हुआ ज्ञानवान् मनुष्य मुक्ति को प्राप्त करता है ॥


Verse ४

जातं मृतमिदं देहं मातापितृमलात्मकम्। सुखदुःखालयामेध्यं स्पृष्ट्वा स्नानं विधीयते ॥

jātaṃ mṛtamidaṃ dehaṃ mātāpitṛmalātmakam। sukhaduḥkhālayāmedhyaṃ spṛṣṭvā snānaṃ vidhīyate ॥

He should imbibe the nectar, Brahman, go about for alms to preserve the body, and becoming devoted to the one (Brahman) live in the solitary place of oneness free from duality. Thus should a wise man spend his life; he alone will attain liberation.

माता पिता के मलरूप (शुक्रशोणित) से उत्पन्न, जन्म-मृत्यु वाले, सुख दु:ख के भण्डारण-रूप एवं अपवित्र इस शरीर को स्पर्श करने के पश्चात् स्नान किया जाता है ॥


Verse ५

धातुबद्धं महारोगं पापमन्दिरमधुवम्। विकाराकारविस्तीर्णं स्पृष्ट्वा स्नानं विधीयते ॥

dhātubaddhaṃ mahārogaṃ pāpamandiramadhuvam। vikārākāravistīrṇaṃ spṛṣṭvā snānaṃ vidhīyate ॥

This body is born and it has death; it has originated from the impure secretions of the mother and father; it is the abode of joy and sorrow and it is impure. Bathing in the form of discarding attachment to it is ordained when one touches it with the idea that it belongs to one.

सात धातुओं में निर्मित, महारोग से युक्त, पाप के घर की भाँति, सतत चलायमान (अस्थिर), विकारों से भरे हुए इस शरीर को स्पर्श करने के उपरान्त स्नान अवश्य करना चाहिए ॥


Verse ६

नवद्वारमलस्त्रावं सदा काले स्वभावजम्। दुर्गन्धं दुर्मलोपेतं स्पृष्ट्वा स्नानं विधीयते ॥ ६॥

navadvāramalastrāvaṃ sadā kāle svabhāvajam। durgandhaṃ durmalopetaṃ spṛṣṭvā snānaṃ vidhīyate ॥ 6॥

It is built up of primary fluids, subject to grievous maladies, abode of sinful actions, transitory and diffused with agitated feelings. Touching this body, bathing (as aforesaid) is ordained.

आँख, कान आदि नौ द्वारों से युक्त इस शरीर से सदा स्वाभाविक रीति से हर समय मल-स्रवित होता (निकलता) रहता है तथा इस मल को दुर्गन्ध से यह शरीर हमेशा परिपूर्ण रहता है, ऐसे इस दुर्गन्धयुक्त, मलिन शरीर को स्पर्श करने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए ॥


Verse ८

अहंममेति विण्मूत्रलेपगन्धादिमोचनम्। शुद्धशौचमिति प्रोक्तं मृज्जलाभ्यां तु लौकिकम्॥

ahaṃmameti viṇmūtralepagandhādimocanam। śuddhaśaucamiti proktaṃ mṛjjalābhyāṃ tu laukikam॥

It always naturally exudes at the appropriate time impure secretions through the nine apertures (eyes, ears, etc.,). Having impure matter it smells foul. Touching this, bathing (as aforesaid) is ordained.

मल, मूत्रादि दुर्गन्धयुक्त शरीर को शुद्धि तो मिट्टी एवं जल आदि से होती है; लेकिन वह सब तो लौकिक शुद्धि है। वास्तविक पवित्रता तो ‘मैं और मेरा’ का परित्याग करने से ही होती है ॥


Verse ७

मातृसूतकसंबन्धं सूतके सह जायते । मृतसूतकजं देहं स्पृष्ट्वा स्नानं विधीयते ॥

mātṛsūtakasaṃbandhaṃ sūtake saha jāyate । mṛtasūtakajaṃ dehaṃ spṛṣṭvā snānaṃ vidhīyate ॥

It is associated with the mother in impurity at birth and is born with the impurity caused by child-birth; as it is born associated with death (in due course) and the impurity caused by child birth, touching this body, bathing (as aforesaid) is ordained.

