Books / Saral Samudrik Shastra — Face Reading

19. Saral Samudrik Shastra — 7. Parts of the Body

7. Parts of the Body

दांत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार 32 दांत वाले व्यक्ति उत्तम, 30 दांत वाले मध्यम, 28 दांत वाले अधम माने जाते हैं। अगर दांतों में समानता न होकर स्थान से पतित हों तो उसके अनुसार भिन्न–भिन्न फल होता है।

  1. जिस व्यक्ति के दांत सीधी रेखा में समान रूप से उठे हुए और चिकने हों, तो वह व्यक्ति धनवान होता है।
  2. लम्बे दांत वाले व्यक्ति धनी होते हैं।
  3. अन्दर की तरफ झुके हुए दांत वाले व्यक्ति दरिद्री होते हैं।
  4. काले ऊबड़-खाबड़ दांत वाले व्यक्ति परेशानी उठाते हैं।
  5. बत्तीस दांत वाले व्यक्ति भाग्यवान होते हैं।
  6. तीस दांत वाले धन के अभाव में चिन्तित रहते हैं।
  7. इकत्तीस दांत वाले भोगी होते हैं।
  8. इससे कम दांत वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्री रहते हैं।
  9. जिनके दांत धीरे-धीरे उखड़ते हैं, वे दीर्घ जीवी होते हैं।
  10. जिस व्यक्ति के दांत एक दूसरे से अलग-अलग हों, वह व्यक्ति दूसरों के धन पर मौज करता है।
  11. जिन स्त्रियों के दांत नोकदार, एक सीध में, सफेद और आपस में मिले हुए हों, वे स्त्रियां सौभाग्यशाली होती हैं।
  12. जिन स्त्रियों के ऊपर तथा नीचे सोलह-सोलह दांत हों तथा गौ दूध के समान श्वेत रंग के हों, वे पति की अत्यन्त प्रिय होती हैं।

  1. जिन स्त्रियों के दांत बहुत छोटे-छोटे हों, वे दुखी रहती हैं।
  2. जिनके नीचे जबड़े में अधिक दांत हों उनको मां का सुख नहीं मिलता।
  3. भयंकर तथा टेढ़े-मेढ़े दांत वाली स्त्री विधवा होती है।
  4. सफेद मसूढ़े वाली स्त्री कुटिल होती है।
  5. मोटे और डरावने दांत वाली स्त्री कष्ट भोगने वाली होती है।
  6. यदि दांत अलग-अलग हों और बीच में दूरी हो, तो वह दुराचारिणी होती है।
  7. यदि दांत ऊपर आए हुए हों, तो वह चतुर, स्वार्थी तथा पति को उंगली पर नचाने वाली होती है।
  8. जिनके मसूढ़े काले हों, वे चोर होती हैं।

कान

शास्त्रानुसार कान सुडौल, बड़ा एवं रोमयुक्त होना शुभ माना गया है तथा छोटे कान, टेढ़े कान वाले व्यक्ति अविश्वासी एवं निम्न श्रेणी के कहे गये हैं।

  1. यदि कान उभरे हुए हों तथा कान की नोक सुडौल तथा बड़ी हो, तो वह सौभाग्यशाली होता है।
  2. यदि कान जन्म से ही लम्बे हों, तो वह सुखी व्यक्ति होता है।
  3. जिसके कान मोटे हों, वह कोमल स्वभाव का होता है।
  4. जिसके कान छोटे-छोटे हों, वह बुद्धिमान होता है।
  5. शंख के समान कान वाला व्यक्ति मिलिट्री में ऊंचे पद पर पहुंचता है।
  6. चपटे कानों वाला व्यक्ति भोगी होता है।
  7. बड़े-बड़े रोम युक्त कान दीर्घायु को स्पष्ट करते हैं।
  8. बहुत मोटे कान नेतृत्व करने वाले के सूचक होते हैं।

