1. 1.0
1.0
1.0
हेतुद्वयं हि चित्तस्य वासना च समीरणः । तयोर्विनष्ट एकस्मिस्तद्वावपि विनश्यतः ॥
hetudvayaṃ hi cittasya vāsanā ca samīraṇaḥ । tayorvinaṣṭa ekasmistadvāvapi vinaśyataḥ ॥
चित्त (की चंचलता) के दो कारण हैं, वासना अर्थात् पूर्वार्जित संस्कार एवं वायु अर्थात् प्राण; इन दोनों में से एक का भी निरोध हो जाने पर दोनों समाप्त (निरुद्ध) हो जाते हैं॥ 1. Chitta has two causes, Vasanas and (Prana) Vayu. If one of them is controlled, then both are controlled.
2.0
तयोरादौ समीरस्य जयं कुर्यान्नरः सदा। मिताहारश्चासनं च शक्तिचालस्तृतीयकः ॥ ||२||
tayorādau samīrasya jayaṃ kuryānnaraḥ sadā। mitāhāraścāsanaṃ ca śakticālastṛtīyakaḥ ॥
दोनों में सबसे पहले वायु अर्थात् प्राण पर विजय प्राप्त करनी चाहिए। प्राणों पर विजय प्राप्त करने के तीन साधन हैं— १. मिताहार २. आसन एवं ३. शक्तिचालिनी मुद्रा का अभ्यास ॥ 2. Of these two, a person should control (Prana) Vayu always through moderate food, postures and thirdly Sakti-Chala.
3.0
एतेषां लक्षणं वक्ष्ये शृणु गौतम सादरम् । सुस्निग्धमधुराहारश्चतुर्थांशविवर्जितः ॥
eteṣāṃ lakṣaṇaṃ vakṣye śṛṇu gautama sādaram । susnigdhamadhurāhāraścaturthāṃśavivarjitaḥ ॥
गौतम! अब तुम्हें इनका (मिताहार का ) लक्षण कहता हूँ. सादर (ध्यानपूर्वक) सुनो। सबसे पहले साधक को चाहिए कि वह स्निग्ध एवं मधुर भोजन (आधा पेट) करे, (उसका आधा भाग पानी) एवं चौथाई भाग (हवा के लिए) खाली रखे। इस तरह से शिव (कल्यान) के निमित्त भोजन करने को मिताहार कहते हैं। (प्राणजय के लिए प्रमुख) आसन दो कहे गये हैं—पहला है पद्मासन, दूसरा है वज्रासन ॥ 3-4. I shall explain the nature of these. Listen to it, O Gautama. One should take a sweet and nutritious food, leaving a fourth (of his stomach) unfilled, in order to please Shiva (the patron of Yogins). This is called moderate food. Posture herein required is of two kinds, Padma and Vajra.
4.0
भुज्यते शिवसंप्रीत्यै मिताहारः स उच्यते। आसनं द्विविधं प्रोक्तं पद्म वज्रासनं तथा॥
bhujyate śivasaṃprītyai mitāhāraḥ sa ucyate। āsanaṃ dvividhaṃ proktaṃ padma vajrāsanaṃ tathā॥
हे गौतम! अब तुम्हें इनका (मिताहार का ) लक्षण कहता हूँ. सादर (ध्यानपूर्वक) सुनो। सबसे पहले साधक को चाहिए कि वह स्निग्ध एवं मधुर भोजन (आधा पेट) करे, (उसका आधा भाग पानी) एवं चौथाई भाग (हवा के लिए) खाली रखे। इस तरह से शिव (कल्यान) के निमित्त भोजन करने को मिताहार कहते हैं। (प्राणजय के लिए प्रमुख) आसन दो कहे गये हैं—पहला है पद्मासन, दूसरा है वज्रासन ॥ 3-4. I shall explain the nature of these. Listen to it, O Gautama. One should take a sweet and nutritious food, leaving a fourth (of his stomach) unfilled, in order to please Shiva (the patron of Yogins). This is called moderate food. Posture herein required is of two kinds, Padma and Vajra.
5.0
ऊर्वोपरि चेद्धत्ते उभे पादतले यथा । पद्मासनं भवेदेतत्सर्वपापप्रणाशनम्॥
ūrvopari ceddhatte ubhe pādatale yathā । padmāsanaṃ bhavedetatsarvapāpapraṇāśanam॥
दोनों पैरों की जंघाओं पर एक दूसरे के ऊपर तलवों को सीधा (ऊपर की ओर) करके रखने से सभी पापो का विनाश करने वाला पद्मासन होता है॥ Placing the two heels over the two opposite thighs (respectively) is the Padma (posture) which is the destroyer of all sins.
6.0
वामाङिघ्रमूलकन्दाधो ह्यन्यं तदुपरि क्षिपेत् । समग्रीवशिर:कायो वज्रासनमितीरितम्॥
vāmāṅighramūlakandādho hyanyaṃ tadupari kṣipet । samagrīvaśira:kāyo vajrāsanamitīritam॥
गर्दन, सिर एवं शरीर को एक सीध में रखकर बायें पैर की एड़ी को सीवन (योनि) स्थान में तथा दायें पैर की एड़ी उसके ऊपर लगाकर बैठने को वज्रासन कहा जाता है ॥ [वैसे तो यह लक्षण सिद्धासन का है, परन्तु हठयोग प्रदीपिका जैसे ग्रन्यों में भी इसे बनाने का गया है; जबकि वर्तमान में दोनों घुटने मोड़कर दोनों एड़ियों पर बैठने की स्थिति ‘वज्रासन' कही आती है।] 6. Placing one heel below the Mulakanda and the other over it and sitting with the neck, body and head erect is the Vajra posture.