माता के सूतक से सम्बन्धित होने से मनुष्य के साथ ही सूतक भी जन्म ले लेता है तथा मरण काल का सूतक भी इस देह के साथ ही लगा रहता है। अतः शरीर का स्पर्श होने पर स्नान अवश्य करना चाहिए ॥


Verse ९

चित्तशुद्धिकरं शौचं वासनात्रयनाशनम्। ज्ञानवैराग्यमुत्तोयैः क्षालनाच्छौचमुच्यते ॥

cittaśuddhikaraṃ śaucaṃ vāsanātrayanāśanam। jñānavairāgyamuttoyaiḥ kṣālanācchaucamucyate ॥

Viewing the body as 'I' and mine is smearing oneself with faeces and urine in the place of cosmetics. Thus pure cleansing has been spoken of (in the verses above). Cleansing (the body) with mud and water is (the external one) practiced in the world.

पवित्रता चित्त का शोधन करती है और वासनाओं को नष्ट करती है; परन्तु ज्ञानरूपी मिट्टी और वैराग्य रूपी जल से प्रक्षालन के द्वारा जो पवित्रता होती है, वही वास्तविक पवित्रता है ॥


Verse १०

अद्वैतभावना भैक्षमभक्ष्यं द्वैतभावनम् । गुरुशास्रोक्तभावेन भिक्षोर्भैक्ष विधीयते ॥

advaitabhāvanā bhaikṣamabhakṣyaṃ dvaitabhāvanam । guruśāsroktabhāvena bhikṣorbhaikṣa vidhīyate ॥

Cleansing which purifies the mind consists of the destruction of the three inborn tendencies (loka-vasana, shastra-vasana and deha-vasana); (real) cleansing is said to be by washing with mud and water in the form of (true) knowledge and dispassion (Jnana and Vairagya).

अद्वैत की भावना हो वास्तव में सच्ची भिक्षावृत्ति है एवं द्वैत की भावना को अभक्ष्य वस्तु है। भिक्षुक को गुरु तथा शास्र के आदेशानुसार भिक्षा माँगनी चाहिए॥


Verse ११

विद्वान्स्वदेशमुत्सृज्य संन्यासानन्तरं स्वतः। कारागारविनिर्मुक्तचोरवद्दूरतो वसेत् ॥

vidvānsvadeśamutsṛjya saṃnyāsānantaraṃ svataḥ। kārāgāravinirmuktacoravaddūrato vaset ॥

Feeling of non-duality is the alms (which is consumed) and the feeling of duality is the thing unfit for consumption. The receiving of alms by the mendicant monk is ordained in accordance with the directions of the Guru and the scripture.

जिस तरह से चोर कैदखाने से छूटकर दूर जाकर निवास करता है, वैसे ही ज्ञानी पुरुष को संन्यास ग्रहण कर अपने देश से दूर निवास के लिए चले जाना चाहिए ॥


Verse १२

अहंकारसुतं वित्तभ्रातरं मोहमन्दिरम्। आशापत्नीं त्यजेद्यावत्तावन्मुक्तो न संशयः ॥

ahaṃkārasutaṃ vittabhrātaraṃ mohamandiram। āśāpatnīṃ tyajedyāvattāvanmukto na saṃśayaḥ ॥

After embracing renunciation of his own accord the wise man shall move away from his native place and live far away, like a thief who has been released from prison.

अहंकार रूपी पुत्र का, वित्त (धन) रूपी भाई का, मोहरूपी घर का तथा आशा रूपी पत्नी का परित्याग कर देने वाला शीघ्र ही मुक्त हो जाता है, इसमें कुछ भी संशय नहीं है ॥


Verse १३

मृता मोहमयी माता जातो बोधमयः सुतः। सूतकद्वयसंप्राप्तौ कथं संध्यामुपास्महे ॥

mṛtā mohamayī mātā jāto bodhamayaḥ sutaḥ। sūtakadvayasaṃprāptau kathaṃ saṃdhyāmupāsmahe ॥

No sooner has (the ascetic) moved away from the son of ego, the brother of wealth, the home of delusion and the wife of desires than he is liberated (from worldly bondage); there is no doubt about it.

मोहरूपी माँ मृत्यु को प्राप्त हो गयी और ज्ञानरूपी पुत्र उत्पन्न हो गया है, इस कारण मरण और जन्म के दो सूतक लगे हुए हैं, तो फिर सन्ध्या-वन्दन आदि कार्य किस प्रकार किये जा सकते हैं? ॥


Verse १४

हृदाकाशे चिदादित्यः सदा भासति भासति ।नास्तमेति न चोदेति कथं संध्यामुपास्महे ॥

hṛdākāśe cidādityaḥ sadā bhāsati bhāsati ।nāstameti na codeti kathaṃ saṃdhyāmupāsmahe ॥

How shall I perform the twilight worship (Sandhya, i.e., there is no need for it) when the mother of delusion is (just) dead and the son of true awakening is born, causing two-fold impurity? How can I perform twilight worship when the bright sun of consciousness ever shines in the sky of the heart and it never sets or rises? (i.e. there is no twilight at all and hence there is no scope for worship).

