8. Sāmudrika Śāstra (Nawal Kishore Press) — कटयुदरलक्षण
कटयुदरलक्षण
सिंहकटिर्मनुजेन्द्र: कपिकरभकटिर्धनैः परित्यकः। समजठरा भोगयुता घटपिठरनिभोदरा-निःस्वाः॥२२॥ जिसकी कमर सिंह की समान हो तो वह प्राणी राजा होता है व जिसकी कमर वानर व ऊंट के वच्चे की समान हो तो वह भाी दरिद्री होता है व जिनके पेट समान हों तो वे पाणी भोगी होते हैं व जिनके पेट घड़ा व बदलोही के समान हों तो. वे पराणी दरिद्री होते हैं ॥। २२॥