7.0
कुण्डल्येव भवेच्छक्तिस्तां तु संचालयेद्बुधः । स्वस्थानादाभ्रुवोर्मध्यं शक्तिचालनमुच्यते ॥
kuṇḍalyeva bhavecchaktistāṃ tu saṃcālayedbudhaḥ । svasthānādābhruvormadhyaṃ śakticālanamucyate ॥
प्रमुख शक्ति कुण्डलिनी कही गई है, बुद्धिमान् साधक उसे चालन क्रिया के द्वारा नीचे से ऊपर दोनों भृकुटियों के मध्य ले जाता है, इस क्रिया को शक्तिचालिनी कहते हैं ॥ 7. The Sakti (mentioned above) is only Kundalini. A wise man should take it up from its place (Viz., the navel, upwards) to the middle of the eyebrows. This is called Sakti-Chala.
8.0
तत्साधने द्वयं मुख्यं सरस्वत्यास्तु चालनम्। प्राणरोधमथाभ्यासादृज्वी कुण्डलिनी भवेत्।।
tatsādhane dvayaṃ mukhyaṃ sarasvatyāstu cālanam। prāṇarodhamathābhyāsādṛjvī kuṇḍalinī bhavet।।
मुख्य रूप से कुण्डलिनी चलाने (जगाने) के दो साधन कहे गये हैं, सरस्वती चालन एवं प्राणरोध (प्राणायाम) । प्राणों के निरोध के अभ्यास से लिपटी हुई कुण्डलिनी सीधी हो जाती है ॥ 8. In practising it, two things are necessary, Sarasvati-Chalana and the restraint of Prana (breath). Then through practice, Kundalini (which is spiral) becomes straightened.
9.0
तयोरादौ सरस्वत्याश्चालनं कथयामि ते। अरुन्धत्येव कथिता पुराविद्भिः सरस्वती ॥
tayorādau sarasvatyāścālanaṃ kathayāmi te। arundhatyeva kathitā purāvidbhiḥ sarasvatī ॥
इस प्रकार पहले तुमको ‘सरस्वती चालन' के बारे में बताता हूँ। प्राचीन काल के विद्वान् इस सरस्वती को अरुंधती भी कहते थे ॥ 9-10(a). Of these two, I shall explain to you first Sarasvati-Chalana. It is said by the wise of old that Sarasvati is no other than Arundhati. It is only by rousing her up that Kundalini is roused.
10.0
यस्याः संचालनेनैव स्वयं चलति कुण्डली। इडायां वहति प्राणे बद्ध्वा पद्मासनं दृढम्॥
yasyāḥ saṃcālanenaiva svayaṃ calati kuṇḍalī। iḍāyāṃ vahati prāṇe baddhvā padmāsanaṃ dṛḍham॥
जिस समय इड़ा नाड़ी चल रही हो, उस समय दृढ़तापूर्वक पद्मासन लगाकर इसके (सरस्वती के) भली प्रकार संचालन करने से कुण्डलिनी स्वयं चलने (जाग्रत् होने) लगती है ॥ 10(b)-11(a). When Prana breath is passing through (one's) Ida (left nostril), he should assume firmly Padma-posture and should lengthen (inwards) 4 digits the Akasa of 12 digits.
11.0
द्वादशाङ्गुलदैयं च अम्बरं चतुरङ्गुलम्। विस्तीर्य तेन तन्नाडी वेष्टयित्वा ततः सुधीः ॥
dvādaśāṅguladaiyaṃ ca ambaraṃ caturaṅgulam। vistīrya tena tannāḍī veṣṭayitvā tataḥ sudhīḥ ॥
फिर उस नाड़ी को द्वादश अंगुल लम्बे और चार अंगुल चौड़े अम्बर (वस्त्र) के टुकड़े से लपेटे ॥ [ यहाँ कुण्डलिनी नाड़ी (कन्दस्थान) को १२ अंगुल लम्बे और ४ अंगुल चौड़े वस्त्र से लपेटने का उल्लेख योग साधना- पद्धतियों के अनुकूल किया गया है। घेरंड संहिता तथा हठयोग प्रदीपिका (३.११३) में इसी तरह की बात कही गई है। घेरंड संहिता में इतने स्थान पर श्वेत-कोमल वस्त्र लपेटकर पूरे शरीर में भस्म मलने की बात है और हठयोग प्रदीपिका में उस स्थान को उतने परिमाण से लिपटे वस्त्र जैसा कहा गया है।] 11(b)-13(a). Then the wise man should bind the (Sarasvati) Nadi by means of this lengthened (breath) and holding firmly together (both his ribs near the navel) by means of the forefingers and thumbs of both hands, (one hand on each side) should stir up Kundalini with all his might from right to left often and often; for a period of two Muhurtas (48 minutes), he should be stirring it up fearlessly.
12.0
अङ्गुष्ठतर्जनीभ्यां तु हस्ताभ्यां धारयेद्दढम्। स्वशक्त्या चालयेद्वामे दक्षिणेन पुनःपुनः ॥
aṅguṣṭhatarjanībhyāṃ tu hastābhyāṃ dhārayeddaḍham। svaśaktyā cālayedvāme dakṣiṇena punaḥpunaḥ ॥
तब दृढ़तापूर्वक दोनों नासा छिद्रों को अङ्गुष्ठ एवं तर्जनी से पकड़कर अपनी (इच्छा) शक्ति से पहले बायें, फिर दायें नासिका के छिद्र से बार-बार रेचक और पूरक करे ॥