हृदयरूपी आकाश में चैतन्य रूप सूर्य सदैव प्रकाशित रहता है और फिर वह न अस्त होता है न उदय ही। तब फिर सन्ध्या किस प्रकार (कब) करे? ॥


Verse १६

असंशयवतां मुक्ति; संशयाविष्टचेतसाम्। न मुक्तिर्जन्मजन्मान्ते तस्माद्विश्वासमाप्नुयात्।॥

asaṃśayavatāṃ mukti; saṃśayāviṣṭacetasām। na muktirjanmajanmānte tasmādviśvāsamāpnuyāt।॥

The conviction, which is present from the words of the Guru that there is only one (reality) without a second, alone is the solitude (necessary for meditation) and not a monastery nor the interior of a forest.

जो मनुष्य संशयरहित हैं,वे ही मुक्ति को प्राप्त कर सकते हैं तथा जिन लोगों को संशय है, अनेक जन्मों के अन्त में भी मुक्त नहीं हो सकते। इसलिए गुरु एवं शास्र के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए।।


Verse १५

एकमेवाद्वितीयं यद्गुरोर्वाक्येन निश्चितम्। एतदेकान्तमित्युक्तं न मठो न वनान्तरम् ॥

ekamevādvitīyaṃ yadgurorvākyena niścitam। etadekāntamityuktaṃ na maṭho na vanāntaram ॥

There is liberation for those who are free from doubts; there is no emancipation even at the end of repeated births for those whose minds are invaded by doubts (about the non-duality of the Atman). Hence one should have faith.

यहाँ पर सभी कुछ एक ही है, दूसरा कुछ भी नहीं है, ऐसा गुरु के उपदेश द्वारा निशय हो गया है। यह भावना ही एकान्त स्वरूप है, मठ अथवा वन का मध्य भाग एकान्त नहीं है।॥


Verse १७

कर्मत्यागान्न संन्यासो न प्रैषोच्चारणेन तु । संधौ जीवात्मनोंरैक्यं संन्यासः परिकीर्तितः ॥

karmatyāgānna saṃnyāso na praiṣoccāraṇena tu । saṃdhau jīvātmanoṃraikyaṃ saṃnyāsaḥ parikīrtitaḥ ॥

There is no (true) renunciation by discarding action, nor by reciting the mantras of Praisa (at the formal ceremony of renunciation). Renunciation has been declared to be the oneness of the individual self (Jiva) and the universal Self (Atman).

कर्मों को छोड़ देना ही संन्यास नहीं है। इसी प्रकार ‘मैं संन्यासी हूँ’ ऐसा कह देने से भी कोई संन्यासी नहीं हो सकता। समाधि अवस्था में जीव-परमात्मा की एकता का भान होना ही संन्यास कहा जाता है ॥


Verse १८

वमनाहारवयस्य भाति सर्वेषणादिषु । तस्याधिकारः संन्यासे त्यक्तदेहाभिमानिनः ॥

vamanāhāravayasya bhāti sarveṣaṇādiṣu । tasyādhikāraḥ saṃnyāse tyaktadehābhimāninaḥ ॥

One, to whom all primary desires, etc., (such as for wife, wealth and progeny) appear like vomit and who has discarded pride in his body, is entitled to renunciation.

जिस मनुष्य को समस्त एषणाएँ-इच्छायें वमन किये हुए (उगले हुए) आहार के समान लगती हैं और जिसने शरीर की ममता त्याग दी है, उसको संन्यास का अधिकार है॥


Verse १९

यदा मनसि वैराग्यं जातं सर्वेषु वस्तुषु। तदैव संन्यसेद्विद्वानन्यथा पतितो भवेत् ॥

yadā manasi vairāgyaṃ jātaṃ sarveṣu vastuṣu। tadaiva saṃnyasedvidvānanyathā patito bhavet ॥

A wise man should embrace renunciation only when there has risen in his mind dispassion for all worldly things; otherwise he is fallen.

जब सभी वस्तुओं से मन में वैराग्य उत्पन्न हो जाए, तभी विद्वान् मनुष्य को संन्यास- धर्म ग्रहण करना चाहिए, अन्यथा उसका अवश्य ही पतन हो जाता है॥


Verse २०

द्रव्यार्थमन्नवस्त्रार्थं यः प्रतिष्ठार्थमेव वा। संन्यसेदुभयभ्रष्टः स मुक्तिं नाप्तिमर्हति ॥

dravyārthamannavastrārthaṃ yaḥ pratiṣṭhārthameva vā। saṃnyasedubhayabhraṣṭaḥ sa muktiṃ nāptimarhati ॥

He who renounces worldly life for amassing wealth (contributed by rich disciples) or for the sake of (assured) boarding and clothing or for a stable position (as the head of a monastery) is doubly fallen (i.e. he has neither the full pleasures of worldly life nor liberation); he does not deserve final beatitude.

