Books / Akshi Upanishad

2. 2.0

2.0

1.0

अथ ह सांस्कृति रादित्यं पप्रच्छ भगवन्ब्रह्मविद्यां मे ब्रूहीति । तमादित्यो होवाच । सांकृते श्रृणु वक्ष्यामि तत्त्वज्ञानं सुदर्लभम्। येन विज्ञातमात्रेण जीवन्मुक्तो भविष्यसि ।।

atha ha sāṃskṛti rādityaṃ papraccha bhagavanbrahmavidyāṃ me brūhīti । tamādityo hovāca । sāṃkṛte śrṛṇu vakṣyāmi tattvajñānaṃ sudarlabham। yena vijñātamātreṇa jīvanmukto bhaviṣyasi ।।

Then verily Samkriti said to the Sun: Blessed One, teach me Brahma-vidya. The Sun told him: Samkriti, listen. I shall set forth the knowledge of Reality, so hard to come by; by which knowledge alone will you become liberated while living in the body.

उसके बाद सांकृत ऋषि ने भगवान सूर्य से कहा-भगवन् ! मुझे ब्रहाविद्या का उपदेश करें। आदित्य देव ने उनसे कहा-सांकृते आपसे अतिदुर्लभ तत्त्वज्ञान का विवेचन मैं करने जा रहा हूँ, उसे ध्यान से सुनें, जिसका ज्ञान प्राप्त कर लेने पर आप जीवन्मुक्त हो जाएँगे।।


2.0

सर्वमेकमजं शान्त मनन्तं ध्रुवमव्ययम्। पश्यन्भूतार्थचिद्रूपं शान्त आस्व यथासुखम् ।।

sarvamekamajaṃ śānta manantaṃ dhruvamavyayam। paśyanbhūtārthacidrūpaṃ śānta āsva yathāsukham ।।

All is one, unborn, tranquil, endless, certain, immutable. See Reality as Spirit; be tranquil and at ease.

आप समस्त प्राणिमात्र को एक, अजन्मा, शान्त, अनन्त, ध्रुव, अव्यय तथा तत्त्वज्ञान से चैतन्यरूप देखते हुए शान्ति और सुख पूर्वक रहे ।


3.0

अवेदनं विदुर्योगं चित्तक्षयमकृत्रिमम्। योगस्थः कुरु कर्माणि नीरसो वाथ मा कुरु ।।

avedanaṃ viduryogaṃ cittakṣayamakṛtrimam। yogasthaḥ kuru karmāṇi nīraso vātha mā kuru ।।

(The adepts) know Yoga to be the non-knowing (of plurality), the spontaneous attrition of the (object-seeking) mind. Rooted in Yoga, perform actions, or, averse (to all actions), perform (them) not at all.

अवेदन अर्थात् आत्मा-परमात्मा के अतिरिक्त अन्य किसी का आभास न हो इसी का नाम योग है, यही यथार्थ चित्तक्षय है। इसलिए योग में स्थित होकर कर्तव्य कर्मों का निर्वाह करें, कर्म करते हुए नीरसता-विरक्तता न आने पाए ।।


4.0

विरागमुपयात्यन्तर्वासनास्वनुवासरम् । क्रियासूदाररूपासु क्रमते मोदतेऽन्वहम् ।।

virāgamupayātyantarvāsanāsvanuvāsaram । kriyāsūdārarūpāsu kramate modate'nvaham ।।

Aversion is felt everyday to inborn tendencies (to act); nevertheless, one tends to plunge into noble actions with gusto.

(अवेदन- योग की पहली भूमिका इस प्रकार है-) योग की ओर प्रवृत्त होने पर अन्त:करण दिन-प्रतिदिन वासनात्मक चिन्तन से दूर होता जाता है। साधक नित्य ही परमार्थ कर्मों को करता हुआ हर्ष का अनुभव करता है । जड़ मनुष्यों की अश्लील भोग प्रवृत्तियों (ग्राम्य चेष्टाओं) से वह हमेशा जुगुप्सा (घृणा) करता है। किसी के गुप्त रहस्य प्रसंग को अन्यों के समक्ष नहीं कहता, अपितु वह पुण्य कृत्यों में ही हमेशा संलग्न रहता है ॥


5.0

ग्राम्यास जड चेष्टासु सततं विचिकित्सते । नोदाहरति मर्माणि पुण्यकर्माणि सेवते ।।

grāmyāsa jaḍa ceṣṭāsu satataṃ vicikitsate । nodāharati marmāṇi puṇyakarmāṇi sevate ।।

Always one hesitates as regards the instinctive actions of the unregenerate; one never refers to what may compromise others, but attends to their righteous deeds. One does gentle deeds that pain none; always dreads sin and avoids all forms of sense-gratification.

(अवेदन- योग की पहली भूमिका इस प्रकार है-) योग की ओर प्रवृत्त होने पर अन्त:करण दिन-प्रतिदिन वासनात्मक चिन्तन से दूर होता जाता है। साधक नित्य ही परमार्थ कर्मों को करता हुआ हर्ष का अनुभव करता है । जड़ मनुष्यों की अश्लील भोग प्रवृत्तियों (ग्राम्य चेष्टाओं) से वह हमेशा जुगुप्सा (घृणा) करता है। किसी के गुप्त रहस्य प्रसंग को अन्यों के समक्ष नहीं कहता, अपितु वह पुण्य कृत्यों में ही हमेशा संलग्न रहता है ॥