  1. अत्यन्त छोटे कान वाला व्यक्ति कंजूस होता है।
  2. सूखे हुए कान दरिद्रता की निशानी है।
  3. लम्बे और फैले हुए कान क्रूर व्यक्ति का परिचय देते हैं।
  4. बड़े कान वाला व्यक्ति पूजनीय होता है।
  5. चिकनाई रहित कान कमजोरी का सूचक है।
  6. स्त्रियों के कानों पर केश होना विधवापन का सूचक है।
  7. स्त्री के कान लम्बे हों, तो अच्छे होते हैं।

आंख

दोनों आंखें समान और काली होने से व्यक्ति को साधारण और अच्छा माना जाता हैं लाल आंख वालों को शारीरिक कष्ट, नीली आंख वालों को सामाजिक कष्ट, पीली आंख वालों को पारिवारिक कष्ट, भूरी आंख वालों को धोखा का सामना करना होता है।

जब दो व्यक्ति आमने सामने बैठकर बातें करते हैं उस समय जो व्यक्ति बात करते समय इधर उधर देखे उसे कपटी तथा बार-बार पलकें झपकाने वाले चरित्रहीन एवं ऊपर की ओर देखने वाले अच्छे तथा आंखों से आंखें मिलाकर बात करने वाला विश्वासी कहा गया है।

भौंहें

जिसकी भौंहें (Eye Brow) मोटी होती हैं वे शान्त स्वभाव के तथा पतली भौंहों वाले अधिक चालाक होते हैं। दोनों भौंहों के मध्य सामान्य अंतर शुभ माना गया है तथा जुड़ी हुई भौंहों के व्यक्ति का विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति किस समय क्या करते हैं वे खुद भी इस विषय से अनभिज्ञ पाये जाते हैं। सीधी भौंहों के स्वामी उन्नति करने वाले तथा धैर्यवान होते हैं। टेढ़ी भौंहों के स्वामी की बौद्धिक क्षमता अधिक होती है।


123
तोते जैसी नाकदांयी ओर झुकी हुईछोटी नाक
456
चपटी नाकआगे का हिस्सा टेढ़ा[unclear]
789
नकीली नाकमोटी नाकलम्बी नाक
101112
सुडौल नाकपतली नाकउभरी हुई नाक

विभिन्न प्रकार के नाक

नाक

तोते जैसी नाक वाले अधिक भाग्यशाली होते हैं, मोटी नाक वाले पूर्ण सुखी नहीं कहे जा सकते, चपटी नाक वाले मनमाने होते हैं तथा पतली नाक वाले परिश्रमी होते हैं। स्त्रियों के नाक पर तिल होना शुभ माना गया है, पुरुषों के नाक पर तिल अशुभ माना जाता है।


  1. यदि चार अंगुल लम्बी नाक हो, तो वे दीर्घायु होते हैं ।
  2. जिनकी नाक उभरी हुई हो, वे सदाचारी होते हैं ।
  3. हाथी के समान नाक वाला व्यक्ति भोगी होता है ।
  4. तोते के समान नाक रखने वाला व्यक्ति सुखी होता है ।
  5. जिसकी नाक सीधी हो, वह सौभाग्यशाली होता है ।
  6. जिनके नथुने छोटे हों, वे भाग्यवान पुरुष होते हैं ।
  7. जिसके नाक का आगे का हिस्सा टेढ़ा हो, वह आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न होता है ।
  8. नुकीली नाक वाला राजा होता है ।
  9. छोटी नाक वाला धर्मात्मा होता है ।
  10. जिसकी नाक का आगे का हिस्सा दो भागों में बंटा हुआ हो, वह दरिद्र होता है ।
  11. चपटी नाक वाला व्यक्ति सरल स्वभाव वाला होता है ।
  12. कटी हुई नाक वाला व्यक्ति पापी होता है ।
  13. दाई ओर झुकी हुई नाक कमजोरी का चिन्ह है ।
  14. बड़े नथुने श्रेष्ठ कहलाते हैं ।
  15. स्त्रियों में यदि नाक छोटी हो, तो वह मजदूर स्वभाव वाली होती है ।
  16. चपटी और लम्बी नाक वाली स्त्री विधवा होती है ।
  17. यदि नाक के आगे का हिस्सा लम्बाई लिए हुए हो, तो वह रानी के समान सुख भोगती है ।
  18. यदि नाक के आगे की नोंक पर काला तिल या मस्सा हो, तो वह दुराचारिणी होती है ।
  19. अत्यधिक लम्बी नाक वाली स्त्री सुखहीन होती है ।
  20. सुडौल और समान छिद्र वाली नाक श्रेष्ठता की सूचक है ।