जो मनुष्य द्रव्य (धन) के, अन्न के, वस्त्रों के अथवा ख्याति के लोभ में संन्यास-धर्म ग्रहण कर लेता है, वह दोनों ओर से भ्रष्ट हुआ, कभी भी मुक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता


Verse २१

उत्तमा तत्त्वचिन्तैव मध्यमं शास्त्रचिन्तनम्। अधमा मन्रचिन्ता च तीर्थभ्रान्त्यधमाधमा ॥

uttamā tattvacintaiva madhyamaṃ śāstracintanam। adhamā manracintā ca tīrthabhrāntyadhamādhamā ॥

The wisest take to contemplation on the reality (of Brahman); the middling ones contemplate on the scripture; low people think of the mantras; the lowest are deluded by (the efficacy) of holy places.

तत्त्व का चिन्तन ही उत्तम ( श्रेष्ठ) है, शास्त्र का चिन्तन मध्यम है, मन्त्रों का चिन्तन (साधना) अधम है और तीर्थों में भ्रमण करना अधम से भी अधम है ॥


Verse २२

अनुभूतिं विना मूढो वृथा ब्रह्मणि मोदते । प्रतिबिम्बितशाखाग्रफलास्वादनमोदवत् ॥

anubhūtiṃ vinā mūḍho vṛthā brahmaṇi modate । pratibimbitaśākhāgraphalāsvādanamodavat ॥

A fool in vain takes (theoretical) delight in Brahman without practically experiencing it (as I am Brahman), like the joy of tasting fruits found in the branch of a tree reflected (in a lake).

जिस प्रकार कोई भी मनुष्य शाखा के अग्र भाग में प्रतिबिम्ब के रूप में दिखाई देने वाले फल का रसास्वादन कर आनन्द प्राप्त करना चाहे, उसी प्रकार वास्तविक अनुभव के बिना अज्ञानी मनुष्य ब्रह्म का आनन्द पाने की व्यर्थ कल्पना करता है॥


Verse २३

न त्यजेच्चेद्यतिर्मुक्तो यो माधूकरमान्तरम् । वैराग्यजनकं श्रद्धाकलत्रं ज्ञाननन्दनम् ॥

na tyajeccedyatirmukto yo mādhūkaramāntaram । vairāgyajanakaṃ śraddhākalatraṃ jñānanandanam ॥

If a sage does not give up - the inward (conviction of non-duality in) the collecting of alms from various houses as a bee does honey from flowers, the father in the form of dispassion, the wife of faith and the son of true knowledge, he is liberated.

जो संन्यासी मुक्त हो चुका है, वह वैराग्य रूपी पिता को, श्रद्धा रूपी पत्नी को और ज्ञान रूपी पुत्र को न छोड़ते हुए अन्तःकरण में स्थित अद्वैतभावना का आनन्दमय रूप में चिन्तन करे ॥


Verse २४

धनवृद्धा वयोवृद्धा विद्यावृद्धास्तथैव च। ते सर्वे ज्ञानवृद्धस्य किंकराः शिष्यकिंकराः ॥

dhanavṛddhā vayovṛddhā vidyāvṛddhāstathaiva ca। te sarve jñānavṛddhasya kiṃkarāḥ śiṣyakiṃkarāḥ ॥

People rich in wealth, old in age and similarly those mature in knowledge - all these are (but) servants, (nay) the servants of the disciples of those who are mature in wisdom.

जो (मनुष्य) धन में बड़ा है, जो आयु में बड़ा है अथवा जो विद्या में बड़ा है, वे सब अनुभव में बड़े के समक्ष नौकर अथवा शिष्य की भाँति ही हैं ॥


Verse २५

यन्मायया मोहितचेतसो मामात्मानमापूर्णमलब्धवन्तः। परं विदग्धोदरपूरणाय भ्रमन्ति काका इव सूरयोऽपि ॥

yanmāyayā mohitacetaso māmātmānamāpūrṇamalabdhavantaḥ। paraṃ vidagdhodarapūraṇāya bhramanti kākā iva sūrayo'pi ॥

Even learned people have their minds deluded by the illusion created by me and without realizing me, the Atman, who am omnipresent, they but wander like cows to fill the wretched belly!

जो माया के प्रभाव से मूढ़ चित्त वाले होकर के ‘मैं’ रूपी आत्मा को सम्यक् रूप से नहीं जानते, वे यदि बुद्धिमान् भी हों, तो कौए की भाँति अभागे पेट को भरने के लिए जहाँ-तहाँ मारे-मारे फिरते हैं ॥


Verse २६

पाषाणलोहमणिमृण्मयविग्रहेषु पूजा पुनर्जननभोगकरी मुमुक्षोः।। तस्माद्यतिः स्वहृदयार्चनमेव कुर्याद्वाह्यार्चनं परिहरेदपुनर्भवाय ॥

pāṣāṇalohamaṇimṛṇmayavigraheṣu pūjā punarjananabhogakarī mumukṣoḥ।। tasmādyatiḥ svahṛdayārcanameva kuryādvāhyārcanaṃ pariharedapunarbhavāya ॥

To one desiring liberation worship of idols made of stone, metal, gem and clay results only in the experience of rebirth; hence the sage should perform the worship of his heart alone (i.e. contemplate on Brahman enshrined in his heart, non-different from the Self). To prevent rebirth he shall avoid external worship (of idols).

प्रस्तर खण्ड, स्वर्ण अथवा मिट्टी द्वारा निर्मित मूर्तियों की पूजा, मोक्ष की इच्छा वाले को पुनः जन्म एवं भोग प्राप्त कराने वाली होती है। इस कारण पुनः जन्म न ग्रहण करना पड़े, इस उद्देश्य से संन्यासी को इस प्रकार बाह्य जगत् की पूजा का परित्याग करके हृदय में ही ( आत्मा की पूजा करनी चाहिए ॥


Verse २७

अन्त:पूर्णो बहिःपूर्णः पूर्णकुम्भ इवार्णवे। अन्तःशून्यो बहि:शून्यः शून्यकुम्भ इवाम्बरे ॥

anta:pūrṇo bahiḥpūrṇaḥ pūrṇakumbha ivārṇave। antaḥśūnyo bahi:śūnyaḥ śūnyakumbha ivāmbare ॥

He who is full inwardly and outwardly is like a jar filled in the sea; he who is empty inwardly and empty outwardly is like a jar empty in the sky.

समुद्र में रखा हुआ घड़ा अन्दर और बाहर जल से पूर्ण है तथा बाहर शुन्य में स्थित घड़ा अन्दर और बाहर खाली ही है ॥


Verse २८

मा भव ग्राह्यभावात्मा ग्राहकात्मा च मा भव। भावनामखिलां त्यक्त्वा यच्छिष्टं तन्मयो भव ॥

mā bhava grāhyabhāvātmā grāhakātmā ca mā bhava। bhāvanāmakhilāṃ tyaktvā yacchiṣṭaṃ tanmayo bhava ॥

Do not become one enjoying objects (of the senses), do not also become one believing in the senses. Rejecting all ideations, become that which remains.

आप ग्रहण करने वाले न बनें। इसी तरह से ग्रहण करने योग्य विषयरूप भी न बनें। इस प्रकार की सभी कल्पनाओं का त्याग करके शेष जो कुछ भी रहे, उसी में तन्मय रहें ॥


Verse २९

द्रष्ट्रदर्शनदृश्यानि त्यक्त्वा वासनया सह। दर्शनप्रथमाभासमात्मानं केवलं भज ॥

draṣṭradarśanadṛśyāni tyaktvā vāsanayā saha। darśanaprathamābhāsamātmānaṃ kevalaṃ bhaja ॥

Discarding (ideas of) seer, seeing and what is seen along with inward tendencies, may you resort only to the Atman who is the prime source of all phenomena.

द्रष्टा, दृश्य एवं दर्शन को वासना के साथ ही त्याग करके, जिसमें से दर्शन का सर्वप्रथम आभास होता है,उसे आत्मा का ही तुम भजन करो ॥


Verse ३०

संशान्तसर्वसंकल्पा या शिलावदवस्थितिः । जाग्रन्निद्राविनिर्मुक्ता सा स्वरूपस्थितिः परा ॥

saṃśāntasarvasaṃkalpā yā śilāvadavasthitiḥ । jāgrannidrāvinirmuktā sā svarūpasthitiḥ parā ॥

That state of remaining like a stone with all ideations quiescent and freed from the states of waking and sleeping is the supreme state of the Self (in the disembodied state).

सभी संकल्प जिसमें शान्त हो गये हैं, जागृति तथा निद्रा जिससे परे हो गयी है, ऐसी जो प्रस्तर खण्ड की भाँति (दृढ़ एवं निचेष्ट) अवस्था है, वही चरम स्वरूप की अवस्था है ॥