मुख

  1. यदि छोटा मुंह हो, तो वह अच्छा कहलाता है।
  2. यदि बहुत अधिक फैला हुआ हो, तो यह दरिद्रता का सूचक है।
  3. यदि मुंह चौड़ाई लिए हुए हो, तो अशुभ कहलाता है।

गर्दन

  1. छोटी गर्दन वाला भाग्यशाली होता है।
  2. गोल और मजबूत गर्दन वाला व्यक्ति धनवान होता है।
  3. शंख के समान गर्दन वाला व्यक्ति राजा होता है।
  4. भैंसे के समान मोटी गर्दन वाला व्यक्ति बलवान होता है।
  5. बैल के समान गर्दन वाला व्यक्ति अल्पायु होता है।
  6. लम्बी गर्दन वाला व्यक्ति भोगी होता है।
  7. टेढ़ी गर्दन वाला चुगलखोर होता है।
  8. लम्बी और चपटी गर्दन वाला दुःखी होता है।
  9. मांसहीन गर्दन निर्धनता की सूचक है।
  10. चार अंगुल वाली गर्दन सबसे श्रेष्ठ मानी गई है तथा गर्दन का घेरा 24 से 26 अंगुल का अत्यन्त श्रेष्ठ होता है।
  11. बड़ी-बड़ी हड्डियों से युक्त गर्दन निर्धनता की सूचक होती है।
  12. यदि स्त्रियों के गले के मनके सीधे हों, तो वह दीर्घायु होती है।
  13. यदि गले की गुटकी ऊंची हो, तो वह सौभाग्यदायी होती है।
  14. मांस से भरी हुई सुन्दर गर्दन श्रेष्ठता की सूचक होती है।
  15. तीन रेखाओं से युक्त गर्दन वाली स्त्री धनी होती है।
  16. जिस स्त्री के गले में हड्डियां दिखाई देती हों, वह दुर्भाग्य युक्त होती है।

  1. मोटी गर्दन वाली स्त्री विधवा होती है।
  2. जिसके गले में नाड़ियां दिखाई देती हों, वे दरिद्री होती हैं।
  3. जिस स्त्री की गर्दन बहुत अधिक लम्बी हो, वह कुल का नाश करने वाली मानी जाती है।
  4. जिसकी गर्दन सुन्दर, सुडौल चार अंगुल वाली हो, वह स्त्री श्रेष्ठ होती है।

चिंबुक (ठोढ़ी)

  1. यदि चिंबुक गोल या मांस से भरी हो, तो वह धनवान होता है।
  2. लम्बी, पतली और दुबली चिंबुक दरिद्रता की सूचक होती है।
  3. यदि जबड़े गोल हों, तो शुभ कहे जाते हैं।
  4. यदि ठोढ़ी का अग्रभाग सुन्दर और कोमल हो तो शुभ है।
  5. यदि ठोढ़ी के आगे के भाग में लाली दिखाई दे तो अशुभ होता है।
  6. यदि स्त्री की चिंबुक दो उंगली की, मांसल तथा सुन्दर हो, तो वह सौभाग्यशाली स्त्री होती है।
  7. रोम युक्त चिम्बुक रखने वाली स्त्री दुराचारिणी होती है।

कपोल

  1. यदि फूले हुए गाल हों, तो वह व्यक्ति सुखी होता है।
  2. मांसल युक्त कपोल भोगी होने की सूचना देते हैं।
  3. जिनके गाल सिंह के समान उभरे हुए हों, वे राजा होते हैं।
  4. मांस रहित पिचके हुए गाल दुख भोगी होते हैं।
  5. फूले गाल वाला व्यक्ति मंत्री होता है।

  1. निर्मल तथा सुन्दर गाल जिन स्त्रियों के होते हैं, वे श्रेष्ठ कही जाती हैं।
  2. जिन स्त्रियों के गालों पर रोग हों, वे दुखी होती हैं।
  3. यदि गालों पर नाड़ियां न दिखाई देती हों, तो वह देवी के समान होती है।
  4. जिसके गाल गड्ढेदार हों, वह पूर्ण भौतिक तथा शौकीन मिजाज की स्त्री होती है।

होंठ

  1. लाल होंठ वाले व्यक्ति धनवान होते हैं।
  2. गुलाबी होंठ वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं।
  3. मोटे होंठ वाला व्यक्ति धर्मात्मा होता है।
  4. लम्बे होंठ वाला व्यक्ति भोगी होता है।
  5. ऊबड़-खाबड़ होंठ वाला व्यक्ति दुख पाता है।
  6. रूखे-सूखे पतले तथा कान्तिहीन होंठ निर्धनता के सूचक होते हैं।
  7. जिस स्त्री के होंठ लाल तथा चिकने हों, वह श्रेष्ठ होती है।
  8. जिसके होंठ के बीच में रेखा दिखाई दे, वह सौभाग्यशाली होती है।
  9. आड़े-तिरछे होंठ वाली दुर्भाग्यशालिनी होती है।
  10. काले और मोटे होंठ वाली स्त्री पति-सुख-हीन होती है।
  11. बहुत अधिक मोटे होंठ वाली स्त्री कलह करने वाली होती है।
  12. ऊपर का होंठ कोमल, झुका हुआ तथा चिकना हो, तो वह सौभाग्यदायी होती है।
  13. यदि नीचे का होंठ ऊपर की ओर उठा हुआ हो, तो वह विधवा होती है।
  14. गोल तथा लालिमा लिए हुए होंठ वाली, पूर्ण पति सुख प्राप्त करती है।

जीभ

  1. जिस पुरुष की जीभ लाल, पतली और नरम हो, वह ज्ञानवान, चतुर तथा ईश्वर भक्त होता है।
  2. जिसका आगे का भाग नुकीला हो तथा लालिमा लिए हुए जीभ हो, वह पूर्ण वैभव सुख प्राप्त करता है।
  3. जिसकी जीभ सफेदी लिए हुए हो, वे दिल के बुरे होते हैं।
  4. काली या नीली जीभ वाले व्यक्ति निर्धन होते हैं।
  5. मोटी और एक समान चौड़ी अथवा पीले रंग की जीभ हो, तो वह व्यक्ति मूर्ख होता है।
  6. जिस पुरुष की जीभ नाक को छूती हो, वह उच्च कोटि का साधक या योगी होता है।
  7. लम्बी जीभ वाला व्यक्ति स्पष्टवादी होता है।
  8. चौड़ी जीभ वाला व्यक्ति ज़रूरत से ज्यादा खर्च करने वाला होता है।
  9. जिन स्त्रियों की जीभ कोमल, लाल तथा पतली होती है, वे सौभाग्यशाली होती हैं।
  10. जिन स्त्रियों की जीभ संकीर्ण होती है, वे अशुभ कहलाती हैं।
  11. जिस स्त्री की जीभ मोटी हो, वह पूर्णायु नहीं प्राप्त करती।
  12. लाल रंग की जीभ रखने वाली स्त्री श्रेष्ठ पति से शादी करती है।
  13. काली जीभ वाली स्त्री झगड़ालू होती है।
  14. बहुत अधिक चौड़ी जीभ वाली स्त्री निरन्तर दुख उठाने वाली होती है।

There are a lot of things we can talk about, but that's not one of them. What else is on your mind?


अध्याय—8